पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में निष्पक्षता बरतें अधिकारी, बंगाल में निम्न स्तर की राजनीति कर रही भाजपा:कांग्रेस

कांग्रेस ने बंगाल सहित पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन ड्यूटी पर लगाए जा रहे अधिकारियों से निष्पक्षता बरतने का आग्रह किया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा बंगाल में निम्न-स्तरीय राजनीति कर रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंघवी ने अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को जोरदार तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन उसे लड़ाई को उस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए कि चुनाव के बाद विरोधी से आंख मिलाकर…

कांग्रेस में खुली जंग के संकेत, दिग्गजों ने पार्टी की मजबूती के बहाने नेतृत्व को कठघरे में डाला

सिर पर भगवा रंग की डोगरा पगड़ी और निशाने पर कांग्रेस नेतृत्व। जम्मू में गांधी की विचारधारा के प्रसार के नाम पर हुआ शांति सम्मेलन कांग्रेस की सियासी खींचतान का खुला अखाड़ा बन गया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद के साथ देशभर से आए कांग्रेसी दिग्गज कांग्रेस को बचाने के नाम पर अपनी ही पार्टी हाईकमान से लड़ाई जारी रखने का संकेत दे गए। भले ही किसी बड़े नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन पार्टी की हालत के लिए शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाने से भी वे नहीं चूके। शनिवार…

चीन ने देश के कुछ सामरिक इलाकों पर किया कब्जा, ठीक से निपटती थी यूपीए सरकार:राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा तनाव विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसी देश से डरे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सिर्फ दो लोगों के लिए उपयोगी होने का आक्षेप लगाया। राज्य में आगामी 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपने तीन दिवसीय चुनाव प्रचार को शुरू करते हुए राहुल ने कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री और संघ निशाना साधा। वकीलों से संवाद करते हुए उन्होंने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि केंद्र…

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- बंगाल में भाजपा को मिलेगी शानदार सफलता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिलेगी और वहां सरकार बनेगी। बंगाल में चुनाव का बिगुल बज गया है और भाजपा की आंधी चल रही है। शिवराज ने यह बातें बंगाल में परिवर्तन रैली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल जा रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बंगाल मेंरविवार को परिवर्तन रैली के दौरान मेरी तीन सभाएं होंगी। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं।…

वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बना रहा हुनर हाट- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यहां कहा कि वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बनाने में हुनर हाट अहम भूमिका निभा रहा है। हुनर हाट कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि 20 फरवरी को शुरू हुए इस आयोजन में अब तक 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक मार्च, 2021 तक…

प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान: आत्मनिर्भर भारत दुनिया से देश को जोड़ने वाला नारा, इससे बढ़ेंगे रोजगार

आत्मनिर्भर भारत यह देश को सबसे अलग करने वाला नारा नहीं है बल्कि यह देश को अपने पैरों पर खड़ा करने वाला संकल्प है। यह संकल्प हमें बाकी दुनिया से और बेहतर तरीके से जोड़ेगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्नातक छात्रों की भूमिका पर तेलंगाना भाजपा द्वारा आयोजित सेमिनार में जावड़ेकर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया से भारत में निवेश करने के लिए कहा है। भारत में निर्माण करने के लिए कहा है। इसके…

राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के खिलाफ G-23 रच रहा साजिश, रंजीत रंजन ने लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को कहा कि जी -23 यानी का असंतुष्ट नेताओं का समूह सिर्फ राज्यसभा सीट पाने के लिए ‘पार्टी के खिलाफ साजिश’ रच रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल राज्यसभा सीट पाने के लिए पार्टी की आलोचना कर रहे हैं, जबकि पार्टी ने इन नेताओं को उससे ज्यादा दी है, जितने के वे हकदार थे। गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का जमावड़ा हुआ था।  रंजीत रंजन…

कृषि मंत्री तोमर ने कहा- किसान इस पेशकश पर करें विचार तब करेंगे बातचीत

केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के साथ बातचीत के मसले पर बड़ी बात की है। केंद्रीय कृषि मंत्री (Narendra Singh Tomar) ने बुधवार को कहा कि यदि आंदोलन कर रहे किसान नेता नए कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित रखने और इस दौरान संयुक्त समिति के माध्यम से मतभेद सुलझाने की केंद्र सरकार की पेशकश पर विचार करने को तैयार हों तो सरकार उनके साथ बातचीत को तैयार है। एक कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) तोमर ने कहा कि…

कपिल सिब्‍बल का बड़ा बयान , राहुल के बयान पर कांग्रेस के भीतर ही घमासान,

केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर है तो कांग्रेस बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता इस पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने कहा कि भारतीयों का अपमान करना राहुल का पसंदीदा शगल है। दूसरी ओर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने कभी भी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी- तमिलनाडु दौरे पर जाकर कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, प्रधानमंत्री चार लेन के एनएच 45 का शिलान्यास करेंगे। 56 किलोमीटर का यह हाईवे सत्तानाथ पुरम से नागपट्टिनम तक होगा। इस परियोजना की लागत लगभग 2,426 करोड़ रुपये है। इसके बाद वह कराईकल में जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)में न्यू कैंपस- I की आधारशिला भी रखेंगे। यह परियोजना लगभग 491 करोड़ रुपये की है। वह यहां ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन…

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र किया राष्ट्रपति ने मंजूर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र मंजूर कर लिया। एक दिन पहले ही विधानसभा में विश्वास मत साबित करने में नाकाम रहने के बाद नारायणसामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अधिसूचना की एक प्रति यहां राजनिवास द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराई गई।इस बीच, नारायणसामी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व…

निर्वाचन आयोग का आज आएगा फैसला , पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा अंतिम रूप

चुनाव आयोग की बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें पांच राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। आयोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। शुक्रवार को उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन कोलकाता आ रहे हैं। वह यहां चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह राज्य के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें करेंगे। आयोग पहले ही कह चुका है कि केंद्रीय पुलिस बल की 12 कंपनियां बंगाल भेजी जाएंगी। जिन राज्यों…

केरल में मुद्दों की और उत्तर भारत में होती है सतही राजनीति पर गरमाई सियाशत ,स्मृति ने राहुल को बताया अहसान फरामोश

केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता ने केरल और उत्तर भारत की राजनीति के बीच ऐसी तुलना की कि सबके निशाने पर आ गए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता को अवसरवादी उत्तर भारत विरोधी पूर्वाग्रह से ग्रस्त बताया है।दरअसल, राहुल गांधी ने तिरुअनंतपुरम में एक सभा में कहा, ‘पहले के 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद था। मुझे वहां दूसरे तरह की राजनीति का सामना करना पड़ता था। केरल आना मेरे…

गिरीश गौतम चुने गए मध्यप्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष, कहा- परंपराओं को नहीं आने देंगे खरोंच

रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य ने गिरीश गौतम को अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा। नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया। इस अवसर पर गौतम ने आश्वस्त किया कि वे परंपराओं को खरोंच नहीं आने देंगे। अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से औपचारिक रूप से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालते समय सरकार के सामने…

जल्द ही हो सकता है ऐलान चुनाव की तारीख का , पांच राज्यों में चुनाव संभव

चुनाव आयोग असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में कर सकता है। सोमवार को एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दशकों तक असम समेत पूर्वोत्तर की अनदेखी की जाती रही। असम के धेमाजी जिले के सिलापथार में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पिछली बार (2016 में), असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चार मार्च को हुई थी, इस बार भी मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का एलान किए…

योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया किसानों को मुफ्त पानी और सस्ते लोन की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2021-21 के लिए 5,50,278.78 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया है। सूबे के इतिहास का पहला कागज रहित और अपना पांचवां व आखिरी पूर्ण बजट पेश करते हुए सरकार ने चुनावी साल में मिशन 2022 के लक्ष्य संधान के लिए सारे जतन बजट में किए हैं। कोरोना महामारी का तीखा दंश झेलने के बावजूद सूबे के विकास की बड़ी लकीर खींचने की खातिर सरकार ने हौसला दिखाते हुए बुनियादी ढांचे के विकास…

गुलाम नबी भाजपा के करीब पहुंचे, भाजपा में हुआ आजाद का जोरदार स्वागत

गांधी परिवार द्वारा कांग्रेस में हाशिये पर डाल दिए गए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ और करीब पहुंच गए हैं। यह दुर्लभ अवसर शनिवार को सामने आया, जब आजाद मोदी सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र पर आजाद के रंग-बिरंगे पोस्टर लगे हुए थे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने किया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ के जरिये उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने निकले कृपाशंकर

मुंबई में प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने रविवार को ‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की। उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिये वह मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को जोड़ना चाहते हैं ताकि अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उत्तर भारतीय समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखा सके। मुंबई के वाकोला क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मार्च 2020 में जब कोरोना के कारण लॉकडाउन की शुरुआत हुई तो मुंबई में उत्तर भारतीय समाज उसका सबसे बड़ा शिकार…

आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीवाणी ने बेटी को दिया जन्म,

आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पामुला पुष्पा श्रीवाणी ने यहां एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह पहली उपमुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं। 34 वर्षीय श्रीवाणी वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार में आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। श्रीवाणी देश में सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके पति शत्रुचरला परीक्षित राजू हैं। 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने पर जगन मोहन रेड्डी…

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए बनाई यह रणनीति

पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रहे भारी इजाफे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर रही है। इसके तहत पार्टी ने सबसे पहले अपनी राज्य इकाइयों को पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के साथ पेट्रो उत्पादों पर वसूले जा रहे भारी टैक्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाने को कहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई के मुद्दे को तवज्जो देने के लिए कांग्रेस बजट सत्र के दूसरे चरण में इस पर…