यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती के ब्राह्मण समीकरण पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही सूबे के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। उन्होंने मायावती के ब्राह्मण सम्मलेन को लेकर कहा कि वो पहले ही लोगों का विश्वास खो चुकी हैं। बता दें विधानसभा चुनाव को करीब देखते हुए बसपा प्रमुख राज्य में वोटरों को लुभाने में लग गई है। इसके साथ ही वो जातीय समीकरण भी…

क्या उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू (JDU) के नए अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है।  नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी…

मायावती ने 14 साल बाद क्यों खेला ब्राह्मण कार्ड?

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह का हथकंडा अपनाने में जुटी हैं। कोई धर्म के नाम पर तो कोई जाति के नाम पर वोट मांग रहा है। मायावती को भी 14 साल बाद ब्राह्मणों की याद आई है। सबसे पहले 2007 में मायावती ने ब्राह्मण-दलित की सोशल इंजीनियरिंग की थी। तब ब्राह्मणों ने दिल खोलकर मायावती को वोट दिया और वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक भी पहुंच गईं। यूपी की सियासत में ये दूसरी बार था जब ब्राह्मणों…

संसद का मानसून सत्र आज से:31 बिल पेश हो सकते हैं

संसद के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इसमें 2 फाइनेंशियल सहित कुल 31 बिल पेश किए जा सकते हैं। यह सत्र 13 अगस्त तक चलना है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लोकसभा में किसान कानून के खिलाफ स्थगन का प्रस्ताव देंगे। सरकार की कोशिश है कि सेशन हंगामे की भेंट न चढ़े, क्योंकि विपक्ष किसान आंदोलन और कोरोना के बहाने सरकार को घेरने की तैयारी में है। रविवार को हुई ऑल पार्टी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार संसद में सार्थक चर्चा के लिए…

दलित-हिंदू पहली बार पंजाब की सियासत के केंद्र में

पंजाब में 7 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। ऐसा पहली बार है जब दलित और हिंदू इस पंजाबी बहुल बॉर्डर स्टेट की सियासत के केंद्र में हैं। अभी तक यहां दोनाें प्रमुख सियासी दल- शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस- राज्य की कुल आबादी में 19% का हिस्सा रखने वाले जट्टसिखों पर ही दांव लगाते रहे हैं, मगर इस बार सबकी नजर 70% दलित-हिंदू वोट बैंक पर है। इसमें कांग्रेस और अकाली दल भी शामिल हैं। पंजाब की राजनीति में दलितों और हिंदुओं की उपेक्षा किस कदर होती रही है, यह…

बिहारः जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बताया जनता को किससे है गुस्सा

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों के मन में अब भी सम्मान है। लोग यह कहते हैं कि वह हैं तो विकास होगा ही पर नीचे स्तर पर अफसरों के कामकाज पर थोड़ा गुस्सा है। लोगों का कामकाज तरीके से हो इसके लिए एक मैकेनिज्म की जरूरत है। चार जिलों की अपनी यात्रा के क्रम में मिले फीडबैक पर पूर्व केंद्रीय मंज्ञी उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उपेंद्र…

पीएम नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मीटिंग से उद्धव सरकार में भला बेचैनी क्यों?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार ने शनिवार को संसद के मॉनसून सत्र से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। पवार ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’ इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट कर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। यूं तो कहा यह जा रहा है कि इन मुलाकातों की वजह महाराष्ट्र की राजनीतिक…

UP :उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्‍या कहा

उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश प्रियंका वाड्रा की ओर से की गई। उन्होंने लखनऊ में दिए अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसे भाजपा नेताओं ने गंभीरता से लिया है। खासकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर चुटकी ली है कि उत्तर प्रदेश राजनीति का पर्यटन स्थल नहीं, 24 करोड़ जनता जनार्दन की सेवा का केंद्र है। उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान…

समाजवादी पार्टी में हुआ परिवर्तन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी में अपनी आस्था व उनके कामों व नीतियों से प्रभावित होकर डॉ. राजेन्द्र कुमार मौर्य जी (बिसवां) ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ श्री अनूप कुमार मौर्य,सुरेंद्र धनगर,हनुमान मौर्य,राधेश्याम यादव,अशरफ खान,ललित यादव,शबीह अहमद जी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने…

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक

19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वेंकैया नायडू सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील कर सकते हैं। बता दें कि इस…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम से की भीड़ के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्य के लिए एक जगह पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। उन्होंने यह सुझाव पीएम द्वारा कोरोना पर बुलाई गई छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिया।   उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को एकत्र होने से रोकना बड़ी चुनौती है। केंद्र को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के नाम…

राहुल गांधी का सिंधिया और जितिन प्रसाद पर निशाना, कहा- कांग्रेस छोड़कर जाने वाले स्वयंसेवक संघ के लोग

राहुल गांधी ने यह कहकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद सरीखे नेताओं पर ही निशाना साधा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग हैं। इसका मतलब है कि वह उन कारणों पर गौर करने के लिए तैयार नहीं, जिनके चलते इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का परित्याग किया? राहुल गांधी कुछ भी दावा करें, सच यही है कि वही नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं जिन्हें न तो अपना और न ही पार्टी का कोई सुखद भविष्य दिख रहा है। राहुल गांधी के बयान से यह भी साफ…

राज्यपाल मौर्य और सीएम धामी ने हरेला की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : क्या है हरेला पर्व

उत्तराखंड में आज हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला पर्व परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर इनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश…

जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, उसका हुआ पुनर्निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है। पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि वडनगर शहर ‘धरोहर सर्किट’ में आता है, इसलिए वहां के रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है। गुजरात सरकार के अधिकारियों ने कहा कि नवीनीकृत रेलवे स्टेशन के अलावा, मोदी कई अन्य परियोजनाओं…

सुप्रीम कोर्ट: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाना नीतिगत मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को दरकिनार कर दिया है जिसमें नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा सितंबर 2012 में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष करने के निर्णय को सितंबर 2002 से लागू करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने नोएडा द्वारा दायर अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण किया है। पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि सेवानिवृत्ति की…

ओबीसी आरक्षण पर राज्यों को मिलेगा अधिकार, सामाजिक न्याय मंत्रालय मानसून सत्र में लाएगा बिल

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण पर राज्यों को मिले अधिकारों में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी। केंद्र ने ओबीसी की पहचान करने और सूची बनाने के राज्यों के पहले के अधिकारों को बहाल करने के लिए अब संसद का रास्ता चुना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। संसद के मानसून सत्र में इस संबंध में विधेयक लाने की तैयारी है। इससे पहले केंद्र ने एससी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद के जरिये बदला था, जिसमें पुरानी व्यवस्था को बहाल किया गया था।आरक्षण जैसे संवेदनशील…

पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- मानसून सत्र में पूरी तैयारी के साथ आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा कि संसद के मानसून सत्र में वे पूरी तैयारी के साथ आएं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे होमवर्क करने और सत्र के दौरान सरकार का दृष्टिकोण प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान संसदीय कार्यवाही और नियमों पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे सभी कार्यवाहियों से परिचित हो लें। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त…

सुप्रीम कोर्ट: डीजे पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगा जिसमें डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि डीजे से ध्वनि प्रदूषण होता है और यह अप्रिय व खिन्न करने वाला होता है। शीर्ष अदालत ने अक्तूबर 2019 में हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रियान्वयन को स्थगित कर दिया था। जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर करीब एक दर्जन याचिकाओं…

कोरोना के एरोसोल फैलाव को रोकने के लिए संसद में विशेष तकनीक का किया जाएगा प्रयोग

संसद सत्र के दौरान सदस्यों को कोरोना संक्रमण की मार से बचाने के लिए विशेष यूवी-सी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। अगामी19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कोरोना के एयरबोर्न ट्रांसमिशन के शमन के लिए एक विशेष तकनीक संसद के केंद्रीय कक्ष, लोकसभा कक्ष और कमेटी कक्षों 62 और 63 में प्रयोग में लाई जाएगी। अल्ट्रावायलेट किरणों पर आधारित- यूवी कीटाणुनाशक नाशक तकनीक हवा में कोरोना संक्रमण  की रोकथाम करेगी। मंगलवार को केंद्रीय साइंस और तकनीकी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में…

महाराष्ट्र में मुश्किल में सरकार या कांग्रेस?

महाराष्ट्र इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों से प्रदेश की राजनीति गर्म है। एक तरफ उनकी टिप्पणियों से सरकार असहज है। वहीं कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस का झगड़ा अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेता भी इस विवाद में कूद गए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं ने पटोले को हटाने की मांग तक कर दी है। पटोले ने जब से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, वह लगातार चर्चा में हैं। उनके बयानों से…