विकलांग एथलीटों के लिए 11वें राष्ट्रीय खेल आठवें राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक खेल शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी चीन के शैनसी प्रांत की राजधानी शीआन में शुरू हो गए। शीआन को 22 से 29 अक्टूबर तक फिर से खेलों के आयोजन का मौका मिला है। इससे पहले 14वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर को शीआन में ही संपन्न हुए थे। शुक्रवार की शाम चीनी उप प्रधानमंत्री सुन छुनलान ने शीआन ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेजियम में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर इन खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। बताया जाता है कि इन…
Category: खेल
टी-20 मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, खेल प्रेमियों को बेसब्री से इसका इंतजार
रविवार को विश्व कप का सबसे रोमांचक लीग मुकाबला खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दिल की धड़कने बढ़ा देने वाले इस मुकाबले का दूनवासियों को बेसब्री से इंतजार है। खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले के लिए खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि, भारत की जीत को लेकर वे आश्वस्त भी हैं। क्योंकि किसी भी प्रारूप के विश्व कप में पाकिस्तान भारत से नहीं जीत सका है। काफी मजबूत नजर आ रही है भारतीय टीम देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के…
BCCI ने भारत-पाक मैच से पहले उठाया बड़ा कदम, टीम इंडिया से जुड़े 4 खिलाड़ी भारत लौटे
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाना है. वही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के खेमे में शामिल चार खिलाड़ियों को भारत वापस भेजने का फैसला किया है. कर्ण शर्मा, शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम और वेंकटेश अय्यर वह खिलाड़ी हैं, जिनको स्वदेश लौटने का ऑर्डर मिला है. ये प्लेयर्स बतौर नेट गेंदबाज टीम से जुड़े हुए थे.…
400 मीटर मिडले में बंगाल के तैराक स्वदेश मंडल ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
बंगाल के स्वदेश मंडल ने 37वीं सब जूनियर और 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर मिडले में कर्नाटक के शोयान गांगुली को हराया। उन्होंने 4: 34.15 का समय निकालकर अद्वैत पागे का 4:34 .76 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2018 में पुणे में बनाया था। कर्नाटक के कल्प बोहरा को कांस्य मिला। कर्नाटक की हशिका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 1: 05.51 के साथ मयूरी का 2016 में बनाया 1:05.98 रिकॉर्ड तोड़ा।
पहले 39 रन पर हो चुकी है ऑलआउट,फिर 44 रन पर ऑलआउट हुई ये टीम,
श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka) ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल लीग मैच में शानदार खेल दिखाया है. क्योंकि आज के मैच में नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ श्रीलंकाई गेंदबाजों (Sri Lanka) ने शानदार गेंदबाजी की, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड्स (Netherlands) ने वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर बना दिया. नीदरलैंड (Netherlands) की टीम सिर्फ 44 रन पर समेट गई. चलिए आपको इस मैच के बारे में बताते हैं कि कैसे श्रीलंका (Sri Lanka) ने ये कारनामा किया. रअसल श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का…
हेडन ने दो भारतीय बल्लेबाजों को बताया पाकिस्तान के लिए खतरा
क्रिकेट की दुनिया सबसे बड़ा मुकाबले देखने से दो दिन दूर है, वह है टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान। दोनों देश विश्व कप में एक-दूसरे का सामना करने के लिए अजनबी नहीं हैं और दोनों टी 20 और 50 ओवर प्रारूप समान हैं। दुबई में 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान टी 20 विश्व कप में एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए प्रमुख खतरा…
पाकिस्तान के खिलाफ चुनी वीवीएस लक्ष्मण ने सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, 2 दिग्गजों को रखा टीम से बाहर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने प्लेइंग इलेवन चुनी है जो पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने में सक्षम है. वार्म अप मैच में इंडिया का धमाल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच से पहले ही विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी है. जबकि कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन भी चुनी है. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन चुना है. भारत ने सुपर 12 के…
हफ्ते पहले हुई थी पॉजिटिव हिमा दास ने कोरोना वायरस को दी मात,
भारत की दिग्गज धाविका हिमा दास ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बारे में गुरुवार को उन्होंने खुद घोषणा की है। वह एक सप्ताह पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुई थी, जिसके बाद उनकी रिपॉर्ट निगेटिव आई है। पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से लौटने के बाद 21 साल की हिमा दास पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। दास, चोट से उभरने और कोरोना से ठीक होने के बाद जून में होने वाले इंटर स्टेट एथलीट्स चैपिंयशिप के लिए दोबारा से ट्रेनिंग शुरू करने वाली है।…
पंड्या ने लगाया विजयी छक्का, इंडिया ने जमकर की ऑस्ट्रेलिया की धुलाई
T20 World Cup 2021 के लिए हमारी भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पूरी तरह से तैयार है. वॉर्मअप में पहले इंग्लैंड को धोया अब ऑस्ट्रेलिया को. दोनो ही मैच एकतरफ रहे हैं. रोहित शर्मा ने शानदार 41 गेंदों में 60 रन बनाए हैं. वहीं राहुल की बात करें तो राहुल ने 39 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए थे. उसके जवाब में इंडिया ने सिर्फ एक विकेट खोया ये टारगेट को पूरा कर लिया. साफ पता चलता है कि वॉर्मअप…
खेल संबंधों को लेकर रमीज राजा का बयान : भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों देशों में सबसे पसंदीदा खेल के संबंधो को सुधार करें दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच प्रतियोगिता का प्रदर्शन करने वाला पहला खेल आयोजित होना चाहिए। राजा ने कहा कि पीसीबी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को खेल से राजनीति को दूर रखते हुए एक क्रिकेट बंधन बनाना चाहिए। रमीज ने कहा, मैंने एसीसी (एशिया क्रिकेट काउंसिल)…
झारखंड के सिमडेगा में शुरू है11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप , 26 राज्यों की टीमें ले रही हैं भाग
झारखंड के सिमडेगा में 11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप आज से शुरू हो गयी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इसी प्रतियोगिता के आधार पर इंडियन हॉकी जूनियर टीम की खिलाड़ियों का चुनाव किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के सभी मैचों का सीधा प्रसारण वल्र्ड हॉकी फेडरेशन के जरिए 180 देशों में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सिमडेगा में बनने वाली इंटरनेशनल हॉकी एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की भी आधारशिला…
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने दी हरभजन और श्रीनाथ को आजीवन सदस्यता
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जवागल श्रीनाथ उन 18 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को यहां मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने आजीवन सदस्यता दी। हरभजन टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए हैं। श्रीनाथ देश के सबसे महान एकदिवसीय खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने अपने करियर में 315 विकेट लिए एकदिवसीय मैचों में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक, मार्कस ट्रेस्कोथिक, इयान बेल के साथ विकेटकीपर 32 वर्षीय…
2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक मशाल ग्रीस में प्रज्वलित हुई
ग्रीस के स्थानीय समय के अनुसार, 18 अक्टूबर को दोपहर को 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक मशाल को ओलंपिक खेल के उद्गम स्थल ग्रीस के पेलोपोनिस प्रायद्वीप में प्राचीन ओलंपिया खंडहर में प्रज्वलित किया गया। 2000 वर्ष पुराने वाले हेरायोन मठ के खंडहर के सामने ओलंपिक खेलों की अग्नि को पेइचिंग में होने जा रहे 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए प्रज्वलित किया गया। ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक आयोजन समिति के उपाध्यक्ष य्वी त्साईछिंग ने संयुक्त रूप से ओलंपिक अग्नि प्रज्वलित रस्म…
नशे की वजह से दिग्गज खिलाड़ी का करियर बर्बाद,ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज खिलाड़ी को टीम से किया बाहर,
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स की वजह से शर्मिंदा हुई थी. दरअसल साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एंड्रयू सायमंड्स ने ऐसी हरकत की थी जिसके बाद उन्हें तुरंत टीम से बाहर निकाल दिया गया और साथ ही इस खिलाड़ी को वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया.टी20 वर्ल्ड कप 2009 इंग्लैंड में हुआ था और एंड्रयू सायमंड्स ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य थे. टीम को इंग्लैंड में आए एक हफ्ता ही बीता था कि सायमंड्स ने शराब पीकर टीम के कई नियम तोड़े जिसके बाद उनपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने…
तो अब रवि शास्त्री बनेंगे RCB के कोच
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi shastri) टी-20 वर्ल्ड के बाद कोच की जिम्मेदारी से फ्री हो जाएंगे. रवि शास्त्री (Ravi shastri) ने सभी को बताया है कि अब वो आवेदन नहीं करेंगे टीम इंडिया के हेड कोच के लिए. आपको बताते चलें कि रवि शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन आप ये जरुर मानेंगे कि टीम इंडिया ने विदेशों में अपने शानदार प्रदर्शन से हम सभी का दिल जीता है. जैसा आप जानते हैं कि रवि शास्त्री काफी लंबे…
टोक्यो ओलंपिक के बाद विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पहले टूर्नामेंट में कोर्ट पर करेंगी वापसी
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन पी वी सिंधू मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए एक ब्रेक के बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करने का होगा। टोक्यो ओलंपिक के बाद पहले टूर्नामेंट में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ीटोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू ने ब्रेक लिया था। अब वह कोरोना महामारी में निलंबन के बाद शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में अच्छा आगाज करने को बेताब होंगी।…
टीम इंडिया की Playing 11 में मुश्किल है मौका मिलना,टी20 वर्ल्ड कप में फिसड्डी साबित हुआ ये खिलाड़ी,
T20 World Cup 2021 की शुरुआत UAE में हो चुकी है और सोमवार को भारत ने अपने पहले वार्मअप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दे दी. IPL के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार यादव फिसड्डी साबित हुए हैं. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में सूर्यकुमार यादव के लिए श्रेयस अय्यर जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी की अनदेखी की थी. श्रेयस अय्यर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा है. सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप…
एक जीत के बाद आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकते ; कप्तान मकसूद
ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने कहा कि उनकी टीम पुरुष टी20 विश्व कप में दिन-ब-दिन चीजों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ शुरुआती मैच जीतने से उन्हें आराम करने भविष्य के मैचों के लिए आत्मसंतुष्ट होने का लाइसेंस नहीं मिलता है। ओमान ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पीएनजी को दस विकेट से हराकर की। उनका अगला मुकाबला मंगलवार को बांग्लादेश से होगा। मकसूद ने कहा, निश्चित रूप से हर खेल एक कठिन खेल है हां, हमने खेल जीता, इसका मतलब…
युजवेंद्र चहल पर अपमानजनक टिप्पणी पर दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह गिरफ्तार,
हरियाणा में अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दर्ज केस में हिसार पुलिस ने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह (Cricketer Yuvraj Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. हांसी शहर थाने में युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. उन पर आरोप है कि पिछले साल उन्होंने रोहित शर्मा से लाइव चैट में गेंदबाज युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी. युवराज सिंह को गिरफ्तार करने के बाद हांसी पुलिस ने उनसे पूछताछ की. हिसार जियो मेस में उनसे पूछताछ की गई. हालांकि, हाईकोर्ट के…
टी20 इंटरनेशनल का बड़ा रिकॉर्ड किया शाकिब ने अपने नाम , मलिंगा को पीछे छोड़ा,
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के अपने पहले ही मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 6 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 140 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर महज 134 रन ही बना पाई. बांग्लादेश को पहले ही मैच शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस मैच में बांग्लादेश के ऑल राउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga)…
