भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव देश की भावी राजनीति की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यहां पर भाजपा को फ़िलहाल कोई बड़ी चुनौती मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन यह चुनाव नतीजों से ज्यादा विपक्ष की राजनीति को प्रभावित करेंगे, क्योंकि राज्य में कमजोर कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी भारी पड़ सकती है। विपक्ष की बड़ी चुनौती न होने के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने बीते साल राज्य की पूरी सरकार को बदल कर साफ कर दिया…
Category: वादे-इरादे
अध्यक्ष पद पर चुनाव कांग्रेस क्यों टाल रही है, पार्टी में अभी तनाव का माहौल
कांग्रेस नेतृत्व ने 28 अगस्त का वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाई है, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय की जाएगी। कहा जा रहा है कि नेतृत्व ने अध्यक्ष के चुनाव को एक महीने तक टालने का विचार किया है। इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने को राजी नहीं हैं। इसके अलावा अशोक गहलोत भी इसे लेकर सहमत नहीं हैं, जिनके नाम की चर्चा जोरों पर चल रही है। कहा जा रहा है कि खुद सोनिया गांधी ने ही उन्हें ऑफर दिया…
भूपेंद्र चौधरी ने गिनाईं प्राथमिकताएं, बने नए यूपी भाजपा अध्यक्ष
चौधरी भूपेंद्र सिंह का प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से न केवल पश्चिमी यूपी बल्कि पूरे प्रदेश के लिहाज से पार्टी नेतृत्व का अहम कदम माना जा रहा है। मुरादाबाद के किसी नेता को पहली बार प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व का अवसर मिला है। यही कारण है कि कार्यकर्ता इसे अपनी उलपब्धि भी मान रहे हैं। वे जोश में हैं और यही जोश भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में तुरुप का पत्ता बन सकता है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के…
बीजेपी मंत्री भूपेंद्र चौधरी की दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने से पहले पार्टी हाईकमान ने योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बुधवार को दिल्ली बुला लिया है। देर शाम भूपेंद्र चौधरी की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अन्य कई नेता भी हैं लेकिन भूपेंद्र चौधरी को इस रेस में सबसे आगे देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सपा-रालोद गठबंधन की…
कांग्रेस की राजनीति युवाओं को भी नहीं पच रही ?
कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 39 वर्षीय नेता ने पार्टी में चापलूसी जैसी समस्याओं को गिनाया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। इससे पहले ‘G-23’ में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता भी संगठन में बदलाव की मांग कर चुके हैं। हाल ही में दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस की राजनीति के मौजूदा हाल के अनुसार, दिग्गजों के…
सोनिया गांधी जाएँगी राहुल और प्रियंका के साथ मेडिकल चेकअप के लिए विदेश , बीमार मां से भी मिलेंगी
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हाल के दिनों में लगातार बीमार रही हैं। अब वह अपने उपचार के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगी। उनके साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी और कांग्रेस महाचिव और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ रहेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी 4 सितंबर को कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को दिल्ली में संबोधित करेंगे।जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस…
भाजपा तीन दशक के रिकार्ड को हिमाचल प्रदेश में क्या तोड़ पायेगी
हिमाचल प्रदेश में भाजपा तीन दशक से चले आ रहे हर बार सत्ता परिवर्तन के सिलसिले को तोड़ने की कवायद में जुटी है। पार्टी ने अपनी सरकार बररकार रखने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनावी टीम अगले माह से मोर्चा संभाल लेगी। मानसून की रफ्तार कम होते ही बूथ स्तरीय रणनीति पर अमल शुरू हो जाएगा। अगले माह पार्टी चुनाव प्रभारियों की घोषणा भी कर देगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का गृह राज्य होने से पार्टी के लिए यह प्रतिष्ठा…
ग्रेनेड हमला करने वाले 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस पर बडगाम में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘बडगाम पुलिस ने 15 अगस्त को गोपालपुरा में हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी सुलझा ली है। लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों साहिल वानी और अल्ताफ फारूक आमिर को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादियों की ओर से इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है। जांच जारी है।’गौरतलब है कि 15 अगस्त को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के गोपालपुरा चदूरा में एक…
कांग्रेस, TMC, TRS, JDU के सामने कहां देखतें हैं आप आम आदमी पार्टी को
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल 2024 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुख्य दावेदार होंगे। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता भी इस तरह के दावे कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे नामों को लेकर चर्चाएं हैं, तो भी आप के दावे क्यों मजबूत नजर आ रहे हैं।कांग्रेस के अलावा आप ही है, जिसकी दो राज्यों…
पाकिस्तानी नम्बर से आया मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज, मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को एक वाट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गई है। खबर है कि यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और जांच में एटीएस भी शामिल हुई है।पाकिस्तानी नंबर से जो मैसेज आया है, उसमें लिखा है, ‘जी मुबारक हो… मुंबई में…
पूनिया-चंद्रशेखर को बुलाकर जेपी नड्डा ने लिया फीडबैक
राजस्थान भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के कामकाज को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को दिल्ली में फीडबैक दिया। दोनों नेता एक साथ दिल्ली गए थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की बूथ लेवल योजना और 200 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक लगाए जाने की योजना की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ आने वाले समय में बनाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा…
आरजेडी बिधायक श्रीकांत यादव का महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में फर्जीं वीडियो वायरल
लगभग बीस दिनों पहले एक न्यूड वीडियो के सामने आने पर उसे बिहार के सारण जिले के एकमा से आरजेडी विधायक श्रीकांत यादव से जोड़कर वायरल कर दिया गया। सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया। इसे लेकर श्रीकांत यादव निशाने पर आ गए। इधर विधायक ने आगरा के एक वकील का वीडयो बता उसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया। सारण एसपी संतोष कुमार को इस मामले में कार्रवाई करने के…
यूपी में होगा बिहार जैसा बदलाव, अखिलेश यादव बोले- भाजपा के सहयोगी खुश नहीं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बिहार की तरह यूपी में भी राजनीतिक बदलाव की उम्मीद है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प भी तैयार करने की बात अखिलेश यादव ने कही।अखिलेश यादव ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाना एक सकारात्मक संकेत है। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं। सवाल किया कि सहयोगी…
देवेंद्र फडणवीस के करीबी के दावे पर हंगामा, पूरी खबर विस्तार से
महाराष्ट्र में भाजपा के एक नेता ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इनमें उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा नेता जल्द ही जेल जाएगा। उनके इस दावे ने राज्य में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मोहित कंबोज के ट्वीट का मकसद “अस्थिर शिंदे सरकार” को उबारने के लिए उनपर दबाव बनाना है।मंगलवार की देर रात किए अपने ट्वीट में मोहित काम्बोज ने कहा कि तत्कालीन मंत्री…
कांग्रेस के लिए गुलाम नबी आजाद की नाराजगी बड़ा झटका, असली कारण जानें
जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष पद संभालने से इनकार कर दिया है। पर इसकी कई और भी वजह हैं। हालांकि, पार्टी का कहना है कि आजाद को मना लिया जाएगा।आजाद की नाराजगी की अहम वजह उनकी राय लिए बगैर संगठन का पुनर्गठन है। उनके समर्थक पार्टी के इस कदम को आजाद के सियासी प्रभाव को कम करने की कोशिश के…
टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की तिरंगा फहराने के कुछ मिनटों बाद ही हत्या, हालात तनावपूर्ण
तेलंगाना में टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की सोमवार को चार अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह तिंरगा फहराने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।खम्मम जिले के असिस्टेंट कमीश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के अनुसार, तम्मिनेनी कृष्णैया राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह तेलादरुपल्ली गांव में घुसे एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर चार लोग…
क्या फंड की कमी की वजह से गुजरात कांग्रेस का टूटना जारी, 6 MLAs छोड़ेंगे पार्टी
गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बाकी है। इसी बीच नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस को नया झटका लग सकता है। खबर है कि सौराष्ट्र में कुछ कांग्रेस विधायक जल्दी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत मंगलवार को गुजरात पहुंच रहे हैं। हाल ही में गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता नरेश रावल और राजू परमार ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया था।गुजरात कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने…
कर्नाटक मेंभाजपा कर सकती है बड़े बदलाव, बसवराज बोम्मई ही करेंगे अगुवाई
कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व जल्दी ही राज्य में जरूरी बदलाव कर सकता है। पार्टी के नेता लगातार राज्य के दौरे कर जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में ही पार्टी चुनाव में जाएगी, लेकिन संगठन स्तर पर रणनीतिक बदलाव किए जाने की संभावना है।दक्षिण भारत में कर्नाटक ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है। पिछले कई साल से पार्टी कर्नाटक के बाहर अन्य राज्यों में सत्ता तक अपना विस्तार नहीं…
दलित छात्र की मौत पर CM अशोक गहलोत ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा , बेहद दर्दंनाक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालौर जिले के सुराणा गांव में दलित छात्र की शिक्षक से पिटाई हुई मौत के मामले में गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने शनिवार देर रात घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा- जालौर के जायला थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा मारपीट के कारण छात्र द्वारा मारपीट के कारण छात्र की मृत्यु दुखद है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले के त्वरित अनुसंधान एवं दोषी को जल्द सजा…
कांग्रेस के वोट बैंक में सेंघ लगाने की मायावती ने की कवायद, गहलोत को दर्द देने की तैयारी में
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 6 विधायकों के झटके से उबरने के बाद सीएम अशोक गहलोत को विधानसभा चुनाव 2023 में दर्द देने की तैयारी कर ली है। बसपा कांग्रेस को घेरने के लिए राजस्थान में मजबूत पकड़ के लिए बसपा प्रदेश में इन दिनों जिलेवार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों पर फोकस कर रही है। इस बीच बसपा के वरिष्ठ नेता सांसद रामजी लाल गौतम 26 अगस्त से पांच दिवसीय राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे भरतपुर, दौसा के महुआ, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़ और झुंझुनू…
