गाजीपुर: . अमर शहीद विनोद कुमार राजभर को श्रद्धांजलि झंडा फहराकर दी गई . यहां राष्ट्र गान के साथ भारत देश कि जय, शहीद विनोद राजभर अमर रहें का नारा गूँजता रहा ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा जी पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा सुधाकर सिंह कुशवाहा सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जन अधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, सम्यक युवा मंच संयोजक शाक्यवंशी अखिलेश मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह कुशवाहा , प्रधान गुड्डू गुप्ता ,प्रधान विनोद गुप्ता आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।
Category: उत्तर प्रदेश
जौनपुर: चोरी की पिकअप लेकर भाग रहे बदमाशों की वाहन पेड़ से टकराई परिचालक की मौत चालक फरार
शाहगंज(जौनपुर): मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे तेज़ रफ़्तार से पिकअप लेकर भाग रहे दो युवक की टक्कर इमरानगंज बाजार में सड़क किनारे पेड़ से हो गयी जिसमे खलासी अज्ञात 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई तथा चालक मौके देख अपने साथी व वाहन को छोड़ कर फरार हो गया।बताता जाता है क्षतिग्रस्त पिकअप जौनपुर के जलालपुर थाने में 3 दिन पूर्व पिकअप चोरी की कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले की छानबीन ही कर रही थी कि उक्त चोरी गयी पिकअप शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज…
बरेली – आँवला नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर दलित बेटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आँवला – आँवला नगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी स्मृति दिवस पर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी जहां भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां समस्त समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की, विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विधानसभा सचिव अशोक यादव, अमित यादव, नगर अध्यक्ष मशकूर खान, वीर भारती सभासद जितेंद्र चंद्र उपस्थित रहे ! रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
जौनपुर : समस्त संसार एक परिवार की भावना से ही उन्नति संभव -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
जौनपुर : “परमात्मा यदि हमारा अपना है तो इसका रचा हुआ संसार भी हमारा अपना ही है। यह परमात्मा सबका आधार है। हर एक में ब्रह्मांड के कण-कण में इसी का वास है। ऐसा भाव जब हृदय में बस जाता है तब किसी अन्य वस्तु अथवा मनुष्य में फिर कोई फर्क नजर नहीं आता। अतः हम यह कह सकते हैं कि समस्त संसार एक परिवार की भावना जीवन में धारण करने से ही उन्नति संभव है।”यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने वर्चुअल रूप में आयोजित तीन दिवसीय…
हाथरस : गाँव में कैम्प लगाकर बिजली बिल जमा किए
हाथरस : सिकन्द्रा राऊ तहसील की ग्राम पंचायत महामई सलावत नगर में आज 30/11/2021 को सिकन्द्रा राऊ बिजलीघर से आई टीम ने एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत 2 किलोवाट तक के घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 100%बिजली बिलों में ब्याज की छूट व 2 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को 50% ब्याज की छूट के साथ बिजली बिल बकायेदारों के बिल जमा किऐ इस योजना का लाभ उठाने के लिए आरनोट व अमौसी गाँव से भी लोग बिजली बिल जमा करने आये सिकन्द्रा राऊ बिजली घर से आई…
बरेली – महान विद्वान, चिन्तक व प्रखर वक्ता भारत माता के सच्चे सपूत राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि पर।
आँवला – दोस्तों राजीव दीक्षित जी के परिचय में जितनी बातें कही जाए वो कम है।अल्पशब्दों में उनके परिचय को बयान कर पाना असंभव है, ये बात वो लोग बहुत अच्छे से समझ सकते हैं, जिन्होने राजीव दीक्षित जी को गहनता से सुना और समझा है।फिर भी हमने कुछ प्रयास कर उनके परिचय को कुछ शब्दो का रूप देने का प्रयत्न किया है।परिचय शुरू करने से पहले हम आपको ये बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि, जितना परिचय राजीव भाई का हम आपको बताने का प्रयत्न करेंगे वो उनके जीवन…
प्रयागराज:किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु 01 दिसम्बर(बुधवार) को आयोजित साप्ताहिक कैम्प में किसान पूर्ण आवेदन फार्म भरकर करें जमा
उप कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पशुपालन, मत्स्यपालन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वंचित एवं अन्य कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फार्म जमा करने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड का विशेष कैम्प माह दिसम्बर 2021 से माह जनवरी 2022 तक प्रत्येक बुधवार को संगम सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित किया जायेगा। माह दिसम्बर के प्रथम बुधवार दिनांक 01-12-2021 को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समस्त पशुपालन, मत्स्यपालन, प्रधानमंत्री किसान…
प्रयागराज:थाना मांडा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गुड्डू उर्फ इस्तियाक गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध और अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 जितेंद्र सिंह यादव अपने सहयोगी साथी हे0का0 दिनेश राय के साथ मिलकर दि0, 30/11/2021 को सुबह वारंटी अभियुक्त गुड्डू उर्फ इस्तियाक पुत्र बंगाली उम्र करीब 54 वर्ष निवासी ग्राम व थाना मांडा जनपद प्रयागराज संबंधित एस0टी0न0 240/15 सरकार बनाम गुड्डू मु0अ0स0 51/93 धारा 395/397 भा0द0वि0 थाना मांडा जनपद प्रयागराज…
मण्डलायुक्त ने माघ मेला-2022 की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला-2022 की तैयारियों की प्रगति के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेला-2022 कोे दिव्य, भव्य तथा सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियांे को समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, मेला प्राधिकरण, गंगा प्रदूषण सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित कार्यों को गुणवत्ता…
जौनपुर: छुट्टा पशुओं का हुआ बुरा हाल
नौपेडवा/ बक्सा हाईवे पर आए दिन यातायात की चपेट में आने से छुट्टा पशुओं की मौत हो रही है साथ ही साथ मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों से चल रहे लोगों की दुर्घटना में काफी चोट एवं मौत जैसी दुर्घटनाएं छुट्टा पशुओं के टकराने से हो रही हैं जिसका समाधान नहीं किया गया तो दुर्घटनाएं होती रहेंगी नौपेडवा नेशनल हाईवे मई रोड के पास एक छुट्टा पशु किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जिसका शव हाईवे के किनारे पड़ा हुआ है
प्रयागराज :जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी कोटवा एट बनी को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा शंकरगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
*पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश |* पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में जनपदीय पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी | डीआईजी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से भारत-नेपाल सीमा के जनपद बहराइच मे विस्तार एवं सीमा से सटे महत्वपूर्ण स्थानों व सीमा पर अवैध तस्करी के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी एवं अवैध तस्करी के सम्बन्ध में स्थानीय…
बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में किसानों ने गन्ना जलाकर जताया विरोध,विधायक से भी की गई शिकायत।
सोमवार को नामदार गंज, धनौरा गौरी, शाहपुर, अंजनी आदि गांवों के किसान एकत्र हुये । किसानों का कहना है कि डीएस एम शुगर मिल मीरगंज किसानों का गन्ना खरीद कर समय पर भुगतान कर रहे हैं। हमारे गांवों में मीरगंज शुगर मिल के ही सेंटर लगते आए हैं। पर इस बार राणा शुगर मिल के सेन्टर लगे हैं। आरोप है कि अभी तक तौल शुरू नहीं हुई है। राणा शुगर मिल पर भुगतान समय पर न देने का आरोप लगाते हुए किसानों ने गन्ना बेचने से मना कर दिया …
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में ई रिक्शा पलटने से दिव्यांग चालक की मौत घर मचा कोहराम।
गांव शहबाजपुर के इकरार दिव्यांग है। घरवालों ने उनको कमाने खाने के लिए ई-रिक्शा लेकर दे दिया था। जिसे चलाकर वह बच्चों के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। सोमवार सुबह तड़के ही वह ई रिक्शा से सिरौली सवारियां लेने जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण सड़क के गड्ढे नजर नहीं आ रहे थे। इसी दौरान शहबाजपुर से केसरपुर बीच सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया चला गया और पलट गया। जिसके नीचे दबकर दम घुटने से इकरार की मौत हो। सुबह राहगीरों ने देखा तो…
लखनऊ: सम्यक पार्टी उ.प्र. के जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न
लखनऊ: सम्यक पार्टी उ.प्र. के जिलाध्यक्षों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ के दारूलशफा बी-व्लाक कामन हॉल में संपन्न हुई। सम्यक पार्टी अपनी लोकतांत्रिक विचारधारा के कारण पूरे देश में तेजी से उभरती हुई पार्टी है, जिसमें भारत के शोषित, वंचित, गरीब, आम जनता के लिए एक लोकतांत्रिक पार्टी बनाने का संकल्प किया है। इसमें किसी व्यक्ति के परिवार या उसकी जाति का प्रभुत्व नहीं होगा, बल्कि एक निर्धारित अवधि के बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बदलते रहेंगे, यह पार्टी राजनीतिक…
प्रयागराज:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसम्बर को
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में सामूहिक विवाह हेतु दिनांक 05.12.2021 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के निवासी नगर निगम /टाउन एरिया के निवासी नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवासी विकास खण्डों में सामूहिक विवाह हेतु अधिक से अधिक संख्या में शासन की इस अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठायें। योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह हेतु पात्रता में प्रमुख रूप से कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट हरदासपुर के समीप सेकुलर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल से हजारों की चोरी सोती रही पुलिस।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट हरदासपुर के पास सैकुलर जूनियर हाईस्कूल में बाउंड्री वॉल पर लगे तार को काटकर चोर घुस गए और बसों की बैट्री समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए।सैकुलर जूनियर हाईस्कूल हरदासपुर के संचालक हेमन्त माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार की रात में स्कूल की दीवार कूद कर चोर स्कूल में घुस ग ए। स्कूल में खड़ी बसों की बैटरी खोल ली साथ ही स्कूल से कुछ लोहे की बैंचें भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा कार्यालय में मेज पर रखा…
UP TET का पेपर लीक, प्रदेशभर में परीक्षा रद्द, मेरठ STF ने 3 लोगों को उठाया, पूछताछ जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक की आशंका में निरस्त एसटीएस की सूचना पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। मिली रही जानकारी अनुसार, पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल हुआ। एसटीएफ ने मेरठ से तीन लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। उधर, मामले की जांच में एसटीएफ की टीम लग गई है। आपको बता दें…
जौनपुर: कोतवाली में मनाया गया समाधान दिवस।
जौनपुर : शाहगंज कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।इस दौरान 4 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया इसमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। इस मौके पर उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
जौनपुर: अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में घुसा एक की मौत
जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बलिया – लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम 12:00 बजे बड़ा हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी में एक पान की गुमटी को तोड़ते हुए घुस गया इससे पूरी चौकी धारासाहि हो गई। इस घटना के कारण पुलिस चौकी के पास मौजूद एक युवक की दीवार गिरने से मलबे में दबने के कारण मौत हो गई । जबकि दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका उपचार शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है । विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ…
