कायमगंज : सालासर मार्ग में प्रवेश द्वार ढहाए जाने के दौरान राम दरबार की प्रतिमा तोड़े जाने पर हिदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध जताया। हिजामं विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेन चौराहे के पास राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला लेकर जमा हुए। नारेबाजी कर पुतले में आग लगा दी। कहा कि सालासर मार्ग पर बने प्रवेश द्वार को राजस्थान सरकार ने रात के अंधेरे में बुलडोजर से ढहाया, जिस पर राम दरबार की प्रतिमा विराजित…
Category: उत्तर प्रदेश
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ीं
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी 137 दिनों के बाद की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.21 रुपये प्रति लीटर और 87.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर…
चुनाव में जो हुआ उस पर न हो चर्चा, इसलिए ‘कश्मीर फाइल्स’ हुई रिलीज : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में क्या हुआ इस पर चर्चा न हो सके इसीलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को रिलीज किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म के टैक्स से जो पैसा इकट्ठा हो रहा है, उसके मुनाफे से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए कमेटी का गठन होना चाहिए जिसमें राजनीतिक नेता न हों। कमेटी में केवल…
पीलीभीत : बार्डर एरिया डवलपमेन्ट से सम्बन्धित योजनाओं के प्रस्तावों को ससमय करें प्रस्तुत-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बार्डर एरिया डवलपमेन्ट, नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान व क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया सम्बन्धी बैठक कॉलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। क्षय रोग पीडितों को गोद लेने सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाये, जिसमें क्षय रोग पीडितों को गोद लेने सम्बन्धी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा और जनपद के क्षय रोग से पीडित बच्चों को जिला स्तरीय, ब्लाक एवं तहसील…
प्रयागराज :पुलिस कर्मियों को एक साथ किया गया निलम्बित
प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कतिपय पुलिस कर्मी 30 दिवस या उससे अधिक समय से ग़ैर हाज़िर हो गए हैं। यही नहीं, उन्होंने पुलिस विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी थी। अनुशासनहीनता और मनमाने रवैए के इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ कठोरतम विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन निलंबित 17 पुलिस कर्मियों में 03 दारोग़ा, 04 मुख्य आरक्षी और 10 आरक्षी शामिल…
केशव प्रसाद मौर्य का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय
उत्तर प्रदेश में नई सरकार की नई टीम गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से दो दिन पहले तैयार कर ली जाएगी। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 45 से 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में हर जाति के साथ ही हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद एक विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों…
रायबरेली:खूब उड़ा रंग गुलाल 3 दिन बाद मनाई गई होली
डलमऊ /रायबरेली :डलमऊ नगर पंचायत के साथ-साथ 28 गांव में 3 दिन के शोक के बाद सोमवार को होली का त्यौहार मनाया गया सुबह से ही बूढ़े बुजुर्ग बच्चे व महिलाएं टोली बनाकर एक दूसरे गले मिलते हुए होली की बधाइयां दी डीजे के धुन पर युवाओं ने खूब मस्ती की प्रशासन भी त्यौहार को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा डलमऊ की ऐतिहासिक नगरी में होली के दिन शोक मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार होली के दिन डलमऊ के राजा डल की शाहसर्की की सेनाओं ने धोखे से…
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित,साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई हस्तियों को साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया । गौरतलब है कि ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ अवार्ड असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ जबकि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट…
सीतापुर-20 दिनों से खराब पड़ा हैंड पंप (नल ) ग्रामीण परेशान नहीं ध्यान दे रहे ग्राम प्रधान महफूज अंसारी
सीतापुर-मिश्रिख एक हफ्ते से खराब नल खुला पड़ा हुआ है ग्राम प्रधान नहीं दे रहे ध्यान ग्राम पंचायत आँट् के मजरा खनेहुना मे एक नल लगभग 20 दिनों से खराब पड़ा हुआ है उसमें बहुत ही गंदगी के साथ पानी निकल रहा है तथा उसमे केवल 4 बम्बे है जिससे पानी भी बहुत कम कम आ रहा है नल रिबोर करवाने वाला है यह नल लगभग 25 से 30 वर्षो का हो गया है उसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान को दी गयी तो उसने पंद्रह दिन तक कार्य को टाले…
फर्रुखाबाद-27 मार्च तक मनाया जायेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह
फर्रुखाबाद :अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हो जो 27 मार्च तक चलेगा इस दौरान पहली बार गर्भवती हुई महिला का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा |डॉ सिंह ने कहा कि इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि जल्द से जल्द पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला का रजिस्ट्रेशन किया जा सके जिससे उसे इस योजना का लाभ मिल सके | साथ ही कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाईयों के साथ…
हार्ट अटैक की अफवाह पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी हार के बाद सुर्खियों में आ गए हैं, हालही में मौर्या की सेहत को लेकर एक खबर बहुत तेजी से प्रसारित हो रही थी। दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर स्वामी मौर्य को दिल का दौरा पड़ने की एक खबर ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए इस खबर को अफवाह करार दिया, उन्होंने दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन्हें…
मैनपुरी : सरकारी स्कूल के बच्चे ने अपने अध्यापक की बना डाली तस्वीर
मैनपुरी : वास्तव में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बहुत बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है,अब सरकारी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के भी बच्चे अपनी प्रतिभा से समाज को अचंभित कर सकने की क्षमता रखते है।ऐसा ही कक्षा 07 की बालिका दीप्ति जो गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय अरम सराय ब्लॉक बेवर मे अध्यनरत है,इस बालिका ने मोबाइल की डी पी पर लगी अपने शिक्षक की फोटो को देखकर होली की छुट्टियों में एक सुंदर स्केच बनाया,और आज जब होली के बाद स्कूल खुला तो बड़ी मासूमियत…
योगी की नई सरकार में हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम!
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इतना ही नहीं बीजेपी, कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 साल बाद यूपी में रिपीट सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है. अब योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ लेने के साथ ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं. वहीं अभी सबसे बड़ा सवाल है कि 25 मार्च को योगी के साथ उनके डिप्टी का पद पर कौन शपथ लेगा. जानते हैं उप मुख्यमंत्री पद के लिए किन नामों की चर्चा हो रही है. बता दें…
प्रयागराज : जिलाधिकारी डफरिन अस्पताल पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रविवार को जिला महिला चिकित्सालय डफरिन पहुंच कर वहां पर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी निर्धारित आयु का बच्चा इस अभियान के अंतर्गत पिलाई जाने वाली पोलियो ड्राप से वंचित न होने पाए। प्रत्येक बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा अभियुक्त दिनेश प्रसाद पुत्र हीरालाल कोल निवासी ग्राम टंगहा गिरफ्तार
प्रयागराज: दि0, 18/03/2022 को ग्राम टंगहा ( ग्राम सभा दसवार) थाना मांडा प्रयागराज मे दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना मांडा मे पंजीकृत मु0अ0स0 71/22 धारा 376(2) पंजीकृत किया गया था घटना के दिन से ही फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम ब0उ0नि0 रामकेवल यादव, अपने सहयोगी टीम हे0का0 मुन्ना प्रसाद, का0 गोपाल सिंह चाहर व का0…
बहराइच: सांसद अक्षवर लाल गोंड़ के मोतीपुर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन
गायघाट( बहराइच)-उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत मिलने के बाद बहराइच लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में 4 पर मिली विजय से उत्साहित कार्यकर्ताओं के सम्मान में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा डॉ आनंद कुमार गोंड द्वारा बलहा विधानसभा में भाजपा सांसद कार्यालय पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस भव्य होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बहराइच द्वारा आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को गुलाल का तिलक लगाकर सम्मान किया गया…
बहराइच : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई की बैठक
बहराइच : बंजारी मोड़ बहराइच स्थित मा एडवोकेट राजेश कुमार कुशवाहा जी के आवास पर हुई। जिसमें आगामी 9 अप्रैल 2022 को सम्राट अशोक मौर्य का जन्म उत्सव मनाने पर चर्चा हुआ।जिसमे खैरा बाजार में सम्राट अशोक महान जयंती मनाने का निर्णय हुआ है। शिक्षा क्षेत्र के माने जाने माननीय महेंद्र सिंह कुशवाहा जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय संतोष कुमार मौर्य, मंडल प्रभारी माननीय लोकेश कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष माननीय पवन कुमार जी, जिला महामंत्री दिलीप कुमार मौर्य,…
फर्रुखाबाद-सीडीओ एम अरुन्मोली ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद: 20 मार्च 2022 पोलियो एक ऐसी बीमारी है जो बच्चे को सामान्य जिंदगी जीने से रोक सकती है। इससे बचने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चोंज को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है | इसी को लेकर रविवार को कमालगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे पोलियो बूथ पर छह माह के गगन पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया |इस दौरान सीडीओ ने कहा कि सभी लोग अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चोंअ को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें क्योंकि यह आपके बच्चे को…
बरेली/आँवला – नवीन सक्सेना बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के प्रभारी मनोनीत।
आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने नवीन सक्सेना को बदायूं का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रदेश पदाधिकारियों सुरेश यादव, डा क़दीर अहमद, अभय भटनागर, पंकज सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश रस्तोगी, संजय पौल, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, उमा कान्त मौर्य, नवीन कुमार, प्रज्ञा सक्सेना, रूथ पौल, मोनिका चौपड़ा सहित कई ब्लाक अध्यक्षों पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने श्री सक्सेना के मनोनयन पर उन्हें बधाई देते हुये अपेक्षा की है कि…
बांदा :संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बांदा : जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जैसे ही किशोरी की बड़ी बहन ने देखा तो तुरंत परिजनों को आवाज लगाई और फांसी के फंदे से निकालकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवैया गांव का है। जहां की रहने वाली शालू पुत्री रामलखन उम्र 16 वर्ष , संदिग्ध परिस्थितियों में अपने अटारी दार घर पर…
