पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन एडिलेड में इंग्लैंड के आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट झटककर उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। साथ ही, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। दूसरी ओर, इंग्लैंड…
Category: क्रिकेट
पाकिस्तान ने जीता अंडर 19 एशिया कप, भारत को फाइनल में 191 रन से हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हरा दिया और एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबला 191 रन से अपने नाम कर लिया। यह पाकिस्तान का दूसरा अंडर 19 एशिया कप का खिताब है। इससे पहले 2012 में वे भारत के साथ जॉइंट विनर्स थे। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे न…
आखिर अब भारतीय क्रिकेट टीम का मैच कब और किससे?
भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2025 शानदार रहा. रोहित शर्मा की कप्तानी में मार्च में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप ट्रॉफी जीती. साल का अंत में बेहतर हुआ, वनडे के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में भी हराया, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है भारत की अगली सीरीज का. तो चलिए जानते हैं वो कब और किसके साथ…
कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल?
अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल (50 ओवर फॉर्मेट) मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. करीब 3 महीने पहले मेंस की नेशनल टीम के बीच हुए एशिया कप में भी खिताबी भिड़ंत भारत और पकिस्तान के बीच हुई थी. अंडर-19 की बात करें तो आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था. पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है. भारतीय क्रिकेट टीम 8 बार अंडर-19 एशिया कप खिताब जीत चुकी है, टीम पिछले संस्करण (2024) में भी फाइनल तक पहुंची थी लेकिन…
प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, लखनऊ में रद्द हुए चौथे टी20 के टिकट की राशि मिलेगी वापस
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट की पूरी राशि वापस करने की घोषणा की है। यह मैच घने कोहरे और स्मॉग के कारण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नहीं हो सका। मैच का समय शाम 7 बजे निर्धारित था, लेकिन खराब दृश्यता के कारण अंपायरों द्वारा छह बार निरीक्षण के बाद बुधवार रात करीब 9:30 बजे मुकाबले को रद्द कर दिया गया। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने…
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
डर-19 एशिया कप 2025 अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब दोनों टीमें खिताबी मैच के लिए 21 दिसंबर (रविवार) को आमने-सामने होंगी। भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी थी, जिसकी वजह से मैच 50 ओवर प्रति पारी से घटाकर 20 ओवर प्रति पारी…
झारखंड की टीम बनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की नई विजेता, ईशान किशन की कप्तानी में रचा इतिहास ?
झारखंड की टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीता। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की मदद से टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बना सकी और 69 रन से मुकाबला हार…
IND U19 vs SL U19: क्या फिर में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? सेमीफाइनल में श्रीलंका से टक्कर
एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अब तक शानदार खेल दिखा रही है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब शुक्रवार को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा. इस मुकाबले में जीत हासिल कर भारत की नजरें सीधे फाइनल में पहुंचने पर होंगी. दुबई की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने संतुलित प्रदर्शन किया है. ऐसे में सेमीफाइनल में भी टीम से इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद होगी.…
अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम घोषित?
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जोशुआ डोर्न को सौंपी गई है. ऑलराउंडर जोनाथन वैन लांगे उपकप्तान होंगे. इस विश्व कप का आयोजन जनवरी-फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. वेस्टइंडीज की टीम में 19 वर्षीय बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं, जो सीनियर नेशनल टीम के लिए 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुके हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर ड्वेन गिल ने कहा, “इस टीम के गठन में हमने उनके विकास को…
भारत-साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने के बाद क्या डूब जाएंगे दर्शकों के पैसे?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20 इंटरनेशनल मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. घने कोहरे और धुंध की वजह से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हालात इतने खराब थे कि टॉस तक नहीं हो सका. करीब तीन घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो अंपायर्स ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया. इसके बाद स्टेडियम में पहुंचे हजारों दर्शक निराशा लिए वापस लौट गए. मैच रद्द होने के बाद…
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी होंगे संजू सैमसन?
एमएस धोनी के बतौर क्रिकेटर आईपीएल भविष्य पर चर्चा हो रही है, इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है. कोच ने बताया कि टीम में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को ट्रेड कर अपने दल में शामिल किया, इसके बदले उन्होंने रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को जाने दिया. फ्लेमिंग ने धोनी के बिना टीम बनाने की संभावना पर बात की.
पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने इस देश की टीम आ रही भारत
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम वनडे विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हो गई. इस श्रृंखला के पहले दो मैच 21 और 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि बाकी तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होंगे. चमारी अटापट्टू के नेतृत्व वाली टीम सीनियर और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है. श्रीलंका ने पिछले लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे कुछ खिलाड़ियों को लगातार खराब…
भारत ने अंडर 19 एशिया कप में मलेशिया पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत
अभिज्ञान कुंडू के रिकॉर्ड नाबाद 209 रन और दीपेश देवेंद्रन के पांच विकेट की मदद से भारत ने अंडर 19 एशिया कप मैच में मंगलवार को मलेशिया को 315 रन से हराया। यह रनों के अंतर से युवा वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2022 में भारत ने युगांडा को 322 रन से हराया था। कुंडू युवा वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने अपनी पारी में 125 गेंदों का सामना करके 17 चौके और नौ छक्के लगाये जिसकी मदद से…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हुए अक्षर पटेल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह लखनऊ में टीम के साथ हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अक्षर की जगह चयन समिति ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस खिलाडी ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग भी देखने को मिलती है. लंबे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने कैच पकड़ने के हुनर से मैच का रुख बदला है. आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस सूची में सबसे ऊपर नजर आते हैं. –स्टीव स्मिथ ने 2019 से 2025 के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 57 मैच खेले हैं. इन मैचों की 110 पारियों में उन्होंने कुल 114 कैच पकड़े हैं. यानी औसतन हर…
IPL 2026 ऑक्शन में सरफराज खान पर लगेगी बंपर बोली!
सरफराज खान पर IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है. उनकी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 64 रनों की तूफानी पारी कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है. आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और हरियाणा का मैच खेला गया, जिसमें सरफराज ने मात्र 25 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनकी यह पारी टीम मालिकों को आकर्षित करने के लिए काफी प्रतीत होती है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग मैच 12 दिसंबर से शुरू हो गए थे. सुपर लीग के…
WTC Points Table: न्यूजीलैंड की विंडीज पर जीत से भारत को हुआ नुकसान
न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में नौ विकेट से जीत से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में नुकसान हुआ है। भारतीय टीम पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है और शीर्ष दो की दौड़ में पिछड़ती जा रही है। भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी के शुरुआती दो चक्र में उपविजेता रही, लेकिन पिछले सत्र में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम का डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है जिस कारण अंक तालिका में वह शीर्ष पांच से…
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नितीश कुमार रेड्डी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर आंध्र प्रदेश को शानदार शुरुआत दिलाई. उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई थी, ऐसे में उनकी हैट्रिक ने मध्य प्रदेश के टॉप आर्डर को बिखेर कर अपनी टीम को वापसी कराई. हालांकि इसके बाद भी आंध्र मैच हार गई. डीवाई पाटिल कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. विकेट कीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत…
WTC की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को हुआ नुकसान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम को नुकसान हुआ है. न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है. बताते चलें कि पाकिस्तान भी टेबल में भारत से आगे चल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद न्यूजीलैंड छठे से तीसरे स्थान पर आ गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 100 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर विराजमान है. 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता ऑस्ट्रेलिया अभी पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया अभी एशेज 2025-26 सीरीज…
इंडिया विमेंस कैप्टन हरमनप्रीत कौर और पूर्व मेन्स ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच से पहले इंडिया विमेंस कैप्टन हरमनप्रीत कौर और पूर्व मेन्स ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और PCA प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने किया, जिसमें BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे. पिछले महीने, हरमनप्रीत ने नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर…
