डिफेंडिंग वनडे वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के लिए 2023 का वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम को अब तक 5 में से 4 मैचों में हार मिल चुकी है और अब उनका अगला मुकाबला टेबल टॉपर और मेजबान भारत से होने वाला है। वर्ल्ड कप इतिहास में आज तक किसी भी डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने शुरुआती 5 में से 4 मुकाबले नहीं गंवाए थे, लेकिन इंग्लैंड के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं हार मिली, वहीं…
Category: क्रिकेट
जम्पा की बॉलिंग से 90 पर सिमटा नीदरलैंड, पढ़िए रिपोर्ट
नई दिल्ली के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (93 बॉल पर 104 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (44 बॉल पर 106 रन) के शतकों के सहारे 399 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर एडम जम्पा (4 विकेट) की सटीक गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड को 21 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट कर दिया।टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मिचेल मार्श (9 रन) और जोश इंग्लिस (14 रन) को छोड़कर टॉप-6 में से 4 बल्लेबाजों ने 60 से…
बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका ने 149 रन से हराया
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। टीम से क्विंटन डी कॉक ने 174 रन की पारी खेली, वहीं बांग्लादेश से महमूदुल्लाह ने सेंचुरी लगाई। दोनों खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप करियर में तीसरा शतक रहा। डी कॉक ने तीनों शतक इसी वर्ल्ड कप में जमाए हैं। वहीं, महमूदुल्लाह ने इस बार पहला शतक बनाया है।बांग्लादेश पर जीत से साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई। टीम ने 4 ही मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम को तीसरे नंबर पर…
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे की पहली जीत अफगानिस्तान ने हासिल कर ली
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे की पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा उलटफेर कर दिया। अफगान टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान इसी टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को भी हरा चुका है। जबकि नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट का दूसरा उलटफेर किया था।चेन्नई के चेपॉक मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए, नूर अहमद ने 3 विकेट झटके। अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2…
धर्मशाला में न्यूजीलैंड को भारत ने 4 विकेट से हराया
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा और 5वीं जीत दर्ज कर ली। टीम ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने वर्ल्ड कप में दूसरी बार पारी में 5-विकेट लिए, वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।दूसरी पारी में विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। इसी के साथ वह वनडे के टॉप रन स्कोरर में चौथे नंबर पर पहुंच गए, उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। वहीं शुभमन गिल…
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच : भारत चार विकेट से जीता
शतक से चूके विराट कोहली, 95 रन बनाकर हुए आउट भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 273 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। टीम की ओर से डेरियल मिचेल ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन जड़े। गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में दो विकेट आए। भारतीय टीम ने अपनी…
आज होगा भारत का सामना न्यूजीलैंड से
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी रविवार 22 अक्टूबर को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।2019 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन की करीबी हार की वजह से टीम बाहर हो गई।दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 116 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते। 7…
पाकिस्तान पर 62 रन की आसान जीत हासिल कर ली टीम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान पर 62 रन की आसान जीत हासिल कर ली। टीम ने 368 रन का टारगेट चेज करने उतरे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को 45.3 ओवर में 305 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। विजेता टीम से डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 बन बनाए, जबकि एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए।पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। दरअसल, पहला ओवर…
लेकिन केएल राहुल ने फिर कैसे मनाया विराट को?
बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने शतक लगाकर शतक का आंकड़ा छुआ. पूर्व भारतीय ने 97 गेंदों पर 103 रन बनाए. लेकिन विराट कोहली शतक के लिए शतक के लिए नहीं खेल रहे थे! दरअसल, विराट कोहली सिंगल लेकर दूसरे छोड़ पर जाना चाहते थे, लेकिन केएल राहुल ने विराट कोहली को ऐसा करने से मना किया. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली को कैसे सिंगल लेने से मना किया. जिसके बाद विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा.केएल…
छक्के के साथ विराट ने पूरा किया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
ICC World Cup 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली है। भारत ने बांग्लादेश को हराकर चौथी जीत दर्ज की । भारत और बांग्लादेश के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया है। बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ…
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित की कप्तानी टीम इंडिया लगातार 3 मैच जीत चुकी है. बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को टीम इंडिया (IND vs BAN) जीत का चौका लगा सकती है. भारत और बांग्लादेश की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium) में भिड़ेंगी. अच्छी बात यह है कि रोहित का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में जमकर रन उगलता है. रोहित वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश के…
T20 में टीम ने बनाए 275 रन, सिर्फ 42 गेंदों में अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रांची के मैदान पर खतरनाक पारी खेली. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में पंजाब के लिए आंध्र प्रदेश के विरूद्ध शानदार शतक लगाया। इस बवाल पारी में उन्होंने 51 गेंदों पर 112 रन बनाए और 9 चौके और 9 छक्के लगाए।अभिषेक ने सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के लगाए. अभिषेक के साथ-साथ अनमोलप्रीत ने भी इस मैच में खूब रन बनाए. उन्होंने 26 गेंदों पर 87 रन बनाए. दोनों की धुआंधार…
भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की एक्टिंग
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा था . भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली मजाकिया अंदाज में दिखे. वे पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर के दौरान एक्टिंग करते दिखे. इससे ठीक पहले पाकिस्तान का विकेट गिरा था. दरअसल पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और अब्दुला शफीक ओपनिंग करने आए थे. शफीक 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे. वहीं इमाम 13वें ओवर में आउट हुए.…
IND vs PAK: भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया
भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी। भारत की धमाकेदार जीतअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने…
शार्दुल ठाकुर ने निरंतर टीम से अंदर-बाहर होने को लेकर बड़ा बयान दिया
टीम इंडिया हरफनमौला क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने निरंतर टीम से अंदर-बाहर होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। शार्दुल ठाकुर ने कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों के विपरीत मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता कि हमें किसी भी टूर्नामेंट के सभी मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता.वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. लेकिन उन्हें दिल्ली में अफगानिस्तान के विरूद्ध मैच में भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला।शार्दुल ठाकुर ने इस…
आज साऊथ अफ्रीका होगा ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को शुरू हुए चंद ही दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने दिनों के बीच ही बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से गेंदबाजों की लहर निकालकर रख दी है. इक्का-दुक्का रिकॉर्ड गेंदबाजों के नाम हुए हैं, वहीं ज्यादातर कई नए रिकॉर्ड्स पर बल्लेबाजों ने कब्जा कर लिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर…
रोहित-कोहली के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान की चुनौती, भारतीय टीम ने दिल्ली में 8 विकेट से मारा मैदान
रोहित ने जड़ा तूफानी शतक, वर्ल्ड कप में रचा नया कीर्तिमान, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड भारतीय टीम ने दिल्ली में 8 विकेट से मारा मैदान रोहित शर्मा ने खेली 131 रन की लाजवाब पारी। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान से मिले 273 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 35 ओवर में हासिल किया।
ICC वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं बाप-बेटे की ये जोड़ियां
क्रिकेट के इतिहास में 9 ऐसे बाप-बेटों की जोड़ियां हैं जिन्होंने ICC वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। इन जोड़ियों ने ना केवल वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है बल्कि इनके नाम कमाल के रिकॉर्ड भी हैं। क्रिकेट सिर्फ टैलेंट दिखाने वाला प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि ये वो स्टेज है जहां परिवार कई बार अपनी जर्नी भी शेयर करते हैं। आइए ऐसी ही कमाल की जोड़ियों के बारे में जानते हैं जहां पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटे ने भी क्रिकेट में खूब नाम कमाया और वर्ल्ड कप का…
पाकिस्तान की क्रिकेट प्रेज़ेंटर ज़ैनब अब्बास को वर्ल्ड कप के बीच भारत से क्यों जाना पड़ा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी ज़ैनब के पाकिस्तान लौटने की पुष्टि की है. ज़ैनब अब्बास के भारत से जाने के कारणों पर पूछे गए सवाल के जवाब में आईसीसी के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, “ज़ैनब अब्बास निजी वजहों से भारत से लौट आई हैं. ये जानकारी सही नहीं है कि उन्हें डिपोर्ट किया गया है.” पहले ऐसी ख़बरें आई थीं कि ज़ैनब अब्बास को भारत से डिपोर्ट किया गया है. हालाँकि आईसीसी ने इससे इनकार किया है. बीबीसी ने ज़ैनब अब्बास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन…
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय, जानिए
इस बार के एशियन गेम्स में क्रिकेट शामिल किया गया था। भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। टी-20 फॉर्मेट का क्रिकेट एशियाड में सफल रहा, जिसे देखते हुए इसे ओलिंपिक में भी शामिल किया जा रहा है।हमने जुलाई में ही बता दिया था कि लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय है। इसकी वजह ये है कि ओलिंपिक कमेटी भारत की करीब 1.5 अरब आबादी और यहां के फाइनेंशियल रिर्सोसेज को अनदेखा करने की…
