अलीपुर कोर्ट ने दी मोहम्मद शमी को राहत, चेक बाउंस मामले में हुए बरी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राहत दी है। अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। दरअसल, शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी द्वारा घर के खर्च के लिए दिया गया एक लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया था। इस मामले पर सुनवाई के बाद अलीपुर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए शमी को इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया। मोहम्मद शमी और उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले साल जुलाई में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश पारित किया था कि शमी अपनी पत्नी और बेटी के लिए ₹4 लाख प्रतिमाह गुजारा भत्ता देंगे। जिसके बाद हसीन जहां ने इस राशि को बढ़ाकर ₹10 लाख करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।