Friday, 30 October 2026 | 4:48 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 424/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Share:
लखीमपुर खीरी : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय मितौली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 424/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 02.10.2026 को थाना मैगलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 424/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: MBLHAW462S4F10673 एवं इंजन नंबर: HA11F6S4F16905) को बरामद करते हुए मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तत्पश्चात प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त आशुतोश सिंह उर्फ आशू सिंह पुत्र भानूप्रताप सिंह (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम टिपकापुर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर को मैगलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 
उ0नि0 रजनीश त्रिपाठी, हे0का0 मो0 असलम, का0 शिवम कश्यप मौजूद रहे।