बदायूं: 315 बोर तमंचा के साथ राजपुर रोशन नगर का हिर्देश उर्फ अन्नू गिरफ्तार!

बदायूँ: थाना इस्लामनगर की पुलिस चौकी रुदायन क्षेत्र के गाँव राजपुर रौशन नगर से हिर्देश उर्फ अन्नू को 315 बोर तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया!बताते चलें कि तेजतर्रार पुलिस चौकी इंचार्ज योगराज सिंह को मिली जानकारी के अनुसार राजपुर का हिर्देश उर्फ अन्नू पुत्र सुखलाल नाजायज असलाह लेकर लोगों को धमकाने का काम करता था!लेकिन इसी बात को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगा दिया था!लेकिन आदतन अन्नू पुनः 315 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ घूमते हुए की मुखबिर के द्वारा सूचना मिली उसके उपरांत बिना किसी देर किये श्री…

बरेली – सिरौली पुलिस ने 360 ग्राम अफीम सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आँवला – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी के विरोध चलाए जा रहे अभियान में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से 360 ग्राम अफीम बरामद की गई आँवला शाहबाद रोड पर रामनगर हरदासपुर के बीच ड्यूटी कर रहे एसआई मोदी सिंह , कांस्टेबल महेश चंद्र , जाने आलम , सुमित सिंह ,को शक हुआ शक के आधार पर एक गाड़ी सर्च की जिसमें तीनों अभियुक्त बैठे हुए…

बरेली – आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकालकर नगर वासियों को किया गया जागरूक।

आँवला – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर नगर सिरौली में 75 में अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी बड़े धूमधाम से सिरौली में चल रही है जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने घर घर जाकर हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। बता दें कि सरकार द्वारा बताया गया कि इस बार 75 बें अमृत महोत्सव में पूरे भारत में घर-घर तिरंगा लगाकर इस अमृत महोत्सव को मनाया जाए। इसी उपलक्ष में नगर पंचायत सिरौली प्रशासन ने आज अपने समस्त अधिकारियों सहित नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर…

शाहजहांपुर: जलालाबाद चित्र के पशु बाजार के बाग में खड़े पेड़ से अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लटकती मिली लाश , इसमें मची सनसनी भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखने उमड़ी। नही हो सकी शिनाख्त।

जलालाबाद शाहजहांपुर । थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बझेड़ा के पशु बाजार में खड़े पाकड़ के पेड़ में एक अधेड़ व्यक्ति की लटकती हुई लाश दिखाई दी । ग्रामीणों द्वारा लाश देखने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी । लोगो ने ग्राम प्रधान अनिल सिंह कुशवाहा को सूचना दी।मौके पर पहुचे प्रधान ने उसको पहचानने की कोशिश की। पर पहिचान न कर सके । उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान पहचान की कोशिश की परंतु कोई भी जानकारी…

रायबरेली: सावन का आखिरी सोमवार आज महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लगी लम्बी कतार

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के बालेश्वर बाबा धाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंची वैसे तो सावन के हर दिन बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है लेकिन सोमवार के दिन खास तौर पर दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं मान्यता है कि बाबा के दर्शन अगर सच्चे मन से कोई कर लेता है तो पूरे वर्ष उसके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं सोमवार को बाबा के दरबार…

रायबरेली: महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटा को जन्म

रायबरेली – ऊंचाहार क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने सोमवार को एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनिया में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ होने पर परिवारी जनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रति आभार जताया है। मांधाता पुर निवासी दिनेश पत्नी सुमन को सोमवार की सुबह में प्रसव पीड़ा होने लगी। तो परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी। चालक अजय…

रायबरेली: कोतवाली प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

जगतपुर रायबरेली – कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिख रहा है। जहां कावड़ यात्रा की तैयारियों का पुलिस अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। वही लोगों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस संवेदनशील दिख रही है। शाम होते ही पुलिस के अधिकारी जगतपुर कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने का काम कर रहे है। ‌सोमवार को भी जगतपुर कोतवाली प्रभारी गौरव कुमार व 1 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ में सलोन रोड, ऊंचाहार रोड, डलमऊ रोड, रायबरेली रोड, जगतपुर कस्बे, मुख्य चौराहे,…

रायबरेली : बहनों ने बांधी राखी तो भाइयो ने दिया रक्षा वचन ।

लालगंज ।नगर की बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्था बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं ने अपने मुँह बोले भाइयो की कलाइयों में खुद से बनाई गई राखी को बाँधकर उनके लंबी उम्र की कामना की ।वहीं मुंह बोले भाइयों ने भी सभी मुंह बोली बहनों को हमेशा अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिलाया ।उल्लेखनीय है कि बीएमपीएस प्रबंधन श्रेष्ठ शैक्षिक व्यवस्था करने के साथ-साथ बच्चों को हर क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता आ रहा है।विद्यालय के प्रशासनिक सचिव…

रायबरेली ; राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली ; आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। एवं मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि ग्राम चांदा के रणविजय सिंह ने उन्हें असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उन्होने बताया कि उनके द्वारा मुझसे 7 जनवरी 2019 को यह कहकर अपने करेंट एकाउंट आयुष इंटरप्राइजेज में ₹950000 लिए गए कि मुझे ब्यवसाय करना है और आपको लाभ सहित…

बरेली :मुर्गी फार्म पर सोते समय सांप ने काटा अस्पताल मे चल रहा इलाज

बरेली । मुर्गी फार्म में सोते बख्त युवक को सांप ने काट लिया । युवक की हालत खराब होने पर उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया । हालत गम्भीर देखकर के उसे जिला अस्पताल रेफर ने बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 

बरेली :भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने परिवार सहित लगवाई बस्टर डॉज

क्यारा ब्लॉक पर आज कोविड की बूस्टर डोज को लेकर लगाने के लिए कैंप लगाया गया। इस कैंप में पहुंचे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) के जवानों से अपील की कि वह खुद तो बूस्टर डोज लगभग साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी बूस्टर डोज लगवाएं।

बरेली :बाइक टकराने को लेकर बरेली मे एक बार फिर बवाल

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में रविवार को बाइक टकराने पर दो समुदाय के लोगों के बीच बवाल हुआ. आरोप है कि कांवड़ियों पर दूसरे समुदायपत्थर फेंके और गलियां दी हम लोगो ने समझाने का प्रयास किया बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में रविवार को बाइक टकराने पर दो समुदाय के लोगों के बीच बवाल हुआ. आरोप है कि कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय

पीलीभीत:आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को उल्लास पूर्ण तरीके से मनाने एवम् हर घर तिरंगा अभियान

पीलीभीत आज जब हम सब हर घर तिरंगा अभियान को गति देने का विचार कर रहे है ऐसे में संस्था नेकी की दीवार, देश की सामरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते सशस्त्र सीमा बल तथा सीमा सुरक्षा बल के योद्धाओं के साथ इस अभियान को गति देने में पूर्ण मनोयोग से तत्पर है इस क्रम में जहां ना केवल संस्था ने हजारों ध्वज बनवाए अपितु उन्हें देश के प्रहरिर्यों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया संस्था 2016 से अनवरत रूप से कई ऐसे कार्य कर चुकी है जो जिनका समाज पर एक…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत फेज-2 एवं फेज-3 की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत फेज-2 एवं फेज-3 के अन्तर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं एवं कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन (फेज-2) के अन्तर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ द्वारा चयनित फर्म मै0 पी0एन0सी0 एस0पी0एम0एल0 जे0वी0, आगरा को जनपद पीलीभीत की नवीन परियोजनाओं हेतु सूचीबद्ध किया गया, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 280 ग्राम…

पीलीभीत :प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत एक सप्ताह के अन्दर करायें प्रस्ताव उपलब्ध।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पी0एम0जे0वी0के0 अन्तर्गत प्रस्ताव प्राप्त करने एवं डी0एल0सी में स्वीकृत के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पूर्वर्ती (एम.एस.डीपी) योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकासखण्ड अमरिया व पूरनपुर तथा दो नगर पालिका परिषद बीसलपुर व पीलीभीत में भारत सरकार की गाइड लाईन्स प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिसके तहत विभिन्न प्रस्ताव…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत समहों द्वारा लगाये गये स्टालों का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत :आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तिरंगा विक्रय हेतु नेहरू पार्क व गांधी स्टेडियम गेट पर लगे स्टालों का फीताकाट कर शुभारम्भ किया गया। नेहरू पार्क पर विकास स्वयं सहायता समूह द्वारा अपना स्टाल लगाया है व गांधी स्टेडियम में अम्बडेकर स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया। जिलाधिकारी ने दोनों स्टालों का शुभारम्भ करते हुये स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत करते हुये एक तिरंगा का मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त…

फर्रूखाबाद: कार्यकल्प अवार्ड योजना सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज का किया गया पियर असेसमेंट

फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2022 कार्यकल्प अवार्ड योजना के तहत जनपद के सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज को भी चयनित किया गया था। ऐसे में सोमवार को राज्य स्तर से नामित टीम ने सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज का पियर असेसमेंट किया । टीम में जनपद एटा के पुरुष चिकित्सालय के क्वालिटी मैनेजर डॉ मनोज, क्वालिटी मैनेजर महिला चिकित्सालय एटा, से प्रदीप द्वारा सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज का बारीकी से निरीक्षण किया गया |सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज के प्रभारी डॉ आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत आज राज्य स्तर से आई टीम ने…

पीलीभीत : अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित वीडीओ पूरनपुर को सौपा मांग पत्र

पूरनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला के जिला अध्यक्ष के सानिध्य में मुख्यमंत्री को संबोधित दर्जनों ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौपकर मांग की है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा रमाबाई अंबेडकर मैदान में 28 अक्टूबर 2021 को 40000 से अधिक प्रधानों की महारैली में सरकार से मांगे रखी थी जिस के क्रम में 15 दिसंबर 2021 को प्रदेशभर के प्रधानों को लखनऊ बुलाकर मुख्यमंत्री ने तत्काल अमल करने की बात कही थी। वहीं ग्राम प्रधानों की मांगों पर अमल ना होने से ग्राम प्रधानों…

पीलीभीत: अज्ञात महिला ने काटा बैग,हजारों की नगदी उडाई

पूरनपुर।बैंक से रुपए निकालकर महिला ने बैग में रख लिए।बाहर आते ही जेब कतरी महिला ने बैग काट दिया। और उसमें रखे हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली।घर पहुंचकर महिला ने बैग देखा तो उसके होश उड़ गए।महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैकोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर हरिपुर निवासी उर्वशी देवी ने बताया कि सोमवार को वह नगर की माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए निकालने गई थी।उसने बैंक से 70500 रुपये निकाल…

पीलीभीत: दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पूरनपुर।धार्मिक स्थल से पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए वाइक आगे लगा दी।विरोध पर पिटाई लगाकर महिला के कुंडल छीन लिए।शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की एलानियां धमकी देते हुए फरार हो गए।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती व पुत्र सोनू के साथ पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दिनारपुर में स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गई थी।वापस…