द एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। टीम ने मुकाबले की पहली पारी में 91 रनों की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन टीम की कुल बढ़त 221 रन हो चुकी है। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 58 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।दूसरी पारी में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने करियर की 23वीं फिफ्टी…
Category: क्रिकेट
भारत कुछ इस तरह करेगा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। ये वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण होगा। पहली बार भारत पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस मेगा इवेंट के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार 27 जून को हो सकता है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 8 टीमें फाइनल हो गई हैं, जबकि दो टीमों को जिम्बाब्वे में जारी वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स के जरिए एंट्री मिलेगी। वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम है।
9 मैच 9 अलग-अलग स्टेडियम में खेलने होंगे वर्ल्ड कप में , जानिए
टीम इंडिया चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 8 अक्टूबर को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी।अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। दिल्ली के मैदान पर भारतीय टीम पहली बार अफगानिस्तान का सामना करेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2019 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बहुत मशक्कत के बाद महज 11 रन से जीत हासिल कर पाई थी। ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर 21 मैचों…
ICC पकिस्तान को बोला- एग्रीमेंट साइन किया, आना ही पड़ेगा
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को मुंबई में जारी किया गया। शेड्यूल जारी होते ही पाकिस्तान ने कहा कि उनका वर्ल्ड कप खेलना अब तक कन्फर्म नहीं है। टीम अपनी सरकार से परमिशन मिलने के बाद ही भारत जाने पर कुछ कह पाएगी।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बयान पर ICC ने कहा कि टीम ने भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। उन्हें नियमों का पालना करना पड़ेगा।पाकिस्तान सरकार ने उनकी टीम के भारत जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की…
(ICC) ने (BCCI) के साथ मुंबई में रखा एक इवेंट, जारी हो सकता है वर्ल्ड कप का शेड्यूल
भारत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को महज 100 दिन बचे हैं। आज क्रिकेट के इस महाकुंभ का अधिकृत शेड्यूल जारी हो सकता है। इस संबंध में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मुंबई में एक इवेंट रखा है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जाएगा, हालांकि टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल पहले आ चुका है। इसके अनुसार, वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले से होनी है, यानी…
27 जून को हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान
भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान 27 जून को हो सकता है। ICC ने इस दिन मुंबई में एक इवेंट रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होगा।टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से होना है, ऐसे में इस दिन के बाद वर्ल्ड कप में सिर्फ 100 दिन बाकी रह जाएंगे। जिसे देखते हुए टूर्नामेंट शेड्यूल जारी करने के लिए यही दिन बेस्ट नजर आ रहा है। बता दें, BCCI ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को काफी समय…
नंबर 3 पोजीशन के खाली होते हुए भी मुंबई के टॉप बल्लेबाज सरफराज खान
WTC फाइनल में हार के बाद अब 12 जुलाई से भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा कर रही है। इस बीच शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा हुई। टीम में टेस्ट के बेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ड्रॉप कर दिए गए। उनकी जगह मुंबई के ओपनर यशस्वी जयस्वाल महाराष्ट्र ऋतुराज गायकवाड को मौका मिला। नंबर 3 पोजीशन के खाली होते हुए भी मुंबई के टॉप बल्लेबाज सरफराज खान एक बार फिर भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने से वंचित रह गए। सफराज ने शानदार डोमेस्टिक सीजन निकाला और, साथ ही वह नंबर…
3 अलग ICC टूर्नामेंट जीतने वाले पहले कप्तान बने थे धोनी; भारत की चैंपियंस-ट्रॉफी जीत को 10 साल पूरे
आज ही के दिन 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बारिश से बाधित रोमांचक फाइनल मुकाबले को भारत ने 5 रन से जीता था। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था।2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत भारत की ICC टूर्नामेंट में आखिरी ट्रॉफी साबित हुई। इस जीत के बाद भारत ने धोनी की कप्तानी में 3,…
12 जुलाई कोभारत वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा, पढ़िए खबर
WTC फाइनल के बाद अब भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रहा है। टूर का आगाज दो टेस्ट की सीरीज से होगा। 12 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। इसके साथ ही भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले राउंड का आगाज भी होगा। इन दोनों टेस्ट मैच के पॉइंट्स WTC पॉइंट्स टेबल में जुड़ेंगे।आकड़ों के हिसाब से भारत का वेस्टइंडीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले 51 टेस्ट में भारत को सिर्फ 9 जीत ही मिली है। इसका मतलब टीम ने…
इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से हरा दिया
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम टेस्ट में 281 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को के आखिरी दिन जीत के लिए 174 रन चाहिए। दूसरी पारी में टीम ने 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने 9वें विकेट के लिए नाथन लायन के साथ 55 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप भी की। पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 65 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान…
वनडे और टी20 में उम्र बढ़ा रहीं मुश्किलें, रोहित शर्मा टेस्ट में टीम को दमदार बनाए रखने का चैलेंज
अपनी हिटिंग के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को घुटनों पर लाने की क्षमता रखने वाले हिटमैन रोहित शर्मा के लिए अक्टूबर-नवंबर में होने वाला वर्ल्ड कप करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। मुमकिन है कि इसके बाद वे किसी ICC टूर्नामेंट को जीतने का दावा पेश न कर पाएं। न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप रोहित का आखिरी ग्लोबल टूर्नामेंट हो सकता है। तीन इंडिकेटर्स रोहित शर्मा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। उनके बचपन के कोच दिनेश लाड को भी ऐसा…
सिलेक्शन का नहीं सोचता; युवाओं को सलाह- कॉम्पिटिशन खुद से रखें : रवि बिश्नाई
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई इन दिनों टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे हैं। वे 256 दिनों से टीम से बाहर हैं, लेकिन IPL-16 में 16 विकेट लेने के बाद बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए रवि अपनी बॉलिंग को और सटीक बनाने में जुटे हैं। पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स के टॉप विकेटटेकर रवि बिश्नोई इन दिनों जोधपुर में अपने दोनों कोच के साथ स्पॉट बॉलिंग का जमकर अभ्यास कर रहे हैं। स्पॉट बॉलिंग यानी पिच पर किसी एक ही जगह पर लगातार गेंद को…
श्रीलंका में भारत-पाक दोनों का विनिंग परसेंटेज बराबर, कोहली 4 शतक बना चुके, बाबर 37 रन
एशिया कप 2023 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा और भारतीय टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। यहां तक भारत-पाक मैच भी श्रीलंका में ही होंगे। भारत को वहां पाकिस्तान से दो या उससे अधिक मुकाबले भी खेलने पड़ सकते हैं।ऐसे में हम आपको इस स्टोरी के जरिए बताने जा रहे भारत का श्रीलंका में प्रदर्शन कैसा है? हम श्रीलंकाई मैदानों पर पाकिस्तान के प्रदर्शन पर भी नजर डालेंगे। साथ ही…
स्विमिंग और टेबल टेनिस खेलकर रिकवरी कर रहे ऋषभ पंत, दिसंबर में हुआ था एक्सीडेंट
BCCI का मेडिकल स्टाफ इस समय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जल्द से जल्द फिट करने में जुटा हुआ है। बोर्ड ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे पंत की फास्ट रिकवरी के लिए दो फिजियो भी अपॉइंट किए हैं। सेंटर में फिजियो और मेडिकल स्टाफ की टीम पंत की फिटनेस पर लगातार नजर रख रही है। पंत भी खुद को जल्दी फिट करने के लिए रिहैब सेंटर में एक्वा थेरेपी की मदद ले रहे हैं। वे थोड़ी बहुत स्विमिंग भी कर रहे हैं और टेबल…
16 जून से होने जा रही है दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत
दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट का 73वां सीजन है। पिछला सीजन ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था और इस बार का मेजबान इंग्लैंड है। 2 देशों की इस सीरीज की शुरुआत 140 साल पहले 1882 में हुई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। बाद में इसी सीरीज का…
रविवार को WTC की ट्राफी में भारत को हराया ऑस्ट्रेलिया
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हारने के बाद भारतीय टीम और इसकी लीडरशिप पर उठ रहे सवाल और भी मजबूत हो गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार हैं। साल 2016 के बाद हुए 6 ICC टूर्नामेंट में भारत ने इनकी कप्तानी में शिकरत की है लेकिन कामयाबी शिफर साबित हुई है। इन दोनों से पहले टीम के लीडर…
लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हार गई टीम इंडिया
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से मुकाबला जीता। पिछले 10 साल में भारतीय टीम 8 ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंची, इनमें चार फाइनल खेले, लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी।भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करने का बहुत कम टाइम मिला। हमारे कुछ खिलाड़ी IPL का फाइनल खेलने के बाद सीधे इंग्लैंड पहुंचे और एक हफ्ते से भी कम समय में खिताबी मुकाबला खेलने उतर गए। और तो और इस अहम मैच से…
इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जारी है, पढ़िए रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर जारी है। शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भी ऑस्ट्रेलिया ही स्ट्रॉन्ग पोजिशन में है। लेकिन अजिंक्य रहाणे, शार्दूल ठाकुर और गेंदबाजों ने भारत का छोटा सा कमबैक करा दिया है। रहाणे और शार्दूल ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर भारत को फॉलो-ऑन से बचाया। वहीं तेज गेंदबाजों ने अटैकिंग बॉलिंग कर ऑस्ट्रेलिया के भी 120 रन तक 4 विकेट कर दिए। अब 2 दिन का खेल बाकी है और टीम…
लंदन के द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला जारी है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर जारी है। मैच का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम रहा। पहले सेशन में भारत ने अच्छी गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को 469 पर ऑलआउट कर दिया। लेकिन भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 151 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया का टॉप-ऑर्डर सेट होने के बाद भी सस्ते में पवेलियन लौट गया। टीम ने 75 गेंदों के अंदर 4 विकेट खो दिए। रवींद्र जडेजा ने…
इंग्लैंड में खेला जा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल, खबर पढ़िए
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड में खेला जा रहा है। लंदन के द ओवल मैदान पर पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया स्टंप्स तक मजबूत स्थिति में है। टीम ने 3 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। दोनों दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर ही विकेट ले सके। आज दूसरे दिन का खेल…
