फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
घटना का विवरण:
वादी द्वारा दिनांक 10.10.2026 को थाने पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त द्वारा वादी की बहन से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना अमृतपुर पर मु०अ०सं० 124/2026 धारा 80(2)/85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभय प्रताप सिंह समेत 05 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरण:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी सफाई अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- अभय प्रताप सिंह (पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी ग्राम भुवनपुर, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़)
आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 124/2026 धारा 80(2)/85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तारी करने वाली थाना अमृतपुर पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक राजीव पाण्डेय
- उ०नि० राहुल सिंह
- उ०नि० सुरेश कुमार
- का० सचिन
- का० नवनीत
- म०का० मेघा