जूनागढ़:शिवराज सिंह चौहान की छोटी सी भूल बनी सुर्खियों का कारण, पत्नी को ही भूल बैठे पूर्व सीएम!

जूनागढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों गुजरात दौरे पर थे, लेकिन उनका यह दौरा एक अनोखी वजह से चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, वो अपने सरकारी दौरे की आपाधापी में अपनी पत्नी साधना सिंह को ही पीछे छोड़ गए। यह वाकया जूनागढ़ जिले का है, जहां शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ मंदिर दर्शन और गिर राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण के बाद मूंगफली शोध केंद्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों और ‘लखपति…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार भेंट, आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शुमार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री जी से उन्हें आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनका कीमती समय देने के लिए हृदयतल से आभार प्रकट किया और देश व उत्तर प्रदेश के विकास हेतु उनके सतत नेतृत्व की सराहना की। यह भेंट न केवल औपचारिकता…

नई दिल्ली:स्मृति संगम में ओमन चांडी जी की अनुपस्थिति, लेकिन उनकी भावना रही सजीव-राहुल गांधी

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को याद करते हुए कहा कि “सच्ची राजनीति यह नहीं होती कि आप क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं, बल्कि यह होती है कि आप लोगों की भावनाओं को कितनी गहराई से महसूस कर सकते हैं। यही ओमन चांडी जी की सबसे बड़ी खासियत थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन केरल को समर्पित कर दिया — बिना किसी क्रोध, लालच या डर के।” राहुल गांधी शनिवार को “स्मृति संगमम” कार्यक्रम…

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की रफ्तार तेज, अब तक 89.7% लोगों ने भरे फॉर्म ?

भारतीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 89.7 प्रतिशत मौजूदा मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। बता दें कि बिहार के लिए मतदाता सूची का मसौदा 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “आज तक, मौजूदा मतदाताओं में से 89.7% ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के मसौदे में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म दे दिया है।” विज्ञप्ति में कहा…

‘पहलगाम हमले का बदला लो, ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सरकार से ओवैसी ने कर दी अपील

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार (17 जुलाई, 2025) को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया जाना चाहिए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रखा जाना चाहिए. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बुधवार (16 जुलाई, 2025) रात तेलंगाना के बोधन शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमला प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सुरक्षा चूक का उदाहरण है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले की सुरक्षा विफलता की…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार और UNDP के बीच आपदा प्रबंधन पर ऐतिहासिक समझौता।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) कार्यक्रमों को लागू करना, संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाना और बहुस्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक तकनीकी…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने 05 स्किल रथों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। कुशल युवाओं के माध्यम से हम आत्म निर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएंगे। भारत को आत्म निर्भर और विकसित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को भी आत्म निर्भर और विकसित बनाना पड़ेगा। वर्ष 2029 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने…

बिहार के मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली, दिलीप जायसवाल बोले- ‘3 लाख लोग जुटेंगे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी. मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा…

नीतीश कुमार की वो 5 घोषणाएं जो बना सकती हैं उन्हें फिर से बिहार का ‘किंग’!

–नीतीश सरकार ने आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है. इससे पहले भी उनकी सरकार 50 लाख रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही थी, जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरी और 39 लाख रोजगार अब तक दिए जा चुके हैं. –महिलाओं के लिए नीतीश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है – सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, जिसमें डोमिसाइल नीति लागू होगी. इसका मतलब ये है कि अब बिहार की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता…

मुख्यमंत्री बनने को बेताब शिंदे शिवसेना का भाजपा में विलय के लिए तैयार: संजय राउत ?

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने शिवसेना का भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में विलय करने की पेशकश कर दी है।राउत ने दावा किया कि शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की थी। हालांकि, शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने राज्यसभा सदस्य पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणी…

अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी

सुल्तानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में एक अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में कोतवाली नगर पुलिस के माध्यम से कन्नौज पुलिस से 25 जुलाई तक जवाब-तलब किया है। कोतवाली नगर के सीताकुंड-महंथ काॅलोनी के रहने वाले अधिवक्ता ने कन्नौज के वीरपुर-सौरिख के रहने वाले कुलदीप दूबे के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ:AAP का ‘स्कूल बचाओ अभियान’ तेज़, संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने लखनऊ जनपद के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा का दौरा किया। सांसद संजय सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिस तरह से सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वह शिक्षा के अधिकार…

“महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे”, पटना में बोले राहुल गांधी ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लाभ पहुंचाने के लिए ‘‘धांधली” की गई और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों में भी ऐसा करना चाहती है। राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र…

बिहार के लोगों से वोट का आधिकार छीनना चाहती थी भाजपा, खड़गे ने चुनाव आयोग पर भी दागे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के मतदाता लोकतंत्र और संविधान पर हमले के लिए भगवा पार्टी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी एक नए विज्ञापन का हवाला दिया, जिसमें बिहार के मतदाताओं से केवल एसआईआर के तहत एक फॉर्म भरने का आग्रह किया गया है, और आरोप लगाया कि “जब लोग उठते हैं, तो भाजपा पीछे…

लखनऊ:योगी सरकार का बड़ा फैसला,बौद्ध व सिख श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा के लिए नई योजनाएं लागू।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो नई योजनाएं ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ और ‘पंच तख्त यात्रा योजना’  प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “तीर्थ यात्राएं भारतीय संस्कृति में आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का माध्यम रही हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय कदम, मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ की स्थापना का ऐलान।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हित में एक और जनकल्याणकारी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सभी प्रमुख कृषि मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है। इस योजना का उद्देश्य केवल सस्ता भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भोजन किसानों, श्रमिकों और अन्य आगंतुकों को उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इन कैण्टीनों का संचालन व्यापारिक लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्णत: सेवा भाव…

लखीमपुर खीरी : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय पर लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले मिहीलाल गौतम को दो लाख रुपए का चेक सौंपकर किया सम्मानित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम ग्राम गिरधारीपुरवा जुगनुपरु धौरहरा निवासी को बुलाकर सम्मानित किया। घटना 24 जून 2025 की है जब मिही लाल ग्राम सभा बबुरी भट्ठे पर गया था वहां छुपे तेदुएं ने उस पर अचानक हमला कर दिया। मिहीलाल गौतम ने बताया कि उसके सामने जीवनमरण का प्रश्न था उसने फिर तेंदुए से भिड़ जाना ही ठीक समझा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने…

आप ने कांग्रेस से नाता तोड़ा: 2027 गुजरात चुनाव में अकेले उतरेगी, केजरीवाल का ऐलान ?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 3 जुलाई 2025 को अहमदाबाद में ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2027 गुजरात विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा, “INDIA गठबंधन सिर्फ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए था। अब आप और कांग्रेस अलग-अलग हैं।” केजरीवाल ने कांग्रेस पर BJP की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस ने BJP के इशारे पर आप का वोट काटने की कोशिश की।” विसावदर उपचुनाव में आप के…

खड़गे ने चीन संबंधों को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना; व्यापार, सुरक्षा पर निष्क्रियता का आरोप लगाया ?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नीत सरकार पर चीन की बढ़ती आर्थिक और सामरिक आक्रामकता का मुकाबला करने में विफल रहने का आरोप लगाया। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने निर्यात पर चीन के हालिया प्रतिबंधों और भारतीय उद्योगों के प्रति उसके व्यवहार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। खड़गे ने तीन प्रमुख चिंताएं उठाईं, “भारत के विनिर्माण क्षेत्र से चीनी अधिकारियों की वापसी, दुर्लभ खनिज और विशिष्ट उर्वरकों जैसे…

बिहार में सरकार बनने के बाद महागठबंधन वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देगा: तेजस्वी यादव ?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग ‘खत्म होने की राह पर’ है और महागठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य की नई सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को ‘कूड़ेदान में डाल देगी’। युवा नेता ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित किया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधकर पहुंचे थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री, जो अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू…