लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2021 पास, शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 पास हो गया। राज्‍यसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका था। इससे पहले अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार काम गिनाए और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि आपकी चार पीढ़ी ने जितना काम किया है उतना काम हमने डेढ़ साल के अंदर किया है। 17 महीने में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम हुए। पनबिजली परियोजनाओं में 3490…

बजट सत्र का पहला चरण खत्‍म, लोकसभा भी स्‍थगित, अब आठ मार्च से शुरू होगा सत्र का दूसरा हिस्सा

लोकसभा (Lok Sabha) के बजट सत्र (Budget session) का पहला चरण शनिवार को संपन्‍न हो गया। अब आठ मार्च से बजट सत्र (Budget session) का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। बजट सत्र (Budget session) का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू हुआ था। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक लोकसभा (Lok Sabha) में शनिवार को बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का जवाब हुआ। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक के पारित होने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे निचले सदन की बैठक स्थगित कर दी गई।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…

जम्मू-कश्मीर में देश का हर नियम कानून होगा मान्य, राज्य पुनर्गठन विधेयक लोकसभा से भी पास

लोकसभा में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पास हो गया। इस विधेयक में मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडर का हिस्सा बनाने का प्रविधान है। यह विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा जो पिछले महीने लाया गया था। राज्‍यसभा से पहले ही यह विधेयक पास हो चुका है। इस विधेयक अमल में आने से मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय…

इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने पर आरक्षण का लाभ नहीं, रविशंकर प्रसाद ने राज्य सभा में दी जानकारी

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा को बताया कि अनुसूचित जाति के जिन लोगों ने इस्लाम या ईसाई धर्म अपना लिया है, वे आरक्षण के लाभ का दावा नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों से संसद और विधानसभा का चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं माने जाएंगे। भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने स्पष्ट किया कि हिंदू, सिख और बौद्ध मत को मानने वाले लोग ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट…

राहुल के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय की दो-टूक, फिंगर चार ही नहीं, फिंगर आठ तक है भारतीय भूभाग

सरकार ने साफ कर दिया है कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों की वापसी को लेकर चीन से हुए समझौते में भारत ने अपनी कोई जमीन पड़ोसी देश को नहीं सौंपी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय भूभाग फिंगर चार तक ही नहीं, बल्कि भारत के मानचित्र के हिसाब से फिंगर आठ तक है। समझौते पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि पूर्वी लद्दाख में राष्ट्रीय हितों और भूभाग की प्रभावकारी तरीके से रक्षा इसलिए हुई है कि सरकार ने…

कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर 27 फरवरी को रीवा में होगा कांग्रेस का किसान महासम्मेलन

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस 27 फरवरी को रीवा में किसान महासम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसके पहले 20 फरवरी तक सभी जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 10 फरवरी से जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली जा रही है। 20 फरवरी तक सभी जिलों में पदयात्रा हो जाएगी।…

राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार, नड्डा बोले- कांग्रेस काल में चीन ने 43 हजार हेक्टेयर भूमि पर किया था कब्जा

यूं तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि लद्दाख में शुरू हुई भारत व चीन के सैनिकों की वापसी प्रक्रिया में भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं दिख रहे। यही कारण है कि कांग्रेस-भाजपा में इस मसले को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने चीन को भारत की जमीन पर कब्जा करने की छूट दे दी।…

लोकसभा में वित्त मंत्री ने कई बार दोहराया ‘दामाद’ शब्द, कहा- हम दामाद और Crony के लिए नहीं आम जनता के लिए करते हैं काम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Niramala Sitharaman) ने शनिवार को बजट पर लोकसभा में अपना जवाब पेश किया और इसे नीतियों पर आधारित बताते हुए कहा कि इसके जरिए किए गए सुधारों से देश दुनिया के शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। उन्होंने राजस्व के तहत किए गए सुधार से लेकर किसानों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया साथ ही कल दिए गए कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार भी किया।  आज चर्चा के दौरान सदन में वित्त मंत्री ने बार बार ‘दामाद’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस…

गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता

कांग्रेस ने राज्यसभा में अपना नया नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। बजट सत्र के आखिरी दिन यानि 15 फरवरी को मौजूदा नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद(Ghulam Nabi Azad) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया है। कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun  Kharge) को नेता प्रतिपक्ष चुना है। कांग्रेस से राज्यसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के संबंध में संसद के ऊपरी सदन यानि राज्यसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने…

राज्यसभा में अनुराग ठाकुर का विपक्ष को चैलेंज, बोले- मंडी और MSP खत्म होगा कहां लिखा है बताएं

संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में  वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर  कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त…

चीन सीमा विवाद: पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी, मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उन्हें व रक्षामंत्री से जवाब मांगा है। इसपर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को कुंदद्धि कहा और बोला, ‘पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं तो उसका कोई इलाज नहीं है।’ आक्रामक रवैया अपनाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘इस…

राहुल गांधी की ‘हम दो हमारे दो’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोकसभा में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘हम दो हमारे दो’ की सरकार बताते हुए कहा कि इन कानूनों के चलते जमाखोरी बढ़ेगी, मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसानों को उद्योगपतियों के रहमोकरम पर निर्भर रहना पड़ेगा। अब राहुल की ‘हम दो हमारे दो’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ कहकर वह खुद का, अपनी मां सोनिया गांधी, अपनी बहन प्रियंका गांधी और अपने…

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित, 12 पद पर महिलाओं को आरक्षण

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी के बीच शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी की गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह कर रहे ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण व्यवस्था का ब्यौरा दिया। लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एससी महिला के लिए तथा वाराणसी की टीम ओबीसी के लिए आरक्षित है। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कोई आरक्षण नहीं है। यह सामान्य सीट है। प्रदेश के 75 जिलों में से 27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष…

इंतजार खत्म, 14 मार्च तक फाइनल होगी आरक्षण सूची

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 15 तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव में 33 फीसद महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। पिछड़ी जाति के लिए 27 फीसद ग्राम पंचायतें आरक्षित होंगी। पंचायत क्षेत्रों को अनुसूचित जाति की आबादी और परिवारों की संख्या के आधार पर अवरोही क्रम में लगाते हुए सर्वप्रथम पद का आवंटन उन पंचायत क्षेत्रों में किया जाएगा, जो पूर्व में कभी भी अनुसूचित जाति के लिए…

राज्यसभा में बोले रविशंकर प्रसाद- इंटरनेट मीडिया का सम्मान करते हैं, लेकिन दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी

भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार में जारी गतिरोध के बीच गुरुवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इंटरनेट मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं। इसने आम लोगों को सशक्त बनाया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हालांकि, अगर फर्जी खबरों, हिंसा फैलाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि सरकार…

भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान- LAC के पास पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने आज संसद में भारत और चीन के बीच तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिह ने आज राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच LAC के पास पैंगोंग लेक विवाद पर समझौता हो गया है और अब यहां से  दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी।  भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया। राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा जमा…

तेलंगाना के जनसभा में भड़के मुख्यमंत्री, कहा- शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं वरना होगी पिटाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंंद्रशेखर राव ने नालगोंडा जिले में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते समय कुछ लोगों के प्रदर्शन करने पर उन्हें अपशब्द (कुत्ता) कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं। आपकी बेवकूफी से कोई बाधा नहीं पड़नी चाहिए। यहां से चले जाएं नहीं तो आपको पीटा जाएगा।’ अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैंकद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.-आप ये भी…

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने मांगी वैक्सीन पर भारत से मदद, PM मोदी ने दिलाया भरोसा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर कोरोना वैक्सीन की जरूरत से अवगत कराया। पीएम मोदी ने उन्हें वैक्सीन की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ट्रुडो ने फोन पर मोदी से बात करते हुए कहा कि फार्मा सेक्टर में भारत की अद्भुत क्षमता और इस क्षमता को दुनिया के साथ बांटने के मोदी के नेतृत्व के दम पर ही आज दुनिया कोरोना को हराने में सक्षम हो रही है। मोदी ने उन्हें भरोसा दिया कि कनाडा के टीकाकरण में…

भारत रत्न लता मंगेशकर व तेंदुलकर से माफी मांगे सोनिया और राहुल, भाजपा ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर चल रही बहस के बीच भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया और उनसे माफी को कहा। भाजपा विधायक राम कदम ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करना बंद करें और इनसे माफी मांगे। कांग्रेस दल के नेता और कार्यकर्ता भारत रत्नों का अपमान कर रहे हैं।  भाजपा विधायक…

राज्यसभा में सरकार ने दी भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी

संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा में आज सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। सरकार ने आंकड़े पेश करे हुए बताया कि 2016 से 2019 के बीच काफी कार्रवाईयां हुई हैं। सरकार ने ये भी बताया कि 2016 के बाद घुसपैठ की संख्या में लगातार कमी आई है। आज संसद में आम बजट को लेकर चर्चा होने वाली है। आज सबसे पहले राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा होगी। इसके अलावा आज लोकसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। इसके साथ…