पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है

इसे जीतने वाली टीम वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी। अभी 3 मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मेजबान साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता।यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है, तो अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी वनडे सीरीज जीत लेगी। टीम ने 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में वहां पहली सीरीज जीती थी। हालांकि, पार्ल के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। टीम ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले…

(IPL) ऑक्शन में इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन में इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्पेंसर जॉनसन पर 55.25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ऑक्शन में 10 टीमों ने 230.45 करोड़ रुपए में 72 प्लेयर्स खरीदे। इनमें 26 गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा 90.05 करोड़ रुपए खर्च हुए।30 विदेशी और 42 भारतीय खिलाड़ी बिके। भारतीयों में भी 34 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा, जिनमें से 9 करोड़पति बन गए। वहीं 15 इंडियन ऑलराउंडर्स पर 26.35 करोड़ रुपए खर्च हुए।8 घंटे लंबी नीलामी के बाद भी…

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच

भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 4:00 बजे होगा।तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। टीम ने पहला पहला मैच 8 विकेट से जीता था। भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। इसकी शुरुआत टी-20 सीरीज से हुई। टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही।टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में 6 वनडे सीरीज…

साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मेंभारत ने 8 विकेट से हरा दिया

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। न्यू वांडरर्स स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। 117 रन का टारगेट भारत ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।भारत के डेब्यूटांट सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्हें भारत के मौजूदा कप्तान केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी। सुदर्शन ने श्रेयस अय्यर के साथ 88 रन की पार्टनरशिप भी की। बैटिंग के दौरान श्रेयस का बल्ला हाथ से…

जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा वनडे सीरीज का पहला मुकाबला

भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका टूर की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस दोपहर 1:00 बजे होगादोनों टीमें वर्ल्ड कप के बाद पहला वनडे खेल रही हैं। लिहाजा वर्ल्ड कप में हार के बाद दोनों ही टीमें अब जीत के साथ नई शुरुआत करने उतरेंगी। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया था, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट…

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वे MI को 5 खिताब दिला चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी।हालांकि, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। फ्रेंचाइजी ने 19 दिन पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। पंड्या के लिए दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ऑल कैश डील हुई थी। तभी से पंड्या के कप्तान बनने के कयास लगाए जा…

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया

भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 202 रन का टारगेट चेज करने उतरी मेजबान टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई।पहली पारी में शतक जमाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। वहीं, बॉलिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण भारत DRS नहीं ले सका। जबकि जितेश शर्मा ने चौका…

टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा

भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 8:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 8:00 बजे होगा।3 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। टीम ने दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीता था, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी, जबकि मेजबान टीम इसे जीतकर 2-0 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। टीम इंडिया के जीतने…

टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। बारिश के कारण साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने महज 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासल कर लिया। तबरेज शम्सी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।शम्सी ने सूर्यकुमार का विकेट लेकर ‘शू’ सेलिब्रेशन किया, जबकि तिलक वर्मा को 2 जीवनदान मिले। रिंकू ने 68 रन…

333 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, IPL 2024 के ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट जारी हो गई

IPL 2024 के ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट जारी हो गई है। BCCI ने सोमवार को 333 खिलाड़ियों के नाम शेयर किए जो कि 19 दिसंबर को होने वाले IPL मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे। 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं, यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे, जिनमें से 30 विदेशी रहेंगे।वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के टॉप प्लेयर ट्रैविस हेड समेत कुल 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय है। जबकि, 199 विदेशी यानी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं,…

सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में होगा

भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। डरबन में मुकाबले से पहले ही बारिश होने लगी और टॉस तक नहीं हो सका। आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा।3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। भारत ने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी।टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक 61 मुकाबले अलग-अलग कारणों से रद्द हुए हैं। सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के 10 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।भारत…

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद गौतम गंभीर का विराट कोहली से भिड़ंत हो गया

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) कमिश्नर ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि श्रीसंत ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। श्रीसंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें गौतम गंभीर को निशाना बनाया गया है, उसे हटाने की मांग की गई है।बुधवार, 6 दिसंबर को LLC 2023 एलिमिनेटर मैच में श्रीसंत और गंभीर की नोक झोक हो गई थी। मैच के बाद श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि गौतम…

ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। बारिश गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गई थी और दिन भर होती रही।अंपायर्स ने कई बार स्थिति का निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे आखिरी बार निरीक्षण किया गया, जिसके बाद बारिश तेज हो गई और मैच रद्द करना पड़ा। ढाका में तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को स्थानीय…

भारत का टेस्ट और वनडे अफ्रीकी सरजमीं पर खराब रहा है

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। 10 दिसंबर से शुरू हो रहे दौरे में टीम 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के मैदानों पर टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने वहां 62 फीसदी मुकाबले जीते हैं। यानी कि टीम अफ्रीकी पिचों पर हर दूसरा मुकाबला जीत रही है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने एकमात्र टी-20 वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में जीता है।इस बार टी-20 सीरीज के मुकाबले 10, 12 और 14 दिसंबर को…

5 नवंबर को न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम को पाकिस्तान विमेंस टीम ने 10 रन से हरा दिया

पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार, 5 नवंबर को न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम को 10 रन से हरा दिया। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसी के साथ पाक टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज में इस बढ़त के साथ टीम ने एक उपलब्धि हासिल कर ली। पाक पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती।वहीं यह एशिया और आयरलैंड के बाहर पाकिस्तान की पहली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज…

19 जनवरी से 17 फरवरी तक यूएई में खेला जाएगा इंटरनेशनल लीग T-20 (ILT-20) का दूसरा सीजन

इंटरनेशनल लीग T-20 (ILT-20) का दूसरा सीजन 19 जनवरी से 17 फरवरी तक यूएई में खेला जाएगा। इस बार डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड और अंबाती रायडू जैसे सितारे भी खेलते नजर आएंगे। लीग से जुड़े पूर्व भारतीय क्रिकेट सबा करीम ने यह जानकारी सोमवार को भोपाल में दी। सबा इस समय ILT20 की ट्रॉफी के साथ भारत के अलग-अलग शहरों के विजिट पर हैं।सबा ने बताया कि ILT20 एक फ्रेंचाइजी बेस टी-20 लीग है, जिसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड करवाता है। लीग में 6 फ्रेंचाइजी की टीमें हिस्सा लेती हैं। 19…

इंग्लैंड ने 10 से 40 ओवर में 158 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट गवांए

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में कप्तान साई होप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत जीत के साथ शुरुआत की है। कैरेबियन टीम ने एंटीगुआ में खेले गए पहले मुकाबले में ब्रिटिश टीम को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए। 326 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कैरेबियन टीम ने 7 बॉल शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए…

बेंगलुरु में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार एक टी-20 सीरीज में 4 मैच जीतने का मौका होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 5:30 बजे होगा।बेंगलुरु में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार एक टी-20 सीरीज में 4 मैच जीतने का मौका होगा। भारत फटाफट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीत सका है।हालांकि मैदान के आंकड़े कंगारुओं के पक्ष में हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां एक…

ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया भारत ने

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 टी-20 की सीरीज में भी 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैच खेला गया। यहां टॉस के समय भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग-11 ही भूल गए।जितेश शर्मा की बॉल पर क्रिस ग्रीन ने कैच छोड़ा, लेकिन बॉल सीधे अंपायर से जा लगी। रिंकू सिंह ने 100 मीटर लंबा सिक्स लगाया। रवि बिश्नोई को पहली बॉल पर विकेट मिला, वहीं बेन…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में…