Sunday, 25 October 2026 | 1:50 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विभिन्न मतदान बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बीएलओ अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें रजिस्टर, निर्वाचन संबंधी कार्यों में न बरतें लापरवाही - जिलाधिकारी
Share:
 कासगंज  जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विभिन्न मतदान बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें बीएलओ - जिलाधिकारी

कासगंज, 24 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पंचायत स्थित बूथ संख्या 365, 366, 367 एवं 368 तथा नवाब तरोरा स्थित बूथ संख्या 328, 329, 330 एवं 331 का निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने साथ संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखें, जिससे मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं अभिलेख निरीक्षण के समय तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
       उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील हैं। इसलिए सभी बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का समय-समय पर सत्यापन किया जाए।
     निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।