योगी सरकार का फैसला, ग्राम रोजगार सेवक हटाए जाएंगे

ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक यदि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के निकटतम संबंधी अथवा परिवार से हैं तो वह हटाए जाएंगे। इन पंचायतों में नए रोजगार सेवक का चयन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को हटाने का निर्देश जिलों के जिलाधिकारी और जिला कार्यक्रम संयोजक को दिए हैं। पुराने रोजगार सेवक को काम पर कायम रखने के लिए यह व्यवस्था दी गई है कि पुराने ग्राम रोजगार सेवक के अनुभव का लाभ लेने के लिए उन्हें पास के किसी…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार अटकलें हुईं तेज

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अगस्त से पहले हो सकता है। मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबंधित विस्तार की रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर भी जल्द ही अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।  इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन शनिवार रात को जयपुर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर आलाकमान का संदेश लेकर दोनों…

राहुल गांधी की ताजपोशी के लिए प्रियंका वाड्रा कुछ ऐसा चल रही हैं दावं

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा राज्यों में मजबूती से उसके लिए माहौल बना रही हैं। ऐसा देखने में आया है कि जब-जब राहुल फंसते नजर आए प्रियंका उनके साथ खड़ी रहीं। नए अध्यक्ष के चुनाव के पहले राहुल-प्रियंका राज्यों में नेताओं के बीच चले आ रहे विवाद को समाप्त कर लेना चाहते हैं। भाई-बहन के फैसलों पर सोनिया गांधी भी मुहर लगा रही हैं। इस साल सितंबर-अक्तूबर तक कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसलिए…

तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, दिल्ली में हलचल हुई तेज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंच रही हैं। अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों के तहत उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विपक्षी एकता के प्रयासों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह यात्रासोमवार शाम को हवाई अड्डे से वे सीधे अपने भतीजे लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर अपने पार्टी के सांसदों से मिलेंगी। मंगलवार को वह संसद भवन में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं…

यूपी में फूलन देवी की मूर्ति पर शुरू हुआ ‘फसाद’, जानिए क्या है सियासत

मेरठ: उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनावी समर में अब पिछड़ों को साधने का राजनीतिक खेल चरम पर है. पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में फूलन देवी की एंट्री हुई है. बिहार से ताल्लुक रखने वाली विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ के हस्तिनापुर में फूलन देवी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की. हालांकि समय से पुलिस को इसकी सूचना मिल गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति स्थापना को रुकवा दिया. पुलिस की मानें तो बिना परमिशन मूर्ति स्थापित की जा…

झारखंडः सरकार गिराने का माजरा क्या है, सब्जी बेचने और मजदूरी करने वालों पर राजद्रोह का लगाया मुकदमा

हेमन्‍त सरकार को गिराने की साजिश का माजरा स्‍पष्‍ट नहीं हो रहा है। पुलिस का हाई वोल्‍टेज ड्रामा चलता रहा। गोपनीयता इतनी बरती गई कि पहले दिन तो मीडिया को कोई पुष्‍ट करने को तैयार नहीं था कि सरकार की गिराने की साजिश या इस तरह के मामले में तीन लोग पकड़े गये हैं। अब इसमें नया नाटकीय मोड़ आ गया है। गिरफ्तार लोगों में निवारण प्रसाद महतो सब्‍जी-फल बिक्रेता, अमित सिंह दिहाड़ी मजदूर तो अभिषेक दुबे किराना दुकानदार हैं। इधर राजनीति भी शुरू हो गई है। झामुमो महासचिव सुप्रियो…

पंजाब के बाद ‘मिशन राजस्थान’ पर कांग्रेस क्या सही होंगे अशोक गहलोत और पायलट में रिश्ते

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में पंजाब में जारी कलह को एक हद तक समाप्त कर लिया है। पार्टी की बागडोर नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में थमा दी है। हालांकि सीएम की कुर्सी पर फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह की पकड़ बनी रहेगी। पंजाब में दो कद्दावर नेताओं के बीच की लड़ाई को शांत करने के बाद पार्टी की नजर राजस्थान पर है। यहां, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव की खबरें आम हो चुकी है। पायलट और उनके समर्थक विधायक कई मौकों पर इसका इजहार भी…

पूर्व PM मनमोहन सिंह बोले- देश की इकोनॉमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आ रहा

देश में आर्थिक उदारीकरण की बुनियाद रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्क किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का जैसा बुरा हाल 1991 में था, कुछ वैसी ही स्थिति आने वाले समय में होने वाली है। सरकार इसके लिए तैयार रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खुश या मगन होने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और विचार करने का वक्त है। आगे का रास्ता 1991 के संकट की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। एक…

बुद्ध के विचार हमारे लिए मददगार : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस वचुअल प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के दौर में मानवता का संकट है। ऐसे में भगवान बुद्ध हमारे लिए और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना हम कैसे कर सकते हैं, भारत ने यह कर के दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।…

दलित नेताओं में आपसी द्वन्द कहीं दलित समाज को गर्त में न ले जाये

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुणा-भाग तेज हो गया है। बसपा फिर से ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में जुटी है तो भाजपा के सहयोगी के रूप में आरपीआइ प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले उत्तर प्रदेश के हर जिले में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को राजग की ओर मोड़ने में जुटेंगे। पार्टी ने प्रदेशभर में बहुजन कल्याण यात्रा निकालने का फैसला लिया है, जो 26 सितंबर से गाजियाबाद से शुरू होगी और 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन लखनऊ में समाप्त होगी।…

केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी के लोगों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लगभग 441.11 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं में 3 रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं. वहीं, कौशांबी को चित्रकूट से जोड़ने के लिए एक यमुना में ब्रिज समेत कई सड़कें भी शामिल हैं. उन्होंने बारी-बारी से सभी स्थलों पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया. इसके बाद मंच पर पहुंचकर जिले की जनता को संबोधित भी किया. पहले की सरकारों में सिर्फ घोषणाएं हुईकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारें तमाम आईं और…

मानसून सत्र: हंगामे के बीच दो विधेयक लोकसभा में पेश, विपक्ष ने जताई आपत्ति

रक्षा संबंधी सेवाओं में शामिल कर्मचारियों के हड़ताल को गैरकानूनी और आपधारिक करार देने वाला आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया गया। हंगामे और शोरशराबे के बीच ही इस विधेयक को पेश करने पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। गौरतलब है कि आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) से जुड़े कई संघों के बोर्ड को निगम बनाने संबंधी फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा के बीच सरकार ने एक जुलाई को इससे संबंधित अध्यादेश जारी किया था। विधेयक के कानूनी जामा पहनने के बाद रक्षा…

दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार

पेगासस जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। इसमें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है।  गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है। दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा…

केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता पेगासस हमला

इजरायल के पेगासस स्पायवेयर से जासूसी के खुलासे के मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए शिवसेना ने बुधवार को एक बार फिर से कहा पेगासस चुने गए भारतीयों पर किया गया एक साइबर हमला है और ऐसा हमला केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में आगे कहा गया कि पेगासस का हमला आपातकाल से भी बड़ा है. पेगासस के असली जनक हमारे देश में हैं और उनका पता लगाया जाना चाहिए. सामना के…

ऑक्सीजन संकट से मौत पर मोदी सरकार ने संसद में बेशर्मी से झूठ बोला: सिसोदिया

मोदी सरकार का मंगलवार को संसद में यह कहना कि ऑक्सीजन संकट से देश में कोई मौत नहीं हुई, विपक्ष इसको लेकर जमकर मोदी सरकार की खिंचाई कर रहा है. बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर संसद में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल संसद में जब ऑक्सीजन संकट से हुई मौत को लेकर सवाल उठा तो केंद्र सरकार ने संसद में बहुत ही बेशर्मी से सफेद झूठ बोला कि…

उपेंद्र कुशवाहा बोले-जातीय जनगणना होना ही चाहिए

जातीय जनगणना को लेकर अभी तक लालू की राजद ही मुखर रही है। अब जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा कि जातीय जनगणना का प्रकाशन बहुत जरूरी है। जनगणना में जाति का कॉलम होना ही चाहिए। किसी भी योजना को बनाने का आधार जनसंख्या ही है। इसलिए जातिगत गणना और उसका प्रकाशन निश्चित रूप से होना चाहिए। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि वे बुधवार को अपनी यात्रा के दूसरे चरण पर निकल रहे हैं। इस चरण में…

मौर्य का तंज- ‘बीजेपी कर रही चुनाव की असली तैयारी, बाकी सब पर्यटक हैं’

यूपी में अगले साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर तंज कसा है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ही विधानसभा चुनाव की असली तैयारी कर रही है. बाकी सब तो यहां पर्यटक के रूप में आते जाते हैं. उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेता ना कोरोना वायरस संकट के दौरान दिखे और ना ही बाढ़ के दौरान. इनका किसी…

राज्यसभा में सदन चलने की जगी उम्मीद, लोकसभा में गतिरोध दूर करने की पहल करेगी सरकार

मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही पर छाए विपक्ष के विरोध के बादल बृहस्पतिवार को छटने के आसार हैं। राज्यसभा में शाम को सदन चलने से जगी उम्मीद को लेकर सरकार लोकसभा में भी गतिरोध खत्म करने की पहल करेगी। इसके लिए सरकार ने अपने और स्पीकर के स्तर पर विपक्ष को साधने की रणनीति बनाई है। सरकार बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेताओं से संपर्क साध सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना की दूसरी…

संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा

संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में…

झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता…