भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम को मैच जीतने के लिए 8 विकेट की जरूरत है।पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे इस मुकाबले के चौथे दिन कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। दिन का आगाज मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के साथ हुआ। दोपहर होते-होते रोहित शर्मा और ईशान किशन के लाजवाब शॉट देखने को मिले। आखिरी में खेल का समापन रविचंद्रन अश्विन की करिश्माई गेंदबाजी के साथ हुआ।इस बीच, ऋषभ पंत की जगह पर खेल रहे विकेटकीपर ईशान किशन ने…
Category: क्रिकेट
वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी, भारत 209 रन से आगे
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। तीसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं, जबकि भारतीय टीम अब भी 209 रन से आगे है। टीम इंडिया पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।शनिवार को अंपायर्स ने खराब रोशनी के कारण कुछ ओवर पहले ही स्टंप्स का ऐलान कर दिया। जब अंपायर्स ने गिल्लियां उठाईं, तब एलीक एथनाज 37 और जेसन होल्डर 11 रन पर खेल रहे थे। तीसरे दिन में खेल को 3 बार बारिश के कारण रोकना पड़ा।तीसरे…
कोहली ने शतक के बाद चूमी वेडिंग रिंग,जानिए क्यों ?
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 352 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन भारत से विराट कोहली ने शतक लगाया, उन्होंने अपनी वेडिंग रूम चूमकर और दर्शकों के सामने झुक कर सेंचुरी सेलिब्रेट की। वह अल्जारी जोसेफ के डायरेक्ट हिट के कारण टेस्ट करियर में तीसरी बार रन आउट हुए। कोहली के अलावा भारत से 4 और बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन के खेल में फिफ्टी लगाने के बाद…
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5वें बैटर बने विराट कोहली, पढ़िए रिपोर्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट भी है। अपना 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे कोहली 87 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बैटर बन गए। उन्होंने जैक कैलिस को पीछे छोड़ा।कोहली के अलावा युवा यशस्वी जायसवाल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले दिन एक-एक रिकॉर्ड बनाया।विराट कोहली दूसरे टेस्ट के पहले दिन 87 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इस पारी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,548…
7 साल बाद क्वींस पार्क में भिड़ंत, दोनों टीमों के बीच 100वां मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम 7:30 बजे से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। मैच त्रिनिदाद (पोर्ट ऑफ स्पेन) के क्वींस पार्क मैदान पर होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होना है। दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। दोनों देशों में पहला टेस्ट मैच 1948 में खेला गया था। दोनों टीमें करीब 7 साल बाद क्वींस पार्क मैदान पर टेस्ट मैच खेलेंगी। यहां दोनों के बीच आखिरी टेस्ट 2016 में खेला गया, जो ड्रॉ रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत…
ओपनिंग मुकाबला 30 अगस्त को मुल्तान में, भारत-पाक मुकाबला 2 सितंबर को कोलंबो में फाइनल
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पहला मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में होगा। ESPN की रिपोर्ट अनुसार, नया ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेजा गया है। जिसमें पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। वहीं श्रीलंका के कोलंबो शहर में 17 सितंबर को फाइनल होगा।वनडे एशिया कप में 6 टीमें हिस्सी ले रही हैं। टीम इंडिया नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में हैं। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ एशियन…
9 विकेट से नेपाल की टीम को हराया, साई सुदर्शन और अभिषेक के अर्धशतक
इंडिया-ए ने एमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने नेपाल को 9 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया-ए की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 जुलाई को कोलंबो में पाकिस्तान के साथ होगा। इंडिया-ए की जीत में साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने अहम योगदान दिया। दोनों ने फिफ्टी जमाई।लंबो में सोमवार को नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम…
आयरलैंड दौरे के लिए टीम में हो सकते हैं शामिल, सितंबर में चोटिल हुए थे बुमराह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में बॉलिंग प्रैक्टिस फिर शुरू कर दी है। रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे बुमराह अगले महीने होने वाले आयरलैंड टूर का हिस्सा हो सकते है, जहां टीम 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। बुमराह सितंबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से वह रिकवरी कर रहे हैं।बुमराह ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड जाकर पीठ की सर्जरी कराई थी। चोटिल होने के कारण ही वे टी-20 वर्ल्ड कप 2022, IPL 2023,…
बैटिंग के दौरान कप्तान ने क्या कहा ? पढ़िए खबर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘यशस्वी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वह प्लान से जरा भी नहीं भटके और रन बनाए। उनके साथ बैटिंग करते हुए यही कह रहा था कि मेहनत से यहां तक पहुंचे हो, अब अच्छे से एंजॉय करो।’यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में ही 171 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने मुकाबला जीता और यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम इंडिया और यशस्वी को लेकर अहम बातें कही।‘यशस्वी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वह 2-3 सालों से…
भारत से डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने,जानिए वजह
यशस्वी जायसवाल ने भारत से डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया और क्रिकेट की दुनिया को अपनी पहचान बता दी। यशस्वी 12 साल की उम्र में अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से मुंबई आए थे। 9 साल बाद उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया और पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की मैराथन पारी खेल दी।यशस्वी ने मुंबई के आजाद मैदान पर प्रैक्टिस की, पैसे नहीं थे तो पानी-पूरी बेची और सफाई तक का काम किया। जूनियर क्रिकेट के 5 साल में 49 शतक…
यशस्वी 143 पर नाबाद लौटे, कोहली भी नॉट आउट; दूसरे दिन टीम इंडिया- 312/2
भारत ने पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज पर 162 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 312 रन बना लिए। डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले यशस्वी जायसवाल 143 और विराट कोहली 36 रन पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा 103 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज से डेब्यूटांट एलीक एथनाज और जोमेल वारिकन को एक-एक विकेट मिला।भारतीय…
सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले भारतीय भी बने अश्विन, जानिए
भारत-वेस्टइंडीज में पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के ऑफ स्पिन रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। उन्होंने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए, जिसके चलते विंडीज टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पारी में सबसे ज्यादा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों में अश्विन ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा।अश्विन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 700 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा 96वे बोल्ड करने वाले भारतीय भी बने। उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा।रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 5…
3 दशक पहले अजेय कहलाने वाली टीम आज इतनी कमजोर कैसे हो गई
टीम इंडिया आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। टेस्ट के बाद 3 वनडे और 5 टी-20 भी होंगे। वनडे वर्ल्ड कप के अहम साल में टीम एक महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट खेलेगी। उसी वेस्टइंडीज के खिलाफ जो वर्ल्ड कप के क्वालिफायर स्टेज तक को पार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज अक्टूबर 2002 से भारत को एक भी टेस्ट मैच नहीं हरा सका। अन्य टीमों के खिलाफ भी कैरेबियाई टीम बहुत अच्छा खेल नहीं दिखा पाती है। इस टीम के हालात हमेशा से इतने…
लगातार दो वर्ल्ड कप जीता वेस्टइंडीज,जानिए तब उसके खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
दो दिन बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। 12 जुलाई से रोसो आइलैंड में पहला मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले राउंड (2023-25) का आगाज करेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस सीरीज में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करने की दावेदार बताई जा रही है। कारण साफ है। टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के स्तर में फासला अब बहुत बढ़ गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के…
क्यों फंड रोक सकती है ICC, चैंपियंस ट्रॉफी से हाथ धोना होगा
पाकिस्तान भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के बायकॉट की बार-बार धमकी दे रहा है। रविवार को पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत एशिया कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग को छोड़े वरना हम भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।’ हालांकि, तमाम फैक्टर्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के लिए वनडे वर्ल्ड कप का बायकॉट करना मुमकिन नहीं होगा।ICC और BCCI के संपर्क में रहे एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया…
भारत और पाकिस्तान में सेमीफाइनल होगा:गांगुली
सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि वनडे वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे चैंपियन बनने के आसार हैं।सौरव गांगुली शनिवार को 51 साल के हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने दादा को दादी लिखा। कहा- दादी इकलौते इंसान हैं, जो अपना बर्थडे भी ऑफ साइड पर मनाते हैं। इससे जाहिर होता है कि उन्हें ऑफ साइड कितना ज्यादा पसंद है।सौरव ने अपने बर्थडे पर एक ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम सौरव गांगुली मास्टर क्लास है। इसमें…
बारबाडोस में 5 दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम डोमिनिका पहुंच चुकी है
भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस में 5 दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद डोमिनिका पहुंच चुकी है। BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आज सुबह प्लेयर्स के डोमिनिका पहुंचने के फोटोज शेयर किए। डोमिनिका के विंडसर पार्क में 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए 13 खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं।वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी क्रेग ब्रैथवेट ही करेंगे, टीम में 2 अनकैप्ड खिलाड़ी और 2 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने गए।BCCI ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे…
सुपर-6 मुकाबले में नीदरलैंड ने ओमान पर 74 रनों की जीत हासिल की
वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सुपर-6 मुकाबले में नीदरलैंड ने ओमान पर 74 रनों की जीत हासिल की है। वर्षा बाधित इस मुकाबले में डच टीम की जीत से भारत में 5 अक्टूबर से होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन की रेस रोमांचक हो गई है। अब एक कोटे के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। क्योंकि श्रीलंका पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नीदरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 362 रन बनाए। जवाब…
लॉर्ड्स टेस्ट बेन स्टोक्स की पारी के साथ 4 विवादों के लिए भी जाना जाएगा
द एशेज सीरीज का लॉर्ड्स टेस्ट बेन स्टोक्स की पारी के साथ 4 विवादों के लिए भी जाना जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथी पारी में 155 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन से मैच हार गई। मुकाबले में 4 बड़े विवाद भी खड़े हुए। जिन्हें हम इस स्टोरी में सिलसिलेवार तरीके से जानेंगे। मैच के पहले ही जस्ट स्टॉप ऑयल के 2 प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए। चौथेत दिन मिचेल स्टार्क के कैच से विवाद खड़ा हुआ। उनके बाद इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो…
द एशेज के दूसरे टेस्ट में लाखों क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया नाथन लायन ने
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने शनिवार को द एशेज के दूसरे टेस्ट में लाखों क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया। एक दिन पहले बैशाखी के सहारे मैदान में एंट्री करने वाले नाथन लायन लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतर गए।इंग्लिश फैंस भी लायन के समर्थन में आ गए, जैसे ही नाथन पवेलियन की सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए उतरे, ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम ‘लायन…लायन…’ के शोर से गूंज उठा। कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस भी लायन का डेडिकेशन देख भावुक हो उठे।जवाब है जीत की चाह और डेडिकेशन। ऑस्ट्रेलिया एशेज टेस्ट के…
