उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सभी खबरें
20274 खबरें
फर्रुखाबाद: PET परीक्षा और पूर्णिमा स्नान को लेकर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) एवं पूर्णिमा स्नान के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु दिनांक 25.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जनपद में विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित पति को किया गिरफ्तार
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फर्रुखाबाद : जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
लखीमपुर खीरी : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 424/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
लखीमपुर खीरी : 2 नाबालिग युवतियों को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय वादी की सूचना पर पंजीकृत मु0अ0स0 297/26धारा 137(2) /87 बी0एन0एस से संम्बंधित वांछित अभियुक्त उपेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू को दिनांक 24.10.26 को ममरी बरगदिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
कासगंज:-बी-पैक्स समितियों के समस्त कार्यरत सचिवों एवं कर्मचारियों का होगा सत्यापन।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समितियों के कर्मचारियों की नियुक्ति एवं अभिलेखों की होगी जांच।
कासगंज :-अवार्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान
सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले युवा कर सकते हैं आवेदन।
कासगंज :-उद्यान विभाग से मिलेगा किसानों को नकद मूल्य पर आलू का बीज।
इच्छुक किसान उद्यान विभाग के विकसित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर, उठाएं लाभ।
कासगंज: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का छापा, तीन मिठाइयों के नमूने जांच को भेजे
दरियावगंज में सुनील स्वीट्स, बांके बिहारी स्वीट्स समेत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विभिन्न मतदान बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
बीएलओ अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें रजिस्टर, निर्वाचन संबंधी कार्यों में न बरतें लापरवाही - जिलाधिकारी
फर्रुखाबाद: दीपावली पर आतिशबाजी दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें -जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने दीपावली के दृष्टिगत आतिशबाजी विक्रेताओं एवं निर्माताओं के साथ बैठक कर अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक आतिशबाजी क्लस्टर में अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, वैध लाइसेंस तथा निर्धारित दूरी के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
फर्रुखाबाद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर बैठक, 1,605 बूथों का प्रस्ताव
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर बैठक हुई। जनपद में वर्तमान 1,642 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 1,605 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
फर्रुखाबाद में रबी बीज व मसूर मिनीकिट वितरण के लिए ई-लाटरी, 164 कृषकों का चयन
फर्रुखाबाद विकास भवन सभागार में रबी बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए ई-लाटरी आयोजित की गई। मसूर की 164 मिनीकिट के लिए 164 कृषकों का चयन किया गया। सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान और मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
फर्रुखाबाद:अरविंद शुक्ला बने ‘स्वदेश’ के जिला ब्यूरो चीफ, पत्रकारिता जगत में मिली नई जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ला को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘स्वदेश’ का जिला ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। समाचार पत्र प्रबंधन ने अधिकार-पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का प्रदर्शन, गन्ने का रेट 600 रुपये करने समेत कई मांगें उठाईं
फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाने और यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।
फर्रुखाबाद- डीआईजी कानपुर रेंज, डीएम और एसपी ने संकिसा पहुंचकर 'बौद्ध महोत्सव' की तैयारियों का लिया जायजा
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के साथ थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा में आयोजित होने वाले 'बौद्ध महोत्सव संकिसा' स्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हिन्दू व बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ संवाद किया गया।
लखीमपुर खीरी : एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने जमुनबाद व गोला का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी और एसएसपी ने कृषि महाविद्यालय जमुनबाद और गोला नगर पालिका पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से मुआयना किया।
लखीमपुर खीरी : ब्राउन शुगर-स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹100000
कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला पुत्र बाबानंद गुप्ता निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को अवैध मादक पदार्थ 41 ग्राम ब्राउन शुगर–स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 UP-31-CH-6193 के साथ निर्वाणा होटल से आगे व अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6' के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का संघन अभियान, साइबर अपराधों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के थानों—अमृतपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, मेरापुर और राजेपुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।