बरेली – आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस पर विशेष: नेताजी की मृत्यु की सच्चाई से पर्दा हटे- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

कहने को तो हमारे देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली थी लेकिन क्या यह पूर्ण स्वतंत्रता थी? स्वराज तो हमने हासिल कर लिया था लेकिन उसे ‘सुराज’ नहीं बना पाए। क्या कारण है कि हम आज तक आजाद नहीं हो पाए सत्ताधारियों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से जिनकी कीमत आज तक पूरा देश चुका रहा है?आजादी के समय से ही नेताओं द्वारा अपने निजी स्वार्थों को राष्ट्रहित से ऊपर रखे जाने का जो सिलसिला आरंभ हुआ था वो आज तक जारी है। राजनीति के इस खेल में न सिर्फ…

जौनपुर : आर्मी के फर्जी सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर) : थाना शाहगंज पुलिस एवं आर्मी इंटेलिजेन्स टीम लखनऊ व स्वाट टीम जौनपुर की संयुक्त टीम को बडी सफलता हासिल करते हुए कूटरचित आर्मी के सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र पर भिन्न-भिन्न बैंको/ए0टी0एम0 पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार किया है , आरोपी के कब्जे से कुल 04 फर्जी आर्मी की सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र बरामद हुआ। अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल…

जौनपुर : बरलास फाउण्डेशन के तत्वधान में रक्तदान शिविर आयोजित

शाहगंज(जौनपुर) : रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता।रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है।रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।कुछ लोग रक्तदान को लेकर भर्मित रहते हैं ऐसे लोगों को जागरूकता के द्वारा ही रक्तदान के लाभ को समझाया जा सकता है। उक्त बातें गुरुवार को क्षेत्र के इमरानगंज स्थित न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल में बरलास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने कही। उन्होंने रक्तदान के लाभ बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान की…

जौनपुर : ईद-मिलादुन्नबी पर की गई मदरसे के छात्रों की दस्तारबंदी

खेतासराय(जौनपुर) : नगर में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया। आखिरी रात जलसा दस्तारबंदी आयोजित किया गया। जिसमें कुरान और हिफ्ज़ पूरा कर चुके मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के 9 छात्रों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कस्बे की भव्य सजावट पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।जलसा का आग़ाज़ कारी इमरान साहिब ने कुरान का पाठ करके किया। मौलाना डाक्टर शहरयार रजा तथा मुफ्ती शेर मोहम्मद खान ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। साजिद रजा तथा मौलाना हामिद रजा ने नातिया कलाम पेश…

बहराइच डीएम के चालक के बेटा कल्याण सिंह मौर्य बने एसडीएम, पीसीएस की परीक्षा में हासिल की 40वीं रैंक

बहराइच: फखरपुर विकासखंड के केतारपुरवा तखवा गांव निवासी कल्याण सिंह मौर्य ने बहराइच का मान बढ़ाया है। पिता जिलाधिकारी के चालक के पद पर तैनात हैं। प्रशासनिक सेवा में जाने का मन में जज्बा संजोए कल्याण सिंह अपने संघर्ष की बदौलत उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित होने में कामयाब रहे है। इसकी सूचना जब बहराइच पहुंची तो स्वजन खुशी से उछल पड़े। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं कल्याण अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दे रहे हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र…

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश

परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय/एमपीएमएलए कोर्ट ने तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, नगर पंचायत के मुख्य लिपिक, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की कथित बहू व अन्य पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे स्व. विनोद वर्मा की पत्नी रुचि वर्मा के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने यह आदेश दिया। रुचि वर्मा के मुताबिक विधायक और लिपिक की मदद से परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर सरिता यादव का नाम उनके दिवंगत पति की पत्नी के रूप में…

विधायक से भाजपा कार्यकर्ताओं की कहासुनी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी नसीहत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एयरपोर्ट पर आगमन हुआ तो पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उतावले हो गए। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में जाने से रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पहुंचे तमकुहीराज के विधायक असीम कुमार से कार्यकर्ताओं की कहासुनी हुई। बात बढ़ते देखकर डीएम और एसपी ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। प्रकरण की जानकारी होने पर डिप्टी सीएम ने विधायक को कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की नसीहत…

पीलीभीत : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल के नेतृत्व दर्जनों प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सुनाई

पुरनपुर ;अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लखनऊ पहुंचे।जंहा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने पीलीभीत के अखिल भारतीय संगठन के जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को सम्मानित कर कई विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।28 अक्टूबर 2021 प्रदेश भर के प्रधानों को लखनऊ वुलाया गया था।मुख्यमंत्रीजी द्वारा कई घोषणाएं की गयी थीं।प्रधानो ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान में महारैली के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था।जिसमे कहा गया था कि सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयरटेकर एवं…

पीलीभीत: मंडी में किसानों से जिलाधिकारी ने अभद्रता की इसकी निंदा करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों से माफी मांगने की बात की

पीलीभीत पूरनपुर ;गुरुवार को नगर की मंडी के विश्राम गृह में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी किसान संगठनों के पदाधिकारी वww किसानों द्वारा दिए गए विचारों पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 19 अक्टूबर को पूरनपुर मंडी में किसानों से जिलाधिकारी ने जो अभद्रता की है,इसकी घोर निंदा की जाती है।उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों से माफी मांगने की बात कही। विज्ञप्ति में कहा गया है…

प्रयागराज : आज बृहद रोजगार मेला का मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी द्वारा आयोजन किया गया

प्रयागराज :दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी निजी दीप प्रज्वलित कर के मेले का उद्घाटन किया।, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद, शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रमुख सचिव महोदय श्री सुभाष चंद शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेले का आयोजन हुआ। एवं प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि श्री शीपू गिरी मंच पर उपस्थित रहे । प्रयागराज के संयुक्त निदेशक श्री मुकेश यादव श्री एसके श्रीवास्तव…

पीलीभीत :खेत पर धान निकालते समय सांड़ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत गम्भीर होने पर किसान को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता निवासी मैंकूलाल गुरुवार को अपरान्ह करीब एक बजे खेत पर कटे हुए धान निकलवा रहे थे। तभी अचानक कहीं से सांड़ आ गया और उसने किसान मैंकूलाल पर झपट कर हमला कर दिया। जिससे उनके पेट में अधिक चोंटे लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे सांड़ के हमले से खेत पर अन्य किसानों में अफरातफरी मच गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसान की हालत गम्भीर होने पर पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि यह सांड़…

पीलीभीत :बेवजह विवाद में दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला

पूरनपुर।घर पर बैठे युवक को खींचकर आरोपियों ने जमकर पीटा।बचाने आई पत्नी को भी पीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था।इसी दौरान गांव के ही राजा राम, अरुण,सुमित,रामा देवी आदि लोग दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे।जब उसने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।…

पीलीभीत :मंडी समिति में किसानों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा

पूरनपुरमंडी समिति में किसानों के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।किसान नेता ने यह आरोप धान खरीद से जुड़े अधिकारी व केन्द्र प्रभारियों पर लगाया है।भाकियू (अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने वताया कि मंडी में बिना कारण धान खरीद केन्द्रों पर किसानो का धान रिजेक्ट किया जा रहा है। बेवस लाचार किसान अपनी खून पसीने से तैयार की गयी धान की फसल को मजबूरी में औने-पौने दामो पर खाद्यान माफियाओ के हाथ आढतो व राइस मिलो पर बेचना पड़ रहा है।सरकारी क्रय केन्द्रों पर केवल दिखावे…

पीलीभीत :पीड़ित के रुपए मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

पीलीभीत पूरनपुर ;दोगुनी धनराशि करने का झांसा देकर युवक से हजारों रुपए ठग लिए।6 वर्ष बाद रुपए वापस देने की बात तय हुई।आरोप है कि उसके कंपनी के रुपए निकालकर हड़प लिए गए।रुपए मांगने पर टालमटोल कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्रपुर निवासी मान सिंह ने बताया नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक ने 6 साल में दोगुनी राशि देने का झांसा दे दिया।पीडित ने विश्वास कर 36हजार रुपये जमा कर दिए।6 वर्ष बीतने के बाद…

मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतापपुर के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा डीपीएम को नोटिस देने के दिए निर्देश शौचालयों के जिओ टैगिंग में 40 प्रतिशत से कम जिओ टैगिंग करने वाले एडीओ पंचायत जसरा, सहसों, धनूपुर और शंकरगढ़ का वेतन रोकने तथा अच्छा कार्य करने वाले एडीओ पंचायत चाका, सोरांव को प्रशस्ति पत्र देने का दिया निर्देश मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालयों के…

फर्रुखाबाद : सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद वासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा के व्यापारियों आम सहमति से अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए समिति बनाई उन्होंने बताया शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है अधिकारियों को निर्देशित किया गया है शहर के सभी व्यापारियों की आम सहमति के आधार पर ही आगामी अतिक्रमण अभियान में कोई कार्रवाई होगी इसके लिए व्यापारियों की मौजूदगी में समिति बनाई जाएगी द्विवेदी जी ने बताया कि शहर के विकास के…

आँँवला/बरेली – एंबुलेंस स्टाफ की मदद से एंबुलेंस में हुआ प्रसव लड़के का हुआ जन्म जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के गांव गोठा खंडुवा निवासी जयवीर की पत्नी काजोल को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस गर्भवती को लेकर पीएचसी रामनगर आ रही थी। तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण एंबुलेंस स्टाफ के ईएमटी यशपाल, पायलट सुरजीत सिंह, आशा लक्ष्मी देवी की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया गया। जिसमें लड़के का जन्म हुआ जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी रामनगर पर भर्ती कराया गया है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

प्रयागराज : नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन जिला पंचायत परिसर सभागार में किया गया

प्रयागराज : नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन जिला पंचायत परिसर सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दिनेश उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत करते केंद्र की गतिविधियों व जिला युवा उत्सव 2022 के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता रही। मुख्य अतिथियों का स्वागत गान सुश्री समीक्षा द्वारा मनमोहक ढंग से किया गया।…

फर्रुखाबाद:विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (21 अक्टूबर) इसकी कमी से बच्चों में बौद्धिक और शारीरिक विकास में आती है बाधा सीएमओ

फर्रुखाबाद ,20 अक्टूबर 2022 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार लगभग 54 देशों में आयोडीन अल्पता अभी तक मौजूद है। इसी उद्देश्य से आयोडीन के पर्याप्त उपयोग और इसकी कमी के परिणामों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्र्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट 5 (2019 -21 ) के अनुसार कानपुर जनपद में 77.5 प्रतिशत घरों में आयोडीन युक्त नमक का उपयोग होता है जबकि राष्ट्र्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट 4 (2015 -16 ) में यह आँकड़ा 93.2…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 12. 11.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित, बैंक के ऋण संबंधित वाद, विद्युत संबंधित वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा lसंतोष राय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण…