राहुल गांधी की रैली से गायब रहे कई बड़े नेता, राज बब्बर ने की मोदी सरकार की तारीफ

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में रविवार को कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेता गैरहाजिर रहे। वहीं, गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने का फायदा जम्मू-कश्मीर के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल को हुआ। मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ विकार रसूल को रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करने का मौका मिला।कांग्रेस की रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी के सदस्य आनंद शर्मा गैर हाजिर रहे। वहीं, असंतुष्ट नेताओं में शामिल मनीष तिवारी भी मौजूद नहीं थे। मनीष के समर्थकों…

क्या बनेगा ट्विन टावर वाली जमीन पर ? फिर कोर्ट जा सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा स्थित 100 मीटर ऊंचे ट्विन टावर को तो धमाकों से जमींदोज कर दिया गया, लेकिन उस जमीन पर अब होने वाले नए निर्माण को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला कोर्ट में जाने की नौबत भी आ सकती है। आपको बता दें कि जिस जमीन पर सुपरटेक द्वारा अवैध रूप से दो टावरों का निर्माण किया गया था, वहां अब क्या बनेगा इसको लेकर अंतिम निर्णय होना फिलहाल बाकी है।बिल्डर उस जगह पर एक नई आवासीय परियोजना विकसित करना चाहता है। वहीं, बिल्डर के खिलाफ…

PM मोदी करेंगे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन

सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (विजय चौक से इंडिया गेट तक के राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र) अब पूरी तरह तैयार है। पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार पकवान के स्टॉल, चारों ओर हरियाली वाला लाल ग्रेनाइट युक्त पैदल पथ, बिक्री क्षेत्र (वेंडिंग जोन), पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा जैसी विशेषता यहां दिखेंगी। हालांकि, लोगों को एक चीज की कमी खलेगी कि इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक के उद्यान क्षेत्र में भोजन करने की अनुमति नहीं होगी।केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों…

फोगाट फैमिली ने गोवा पुलिस की जांच पर उठाया सवाल। पूरा मामला जाने

बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट के घर वालों ने उनकी मौत की जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है। फोगाट फैमिली का कहना है कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इस केस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके लिए वे गोवा हाई कोर्ट से संपर्क करेंगे। फोगाट के परिवार वालों की यह मांग ऐसे वक्त सामने आई है जब गोवा पुलिस हिसार में बीते चार दिनों में जांच-पड़ताल में लगी हुई है। पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाने का दावा किया है।सोनाली फोगाट के भतीजे विकास…

अब मणिपुर में जेडी(यू) के 5 MLA हुए बीजेपी में शामिल

अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जनता दल यूनाटेड (JDU) को तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जेडीयू के छह में से पांच विधायक राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए। इसी के साथ प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर अब 37 पहुंच गई है। विधायकों की ओर से यह कदम पिछले महीने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग-अलग होने के बाद उठाया गया है। चर्चा थी की बिहार में अलग होने के बाद जेडीयू मणिपुर में एन बीरेन…

सुलिकेरे गांव में सात एकड़ संपत्ति से जुड़ा मामले में मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट

बेंगलुरु की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने केंगेरी होबली में संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। पूरा विवाद सुलिकेरे गांव में सात एकड़ संपत्ति से जुड़ा है। यह जमीन जिस कीमत पर कथित रूप से बेची गई थी, वह बाजार मूल्य से बहुम कम थी।मठ के श्रद्धालु ने पी एस प्रकाश ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है। इस मामले में पेश नहीं होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन…

क्या अनुच्छेद 370 के खिलाफ गुलाम नवी आजाद ने किया था मतदान, कश्मीरी नेता बुखारी ने लगाए आरोप

गुलमान नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उनपर कांग्रेस तो हमलावर है ही, अब अन्य दलों के नेता भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने आजाद को पाखंडी बताते हुए गंभारी आरोप लगाया है। बुखारी के मुताबिक, आजाद ने भले ही 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 के बचाव में बात की और भाषण दिया, लेकिन उन्होंने इसे हटाने के लिए सरकार के पक्ष में मतदान किया था।उन्होंने कहा, “आजाद साहब ने अनुच्छेद 370 के बचाव में संसद में एक उग्र…

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 फर्जी टीटीई से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़े गए 11 फर्जी टीटीई से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सभी फर्जी टीटीई की स्टेशन पर रोजाना सुबह-शाम उनकी हाजिरी लगती थी। हाजिरी के बाद उन्हें बताया जाता था कि किस प्लेटफॉर्म पर उन्हें ड्यूटी करनी है। सभी को बताया गया था कि उनकी ट्रेनिंग चल रही है और इसके बाद उन्हें पोस्टिंग मिलेगी।पुलिस के अनुसार, इनमें से किसी को नहीं पता था कि उनकी नियुक्ति फर्जी है। यहां तक कि फर्जी टीटीई को स्टेशन पर ट्रेनिंग देने वाले के पास…

32 फीसदी दलित-आदिवासियों पर गहलोत ने मायावती की काट के लिए खेला दांव, आइये जानते हैं

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक पिच तैयार करने में जुटे सीएम अशोक गहलोत प्रदेश के दलित-आदिवासियों को रिझाने की कवायद तेज कर दी है। सीएम अशोक गहलोत ने दलित-आदिवासी युवकों के भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के प्रारुप का अनुमोदन कर दिया है। इसके तहत प्रदेश में आरक्षित वर्ग के लिए उद्योगों की राह आसन कर दी है। भूमि रुपांतरण शुल्क में 100 फीसदी रियायत मिलेगी। इसके अलावा उद्यमियों के लिए आवंटित भूखंडों की सीमा 4 हजार वर्गमीटर करने का निर्णय लिया है। इससे…

राहत की बात यह है कि भारत की जीडीपी में हो रहा है काफी सुधार

कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी चोट पहुंचाया था। हालांकि, अब स्थिति बदलती दिख रही है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो अंकों की वृद्धी देखी गई है। यह आंकड़ा अब 13.5% हो चुका है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि उसके जीडीपी में सुधार ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं संघर्ष करती दिख रही रही हैं। चीन तो मंदी की ओर जा रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च 2020 में देश…

एलजी सक्सेना भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक्शन में दिखेंगे

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं। राजनिवास के सूत्रों ने बताया कि आप विधायक आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कानून का सहारा लिया जाएगा।आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोमवार और मंगलवार को पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी की थी। इस दौरान उपराज्यपाल के खिलाफ जांच कराए जाने की मांग…

अडानी की संपत्ति 5 साल में 17 गुना बढ़ी तो उनकी कंपनियों के शेयरों ने 83 गुना तक दिया रिटर्न

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अरबपति हैं। शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों के शेयरों की बदौलत अडानी की संपत्ति में पिछले पांच साल में 17 गुना उछली है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 5 साल पहले निवेश करने वाले और अब तक इसमें टिके रहने वाले निवेशक भी मालामाल हुए हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 9 सितंबर 2017 को गौतम अडानी के पास कुल 8.39 अरब डॉलर की संपत्ति थी और अब कुल 143 अरब डॉलर के…

कांग्रेस पर भी पूछ लिया गुलाम नबी आजाद ने बड़ा सवाल

कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद गुलाम नबी आजाद पार्टी को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर भी चर्चा की। उनका कहना है कि सभी को कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है और ऐसे में कोई भी उनकी बात क्यों सुनेगा। आजाद ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ कांग्रेस और उनके बीच करीब 5 दशक के रिश्ते टूट गए थे।आजाद ने 2024 लोकसभा चुनाव पर बात की। जब उनसे सवाल किया गया कि…

गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी केवल धरने के लिए सही बताया

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले जारी हैं। उनका कहना है कि राहुल संगठन के लिए ठीक नहीं है, बल्कि वह केवल धरना के लिए बेहतर हैं। खास बात है कि शुक्रवार को अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम लिखे पत्र में भी आजाद ने वायनाड सांसद पर जमकर सवाल उठाए थे।आजाद ने कहा कि राहुल केवल फोटो ऑप और धरना के लिए अच्छे हैं, लेकिन संगठन के लिए नहीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसे जिम्मेदार मानना…

बीजेपी बनाम आप दिल्ली में देर रात तक जारी, बिधानसभा चुनाव पर जवाब

दिल्ली में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप सरकार और विपक्षी दल भाजपा के बीच सियासी संग्राम और तेज हो गया है। सड़क से सदन तक पहुंची यह लड़ाई सोमवार को धरने तक पहुंच गई। सत्तापक्ष व विपक्ष ने भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधानसभा परिसर को धरने का अखाड़ा बना दिया। दोनों पक्षों के विधायकों ने रात में धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे आप विधायकों ने देशभक्ति गीतों के जरिए एक-दूसरे में जोश भरा।धरने की यह सियासत सोमवार को विधानसभा के अंदर…

धार्मिक कट्टरता का खतरा है CM गहलोत के बेड़े में

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेडे़ में लगने वाली गाड़ियों के चालकों के नए आदेश जारी किए है। जोधपुर पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीएम के बेड़े में लगने वाली गाड़ियों का कोई भी चालक धार्मिक रूप से कट्टर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के बेड़े में लगने वाले चालक गर्म स्वभाव और घरेलू परिस्थितियों से परेशान नहीं होना चाहिए। जोधपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के पेज संख्या पर निर्देश लिखे हैं। इस आदेश के बाहर आते ही वायरल होकर चर्चा में आ गया है।…

BJP की A-टीम बता रही गुलाम नबी आजाद और उनके समर्थकों को कांग्रेस

कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को ‘भाजपा की ए टीम’ करार दिया है। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर यूनिट के पूर्व अध्यक्ष जी ए मीर ने कहा कि आजाद के नेतृत्व में पार्टी छोड़ने वाले नेता बीजेपी की ‘ए-टीम’ का हिस्सा हैं। मीर ने कहा कि गुलाम नबी का हश्र भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जैसा ही होगा।मीर ने कहा, ‘अब तक हम जम्मू-कश्मीर में कुछ पार्टियों को लेकर उन्हें भाजपा की बी-टीम, सी-टीम कहते थे। लेकिन अब वे (आजाद के नेतृत्व…

आज नोएडा का ट्विन टावर पलक झपकते ही गिर जायेगा

नोएडा में भ्रष्टाचार कर बनाए गए सुपरटेक के ट्विन टावर रविवार दोपहर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। नोएडा सेक्टर 93ए में स्थित ये टावर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं। देश में पहली बार इतनी ऊंची इमारतें गिराई जाएंगीसात सदस्यीय टीम ने शनिवार को दोनों टावर के ऊपरी तल तक जाकर जांच की। टावर गिराने के लिए चयनित एजेंसी एडीफाइस के निदेशक उत्कर्ष मेहता ने कहा, रविवार दोपहर भी टावर की जांच की जाएगी, ताकि कोई चूक न हो।ट्विन टावर को आपस में…

तेलंगाना में पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी , आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद तेलंगाना में कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी आजाद की तरह राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उनके इस्तीफे के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया। पांच पन्नों के त्यागपत्र में आजाद ने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए उन्हें एक नॉन सीरियस नेता करारा दिया था। वहीं, एमए खान ने भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी की है।उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी द्वारा पार्टी के…

जोरावर टैंक अब चीन को देगा करारा जवाब, LAC के पास पहाड़ी इलाकों में तैनात होंगे

भारतीय सेना ऐसे हल्के लेकिन बेहद मजबूत मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस टैंक ‘जोरावर’ खरीदने जा रही है, जो हजारों किलोमीटर की ऊंचाई पर दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों सहित हर जगह और सभी मौसम में दुश्मन के दांत खट्टे कर सके। चीन के साथ उत्तरी सीमा पर सैन्य गतिरोध, भविष्य की चुनौतियों और लड़ाईयों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में 2 साल से भी अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के दौरान सेना ने मौजूदा टैंकों के साथ चीन को करारा…