सीतापुर :देर रात आंधी तूफान में गिरा पोल, बिजली हुई बाधित

मिश्रिख से मछरेहटा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज आंधी-तूफान के चलते बहादुरपुर ग्राम के करीब बिजली के पोलों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। इससे एक साथ तीन-चार विद्युत पोल धराशायी हो गए।घटना रात के समय होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई। पोल गिरते ही इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पोल हटाकर बिजली व्यवस्था…

लखीमपुर खीरी : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता रैली व गोष्ठी आयोजित, किशोरियों को दी गई विशेष जानकारियां

लखीमपुर खीरी: (द दस्तक 24 न्यूज) महिलाओं और किशोरियों को माहवारी (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी में “विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस” के अवसर पर एक विशेष जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम और जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुष्मा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुष्मा सिंह ने किशोरियों को प्रेरित करते हुए कहा कि माहवारी कोई शर्म या संकोच का विषय नहीं है…

5 दिन की हीटवेव बन सकती है 30 हजार मौतों की वजह, भीषण गर्मी के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट

देश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी अब सिर्फ मौसम की परेशानी नहीं, बल्कि बड़ा स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में एक दिन की अत्यधिक गर्मी से करीब 3400 अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं, जबकि लगातार पांच दिन तक चलने वाली हीटवेव लगभग 30 हजार लोगों की जान ले सकती है। यह अध्ययन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर के शोधकर्ताओं ने किया है। रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब उत्तर, मध्य और पूर्वी…

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भयानक सड़क हादसा , दो लोगों की मौत

इटावा : आज सुबह तकरीबन 3:00 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के किलोमीटर 128+900 पर एक भयंकर सड़क हादसे दो महिलाओं की मौत हो गई। आपको बता दें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस (AR 11 B 9740) जो कि सिद्धार्थ नगर से दिल्ली की तरफ जा रही थी, किलोमीटर 128+900 के पास सड़क किनारे बस खड़ी की गई। जिसमें कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे , जिसमें दो महिलाएं निवासी ग्राम खोजपुर जिला सिद्धार्थ नगर कुसुम उम्र तकरीबन 50 वर्ष व अंजलि उम्र तकरीबन 13 वर्ष दोनों…

पीलीभीत: बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, बरेली के खुशलोक अस्पताल में मौत।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा का मामला है। बताया जाता है कि वमरौली तिराहे पर दिन दहाड़े बदमाशों ने साइकिल व्यापारी पर हमला किया।यह देख पड़ोसी कपड़ा व्यापारी बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली सीधे कपड़ा व्यापारी के कंधे पर लगी।यह देखकर हमला वर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को प्रार्थमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर किया गया। बरेली के खुशलोक अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं कपड़ा…

लखीमपुर खीरी : साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 08 मोबाइल फोन एटीएम कार्ड चेक बुक व बाइक-कार समेत 04 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पढुआ के मार्गदर्शन में थाना पढुआ पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को थाना पढुआ पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने 04 युवकों…

फर्रुखाबाद:भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, 5 जून से 21 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि 26 मई 2026 को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार तथा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली को परखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध…

फर्रुखाबाद में मौसम का रेड अलर्ट: 100 किमी प्रति घंटा की आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, अमौसी लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद सहित पूरे कानपुर मंडल में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम बेहद खराब और खतरनाक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई 2026 के लिए “रेड अलर्ट” जारी करते हुए आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से…

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना में 80% प्रगति, शेष भूमि पर अधिग्रहण की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद में प्रस्तावित फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर भूमि बैनामा प्रक्रिया तेजी से जारी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परियोजना हेतु यूपीडा (UPIDA) के पक्ष में किसानों की सहमति से 31 मई 2026 तक भूमि बैनामे कराए जाने प्रस्तावित हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैनामा पंजीकरण के लिए तीन विशेष सेंटर बनाए गए हैं। इनमें तहसील सदर, नगर पंचायत कार्यालय खिमसेपुर तथा पंचायत घर सिरोली शामिल हैं। उप जिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद…

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ चला विशेष अभियान, आबकारी विभाग ने की दुकानों की सघन जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के आदेशानुसार यह अभियान जनपद भर में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री जी०पी० गुप्ता ने विभागीय टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान कठेरिया…

फर्रुखाबाद: ईद-उल-अजहा पर जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल, 229 स्थानों पर शांतिपूर्वक अदा हुई नमाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ नमाज अदा की गई। आज प्रातःकाल जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ईदगाह स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नमाज अदा होने के पश्चात जिलाधिकारी को लोगों द्वारा ईद की मुबारकबाद दी गई। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में कुल 229 स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक…

फर्रुखाबाद:अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिले भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद की अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बालीपट्टी रानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिलने भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशुतोष अवस्थी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सचिव आशुतोष अवस्थी, जिला विधिक सलाहकार चंद्रेश पांडे एडवोकेट तथा जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह भी मौजूद रहे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्याम बिहारी अवस्थी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस…

ओम प्रकाश राजभर ने अमेठी कांड पर सपा को घेरा, बोले- अखिलेश यादव भी ‘यादव मोह’ में अंधे हो चुके हैं

अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुए बवाल को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव “यादव मोह” में अंधे हो चुके हैं और पार्टी अपनी ही महिला विधायक के मामले में चुप है। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों की भूमिका सिर्फ चुनावी भीड़ जुटाने तक सीमित कर…

आजमगढ़: IGRS पर झूठी आख्या देने वाले SDO पर गिरी गाज, बिजली बिल संशोधन मामले में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो : आजमगढ़ जनपद के विद्युत विभाग में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। माहुल उपखंड में तैनात SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली बिल में कथित हेराफेरी और IGRS पोर्टल पर झूठी आख्या प्रस्तुत करने के आरोप में अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, फूलपुर एच.के. प्रजापति ने थाना अहरौला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि SDO महेश कुमार गुप्ता ने ग्राम पकड़ी, पोस्ट अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के…

सीतापुर:भीषण गर्मी में राहत नहीं दे रहे सोलर वाटर कूलर, उबलता पानी पीने को मजबूर लोग

। मिश्रित सीतापुर / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य व्दारा लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कस्बा मिश्रित के तहसील चौराहा, नहर चौराहा, मछरेहटा रोड, रेलवे स्टेशन तथा महर्षि दधीचि कुंड तीर्थ समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से सोलर वाटर कूलर लगवाए गए थे। लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते ये सभी वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं । भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को ठंडे पानी की…

लखीमपुर खीरी : बकरीद पर डीएम एसपी ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दी शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में बकरीद का पर्व परंपरा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिले में अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला मुख्यालय सहित खीरी टाउन का दौरा किया। डीएम ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की पहचान आपसी…

लखीमपुर खीरी : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। गोला नगर की ईदगाह सहित जामा मस्जिद में शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्म के हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गोला…

जौनपुर-दूल्हा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, फरार इनामी अपराधियों को शरण देने वाला युवा गिरफ्तार।

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने चर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार और इनामी अपराधियों को शरण देने वाले सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह गुरैनी – कलापुर नहर रोड स्थित तरसांवां मोड़ से प्रिंस राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी तरसांवां थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया।

सीतापुर:ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा, मुल्क की हिफाजत व अमन-चैन की मांगी दुआ

मिश्रिख, सीतापुर।वार्ड नंबर 2 स्थित सीता कुंड की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हबीब एवं हाफिज कारी साहब की अगुवाई में नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद मुल्क की हिफाजत, तरक्की और देश में अमन-चैन कायम रहने की विशेष दुआ मांगी गई।इस अवसर पर मस्जिद के सदर शेर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र…