पीलीभीत तहसील क्षेत्र कलीनगर के ग्राम धरमंगदपुर मे हर घर तिरंगा महोत्सव 13 अगस्त से16अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के75 बर्ष पुरे होने और यहाँ के लोगो के संस्कृति और उपलब्धियों के गौरव शाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है इसके साथ ही उन्होने समस्त ग्राम वासियों से गाँव के मोलाना अयूव खा ने कहा कि हमें जाति धर्म के भेदभाव को भूलकर हमको एक ही राष्ट्रभक्त के सूत्रों में बधना है और…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:देशभक्ति की भावना जगाने निकली तिरंगा यात्रा सबसे ऊपर देश हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-डॉ रंजन गौतम
फर्रुखाबाद 13 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को भी कहीं तिरंगा रैली निकाली गई तो कहीं तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।इस दौरान सिविल अस्पताल लिंजीगंज से एक तिरंगा यात्रा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम के नेतृत्व में निकाली गई lयह यात्रा सिविल अस्पताल लिंजीगंज से शुरू हुई जो कादरीगेट, लालदरवाजा, बढ़पुर, आवास विकास कालोनी होते हुए डॉ राममनोहर…
इलाहाबाद: हाईकोर्ट के आदेश- एक बार दोषमुक्त हुआ सरकारी कर्मचारी तो दोबारा विशेष कारण पर होगी जांच
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि किसी आरोप पर हुई विभागीय जांच में सरकारी कर्मचारी के दोषमुक्त पाए जाने पर उसी आरोप में नई जांच विशेष कारणों के सामने आने पर ही हो सकती है।
प्रयागराज: तिरंगे से सज गई संगमनगरी जनता प्रशासन अधिकारियो सहित बड़े उत्साह से मनाया अमृत महोत्सव
प्रयागराज: आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे शहर का उल्लास देखते ही बन रहा है। वहीं शहर में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे शहर का उल्लास देखते ही बन रहा है। एक ओर जहां घर, चौराहों, बाजार सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया जा रहा है, वहीं शहर को खूबसूरत तिरंगा लाइटों से सजाया जा रहा है।चौक, कीडगंज जानसेनगंज, निरंजन सिनेमा, सुभाष चौराहा के पास तिरंगे झंडे से खूबसूरत सजावट की गई है। वहीं सिविल लाइंस, हाईकोर्ट फ्लाईओवर, हिन्दू हॉस्टल चौराहा, नाजरेथ अस्पताल के पास, मेडिकल चौराहा, केपी कालेज, रामबाग…
पीलीभीत :विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये ठगे
पीलीभीत पूरनपुर।विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने दो युवकों से लाखों रुपए की ठगी कर ली। रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बंडा क्षेत्र के गांव बरीबरा कुलदीप सिंह व उसके साथी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे।नगर के महिंद्रा टावर के पास यूनिक प्लस इमीग्रेशन का ऑफिस है।उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात कुछ लोगो से हो गई।उन्होने दोनो को विदेश भेजने के लिए कहा।इस पर दोनो युवक जालसाजों…
पीलीभीत :ई रिक्शा व्रांच का ताला तोड कर नगदी सहित लाखों का सामान चोरी
पीलीभीत पूरनपुर।ई-रिक्शा ब्रांच का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया।हजारों का माल चोरी करने के बाद दुकान के ऊपर रह रहे किराएदार के कमरे को खगांला।चोरो ने दोनों जगहों से नकदी सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।सुबह चोरी की वारदात को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देख कर खुलासे की मांग की है।बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस पैकेट की पोल खोल दी।नगर…
सिद्धार्थनगर: आज़ादी के अमृत महोत्सव-2022 के उपलक्ष्य में पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा रूट मार्च किया
सिद्धार्थनगर: आज़ादी के अमृत महोत्सव-2022 के उपलक्ष्य के दूसरे दिन दिनांक 12-08-2022 को समय 5:00 बजे सर्किल मुख्यालय के थानों पर सम्बंधित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा रूट मार्च किया गया |देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके सन्दर्भ में आज दिनांक 12.08.2022 को श्री अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देश पर जनपद के पाँचों सर्किल मुख्यालय के थानों सम्बंधित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा…
पीलीभीत :तमंचा कारतूस के साथ एक को जेल
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि हाईवे पर मजार के पास एक संदिग्ध घटना को अंजाम देने की फिराक में है।उसके पास असलहा भी है। इस पर पुलिस मुखबिर के जरिए बताए हुए स्थान पर पहुंच गई।युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शमशाद निवासी ढका बताया है।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पीलीभीत :महिला व युवती प्रेमी के साथ फरार,पुलिस से शिकायत
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।उसके पांच बच्चे हैं।वह पति की मौत के बाद अपनी सुसराल में रह रही थी।इसी दौरान महिला का गांव के ही एक ग्रामीण से प्रेम प्रसंग हो गया।तीन दिन पहले महिला का प्रेमी उसको बहला-फुसलाकर हजारों रुपए की नकदी व माल जेवर लेकर रफूचक्कर कर ले गया।सुबह महिला को घर न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से महिला मोर्चा की प्रीति मौर्या को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) डॉ अर्चना गौतम ब फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार के निर्देश पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की एवं कांशीराम साहब की विचारधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रीतिमौर्या महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद के पद की जिम्मेदारी दी जाती है। और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाती हुई दिशा निर्देशों का पालन करेंगीं।आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनायें।अरुणेश प्रताप…
पीलीभीत :आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
पीलीभीत :आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ज़िलाधिकारी पीलीभीत, पुलकित खरे के कुशल निर्देशन में कल शाम 6: 00 गांधी स्टेडियम के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कलाकार बंटी सिहं राना की टीम द्वारा लोक गायन, नृत्य, स्वागत गीत, झीझी, देश भक्ति गीत, होली गायन, उड़ जाए रे, बार्डर नृत्य जैसे मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया,लोगों ने ख़ूब लुत्फ़ उठाया।उक्त कार्यक्रम में पंद्रह कलाकारों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोआपरेटिव, वीर विक्रम सिंह, डीएसटीओ, नरेन्द्र यादव,ज़िला क्रीड़ा अधिकारी, राज…
पीलीभीत :पूरनपुर पेड़ से टकराने से ईको कार मे लगी आग
पीलीभीत पूरनपुर पेड़ से टकराने से ईको कार मे लगी आग पीलीभीत पूरनपुर माधौटाडा रोड पर ईको कार मे लगी आग ड्राइवर सवारी लेने पूरनपुर जा रहा था रास्ते में रघुनाथपर के समीप ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और इको कार पेड़ से टकरा गई सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने देखा तो ड्राइवर को घायल अवस्था में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया और जब तक कुछ समझ पाते जब तक ईको कार आग लग चुकी थी और आग इतनी तेज लगी हुई थी आग को बुझा पाना…
बरेली – एसडीएम आंवला के आदेश पर चला बुलडोजर मंदिर की जमीन कराई कब्जा मुक्त।
आँवला – गुरगांवा मुस्तकिल में कुछ लोगों ने राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर शौचालय व चबूतरा बना रखा था जिस पर कमेटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से इसकी शिकायत की उस शिकायत पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपना पत्र एसडीएम साहब को भेज कर कब्जा मुक्त कराने के लिए कहा जिस पर एसडीएम एन राम आँवला ने कानूनगो व लेखपाल के लिए आदेश दिया सही मायने में अगर कब्जा कर रखा है तो उसके लिए आप जाकर कब्जा मुक्त कराएं मौके पर पहुंचे…
पीलीभीत : नौजवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व।
पीलीभीत कलीनगर- देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात नौजवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जिसमें बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई।कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बूंदीभूड में 49वीं बटालियन नौजलिया कैम्प है जहां सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। जो दिन रात एक करके देश की सुरक्षा कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाकर पर्व मनाने की भी फुर्सत नहीं मिलती है और घर जाने के छुट्टी भी नहीं मिलती…
बदायूं: बदायूं में मनाया गया जिला स्तरीय युवा सम्मेलन
बदायूं: बदायूं में मनाया गयाजिला स्तरीय युवा सम्मेलन “राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान” के अवसर पर “नमामि गंगे परियोजना” नेहरू युवा केंद्र-(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार)- द्वारा जनपद बदायूं के विकास भवन सभागार में“हर घर तिरंगा अभियान” के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले वाले युवा युवतियों को सम्मानित भी किया गया!जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री ऋतुराज जीCDO बदायूंअनुज प्रताप सिंह(जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे)दिनेश यादव(जिला युवा अधिकारी)माननीय विधायक महोदय श्री प्रेम…
पीलीभीत :हर्ष गुप्ता ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन
पीलीभीत पुरनपूर आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पानी की टंकी के पास शंकर राइस मिल के गेट पर ड्रीम इंडिया फाउंडेशन एवं लक्ष्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ तहसील स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज़ ।टूर्नामेंट का उदघाटन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री हर्ष गुप्ता ने किया।भारत की सबसे ऊंची चोटी फतह करके आये सत्यदीप गुप्ता और प्रबंधक नितिन गुप्ता ने बताया कि श्री हर्ष गुप्ता ने मैत्री मैच खेलकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।अंडर -14 वर्ग में आरव अगस्त्य और आरुष शर्मा ने फाइनल में…
पीलीभीत : आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस हाफ मैराथन (05 कि0मी0) का आयोजन किया गया।
पीलीभीत : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. द्वारा पुलिस हाफ मैराथन (05 कि0मी0) का आयोजन किया गया, जिसमें द्वारा स्वयं एवं जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। द्वारा पुलिस लाइन से हाफ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो पुलिस लाइन से नकटा दाना, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, थाना सुनगढ़ी से गांधी स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। द्वारा पुलिस हाफ मैराथन में प्रथम 05 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रतिभाग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति…
आँवला/बरेली – कस्बा सिरौली में समाजसेवी सैयद शाह आलम की हत्या की फिराक में घर में घुसा एक गिरोह।
आँवला – बरेली के कस्बा सिरौली में एक शख्स ऐसा है जो पैसों को नहीं वल्कि इन्साफ को तर्जीह देता है, जो दलालों व दलाली प्रथा का जमकर विरोध भी करता है, जो रात दिन सिर्फ और सिर्फ यह ध्यान देता है कि उसके कस्वे की जनता की हर-एक परेशानी का हल कब और कैसे निकालना है, जो लाखों लोगों को अब तक न्याय दिला चुका है तथा हज़ारों लोगों की ज़मीनों को कब्जा मुक्त करा चुका है तथा कस्वा सिरौली की जनता जिसे अपनी आखिरी उम्मीद मानती है उस…
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी घोषित
फर्रुखाबाद, 11 अगस्त 2022 को जिला अध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य ने आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, आम आदमी पार्टी टीम में काम, अनुभव, युवा जोश को वरीयता देते हुए, कई इंजीनियर, आईआईटी, वीटेक ,एमटेक ,वरिष्ठ वकील, समाजसेवियों तथा युवाओं का सामंजस्य रखा गया। कार्यकारणी के गठन में वरिष्ठ समाजसेवी तकनीकी निपुण और अनुभवी तथा युवा जोश को समान रूप से पूर्ण अवसर प्रदान करने का प्रयास किया गया है । पार्टी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जाने-माने समाजसेवी नदीम शाह को दी गई, महासचिव की जिम्मेदारी…
फर्रुखाबाद:हर घर तिरंगा का हुआ अपमान
फर्रुखाबाद,11 अगस्त 22 एक तरफ भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रही है और ऐसे में फर्रुखाबाद में घोर लापरवाही की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है कि नगरपालिका के बोर्ड के ऊपर तिरंगे को उल्टा लगाया गया है आखिर अब किस पर होगी कार्रवाई ,किस पर गिरेगी इस लापरवाही की गाज ।
