दक्षिण एशिया के देशों की कार्यशाला में पीएम मोदी बोले- भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में स्थापित हो रहा भारत

कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक जूझने वाला भारत एक मजबूत, भरोसेमंद और जिम्मेदार पड़ोसी के रूप में भी स्थापित होने लगा है। कोरोना महामारी के प्रबंधन और चुनौतियों पर दक्षिण एशिया एवं हिंद महासागर के द्वीपीय देशों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की। उन्होंने महामारी के दौरान शुरू हुए सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सभी देशों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को एकजुट बनाने की जरूरत बताई।  प्रधानमंत्री ने पूरे दक्षिण एशिया एवं हिंद महासागर के देशों में स्वास्थ्य सेवाओं को एकजुट करने की पुख्ता…

चीन की सैन्य विस्तार नीति पर क्वाड देशों ने जताई चिंता, म्यांमार में सैन्य तख्तापलट पर भी हुई चर्चा

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की तीसरी क्वाड देशों की बैठक गुरुवार को हुई। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने, जापान के मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिन्केन ने भाग लिया। इस बैठक में चीन की सैन्य विस्तार नीति पर चिंता जताते हुए भारत समेत क्वाड के सभी चार सदस्य देशों ने विधिसम्मत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कायम किए जाने की आवश्यकता जताई। इस व्यवस्था में क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाए, समुद्र में बेरोक-टोक…

पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई बड़ी वजह

पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से चुनाव लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को चुनाव के दौरान नुकसान हुआ है। इसके साथ ही  केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से अब भी बात करना…

WHO को 20 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करेगा America

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि मूल्यांकन और वर्तमान दायित्वों के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका इस महीने के अंत तक विश्व स्वास्थ्य संगठन को 20 करोड़ डॉलर से अधिक राशि का भुगतान करेगा। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ब्रीफिंग में बिलंकन ने कहा कि संगठन के एक सदस्य के रूप में वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की दिशा में यह हमारी तरह से लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह हमारी उस…

राहुल ने मछुआरों को बताया समुद्र का किसान, कहा- इनका भी हो ‘मंत्रालय’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पुडुचेरी में मछुआरों से बात की। इस दौरान उन्होंने तीन कृषि कानून व किसानों का मुद्दा उठाया और भारत सरकार पर एक बार फिर हमला किया। साथ ही उन्होंने मछुआरों को समुद्र का किसान बताते हुए उनके लिए मंत्रालय की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘देश की रीढ़ की हड्डी किसानों के विरोध में भारत सरकार ने तीन विधेयक पारित किए हैं। आपको जरूर हैरानी हो रही होगी कि मछुआरों के बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं।…

राहुल गांधी बोले- मैंने अपने पिता के हत्यारों को माफ किया, मेरा किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया है। एक सरकारी महिला कालेज में संवाद के दौरान एक छात्रा ने राहुल से सवाल किया, ‘आपके पिता की लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम) ने हत्या कर दी थी, उन लोगों के बारे में आपकी कैसी भावना है?’ इस पर राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘मेरा किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं है। हालांकि मैंने अपने पिता को खो दिया और मेरे लिए यह बहुत कठिन समय…

असम में कांग्रेस एकत्र करेगी नागरिकता संशोधन कानून विरोधी संदेशों के साथ 50 लाख ‘गमछा’

असम प्रदेश कांग्रेस इकाई ने कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ संदेशों के साथ गमछा (असमिया स्कार्फ) एकत्र करने का आह्वान किया है। पार्टी ने यह निर्णय राहुल गांधी के उस बयान के बाद लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के राज्य की सत्ता में आने के बाद सीएए लागू नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि असम में हाथ से बने सफेद और लाल धारी सूती गमछा पारंपरिक रूप से सम्मान के रूप में दिया जाता है। बैठक के बाद पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष…

PM मोदी केरल में कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, राष्ट्र को सौपेंगे कासरगोड सोलर पावर प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चुनावी राज्य केरल में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 19 फरवरी को पीएम मोदी केरल में बिजली और शहरी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत पीएम पचास मेगावाट की कासरगोड सोलर पावर परियोजना (Kasaragod Solar Power Project) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा तिरुअनंतपुरम में 94 करोड़ रुपये की लागत वाली एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 320 केवी की पुगालुर (तमिलनाडु)- त्रिशूर (केरल) पावर ट्रांसमिशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह वोल्टेज सोर्स कंवर्टर (वीएससी) आधारित…

भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘प्रवासी नेता’, कहा- अमेठी में खारिज होने के बाद केरल में ली ‘शरण’

केरल में भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें ‘प्रवासी नेता’ बताया। पार्टी ने कहा कि उन्होंने अमेठी के लोगों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद केरल में ‘शरण’ ली है।  सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व का इस मामले पर अलग-अलग रुख है। इससे पता चलता है कि हिंदू भावनाओं के प्रति उनकी कोई…

जब गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा, छीन ली गई थीं 2 फिल्में, सेट पर ऐसा था टीम का बर्ताव

ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड​ बल्कि साउथ और हॉलीवुड सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।​ प्रियंका ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी हैं और आज वह बॉलीवुड की सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। आज सफलता के शिखर को चूमने वाली प्रियंका ने भी अपने ​करयिर में कई कठिन उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपनी लाइफ की हर अच्छे बुरे पलों का जिक्र अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में किया है। प्रियंका अपनी किताब को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में…

चुनाव से पहले पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाईं गईं किरण बेदी, मुख्‍यमंत्री ने कही यह बात

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। इस संबंध में राष्ट्रपति का आदेश उनके कार्यभार संभालने से समय लागू होगा।  ज्ञात हो कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा…

केंद्रीय मंत्री अठावले की राहुल गांधी को सलाह, हम दो हमारे दो करना है तो शादी कर लेनी चाहिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हम दो हमारे दो बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनको सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद खत्म होगा। बता दें कि संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि पहले कृषि कानून के कंटेंट में…

दिशा रवि का समर्थन करने पर राहुल व विपक्ष पर बरसे गिरिराज, बोले- देश का विरोध करना शुरू कर दिया

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि का समर्थन करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी और विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कानून  तय करेंगे? अगर वे इसलिए दिशा के समर्थन में हैं, क्योंकि वह 21 साल की हैं, तो उन्हें बताना…

मध्य प्रदेश में शराब पर सियासत, कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह से पूछा सवाल तो, नरोत्तम बोले- शराब के अधिक सेवन से हुई लोगों हुई मौत

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों शराब पीने से हो रही मौतों पर सियायत शुरू हो गई है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाया है? तो वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले दिन अधिक शराब के सेवन की वजह से ही चार लोगों की मौत हई है!  बता दें कि शराब पीने से राज्य में पहली बार लोगों की मौत नहीं हुई है। इससे पहले भी लगातार यहां पर शराब के सेवन से मौतों की खबर सामने आ रही हैं।…

राम मंदिर के चंदा पर सवाल; कुमारस्वामी बोले- जर्मनी में जो नाजियों ने किया वैसा RSS कर रही काम

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही राम भक्तों ने उसके लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं, कई जगहों पर चंदे को लेकर सवाल उठाए गए, यहां तक की अब जो चंदा नहीं दे रहे हैं, उनको चिह्नित करने तक की बात सामने आ रही है। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा सरकार पर हमला किया और आरएसएस की तुलना नाजी पार्टी से करते हुए कहा कि वे उन घरों को चिह्नित कर रहे हैं जो…

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कामराज के विधायक ने छोड़ी पार्टी

केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में इश साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरूआत…

नकवी बोले- सीएए पर रुख साफ कांग्रेस, पाक समेत अन्य देशों से सताए अल्पसंख्यकों के साथ क्या है दुश्मनी

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कांग्रेस को चुनौती देते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। राहुल की उन टिप्पणियों जिनमें सीएए लागू नहीं करने की बात कही गई है, पर नकवी ने पूछा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के सताए गए अल्पसंख्यकों के साथ आखिर कांग्रेस की क्या दुश्मनी है। कांग्रेस इन लोगों को नागरिकता दिए जाने का विरोध क्यों करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो खुद को बदल भी नहीं सकती, वह दावा कर रही…

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस अक्सर देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखती है

कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संबंधित टूलकिट पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग से शेयर करने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आजादी से जोड़ रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी होती रही है। आश्चर्य की बात यह है कि इन विपक्षी दलों को यह तो अच्छा लगता है कि भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट की जांच हो, लेकिन आंदोलन की आड़ में उपद्रव का खाका बनाने वालों पर कार्रवाई…

बजट सत्र के दूसरे दौर में सामान्य तरीके से चलाई जा सकती है संसद, जानें वजह और क्‍या बन रही संभावनाएं

बजट सत्र के पहले चरण के कोरोना से मुक्त रहने की बात को ध्यान में देखते हुए संसद में सामान्य स्थिति बहाल किए जाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विचार पर गौर किया जा रहा है कि कोरोना का असर कमजोर पड़ने से बजट सत्र के दूसरे हिस्से में संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पालियों की बजाय सामान्य रूप से बुलाई जाए। दो हफ्ते के बजट सत्र के पहले हिस्से में सांसदों की सक्रियता पिछले करीब एक साल में सबसे ज्यादा रही। इसके बावजूद…

भाजपा के सभी कार्यालयों को पेपरलेस करने का पायलट प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश से होगा शुरू

सियासत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू से बढ़त रखने वाली भाजपा एक और नवाचार करने जा रही है। लोगों को इंटरनेट मीडिया के जरिये अपनी समस्याएं बताने की सुविधा पार्टी देने जा रही है। इससे सरकारी योजनाओं को लेकर होने वाली परेशानियों का भी समाधान हो सकेगा। आवेदक या शिकायतकर्ता को इसके लिए विधायक या पार्टी कार्यालय तक नहीं जाना होगा, न महानगरों में स्थित कार्यालयों या मंत्रालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के इस नवाचार की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जा रही है। प्रदेश…