कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly) में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शनिवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। इस बीच, विधानसभा में कांग्रेस के भारी विरोध के बावजूद भूमि सुधार कानून में संशोधन संबंधी विधेयक भी पास हो गया, इसके जरिये राज्य में अब खेती की जमीन खरीदना आसान हो जाएगा। प्रस्ताव पर छह घंटे चली बहस विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्दरमैया (Siddaramaiah) ने येदियुरप्पा सरकार (Yediyurappa Govt) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सिद्दरमैया ने कहा कि भाजपा…
Category: वादे-इरादे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोविड-19 का दूसरी लहर
राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही तेजी ने जहां दिल्लीवालों की बेचैनी बढ़ाकर रख दी है तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा वेव चरम पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री का समाचार एजेंसी ने हवाला दिया है, जिसमें वह कह रहे हैं- “जुलाई 1 से लेकर 17 अगस्त तक केस नियंत्रण में था। हमने यह पाया…
त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छह पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों को घर पर रह ही मनाया जाए और कोई सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। योगी गुरूवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाए। त्योहारों को घर पर…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, सही-गलत का आकलन करने के बाद ही लाएंगे लैंड म्यूटेशन बिल
विधानसभा में लैंड म्यूटेशन बिल को लेकर पीछे हटी राज्य सरकार ने इसे गलत और सही का आकलन करने की प्रक्रिया से जोड़ा है। शुक्रवार को इस बाबत सत्तारूढ़ दलों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सही और गलत का आकलन करने के बाद ही कोई विधेयक लाएगी। लोगों के सुझाव पर विचार करना आवश्यक है। सरकार सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में सत्तारूढ़ दलों की बैठक में विधायकों ने भी एक स्वर में…
प्रियंका ने लिखा मुख्यमंत्री योगी को पत्र, 12460 शिक्षक भर्ती में जल्द नियुक्ति की मांग
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षक भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हताश और बेरोजगार हैं. उन्हें कोर्ट कचहरी का चक्कर न लगवाकर 24 शून्य जनपद के अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति की जाए. पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा कुछ समय से पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं. कुछ दिनों पहले ही मैंने 12,460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की. इस भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित…
भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर शनिवार को फिर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी राहुल बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, जीएसटी, कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर वीडियो जारी कर मोदी सरकार से सवाल पूछ चुके हैं। इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विरासत को लेकर धरोहर नाम के 11वें संस्करण- ‘स्वराज और लोकमान्य जी’ का वीडियो…
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का दिल्ली एम्स से सीएम नीतीश के नाम एक और चिट्ठी जारी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भले दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी चिठ्ठियां बिहार के राजनीतिक हलकों में तहलका मचाये हुए है। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखी गई एक और चिठ्ठी जारी की गई। इस पत्र के माध्यम से भी उन्होंने सीएम से वैशाली को लेकर कई मांगें की हैं। श्री सिंह की तीन दिनों से लगातार जारी की जा रही चिठ्ठियों में खास बात यह है कि सभी पत्र एक ही दिन लिखे गये हैं जिन्हें बारी-बारी से सार्वजनिक किया जा रहा…
अमित शाह को हो रही हैं सांस लेने में तकलीफ, AIIMS में हुए भर्ती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस में तकलीफ होने के बाद बीती रात एक बार फिर दिल्ली ऐम्स में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कार्डियो न्यूरो टॉवर में रखा जा रहा है, जहां वीवीआईपी हस्तियों का इलाज किया जाता है। ऐम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में Amit Shah का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जाती है। बता दें, बीते एक महीने से Amit Shah का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है।2 अगस्त को उन्हें COVID -19 पॉजिटिव पाया गया था। तब गुरुग्राम…
कंगना विवाद से शिवसेना का नजर आया फायदा
कंगना रनौत और शिवसेना के संजय राउत 3 सितंबर से एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. दोनों में से कोई भी अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाहता है. ऐसे में इस विवाद के राजनीतिक मायने खोजे जाने लगे हैं. कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत की आलोचना करते हुए मुंबई को ‘पीओके’ (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) बता दिया. कंगना के इस बयान ने पिछले एक हफ्ते से चले आ रहे इस विवाद में आग में घी की तरह से काम किया. कंगना और शिवसेना लगातार एक-दूसरे की आलोचना कर रहे हैं.…
गोकशी के मामलों में सबसे ज़्यादा लोगों पर एनएसए
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा गोकशी के मामलों में हो रहा है. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून यानी एनएसए के तहत इस साल अब तक 139 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है जिनमें आधे से ज़्यादा मामले गोहत्या से संबंधित हैं. एनएसए की कार्रवाई और गोहत्या के सबसे ज़्यादा मामले बरेली परिक्षेत्र में आए हैं. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक़, इस साल अगस्त तक यूपी पुलिस ने राज्य में 139 लोगों के ख़िलाफ़ एनएसए लगाया है, जिनमें…
ग़ुलाम नबी आज़ाद का छिना महासचिव पद, सोनिया गांधी ने कांग्रेस में किए बड़े बदलाव,
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में अहम बदलाव किए हैं. ग़ुलाम नबी आज़ाद और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिवों और प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की गई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ ग़ुलाम नबी आज़ाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त…
वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, राजनाथ ने कहा- विमान भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंध की निशानी
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए। विमानों के शामिल होने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतिनिधित्व करता है।…
कश्मीर पंडितों की वापसी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के दौर में घर-बार छोड़कर विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में सम्मानजनक वापसी का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की कश्मीर में सम्मानजनक वापसी और प्रदेश के हर वर्ग के अधिकारों का संरक्षण प्रदेश प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खोखले नारों का समय बीत चुका है। अब नारों को हकीकत में बदलने का समय है। मैं खोखले नारों में यकीन नहीं रखता हूं। मैं सिर्फ लोगों की समस्याओं और उनके मुद्दों को व्यवहारिकता के आधार पर हल…
कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, संसद के मानसून सत्र की तैयारी पर चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय रणनीति समूह (Parliamentary Strategy Group) की वर्चुअल मीटिंग हुई। आगामी संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों पर मोर्चा खोला जाएगा इसे लेकर ही बैठक में चर्चा की गई। कांग्रेस ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन के साथ झड़प के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेने का फैसला किया है। इसके अलावा आज की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के…
तेहरान पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ होगी वार्ता
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अपना रूस दौरा खत्म करके तेहरान पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां वह अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी (Brigadier General Amir Hatami) के साथ बातचीत करेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मास्को में उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य एशिया के इन प्रमुख देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की…
भाजपा ने कहा- विपक्षी पार्टी का चीन के साथ चल रहा इश्क
भाजपा ने शनिवार को चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस के कंधे का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से इश्क और मुश्क (तेज सुगंध) छिपाने से भी नहीं छिपते… ठीक वैसे ही कांग्रेस और चीन के बीच चल रहे प्रेम के बारे में सभी को पता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए कथित…
राहुल ने तुकबंदी के जरिए केंद्र पर साधा निशाना, गरीबी और बेरोजगारी आंकड़ों पर जताई चिंता
देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण इलाकों में रोजगार में आई कमी के चलते नौकरियों की संख्या में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इससे जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में एक तुकबंदी की है। राहुल ने कहा है कि 12 करोड़ रोजगार गायब, पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और…
पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश प्रसाद निशंक समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त…
मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी…
1.3 अरब भारतीयों का एक ही मिशन आत्मनिर्भर भारत : पीएम मोदी
चीन से पैदा हुई कोविड महामारी ने जब दुनिया को हलकान कर रखा है और चीन आधारित सप्लाई चेन का विकल्प खोजने की कोशिश हो रही है तब अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। यह दावेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए पेश की और अमेरिका समेत तमाम देशों की कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत के राजनीतिक एवं नीतिगत स्थायित्व का फायदा उठाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है।…
