फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मई 2026 थाना कम्पिल क्षेत्र के कंपिल गांव राईपुर चिनहटपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत पर बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से मौके पर मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना कम्पिल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं, मृतक के शव का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इस संबंध में अजय वर्मा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई है। मामले की गहन जांच जारी है। फिलहाल, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग इस दुखद हादसे से स्तब्ध हैं।
x
