असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘सफल’ यात्रा के बाद, कांग्रेस की राज्य इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक और अभियान चलाने के लिए कहा है। प्रियंका की असम यात्रा के दौरान, चाय बागान मजदूरों, विशेषकर महिला मजदूरों से मिलने के बारे में बहुत चर्चा हुई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई एक रिपोर्ट में, राज्य कांग्रेस कमेटी ने अब प्रियंका से एक और यात्रा करने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक रिपोर्ट में प्रियंका की यात्रा को बहुत सफल बताते हुए…
Category: राज-नीति
बंगाल में तृणमूल के सभी 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, तृणमूल के 50 सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि इस…
G-23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं, सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक- वीरप्पा मोइली
कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को लेकर वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बड़ा दिया है। उऩ्होंने कहा है कि पार्टी में जी -23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है। यदी किसी को शिकायत होती है,तो वो उसे हमेशा सुनती हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। समय-समय पर यह जगजाहिर हो रहा है। पार्टी के भीतर कलह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब पार्टी के कई नेता खुले मंच…
केरल में BJP मुख्यमंत्री उम्मीदवार श्रीधरन के नाम का ऐलान नहीं किया, के सुरेंद्रन ने दी सफाई
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। एक दिन पहले ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने राज्य में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मेट्रो मैन ई श्रीधरन के नाम का ऐलान किया था लेकिन आज उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था वह पार्टी और लोगों की चाहत है जो मुख्यमंत्री के तौर पर श्रीधरन को…
श्रीलंका में एयर शो में शामिल हुए वायु सेना प्रमुख, भदौरिया ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से की मुलाकात
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बुधवार को कोलंबो में श्रीलंकाई वायु सेना (एसएलएएफ) की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एसएलएएफ ने दो मार्च को अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उसने बुधवार से शुक्रवार तक एयर शो का आयोजन किया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दो दिन की यात्रा पर बुधवार को श्रीलंका पहुंचे भदौरिया ने एयर शो के दौरान…
तापसी-अनुराग के यहां IT रेड पर मचा घमासान, राहुल बोले- IT-CBI को उंगलियों पर नचाती है सरकार
बीते दिन फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू सहित कई फिल्म सितारों के यहां आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के माध्यम से केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ मुहावरे.. उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार ये IT-CBI-ED के साथ करती है। भीगी बिल्ली बनना केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि खिसियानी…
तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, जयललिता की करीबी शशिकला ने राजनीति से लिया संन्यास, लोगों से की यह अपील
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियानों की शुरुआत के बीच एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने बुधवार को राजनीति से दूर रहने की घोषणा की। शशिकला ने बयान जारी कर कहा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट रहें और प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्रमुक की हार सुनिश्चित करें। शशिकला ने यह भी कहा कि मैं अम्मा (जयललिता) के बताए रास्ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करूंगी। …
जी-23 नेताओं को खुर्शीद का खुला पत्र, कहा- जिस सीढ़ी पर चढ़कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे, क्या उसे गिराना सही है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने समूह 23 के नेताओं को खुला पत्र लिखकर पूछा है कि क्या वह पाला बदलने का विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही खुर्शीद ने असंतुष्ट नेताओं से सवाल किया कि जिस सीढ़ी पर चढ़कर वे जिंदगी के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं, क्या उसे गिराना सही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने इन नेताओं से कहा है कि उन्हें वर्तमान में सही स्थान तलाशने के बजाय इस पर चिंतन करना चाहिए कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखेगा। जम्मू में गुलाम नबी…
मणिपुर में ‘असंवैधानिक’ सरकार चला रही भाजपा:कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर मणिपुर में 12 विधायकों को अयोग्य घोषित नहीं कर ‘राज धर्म’ त्यागने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राज्य में कृत्रिम बहुमत बनाकर और ‘असंवैधानिक’ सरकार चलाकर लोकतंत्र को ‘विकृत’ कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में अयोग्य ठहराया जाना चाहिए था, लेकिन संवैधानिक प्राधिकारी निर्णय नहीं ले रहे और विलंब कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मणिपुर भाजपा के 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में…
तमिलनाडु, बंगाल, केरल व पुडुचेरी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी गठित
कांग्रेस ने मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। केरल के लिए कमेटी का अध्यक्ष एचके पाटिल और बंगाल के लिए कमेटी का अध्यक्ष पार्टी के दिल्ली के नेता जेपी अग्रवाल को बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठित कमेटी में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य फ्रांसिस्को सरदिन्हा और लोकसभा सदस्य के. सुरेश…
कर्नाटक में कांग्रेस का ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू, 100 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी आयोजित
कर्नाटक में कांग्रेस ने ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू किया है। पार्टी यह अभियान राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसे लेकर कहा कि लोगों की समस्याओं और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सभी 100 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा आयोजित हो रही है। यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। पूरी जानकारी के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ। अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़…
राहुल गांधी बोले, दादी का आपातकाल लगाने का फैसला था गलत, कांग्रेस में अंदरुनी लोकतंत्र लाना जरूरी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूल बताते हुए कहा कि उस दौर में जो हुआ वह गलत हुआ, लेकिन मौजूदा दौर से यदि तुलना करें तो तबके हालात बिल्कुल अलग थे। उस समय कांग्रेस ने संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कभी कोशिश नहीं की। अमेरिका की कार्नवेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु से बातचीत में राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं। इस पार्टी ने देश की…
राहुल पर असंतुष्टों के वार थामने के लिए मैदान में आईं प्रियंका, जानें नई रणनीति से क्या मिल रहे संकेत
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की चुनौती ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव अभियान को गति देने के लिए अंतत: उत्तर प्रदेश से बाहर निकलने पर बाध्य कर दिया है। प्रियंका ने सोमवार को असम के दौरे के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। साफ संकेत हैं कि पांच राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान इस बार उनकी सक्रियता पहले से कहीं ज्यादा दिखाई देगी। चुनाव मैदान में प्रियंका की सक्रियता सीधे तौर पर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। पांच राज्यों…
मैरीटाइम इंडिया समिट 2021: पीएम मोदी बोले- हमारे राष्ट्र का समृद्ध समुद्री इतिहास, बंदरगाहों में करें निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस आयोजन में कई देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत में समुद्री क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के सीईओ और राजदूत भी शामिल हैं। 50 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने MIS समिट 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है जो 2 मार्च से 4 मार्च तक निर्धारित है। -पीएम- भारत की…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णायक मंडल अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बेंगलुरु में 19 और 20 मार्च को बैठक होगी। कोरोना महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संघ के 20 प्रांत जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बहुत सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। संघ के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शिरकत करेंगे। इस में आरएसएस के सरकार्यवाह का चुनाव भी किया जाएगा। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु की बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे।…
कांग्रेस में गतिरोध जारी, अब हरियाणा में G-23 की योजना का मन बनाया
जी -23 की कांग्रेस गाथा जारी रहेगी क्योंकि समूह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दूसरे कार्यक्रम की योजना बना रहा है। जबकि नेता पार्टी के फैसलों पर दूर होते नजर आ रहे हैं और पार्टी आलाकमान स्थिति का आकलन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान हालात से सावधानी से निपट रहा है ताकि पार्टी कैडर को कोई गलत संदेश न जाए। शीर्ष नेतृत्व उन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में नहीं है, जो जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के कार्यक्रम में एकत्र हुए थे…
PM मोदी ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के प्रति किसानों को किया जागरूक, बोले- बजट में कृषि को लेकर उठाए बड़े कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए उठाए गए कदमों पर सरकारी का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की ओर बजट में कृषि को लेकर कई जरूरी और बड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सरकार ने कृषि कर्ज के लक्ष्य को बढ़ाकर 16.50 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग लंबे समय से किसी न किसी रूप में की जा…
इमरान के बातचीत के जरिए संबंधों को सुधारने के बयान के बाद अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बातचीत के जरिए संबंधों को सुधारने के बयान के बाद अब विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य बनाना चाहता है। हम सभी मसलों को द्विपक्षीय रूप से शांतिपूर्ण तरीके से हल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। मालूम हो कि बुधवार को श्रीलंका में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत के साथ एक मात्र कश्मीर को लेकर ही विवाद है जिसको बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। इमरान ने कहा था…
चीन को भारत की दो-टूक, सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी, समझौतों का सम्मान जरूरी
भारत ने चीन के साथ वार्ता में लगातार समझाने की कोशिश की है कि दोनों देशों के सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति और यथास्थिति आवश्यक है। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दी है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और उसके साथ भारत के महत्वपूर्ण व्यापारिक रिश्ते हैं। श्रृंगला ने कहा, भारत पड़ोसी देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर लगातार कार्य करेगा। लेकिन यह संबंध तभी बढ़ेगा जब अन्य महत्वपूर्ण मसलों में सामान्य स्थिति रहेगी। एशिया इकोनोमिक डायलॉग में पूर्वी लद्दाख में…
जिस वैक्सीन पर विपक्ष ने उठाए थे सवाल, PM मोदी ने वही स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ लगवाकर दिया बड़ा संदेश
विपक्ष ने कई बार पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन लगवाने की चुनौती दी थी। पीएम मोदी ने आज विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए वही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन लगवाई, जिस पर विरोधी सवाल खड़े कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को जो वैक्सीन लगवाई वो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। इस वैक्सीन पर विपक्ष में लगातार सवाल खड़े किए हैं। देश की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी समय से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। इसको लेकर कई बार विपक्ष की ओर से कहा गया कि पीएम खुद क्यों…
