3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के IS बिंद्रा स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6 :30 बजे होगा। इस साल टीम इंडिया का यह पहला टी-20 मुकाबला होगा।भारत के लिए सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से अहम है। टूर्नामेंट से पहले भारत की यह आखिरी टी-20 सीरीज है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे…

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा

रोहित-कोहली ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी।अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। वे पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे।रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं दी गई है।सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या…

12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी में बिहार के वैभव सूर्यवंशी शामिल हुए हैं। इन्होंने 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है। सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके पहले अलीमुद्दीन ने ( उम्र- 12 साल 2 महीने 18 दिन) डेब्यू किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर के हैं। वह बाएं हाथ के…

फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुक्रवार से शुरू होगा

देश के प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुक्रवार से शुरू होगा। 38 टीमें एलीट और प्लेट ग्रुप में उतरेंगी। 10 हफ्ते तक चलने वाले टूर्नामेंट के मैच 48 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस का शुरुआती दौर 25 जनवरी से शुरू हो रही भारत बनाम इंग्लैंड की 5 टेस्ट की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अहम है। कई अनकैप्ड नेशनल सलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की कोशिश टीम में वापसी की होगी। एलीट ग्रुप का फाइनल 10 मार्च से होगा। प्लेट…

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे, जानिए

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए। केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।टीम इंडिया भी अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और 153 रन पर ही सिमट गई। हालांकि टीम को 98 रन की बढ़त मिली। विराट कोहली ने 46 रन बनाए, जबकि…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से केप टाउन में

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से केप टाउन में खेला जाएगा। न्यूलैंड्स मैदान में मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।साउथ अफ्रीका पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। लिहाजा भारतीय टीम को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। दोनों ही टीमों के लिए मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी अहम है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट सीरीज…

गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने 2023 सीजन पर विचार करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभवों, एंटरटेनमेंट और सीख से भरा था। गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।गिल ने लिखा, 2023 के खत्म होने के साथ, यह साल अनुभवों, मौज-मस्ती और अन्य बेहतरीन सीख से भरा रहा है। साल का एंड प्लान के मुताबिक नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्य के करीब आ गए और…

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे।वॉर्नर के वनडे से संन्यास लेने की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी ऑफिसियल आईडी से पोस्ट कर दी। वॉर्नर ने सोमवार को सिडनी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल होते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने वनडे कप के दौरान कहा था।…

3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। अभी तक वो 111 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 44.58 की औसत और 70 की स्ट्राइक रेट से 8695 रन बना चुके हैं। ऐसे में वॉर्नर के संन्यास के बाद उन्हें रिप्लेस करना सलेक्टर्स के लिए एक बड़ी चुनौती है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर के टेस्ट डेब्यू के बाद से ही ओपनर के स्थान के लिए ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि ओपनिंग का एक छोर हमेशा वॉर्नर ने थामे रखा था। हालांकि,…

अफगानिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए

अफगानिस्तान की टीम ने शुक्रवार को शारजाह में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की शतक की बदौलत UAE को 72 रनों से हराया। वहीं चार दिन पहले अफगानिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बैन लगाए गए तीन खिलाड़ियों में से दो फजल हक फारूकी और नवीन उल हक को मैच में खेलाया।टॉस जीतकर UAE ने पहले फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। 204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी UAE की टीम 20 ओवर में 4 विकेट 131…

मैच के दौरान रोमांस कर रहा था कपल, स्क्रीन पर दिख गया LIVE नजारा

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब घटना देखने को मिली. लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में रोमांस करते एक कपल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव मैच चल रहा है. खिलाड़ी ग्राउंड मैच खेल रहे हैं. तभी स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर कपल रोमांस करता नजर आया. स्टेडियम में बैठे लड़के की…

भारत के टेस्ट सीरीज जीतने का सपना साउथ अफ्रीका में आज भी टूटा

साउथ अफ्रीका में भारत के टेस्ट सीरीज जीतने का सपना, फिर एक बार टूट गया। टीम इंडिया को पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका में इतनी बड़ी हार भारत को 31 साल के इतिहास में कभी नहीं मिली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट में हार की प्रमुख वजह खराब बल्लेबाजी को माना है। हालांकि,रोहित गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी ज्यादा खुश नहीं दिखे।रोहित ने मैच के बाद कहा कि जीत के लिए पूरी टीम को एकजुट होकर प्रयास…

टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 11 रन की बढ़त बना ली

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 11 रन की बढ़त बना ली। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। डीन एल्गर 140 रन बनाकर नॉटआउट रहे।पहली पारी में भारत ने 245 रन बनाए। राहुल ने सूझबूझ से प्रसिद्ध कृष्णा के साथ विकेटकीपर के हाथों में आई बॉल पर रन ले लिया और उसी ओवर में अपना 8वां टेस्ट शतक भी पूरा किया। वहीं, फील्डिंग…

सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।टीम इंडिया से विकेटकीपर केएल राहुल (70 रन) और मोहम्मद सिराज (0 रन) नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। आज यानी दूसरे दिन का खेल बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से…

आज से सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला आज से सेंचुरियन में खेला जाएगा। सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान में मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर एक बजे होगा।भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। दोनों ही टीमों के लिए सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अहम है।टीम इंडिया ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और एशिया के सभी देशों में टेस्ट सीरीज जीतीं। भारत को ऑस्ट्रेलिया तक में 2 बार सफलता…

ख्वाजा पहले टेस्ट में बिना परमिशन के काली पट्‌टी बांधकर उतरे थे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गाजा में छाए मानवीय संकट पर जागरूकता फैलाने की उस्मान ख्वाजा की नई कोशिश नामंजूर कर दी है। काउंसिल ने ख्वाजा की वह अपील खारिज कर दी है, जिसमें वे अपने बल्ले और जूतों पर कबूतर और जैतून की शाखा की छवि प्रदर्शित करना चाहते थे।लेफ्टी बैटर ने मंगलवार को MCG में पाकिस्तान के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान अपने बैट और जूतों पर इजराइल-हमास जंग से जुड़े मैसेज लगाने की अनुमति मांगी थी।सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के…

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने दूसरी पारी की शुरुआत की

होम टेस्ट में इंडिया विमेंस टीम का दबदबा जारी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने दूसरी पारी की शुरुआत की और स्टंप्स तक 46 रन की लीड बनाई है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खो कर 233 रन बना लिए हैं।एनाबेल सदरलैंड 12 रन और एश्ले गार्डनर 7 रन बना कर नाबाद है। भारत की ओर से दीप्ती शर्मा और हरमनप्रीत कौर को 2-2 विकेट मिले।टीम चौथे और आखिरी दिन 233 के स्कोर के आगे खेलना शुरू करेगी।दिन…

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त बना ली

होम टेस्ट में इंडिया विमेंस टीम का दबदबा ऑस्ट्रेलिया पर भी जारी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दीप्ति शर्मा 70 और पूजा वस्त्राकर 33 रन बनाकर नॉटआउट लौटींवस्त्राकर और दीप्ति के बीच 102 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ही तीसरे दिन के खेल में भारत की पारी आगे बढ़ाएंगी। ऑस्ट्रेलिया से ऑफ स्पिनर एश्ले गार्डनर 4 विकेट ले चुकी हैं।पहले दिन ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम पहली पारी में 219…

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने 78 रन से हराया

भारत ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी बार वनडे सीरीज जीत ली है।गुरुवार को पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।इस सीरीज डिसाइडर मुकाबले के दौरान कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (108 रन) ने वनडे…

मैनपुरी का लाल सौरव आईपीएल में मचाएगा धमाल

मैनपुरी : आईपीएल में अब मैनपुरी का लाल भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएगा। जनपद के गांव झिंझाई के मूल निवासी युवा खिलाड़ी सौरव चौहान को आरसीबी ने खरीदा है। अपने लाल की उपलब्धि पर गांव और परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। 20 लाख रुपये की बेस प्राइज मनी पर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) में शामिल किया गया है। बुधवार को देर रात तक गांव में लोग मिठाई बांटने के साथ ही पटाखे चलाकर खुशियां मनाते रहे।नगर के करहल-इटावा मार्ग स्थित गांव झिंझाई के रहने वाले…