केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि 14 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान संसद में पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि हर दिन 160 अतारांकित सवालों का जवाब दिया जाएगा। सत्र में प्रश्नकाल शामिल नहीं करने पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। इससे पहले 2009, 2004, 1991, 1976, 1975 और 1962 में भी विभिन्न कारणों से प्रश्नकाल नहीं हुआ था।…
Category: वादे-इरादे
केंद्र अकेले नहीं ले सकता राज्यों में लॉकडाउन का फैसला : ममता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के अनलॉक-4 की गाइडलाइन पर बुधवार को सवाल उठाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यों में लॉकडाउन के बारे में केंद्र अकेले कोई फैसला नहीं कर सकता है। राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बात करते हुए ममता ने कहा कि ऐसे फैसलों को राज्य सरकार को लागू कराना होता है ऐसे में उसे विश्वास में लेना चाहिए। सिर्फ गाइडलाइन जारी कर देना पर्याप्त नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ही असल जमीनी हकीकत का पता होता है।…
मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के…
PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटी ट्विटर की टीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट (Twitter Account) को हैक कर लिया गया। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) या पीएम मोदी के निजी हैंडल से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है। पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर प्रवक्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- ‘हम इस स्थिति से अवगत हैं और अकाउंट की सिक्यॉरिटी के कुछ कदम उठाए…
मप्र में उपचुनाव की नब्ज टटोलने गुजरात और पंजाब के नेताओं को भेज रही है कांग्रेस
मध्य प्रदेश विधानसभा की 27 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पूर्व नब्ज टटोलने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता भी आए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने समन्वयक बनाकर गुजरात से मितुल जोशी और पंजाब से कुलजीत बाछल जैसे चुनिंदा नेताओं को भेजा है। ये दोनों एआइसीसी के सदस्य हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में जाने के कारण से ग्वालियर-चंबल सहित पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति कमजोर हुई है। एआइसीसी के जो नेता प्रदेश आए…
यूपी में अपराध वृद्धि पर मायावती ने सरकार पर साधा निशाना,
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपराध वृद्धि पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन दर्दनाक घटनाएं यहां जंगलराज होना सिद्ध करती हैं। प्रदेश में बेहताशा बढ़ रहे अपराध और दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म ज्यादती से पीड़ित हैं, लेकिन दलितों के ऊपर अन्याय और अत्याचार की लगातार हो रही घटनाएं अति चिंता की बात है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…
नोएडा विधायक व राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट करके दी। पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, पंकज सिंह ने उनके संपर्क में आने वाले सभी जनों से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी जांच करवा लें। बता दें…
मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा का उपचुनाव में लाभ उठाएगी भाजपा
जब मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक धुरी ब्राह्मण नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन धीरे-धीरे इस समाज के नेता किनारे कर दिए गए। भाजपा अब कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा का लाभ उठाने में सक्रिय हो गई है। विधानसभा की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इसके लिए समीकरण भी तैयार होने लगे हैं। कुछ वर्ष पहले तक मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके से सत्यव्रत चतुर्वेदी, ग्वालियर-चंबल से सत्यदेव कटारे, विंध्य क्षेत्र से श्रीनिवास तिवारी और मध्य क्षेत्र से सुरेश पचौरी जैसे नेता कांग्रेस की प्रदेश और देश की…
लोगो को गुलाम बनाने की कोशिश में है भाजपा : राहुल गाँधी
अर्थव्यवस्था की गंभीर होती हालत को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने सुनियोजित तरीके से असंगठित क्षेत्र के कारोबार को तबाह किया है। नोटबंदी, त्रुटिपूर्ण जीएसटी और लॉकडाउन को असंगठित क्षेत्र के लिए काल बताते हुए उन्होंने कहा कि बड़े बिजनेस को प्रोत्साहित करने की कीमत पर छोटे कारोबार-व्यापार पर आक्रमण किया जा रहा है। ज्वलंत मुद्दों पर अपनी वीडियो श्रृंखला के तहत राहुल गांधी ने सोमवार को अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर जारी अपने संक्षिप्त…
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन, भारत रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी ने 13वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया
भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का 84 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. उनका मंगलवार को दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रणब मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति थे. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए थे, जिनके लिए उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा. कठोर…
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, दिवाली तक काबू में होगा कोरोना, साल के अंत तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने रविवार को उम्मीद जताई कि दिवाली तक कोरोना को काबू में कर लिया जाएगा। अनंत कुमार फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ‘नेशन फर्स्ट’ वेबिनार सीरीज को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी और डॉ. सीएन मंजनाथ जैसे विशेषज्ञ शायद इससे सहमत होंगे कि अतीत में दुनिया में सामने आए अन्य वायरस की तरह कोरोना भी कुछ समय बाद स्थानिक हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Harsh Vardhan) ने कहा कि इस महामारी ने हमें एक निश्चित सबक सिखाया…
पार्टी नेताओं को कांग्रेस का संदेश, बंद हो बयानबाजी; हाईकमान कर रहा चिंतन
कांग्रेस अध्यक्ष के शीर्ष पद के चुनाव समेत पार्टी में बड़े बदलाव की मांग जहां एक तरफ थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं पार्टी के मौजूदा नेतृत्व के वफादार नेताओं की ओर से यह संकेत दे दिया गया है कि अब बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। शायद यही कारण है कि विवाद बढ़ने के बाद से पहली बार रविवार को वरिष्ठ नेताओं की ओर से कोई तीखा तंज भरा बयान नहीं आया। रविवार को नेतृत्व की ओर से यह संदेश भी दिया कि पार्टी में बदलाव के जिन मुददों को…
‘मन की बात’ पर राहुल का तंज, बोले- जेईई और नीट की जगह प्रधानमंत्री ने की ‘खिलौने पर चर्चा’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने आज रविवार को स्थानीय खिलौनों को बढ़ावा देने से लेकर मोबाइल ऐप्स, पोषण और कृषि पर बात की। राहुल गांधी ने कोरोना काल में आयोजित होने जा रही जेईई और नीट परीक्षाओं को हथियार बनाकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि जेईई और नीट के परीक्षार्थी चाहते थे कि प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ करें लेकिन उन्होंने ‘खिलौने पर चर्चा’ कर डाली।’ राहुल ने…
कोरोना के नाम पर दोहरे मापदंड अपनाकर राजनीति कर रही दिल्ली सरकार : जावेड़कर
जेईई और नीट की परीक्षा को लेकर यूं तो पूरे देश में राजनीति छिड़ गई है, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार के दो अलग-अलग रुख पर तंज किया है। उन्होंने कहा – ‘कैसा कमाल है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कोरोना नियंत्रण में है और मेट्रो शुरू होना चाहिए और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि कोरोना बढ़ रहा , परीक्षा टलनी चाहिए। क्या यही राजनीति है?’ दरअसल कोरोना के कारण कई मुद्दों पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच…
पीवी नरसिम्हा राव सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जाना जायेगा हैदराबाद विश्वविद्यालय
तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) को सम्मानित करने के लिए और कदमों का एलान किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि हम पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) की महानता और विधानसभा में उनकी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। हमने पीवी नरसिम्हा राव पर एक व्यापक बहस करने और विधानसभा में पीवी का एक चित्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। हम केंद्र सरकार से हैदराबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलकर पीवी नरसिम्हा राव केंद्रीय विश्वविद्यालय करने के…
कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रस सांसद एच वसंतकुमार का हुआ निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। 10 अगस्त को उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। कोरोना संक्रमण के साथ ही निमोनिया के इलाज के दौरान उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। इलाज के दौरान ही उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई और आज उनका निधन हो गया। वो कन्याकुमारी लोकसभा सीट से सांसद थे। एच वसंतकुमार के निधन पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा सांसद एच…
मंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव, फरीदाबाद के केंद्रीय मंत्री है कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दिया। कृष्णपाल ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जितने भी लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आएं हैं, कृपया वह गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णपाल गुर्जर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए…
बसपा ने मप्र में उतारे अपने आठ प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मप्र विधानसभा की 27 सीटों के आगामी उपचुनाव के लिए गुरवार को आठ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल ने गुरुवार को यह घोषणा की। इन आठ उम्मीदवारों में चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों, जबकि चार सामान्य सीटों के उम्मीदवार हैं। ये सभी सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग की हैं। पोहरी में दूसरे स्थान पर रहे कैलाश कुशवाह पर फिर जताया भरोसा शिवपुरी जिले की पोहरी सीट पर बसपा ने कैलाश कुशवाह…
अल्पसंख्यकों को एकजुट कर और हिंदुओं को विभाजित कर सरकारें बनाती रही कांग्रेस : स्वामी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने कहा कि भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र में नहीं बदल रही। संविधान ऐसा करने की अनुमति भी नहीं देता है। हालांकि उन्होंने दावा कि पार्टी की हिंदुत्ववादी विचारधारा बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में अल्पसंख्यकों को एकजुट कर और हिंदुओं को विभाजित कर के सरकारें बनाईं। अब राजनीतिक रूप से हिंदुओं को अपने मतभेदों को दूर कर एक समुदाय के रूप में एकजुट हो जाना चाहिए। स्वामी (Subramanian Swamy) ने गुरुवार को कहा कि भाजपा का वोट शेयर…
आम जनता का जोखिम बढ़ा रही सियासत , कोरोना महामारी के बीच मंडराया वोट का संकट
शहर में कोरोना के औसतन एक सैकड़ा से अधिक नए मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियों को अपने वोट की फ्रिक ज्यादा है। उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस सभाओं का आयोजन कर रही हैं, इनमें भारी भीड़ उमड़ रही है। उधर, जिला प्रशासन दोनों पार्टियों पर हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करवा पा रहा है। भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के बाद बुधवार को कांग्रेस ने सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। मेला ग्राउंड स्थित फैसिलिटेशन सेंटर और उसके बाहर तीन हजार…
