उत्तर प्रदेश के कानपुर की खराब सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने एक्स हैंडल के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “ये बदहाली भरा कानपुर आज का है, क्योंकि यहां हर पद पर ‘भाजपा’ है. इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने कानपुर की खस्ताहाल सड़कों की पोल खोल दी है.
उनका इशारा कानपुर से ताल्लुक रखने वाले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर भी है. जबकि जिस क्षेत्र की सड़क है वहां से विधायक भी बीजेपी के सुरेन्द्र मैथानी हैं. स्थानीय लोगों के साथ अब राजनेताओं ने भी बारिश में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा लिया है.
