मुरादाबाद: डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की पहल

मुरादाबाद : तहसील बिलारी पोस्ट सहसपुर के गांव सोडाला में बने पुराने पेट्रोल के पास कुमारपाल मौर्य मार्केट में डॉक्टर प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के कई डॉक्टर आर एस एस सी न्यू दिल्ली से आए . यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट डॉक्टरों से वार्ता की और बताया की कोराना महामारी में प्राइवेट डॉक्टर ने बहुत साथ दिया. तब भी सरकार अपने कर्मचारी लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों के पास छापे मारने भेज देती है. जबकि कोविड-19 के चलते हुए प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई .सरकारी डॉक्टर…

कासगंज -पूर्व सपा प्रत्याशी किरण यादव की नई पहल

कासगंज – सिढपुरा अनुभूति गांव के किसान समिति अध्यक्ष ,पूर्व सपा प्रत्याशी किरण यादव गांव सैलोट , ढूंढारा , हमीरपुर , गंगसारा गांव जाकर मीटिंग के माध्यम से बताया की लड़कियों को हमने निशुल्क 6 महीना के लिए ट्रेनिंग देंगे, जिसमे कंप्यूटर और इंग्लिश पढ़ाई जाएगी. लड़की हाई स्कूल हो और 18 वर्ष की हो . समाजसेवी किरण यादव ने बताया कि हम अनुभूति के किसान समिति के माध्यम से सुविधाओं को लाते रहेंगे और आपके बीच बताते रहेंगे . हम लोगों के बीच मे रहेंगे और जो भी सुविधा…

फर्रुखाबाद: सांप के काटने से किसान की मौत घर में मचा कोहराम

थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी 45 वर्षीय मलिखान राठौर बीती रात घर के अंदर जमीन पर लेटे थे कि रात में उनको सर्प ने काट लिया। परिजन उन्हे लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे सुबह रास्ते में मौत हो गई। परिजन वापस शव लेकर घर पंहुचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे अंशुल की सूचना पर दरोगा नरसिंह यादव ने शव का पंचनामा भरवाकरपोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद से पत्नी शारदा देवी बेटे अंशुल व पांच पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल हो…

फर्रुखाबाद: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म ब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद मेरापुर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों सहित छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च को थाना नबावगंज के मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती अपने भाई व मां के साथ बाइक द्वारा जनपद एटा के कस्बा अलीगंज से अपनी दवा लेने गई थी।घर वापस लौटते समय जब बाइक सवार मेरापुर थाने के गांव रुखैया खालिगदादपुर के पास बने विश्राम घर के पास से शाम करीब छ: बजे…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना न्यूरिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक- 16-07-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना न्यूरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाने के  मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। थानाध्यक्ष को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाने का अपराध रजिस्टर, वीट सूचना रजिस्टर चेक किया तथा बीट सूचना में सभी तथ्य अंकित करने के लिए कहा गया तथा सभी पुलिस…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत आज दिनांक 16-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई। पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों, जिम/मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। जिम/मनोरंजन कक्ष में पुताई कराने, पुराने उपकरणों की मरम्मत कराने, AC व म्यूजिक सिस्टम लगवाने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए। मनोरंजन कक्ष में बैठने की अच्छी व्यवस्था कराने, न्यूज़ पेपर/मैगज़ीन की व्यवस्था…

जौनपुर :बदलापुर के लोकप्रिय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की सराहनीय पहल

बदलापुर विधानसभा के दिव्यांगजनो के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्र जी के द्वारा अपनी विधायक निधि से 37 दिव्यांगजनो को निःशुल्क मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण दिनाँक 19 जुलाई को बदलापुर विकास खण्ड परिसर में किया जाएगा।मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त होने से दिव्यांगजन भी सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकेंगे और अपने जीविकोपार्जन के लिए प्रयास कर सकेंगे।इस पुनीत अवसर पर आप सभी समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में दरोगा पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद/कायमगंज: परीक्षा देकर बाइक से जाते समय हादसे में युवक आलोक यादव की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। आलोक जनपद एटा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी संतोष यादव का 24 वर्षीय पुत्र था। संतोष यादव जनपद बदायूं के थाना बिल्सी में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। आलोक परीक्षा देने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ भोलेपुर फौजी कॉलोनी निवासी दोस्त आर्यन के यहां आया था। दोस्तों ने आज सायं कायमगंज के एलवाई डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल की परीक्षा दी। दोनों दोस्त बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे जब…

प्रयागराज :गोष्ठी, पम्पलेट एवं अन्य माध्यमों से भूजल संरक्षण हेतु आम जनमानस को किया गया जागरू

भूगर्भ जल विभाग द्वारा लोगों को कृषि, उद्योग एवं घरेलू उपयोग मंे जल संरक्षण के के उपायों के बारे में दी गयी जानकारीहाइड्रोलाजिस्ट, भू0ज0वि0 अर्चना सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनांक 15-07-2021 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय, प्रयागराज की अध्यक्षता में आहूत विकास भवन सभागार में दिनांक 16 से 22 जुलाई 2021 तक भूजल सप्ताह का सफल आयोजन किये जाने हेतु बैठक में महोदय जी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 16-07-2021 को श्जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई…

सीतापुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मी बैठ धरने पर

मिश्रित /सीतापुर: स्थानीय नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों के नगर अध्यक्ष अमन बाल्मीकि के नेतृत्व सभी सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से हड़ताल पर डट गए हैं । धरने पर डटे सफाई कर्मियों का आरोप है । नैमिषारण्य में सफाई कार्य पर नियुक्त बैकलाक सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य लिया जाए । राज्य वित्त प्राप्त होने पर प्रथम सप्ताह में समस्त सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए । सफाई कर्मचारियों से की जाने वाली भविष्य निधि कटौती का पूर्ण विवरण उपलब्ध…

जौनपुर:पिछड़ों के अधिकारों का हनन रोके,ओबीसी कोटा तत्काल बहाल करे सरकार :अरविंद पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आर.एस. पटेल के निर्देश पर सरदार सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 69000 शिक्षक भर्ती व (मेडिकल प्रवेश) में भी ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने का कार्य किया।69000 शिक्षक भर्ती से संबंधित अभ्यर्थी की व्यथा बताते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह 4 प्रतिशत से…

पीलीभीत :5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

थाना शेरा मऊ उत्तरी के एक गांव के निवासी 5 बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ मंगलवार को फरार हो गई .पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को ना पाकर काफी परेशान हुआ. काफी ढूंढने के बाद कोई सुराग नहीं लगा. परेशान पति ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रयागराज: भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से 22 जुलाई तक इस वर्ष का मुख्य विचार बिंदु ‘‘जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’’

मुख्स विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के आयोजन के सम्बंध में विकास भवन के सरस सभागार में बैठक आयोजित की गयी। इस वर्ष का भूजल सप्ताह का मुख्य विचार बिंदु ‘‘जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’’ है। मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को जल संरक्षण के सम्बंध में कार्यक्रम चलाये जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रतियोगिता, खेल-कूद एवं अन्य माध्यमों से बच्चों को जल…

फर्रुखाबाद:शांतिभूषण पांडेय का तबादला ,बृजेश नाथ चौधरी अब होंगे नए एआरटीओ

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है| प्रयागराज से आये बृजेश नाथ चौधरी को फर्रुखाबाद का नया एआरटीओ बनाया गया है|जनपद में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर तैंनात युवा अधिकारी शान्तिभूषण पाण्डेय का प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह नें पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (द्वितीय) कर दिया गया है| जबकि जनपद प्रयागराज में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर तैनात बृजेश नाथ चौधरी को जनपद फर्रुखाबाद बनाया गया है| फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

पीलीभीत: प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में पूरनपुर ब्लाक वीडियो से तलब किया गया स्पष्टीकरण जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की विकासखण्ड वार नियमित रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान 2021-22 की प्रगति की समीक्षा में प्रथम किस्त का विकासखण्ड पूरनपुर में 296 लाभार्थियों का एफटीओ बनाये जाने का कार्य लम्बित होने तथा 430 लाभार्थियों के एफटीओ में डांगल लगाने का कार्य लम्बित होने के कारण खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये स्पष्टीकरण मांग गया है। इसके साथ ही साथ पूरनपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21 के 27 आवास अपूर्ण…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की आयोजित की गई वर्कशाप।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक एवं चिकित्सा विभाग की वर्कशाप गांधी सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सदस्य/सचिव के पोर्टल पर लम्बित 14 प्रकरणों एवं 4 पुर्नपरीक्षण के प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की गई तथा चिकित्सा विभाग के साथ मेडिकोलीगल परीक्षण को सही प्रकार से कराये जाने के निर्देश दिये गये। उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक…

जौनपुर: संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी है योगी और मोदी सरकार-ललई

शाहगंज(जौनपुर): प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।इस समय प्रदेश में गुंडाराज कायम है।चारो तरफ भ्र्ष्टाचार,फैला हुआ है और सरकार इसे रामराज कह रही है।उक्त बातें गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित समाजवादी पार्टी का मंहगाई, भ्र्ष्टाचार, गुंडाराज, काला कृषि कानून, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कही।उन्होंने कहा की कोरोना काल मे जमकर लूटमार हुआ स्वास्थ उपकरणों भारी भ्र्ष्टाचार हुआ।कोरोना में मृत शिक्षकों को सरकार मान ही नही रही है।आक्सीजन के…

जौनपुर: हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना हमजा कासमी के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब

शाहगंज(जौनपुर): लंबी बीमारी के चलते कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे नगर के बड़ी मस्जिद(मदरसा बदरुल इस्लाम) के मोहतमिम इमाम मौलाना हमजा कासमी का आज दोपहर जौनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।निधन की खबर फैलते ही समूचे जनपद सहित आसपास के जिलों में भी शोक की लहर दौड़ गयी।दोपहर से ही बड़ी मस्जिद शाही ईदगाह और उनके आवास नजीराबाद में लोगों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था।रात दस बजे बड़ी मस्जिद के कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया।मिट्टी से…

रायबरेली: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल

ऊंचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत पूरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बुधवार की शाम क्षेत्र के फटहा रसूलपुर गांव निवासी सूरज 20 वर्ष पुत्र भारत बाइक से किसी कार्य से उमरन जा रहा था तभी पुरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया,जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की…

रायबरेली: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पति व पत्नी ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प

लालगंज रायबरेली। लालगंज महिला पुलिस चैकी इन्चार्ज संतोष कुमारी ने एक विवाहित जोडे की काउंसिलिंग कराकर फिर से एक साथ रहने के बाबत सुलहनामा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर गांव की शकुन देवी पुत्री हरीलाल चैहान का विवाह चार वर्ष पहले चिखडी गांव के सुनील पुत्र रामराज के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग अलग रह रहे थे। पुलिस मे मामला पहुंचने पर एसआई संतोष कुमारी ने दोनों पक्षों को भली भांति समझाया बुझाया,जिससे दोनों पति पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिये राजी…