बोर्ड गुरुवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीमों की घोषणा करेगा

रोहित ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है।BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के टॉप ऑफिशियल रोहित शर्मा को टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।रोहित ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। तब से लगातार हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं।BCCI के सचिव जय शाह गुरुवार को दिल्ली में…

टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया। मंगलवार को भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में ही 223 रन का टारगेट चेज कर लिया।गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड और ग्लेन मैक्सवेल की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारियां देखने को मिलीं। मैक्सवेल ने बॉलिंग में भी रिकॉर्ड बनाया।

आज गुवाहाटी में पांच टी-20 मैचों की सीरीज की तीसरा मुकाबला खेला जाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुवाहाटी में पांच टी-20 मैचों की सीरीज की तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी ही इसके अलावा वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत हासिल की है। 66 में हार मिली है और 4 मैच टाई रहे हैं। 6 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 226 टी-20…

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3.25 करोड़ का बिल बकाया, कंपनी ने काटा कनेक्शन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 1 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया T-20 मैच होने वाला है। इसे लेकर टिकटों की बिक्री भी जारी है, लेकिन यह मुकाबला जनरेटर से होने वाली रोशनी में होगा। स्टेडियम पर करीब सवा तीन करोड़ का बिजली बिल बकाया है। भुगतान नहीं करने पर कंपनी ने 5 साल पहले ही कनेक्शन काट दिया था।PWD और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आवेदन पर अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया गया। इससे स्टेडियम के रूम, दर्शक दीर्घा और बॉक्स रोशन होते हैं, लेकिन फ्लड लाइट जलाने के लिए…

जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है

इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। जो रूट ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL में डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। जो रूट IPL से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने भी IPL में नहीं खेलने का फैसला किया था।राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा,’रूट ने रिटेंशन बातचीत के दौरान हमें IPL 2024 में भाग नहीं लेने की जानकारी…

पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में जाने पर आया रवि शास्त्री का बयान

भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. इसपर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा है कि खुद देश का प्रधानमंत्री अगर आपके ड्रेसिंग रूम में आते हैं तो ये काफी बड़ी बात होती है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा. लेकिन, ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार से पेटीएम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन

रायपुर में 1 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार से पेटीएम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ही बुक हो रही है। सुबह से ही लोगों ने पेटीएम इनसाइडर पर टिकट बुक करने का प्रयास किया। 3500, 4000 और 5000 की टिकटों का सेक्शन ही उपलब्ध रहा। बाकि स्टैंड्स को ब्लॉक रखा गया । पहले दिन स्टूडेंट्स को टिकट नहीं मिल पाई।मैच की टिकटों की स्टूडेंट कैटेगरी को एक दो दिन बाद शुरू किया जा सकता है। मैच रायपुर के…

पनौती ने हरवा दिया वर्ल्ड कप, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला, अब इस पर मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : मोहम्मद शमी से राहुल गांधी द्वारा बोले गए पनौती शब्द को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर शमी ने जवाब दिया कि कंट्रोवर्सी वाले सवाल मेरे समझ नहीं आते हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टीम इंडिया को छह विकेटों से हरा दिया। इस मैच के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जहां ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया, तो वहीं, कांग्रेस सांसद…

ऑस्ट्रेलिया पर 2 विकेट की रोमांचक जीत हासिल की टी-20 में भारत

भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 2 विकेट की रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत से टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।विशाखापट्टनम में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाजों ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 बॉल पर 80 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 58 रन बनाए। इस मुकाबले के दौरान…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा में अब टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप से पहले ही इस बारे में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर से चर्चा कर चुके हैं।रोहित शर्मा के निकट भविष्य में टी-20 खेलने की संभावना नहीं है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। एडीलेड में अंग्रेजों ने इस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था।‘यह नई बात नहीं है। रोहित…

23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज से इसकी शुरुआत होगी

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब द्विपक्षीय सीरीज का दौर शुरू होने जा रहा है। 23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज से इसकी शुरुआत होगी। यहां से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बाकी टेस्ट प्लेइंग देशों की भी सीरीज शुरू हो जाएंगी।भारत अगले 12 महीने में कुल 4 देशों के खिलाफ 15 टेस्ट खेलेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में टेस्ट की शुरुआत होगी और अगले साल दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज…

12 साल बाद टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा कर दिया

भारतीय फैंस के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पाने का सपना अब भी सपना ही रह गया। 12 साल बाद टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली ने पूरा दम लगाया लेकिन टीम को चैंपियन नहीं बना सके।36 साल के रोहित और 35 साल के विराट के लिए वर्ल्ड कप जीतने का ये आखिरी मौका भी साबित हो सकता है। क्योंकि 2027 में अगला वर्ल्ड कप खेला जाएगा और संभव है कि तब…

ऑस्ट्रेलिया ने 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप को जीत लिया

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए मेजबान टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया।ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने 137 रन बनाए, जो किसी भी ICC वर्ल्ड फाइनल के रन चेज में बना सबसे बड़ा स्कोर रहा। उनसे पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक लगाया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 765 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।विराट कोहली ने फाइनल में…

क्रिकेट विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीता

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से विश्व कप जीता आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया । हेड ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने रहे भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला गया है। मैच में भारतीय…

पहली बार 1.3 लाख लोग स्टैंड से देखेंगे फाइनल

44 दिन, 47 मैच और 94 पारी के बाद वनडे वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और 2 बार की विजेता भारत के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा। क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट 13वीं बार खेला जा रहा है, लेकिन इतिहास में कभी भी फाइनल की दोनों टीमों के नाम इतने (7) खिताब नहीं रहे।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। यहां की दर्शक क्षमता 1 लाख 32 हजार है। इतने दर्शक आज तक किसी भी…

19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने आज दोपहर में नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।आज यानी शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम ने पहले कुछ देर तक मैदान पर वॉर्म-अप किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर बैटिंग की और उसके बाद कैचिंग प्रैक्टिस की। इस दैरान कप्तान रोहित शर्मा ने पिच भी देखी और वो ग्राउंड स्टाफ से भी बात करते नजर आए।साउथ अफ्रीका को…

शुक्रिया ब्लोड्ड प्रेसर की दवा के लिए’, मोहम्मद शमी के लिए ऐसा क्यों बोले आनंद महिंद्रा

मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप 2023 का सबसे सफल बॉलर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दो मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने पंजा खोला और फिर टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल का यादगार बनाते हुए भारत के इस तेज गेंदबाज ने 7 विकेट लिया. भारत की तरफ से एक पारी में 7 विकेट लेन वाले मोहम्मद शमी न सिर्फ पहले गेंदबाज बने बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच बने. इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की जा रही है. इस बीच महिंद्रा ग्रुप…

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली ऑस्ट्रेलिया, 19 नवंबर को फाइनल में टीम का सामना मेजबान भारत से होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 8 मुकाबले जीत कर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली। टीम ने शुरुआती दो लीग मैच गंवाने के बाद इस तरह का प्रदर्शन दिया है। लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को भारत और साउथ अफ्रीका ने हराया था। साउथ अफ्रीका को तो कंगारुओं ने सेमीफाइनल में मात देकर हिसाब बराबर कर लिया। अब 19 नवंबर को फाइनल में टीम का सामना मेजबान भारत से होगा।ऑस्ट्रेलिया एक टीम के तौर पर जीत के ट्रैक पर जरूर है लेकिन इसके खेमे की कुछ खामियां हैं जिनका…

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को गिरफ्तार न कर ले मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस ने की अपील

वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच न खेलने वाले शमी अभी तक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 23 विकेट ले चुके हैं. हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है. बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस से एक मजेदार अपील की है. दिल्ली पुलिस ने ट्विटर यानी X पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि मोहम्मद शमी को गिरफ्तार न कर लें. दरअसल, 398 रनों के लक्ष्य का पीछा…

पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट 397 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई।विराट शतक लगाने के बाद सचिन तेंदुलकर के आगे नतमस्तक हुए, उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दिया। इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम सेमीफाइनल देखने पहुंचे और विराट कोहली को बधाई भी दी।टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल रिटायर्ड…