रामविलास पासवान के निधन के बाद क्या बदलेंगे BJP और JDU के तेवर, PM मोदी कैसे करेंगे याद?

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन ने बिहार विधानसभा चुनाव की तासीर बदल दी है। बिहार और देश के बड़े दलित नेता को लेकर उपजने वाली सहानुभूति वोटों के गणित को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जो दल और नेता लोजपा के खिलाफ मुखर थे अब उनकी भाषा भी बदलेगी और विरोध के तेवर भी। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे है। बदले हुए हालात में भाजपा को थोड़ी राहत मिली…

बिहार चुनाव 2020: NDA के पक्ष में गोलबंदी करने बिहार दौरे पर जल्द आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार पहले उन्हें तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आना था। लेकिन उनके कार्यक्रम में अब संशोधन हो गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पटना आने के बाद वे सीधे गया जाएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी बिहार दौरा होने के आसार हैं। इनमें से कुछ नेताओं की वर्चुअल जनसभा तो कुछ बिहार…

बिहार चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव की पार्टी का नहीं हो सका गठबंधन, जानें यूपी कैसे बना वजह

यूपी के दलित वोट बैंक की लड़ाई का असर बिहार विधानसभा चुनाव पर भी दिख रहा है। इसी लड़ाई ने राज्य में नए बने दो चुनावी गठबंधनों को एक नहीं होने दिया। बसपा के वीटो के चलते यहां रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव के बीच बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला। दरअसल उपेंद्र की पार्टी का गठबंधन बसपा तो पप्पू यादव का चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से है। इन दोनों दलों के बीच यूपी में छत्तीस का आंकड़ा है। अब चंद्रशेखर की नजर…

‘प्रॉपर्टी कार्ड’ की शुरुआत करेंगे PM मोदी, SMS लिंक से डाउनलोड हो जाएंगे जमीन के कागजात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वामित्व के तहत प्रॉपर्टी कार्ड की एक स्कीम लॉन्च करेंगे। 11 अक्टूबर, रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत करेंगे। इसे ग्रामीण भारत को बदलने के लिए ऐतिहासिक पहल बताया है। इस स्कीम के जरिए ग्रामीण अपनी संपत्ति का उपयोग वित्तीय संपत्ति के तौर पर कर लोन व अन्य आर्थिक लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि इस स्कीम के लॉन्च से करीब 1 लाख प्रॉपर्टी के मालिक अपने मोबाइल फज्ञेन पर आए एसएमएस लिंक से प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे…

यूपी: भाजपा ने पंचायत चुनावों को लेकर बनाई रणनीति, मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान करने से वंचित न रह जाए, इसके लिए मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दें। पंचायत चुनाव में सबसे छोटी इकाई बीडीसी होता है लेकिन, भाजपा की नजर में बीडीसी बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। सामान्य रूप से बीडीसी का मतलब जब तक ब्लाक प्रमुख का चुनाव न हो जाए, तब तक ही इस पर ध्यान दिया जाता है। इसके बाद इन्हें सभी भूल जाते हैं। परंतु, सरकार और पार्टी ने तय किया…

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ की धोखाधड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने आरोप लगाया कि 15 माह की कांग्रेस सरकार में कमल नाथ ने मध्य प्रदेश का सत्यानाश कर दिया। भाजपा से बदला लेने के लिए हमारी जनहित में चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ ने जनता ही नहीं विकास चाहने वाले विधायकों के साथ भी गद्दारी की। उन्‍होंने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी की… शिवराज सिंह चौहान खंडवा के मूंदी और बुरहानपुर के ग्राम धूलकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं…

गोवा CM का दावा- बनेंगे 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा

2022 में गोवा की राजनीति के परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि पार्टी की ओर से उन्हें प्रोजेक्ट करने का फैसला लिया गया है और इसमें 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि 2022 राज्य विधानसभा चुनावों (2022 state Assembly elections) के लिए वे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा होंगे। सावंत ने बताया कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 2022 के चुनावों में उन्हें मुख्यमंत्री…

Bihar Election: चेहरे की बिसात से बिहार में उलटती-पलटती रही है चुनावी बाजी

बिहार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने की लोजपा को दी गई भाजपा की चेतावनी ने सूबे में एक बार फिर चुनाव में चेहरे की सियासत की अहमियत का पुख्ता संदेश दे दिया है। चेहरे की अहमियत का ही तकाजा है कि नीतीश कुमार के नेतृव में चुनावी मैदान में उतरने के एलान के बावजूद भाजपा को केंद्र में अपने सहयोगी दल लोजपा को पीएम मोदी के चेहरे से दूरी बनाने की हिदायत देनी पड़ रही है। सूबे के चुनाव में चेहरों को लेकर…

पाकिस्तान में बिस्किट के विज्ञापन पर लगा प्रतिबंध, मंत्री बोले- ये इस्लाम विरोधी

पाकिस्तान में एक बिस्किट का विज्ञापन आजकल विवादों के घेरे में है। चार अक्तूबर से इस विज्ञापन को टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा था। इसपर अब पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने प्रतिबंध लगा दिया है। विज्ञापन में पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात नजर आ रही हैं। कुछ लोग जहां विज्ञापन पर लगे प्रतिबंध के पक्ष में हैं वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।पाकिस्तान के सोशल एक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) का कहना है कि यह विज्ञापन अश्लीलता का प्रमाण है। इसकी वजह से देशभर के लोग डरे हुए हैं। दरअसल,…

Bihar Election 2020: 51 साल में पहला मौका, जब रामविलास पासवान के बिना बिहार में हो रहा चुनाव

बिहार की राजनीति के बेताज बादशाह कहे जाने वाले दलित नेता रामविलास पासवान का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। बिहार के पासवान एकमात्र नेता हैं, जो 9 बार सांसद और केंद्र में सात बार मंत्री रहे हैं। उन्हें देश के छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का भी मौका मिला। रामविलास पासवान 1977 में पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद, 1980, 1989, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल…

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को बीजेपी ने अपने कोटे से दी 11 सीटें

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एनडीए में शामिल हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को बीजेपी ने वीआईपी के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीटें देने की घोषणा की है। बीजेपी ने भविष्य में मुकेश सहनी को एक MLC सीट देने की भी बात कही है। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। जिस दिन महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान हुआ, उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस…

मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक…लगातार 20 साल से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व कर रहे हैं नरेंद्र मोदी

एक और मील का पत्थर पार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनी हुई सरकार के मुखिया के तौर पर 20वें साल में प्रवेश कर गए हैं। नरेंद्र मोदी बिना कोई ब्रेक लिए एक लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित राज्य से लेकर केंद्र के मुखिया के रूप में उनके कार्यकाल का 20वां साल है। बता दें कि नरेंद्र मोदी गुजरात में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के बाद लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।  नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पहला कार्यकाल 7 अक्टूबर 2001 को शुरू…

बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर CM योगी आदित्यनाथ नाराज, बुलाई ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को घाटे से उबारने के लिए निजी हाथ में सौंपने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ बिजलीकर्मियों की घोषित अनिश्चिकालीन हड़ताल को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक तलब कर ली है। सोमवार को ऊर्जा मंत्री के निगम को निजी हाथों में न सौंपने के बाद भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

Bihar Election 2020 महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, इस बीच आरजेडी सूची में शामिल कई प्रत्‍याशियों को टिकट

महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो चुका है। इसके बाद अब प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने किए जाने की बारी है। राष्‍ट्रीय दल ने अपने प्रत्‍याशियों पहली सूची के नाम की घोषणा शुरू कर दी हे। हालांकि, पूरी सूची की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पार्टी के कई नेताओं के टिकट कट गए हैं। हालांकि, बड़े नेताओं को कहीं न कहीं से एडजस्‍ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दागियों की पत्नियों को भी टिकट दिया है।…

Bihar Election: LJP के NDA से अलग होने पर जेडीयू में बेचैनी , नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव को एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के गठबंधन छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा से जदयू में बैचेनी फैल गई है। इसके साथ ही एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने और जदयू के खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा से जनता दल यूनाइटेड(JDU) के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। पार्टी को अब घटनाक्रम के परिणामों और इसके मुकाबले को लेकर नये सिरे से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ गया है।…

पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर, जल्‍द जारी होगी लिस्‍ट

बिहार विधानसभा और देश के विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले चुनाव उप-चुनावों को लेकर भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। बैठक में चुनाव में उतारे जाने वाले उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 65 से 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी जल्‍द ही नामों की सूची को अंतिम रूप देकर उम्‍मीदवारों का एलान कर देगी।रविवार देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय…

Bihar Election: LJP के NDA से अलग होने पर जेडीयू में बेचैनी , नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव को एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के गठबंधन छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा से जदयू में बैचेनी फैल गई है। इसके साथ ही एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने और जदयू के खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा से जनता दल यूनाइटेड(JDU) के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। पार्टी को अब घटनाक्रम के परिणामों और इसके मुकाबले को लेकर नये सिरे से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ गया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार को दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर मोराटोरियम की अवधि के ब्याज पर ब्याज को माफ करने के मुद्दे पर अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और केंद्र सरकार को दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर मोराटोरियम की अवधि के ब्याज पर ब्याज को माफ करने के मुद्दे पर अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। शीर्ष न्यायालय अब 13 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को केंद्र के प्रस्ताव पर जवाब देने को कहा है। साथ ही सरकार और केंद्रीय बैंक को रियल एस्टेट एसोसिएशन्स और बिजली उत्पादकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करने…

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियों की जरूरत, धरपकड़ भी शुरू

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियों की जरूरत होगी। केवल छोटे वाहन ही लगभग एक लाख चाहिए। चुनाव के लिए जो गाड़ियां चाहिए उनमें बस, ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो, कार, जीप, सफारी, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से लेकर ई-रिक्शा तक शामिल हैं। चुनाव के लिए आवश्यक वाहनों की संख्या की जानकारी जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को दी है। मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षा बलों की आवाजाही को लेकर अब इन गाड़ियों की धरपकड़ भी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने जिलों को कहा…

Bihar Election : कोई आये तो ठीक अन्यथा अकेले लड़ेंगे चुनाव – सुप्रीमो मुकेश साहनी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए गठबंधनों में सीटों का बंटवारा (Seat Sharing) महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ शुरू हुआ है। इसके साथ ही तेज हो गया है राजनीतिक दलों का घमासान। महागठबंधन (Grand Alliance) में सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद उससे किनारा करने वाले विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) ने रविवार को संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि अब कोई साथ आए तो ठीक, अन्‍यथा अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी…