समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को विधायक दल की बैठक हुई। शिवपाल सिंह यादव करीब 7 साल के बाद इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने विधायकों से कहा कि अब आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। हम सबको मिलकर 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है। लोकसभा चुनाव में सपा जीतेगी। इस दौरान हिदायत दी कि रामचरितमानस पर कोई भी नेता बयान नहीं देगा। बैठक में अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे।शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल…
Category: राज-नीति
क्या कानपुर कांड पर विपक्ष कर सकता है हंगामा, पहली बार अखिलेश-शिवपाल एक साथ बैठेंगे
यूपी विधानसभा का बजट सत्र-2023 आज से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पहले दिन विपक्ष में अखिलेश यादव और शिवपाल एक साथ बैठे नजर आ सकते हैं। लॉ एंड ऑर्डर, कानपुर में मां-बेटी के जिंदा जलने, सूखा, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की तैयारी है। इसलिए सत्र हंगामेदार रह सकता है। योगी सरकार का बजट 22 फरवरी को पेश होगा।यहां आपको ये जानना भी जरूरी है कि 20 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा विधानमंडल का बजट सत्र को…
जातीय जनगणना पर 26 फरवरी से प्रत्येक जिलों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर होगी संगोष्ठी; अखिलेश
समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की मांग पर बल देने के लिए अब ब्लाक स्तर तक अभियान चलाएगी। पीएम मोदी के संसदीय वाराणसी से 24 फरवरी से शुरुआत करेंगे। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप विभिन्न जनपदों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगोष्ठियां कर अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी जातियों की जातिवार जनगणना की मांग पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। वहीं अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब…
BJP सांसद संघमित्रा मौर्य पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा?
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने रामचरितमानस के एक अंश पर पाबंदी लगाने की मांग करने वाले समाजवादी पार्टी के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य की रावण से तुलना की है. यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केन्द्रों का दौरा करने आयीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गयी टिप्पणी से संबंधित एक सवाल पर उनकी तुलना रावण से कर दी. उन्होंने कहा ”रामचरितमानस को तो रावण भी नहीं मानता था.” उन्होंने यह भी कहा ”मगर रावण के दिल में…
सभी 75 जिलों में साइन किए गए MSME सेक्टर के एमओयू ; नोएडा में 18693 सबसे ज्यादा
यूपीजीआईएस के माध्यम से प्रदेश के सभी हिस्सों में निवेश के माध्यम से विकास की गंगा बहाने की योगी सरकार की योजना रंग लाती दिख रही है। प्रदेश का ऐसा कोई भी क्षेत्र, मंडल या जिला नहीं है, जहां निवेश के लिए प्रस्ताव न प्राप्त हुए हैं। योगी सरकार के सबसे पसंदीदा सेक्टर की बात करें तो एमएसएमई के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश के लिए एमओयू दर्ज किए गए हैं। जब यह एमओयू धरातल पर उतरेंगे तो इनके माध्यम से प्रत्येक जिले में युवाओं को रोजगार…
राजभवन में फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी:सीएम योगी बोले -आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता
अन्नदाता अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर भी जोर दें। उत्तर प्रदेश के पास पर्याप्त जल संसाधन और प्रचुर मात्रा में उर्वरा भूमि है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ साथ औद्यानिक और औषधीय फसलों से अन्नदाता अपनी आय को दोगुना-तीन गुना कर सकते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभवन में लगी 54वीं प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में…
लखनऊ में CM आवास के बाहर बम मिलने की सूचना:बम निरोधक दस्ते ने की जांच; कॉल करने वाले को ढूंढ रही सर्विलांस टीम
लखनऊ में शुक्रवार को सीएम आवास के बाहर बम मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के जगहों पर छानबीन की जा रही है। मौके अधिकारी पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय में बम मिलने की फर्जी सूचना दी गई थी। एक फर्जी कॉल के चलते पुलिस टीम ने जांच की थी। इसको लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाने…
उदयपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री से मुस्लिम नेताओं की बहस:बोले- गनमैन और नौकर की बेटी को टिकट दिया, पूर्व मंत्री बोलीं- मुझे कुछ पूछता ही नहीं
उदयपुर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के साथ मुस्लिम समाज के कुछ नेताओं के साथ बहस का वीडियो खुब चर्चा में हैं। नए ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षदों के टिकट पर विरोध जताने के लिए मुस्लिम समाज से जुडे़ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता डॉ व्यास के घर पहुंचे थे। इस दौरान व्यास के घर के बाहर ही उनकी व्यास से बहस हो गई। गुस्से में आई गिरिजा ने भी हाथ जोड़कर इशारों ही इशारों में उन्हें घर से जाने के लिए कह दिया। कार्यकर्ता उनकी…
2024 में प्रधानमंत्री पद पर नीतीश कुमार ठोकेंगे दावेदारी?
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी की मांग जेडीयू कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं. अब नीतीश कुमार ने उनको पीएम पद का कैंडिडेट बनाए जाने की मांग पर अपना रुख साफ किया है. नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे या नहीं. जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग के बीच सीएम नीतीश कुमार ने ये बयान दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम पद के लिए…
स्वामी प्रसाद माैर्य बोले- भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही है। सरकार मौन है। एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। अब मेरे नाम…
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बयान देने वाली ऋचा सिंह और रोली तिवारी को समाजवादी पार्टी ने निकाला
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपनी लाइन साफ कर दी है। पार्टी महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव खुलकर खड़े हैं, यह साफ हो गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो महिला नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से रोली तिवारी मिश्रा को और ऋचा सिंह को बाहर कर दिया गया है। पार्टी से दोनों नेताओं को निकाल दिया गया है। दरअसल, रोली मिश्रा और ऋचा सिंह सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य…
डिप्टी CM केशव मौर्य सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर क्या बोले
मानस तन-मन। मानस जीवन। मानस से संसार। मानस को जो समझ न पाए उसका जीवन बेकार। यह टिप्पणी बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य श्रीरामचरितमानस या सनातनी व्यवस्था को लेकर जो भी बयानबाजी कर रहे हैं उसके डायरेक्टर सपा मुखिया अखिलेश यादव हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला! पुलिस आयुक्त को पत्र लिख संत राजूदास पर लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को खुद पर तलवारों से हमला होने की बात कही है। मौर्य ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने उन पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यह घटना तब हुई जब वह लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित एक टेलीविजन शो से निकल रहे थे। हमले का हवाला देते…
बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस पर बयानबाजी जारी है. समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. शिखर सम्मेलन में उन्होंने अपनी बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के टिकट पर बड़ा दावा किया है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी पिछड़ो और महिलाओं के साथ नहीं है. तब उनसे संघमित्रा मौर्य से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ये सवाल आपको बेटी से पूछना चाहिए. इस समय वो बीजेपी की सांसद हैं तो सवाल उनसे पूछना चाहिए.…
सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल कर विभाग को नुकसान पहुंचाने पर हुई एक्सईएन पर कार्रवाई
भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टालरेंस की नीति का अनुपालन करते लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने विभाग के एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। सरकारी धन की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी, जो भी सम्मिलित पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगीजांच में पाया गया कि 6,06,63,738 रुपए का खर्च बेकार…
प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश, हटाए गए उच्च शिक्षा निदेशक
राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज को निदेशक पद से हटा दिया है। मंगलवार को आदेश जारी करके उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद से सम्बद्ध कर दिया गया हैं।उनके स्थान पर शासन में संयुक्त सचिव ब्रह्मदेव को उच्च शिक्षा निदशक बनाया हैं। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. सुधीर एम बोबडे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग में डा.अमित भारद्वाज के बाद ब्रह्मदेव सबसे वरिष्ठतम अधिकारी हैं, लिहाजा उन्हें निदेशक का कार्यभार दिया जाता हैं।
SR कॉलेज परिसर में मिली थी बेटी की लाश, पिता ने की नार्को टेस्ट की मांग
लखनऊ में बीकेटी स्थित एसआर कालेज में छात्रा की संदिग्ध हालात मौत मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए पिता ने नार्कों टेस्ट की मांग की है। रिपोर्ट में भी पुलिस को सलाह दी गई है कि वह घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों का नार्को टेस्ट करवा सकती है। वहीं दूसरी और घटना से जुड़े कई अहम कड़ी सामने आने के बाद डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी जांच टीम के साथ पूरे मामले की समीक्षा की।बीकेटी स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में छात्रा प्रिया राठौर की मौत मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट…
सभी देशों ने G20 की बैठक में कहा-हमें ज्वाइंट इफर्ट करने होंगे, योगी बोले-वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम हमको जोड़ती है
साइबर फ्रॉड सभी देशों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है। इससे निपटने के लिए ज्वाइंट इफर्ट करने होंगे। विश्व के 20 देशों ने डिजिटल ग्रुप की पहली बैठक में रजामंदी दी है।लखनऊ में पहली G20 डिजिटल इकोनामी वर्किंग ग्रुप की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत ने अर्थव्यवस्था में, जो प्रगति की है। वो दुनिया के लिए नया मार्गदर्शन हो सकता है। खास तौर पर G20 के लिए जो थीम निर्धारित की गई है। वो वास्तव में भारत की प्राचीन मान्यता है। ये वसुधैव…
भाजपा ने जनता को लूटने की तरकीबों को खोजने में 6 साल लगा दिए : अखिलेश
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, ”भाजपा और उसके उद्योगपति मित्रों ने जनता को लूटने की नई-नई तरकीबों को खोजने में ही 6 साल लगा दिए। अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर लादने की उनकी होशियारी ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। उनके झूठे दावों की पोल खुल रही है।” अखिलेश ने आगे कहा, ”लोग समझ रहे हैं कि भाजपा सरकार के रहते न तो भला हो सकता है और न ही कोई विकास हो सकता है। भाजपा राज में…
चीन छोड़िए, अब LAC पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, भारत की तैयारी देख थर्रा जाएगा चीन
सेना ने LAC पर इन्फैंट्री बटालियन, आर्टिलरी रेजिमेंट, स्पेशल फोर्स के साथ ही ड्रोन की एक बड़ी रेंज को तैनात करना भी शुरू कर दिया है. उदाहरण के लिए ड्रोन के चार सेटों की डिलीवरी मार्च-अप्रैल में होगी. हर सेट में 50 ड्रोन होंगे और ये अधिकतम 50 किलोमीटर की रेंज तक मार सकते हैं. ये ड्रोन 1 से 5 किलोग्राम उच्च विस्फोटक पेलोड ले जा सकते हैंसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक करने के लिए कम से कम सात सेट ऐसे ड्रोन खरीदने की तैयारी की है.…
