कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को अफसोस लालू नहीं इसलिए टिकट बंटवारे में हो रही देर

बिहार के महागठबंधन (Grand Alliance)  में राजद-कांग्रेस के बीच सीटों और टिकटों को लेकर जारी जो गतिरोध चल रहा था, उसमें बार-बार लालू प्रसाद यादव  की याद आई। कांग्रेस ने इसे जगजाहिर भी किया है। चंपारण में बापू की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के बिहार प्रभारी व सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने सीट बंटवारे में हो रही देर लालू प्रसाद को याद करते हुए कहा कि यह संयोग है कि लालू प्रसाद यहां नहीं नहीं है। लालू प्रसाद होते तो सीट बंटवारे का मामला कब…

कृषि क्षेत्र ही नहीं जहां भी सुधार की जरूरत होगी, उठाएंगे कड़े कदम- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग देश को समर्पित कर दी। इसके बाद रोहतांग सुरंग से सफर कर दूसरे छोर पर लाहुल-स्‍पीति जिला के सिस्‍सू में पहुंचे। यहां पीएम ने स्‍की विलेज के मॉडल को देखा। पीएम मोदी ने सिस्‍सू में जनसभा के बाद सोलंगनाला का रुख किया। करीब 21 मिनट बाद टनल से होते हुए प्रधानमंत्री सुरंग के साउथ पोर्टल पर कुल्‍लू जिला के सोलंग में पहुंचे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेसी स्‍वयं भी सुधार करना चाहते थे। लेकिन वोट की राजनीति के कारण…

‘मारो जवान मारो किसान’ में पीएम मोदी रखते हैं विश्वास- एम मल्लिकार्जुन खडगे

विवादित कृषि विधेयकों के पारित होने से लेकर कानून बनने तक विपक्ष का हंगामा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस नेता एम मल्लिकार्जुन खडगे ने शुक्रवार को कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने के बजाए मोदी का विश्वास ‘मारो जवान मारो किसान’ में है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खड़गे ने कहा कि मोदी की नीतियां…

चीन अपने नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार का हनन करना करे बंद

ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआइ) के अनुसार पश्चिमी चीन के शिनजियांग प्रांत में 2017 के बाद 8500 से अधिक मस्जिदों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा अक्सू में कम से कम 400 कब्रिस्तानों के स्थान पर दूसरे ढांचे खड़े कर दिए हैं। एएसपीआइ की मानें तो उसकी यह रिपोर्ट उपग्रह चित्रों के नमूनों पर आधारित है। वैसे यह कोई पहली रिपोर्ट नहीं है, जो उइगर मुसलमानों पर चीन के अत्याचारों को उद्घाटित करती है। पिछले वर्ष ही संयुक्त राष्ट्र की नस्ली भेदभाव उन्मूलन समिति ने भी…

पीएम मोदी ने ‘वैभव’ समिट की शुरुआत की, कहा- किसानों की मदद के लिए बेहतरीन अनुसंधान चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विज्ञान को सामाजिक और आर्थिक बदलाव के प्रयासों का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए अव्वल दर्जे का वैज्ञानिक अनुसंधान मुहैया कराना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने विज्ञान, अनुसंधान और शोध को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। हम अपने किसानों की मदद के लिए हम अव्वल…

पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच भारत और चीन के बीच WMCC की बैठक, नहीं मिले सही परिणाम

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ भारत और चीन के बीच मामले का हल निकालने के लिए बातचीत का सिलसिला भी लगातार जारी है। बुधवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए गठित वर्किंग मेकेनिज्म ((Working Mechanism for Consultation and Coordination, WMCC) के तहत पांचवें दौर की बातचीत हुई। वार्ता का कोई सीधा नतीजा तो निकलता नहीं दिख रहा है लेकिन संतोषजनक यह है कि दोनों पक्ष आगे भी संवाद…

आखिर भाजपा ने माधवराव को अपनाया , कांग्रेस ने निभाई औपचारिक्ता

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करीब सात माह पहले भाजपा का दामन थामा तो पार्टी ने उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया को भी अपना लिया है। बुधवार को माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उनकी समाधि पर सुबह पुष्पांजलि अर्पित की और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया। वहीं, हर साल प्रभात फेरी निकालकर माधवराव की समाधि तक जाने वाले कांग्रेसियों ने यह रस्म तो निभाई, लेकिन वे समाधि तक नहीं गए। कांग्रेस कार्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित नदी गेट पर माधवराव की प्रतिमा…

क्‍या जादू से गिरी मस्जिद? – ओवैसी ने किया अयोध्या मामले में तीखा प्रहार

हैदराबाद से सांसद और AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या ढांचा विध्वंस केस में प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय न्यायपालिका के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया है। उन्होंने कहा कि अब कोर्ट कह रही है कि वह घटना कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या जादू से गिर गई थी मस्जिद। बता दें कि 28 साल से चल रहे इस मुकदमे में लखनऊ की एक स्पेशल कोर्ट ने लाल कृष्ण आडवाणी समेत 32 आरोपियों को बरी कर दिया है, जिसे लेकर ओवैसी ने…

गडकरी ने संक्रमण से जी‍ती जंग, बोले कोरोना को हराने में आप सब की सुभकामनाये हमारे साथ थी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Union Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना संक्रमण से रिकवर हो गए हैं। उन्‍होंने (Nitin Gadkari) कहा कि मैं आप सभी को यह बताते हुए खुशी महसूस हूं कि आपके सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की बदौलत ही मैं कोरोना से उबर पाया हूं। आप सभी के स्नेह के लिए धन्यवाद… बता दें कि गडकरी (Nitin Gadkari) को 16 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया…

CM योगी आदित्यनाथ की लखनऊ व कानपुर के साथ मेरठ पर खास नजर, विशेष रणनीति बनाने के दिए निर्देश

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने को गंभीर प्रयास कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम को विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर व मेरठ में बढ़ते पॉजिटिव केस को लेकर जिलों के साथ शासन के अधिकारियों को बेहद सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ सरकारी आवास पर आज कोरोना संक्रमण, अनलॉक- 4.0 के साथ विकास कार्य को लेकर समीक्षा की। उन्होंने मुख्य सचिव आरके तिवारी को निर्देश…

उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उप चुनाव , 10 को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उप चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने आज बैठक के बाद आठ में सात सीट पर होने वाले उप चुनाव का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है। रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। केंद्रीय निर्वाचन आयुकत उमेश सिन्हा ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव सुमित मुखर्जी के अनुसार उत्तर प्रदेश की आठ में से सात रिक्त सीटों पर नौ नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।उप चुनाव के…

पीएम का विपक्ष पर निशाना, कहा- ट्रैक्टर जलाकर किसानों को कर रहे हैं अपमानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में बने छह मेगा प्रोजेक्‍ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ट्रैक्टर जलाकर किसानों को अपमानित कर रहे हैं। आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। आज जब केंद्र सरकार, किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाजार में अपनी उपज…

केंद्र के नये कृषि कानूनों को निरस्त करने का कानून बनाएगी कांग्रेस शासित राज्य

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ अपने कड़े विरोध को नये पायदान पर ले जाते हुए कांग्रेस ने पार्टी शासित राज्यों को केंद्र के इस नये कानून को अप्रभावी करने का कानूनी विकल्प तलाशने पर गौर करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यों के अधिकार क्षेत्र में केंद्र के अतिक्रमण के खिलाफ संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप इस विकल्प पर विचार करने को कहा है। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नये कानून के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन का पूरा समर्थन करते हुए कहा नया कृषि…

राष्ट्रपति ने तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी, जम्मू कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक पर भी लगी मुहर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि सुधार से जुड़े तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही तीनों विधेयक अब कानून बन गए हैं। इनमें कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, कृषि (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इन तीनों विधेयकों को संसद ने मानसून सत्र में विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच पारित किया था। मौजूदा वक्‍‍‍त में कृषि विधेयकों को लेकर हंगामा मचा है। किसानों के साथ साथ विपक्षी दलों…

पीएम मोदी ने पाक और चीन पर साधा निशाना कहा- आतंकवाद और युद्ध ने छीन लीं लाखों जिंदगियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए पाकिस्‍तान और चीन पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा‍ कि आतंकवाद और युद्ध ने लाखों जिंदगियां छीन ली। लाखों मासूम बच्चे जिन्हें दुनिया पर छा जाना था वो असमय ही दुनिया छोड़कर चले गए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुधार की जोरदार वकालत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्थाओं और स्वरूप में बदलाव आज की जरूरत है। उन्‍होंने दुनिया को भरोसा दिलाया कि भारत शांति…

झारखंड में भाजपा का आरोप- नियमावली को ताक पर रखकर लालू को दी जा रही विशेष सुविधा

भाजपा ने आरोप लगाया है कि जेल नियमावली और कानून का उल्लंघन कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लोगों से मिलने की सुविधा दी जा रही है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लालू प्रसाद से नेताओं की मुलाकात का सिलसिला निरंतर जारी है और इस दौरान जेल नियमावली और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रतुल ने आगे कहा कि सूबे के जेल महानिरीक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि RIMS डायरेक्टर…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के विरोध में महागठबंधन वाले जोर-शोर से तैयारियों में जुटे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के विरोध में महागठबंधन वाले जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे ही समय में एनसीपी ने भाजपा को हराने की मंशा जाहिर करते हुए महागठबंधन में जुड़ने के संकेत दिए हैं। इस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.के. शर्मा ने कहा कि, हमें सम्मानजनक सीटें मिलीं तो महागठबंधन की जीत की राह आसान कर देंगे।’ राकांपा महासचिव ने कहा कि, ”यदि महागठबंधन में 10 से 15 सीटें मिलें तो बेहतर होगा। अन्यथा हमारी पार्टी 145 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।…

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर के बयान से गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं शिवसेना नेता संजय राउत की डेढ़ घंटे की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं शिवसेना नेता संजय राउत की डेढ़ घंटे की मुलाकात ने कयासों का बवंडर खड़ा कर दिया है। हालांकि, राउत एवं भाजपा दोनों की तरफ से इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकालने की बात कही गई है। लेकिन, फड़नवीस के करीबी नेता प्रवीण दरेकर ने यह कहकर कयासों को बल दिया है कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। राउत और फड़नवीस की मुलाकात डेढ़ घंटे से अधिक चली। मुलाकात से पहले इसकी सूचना दोनों दलों की ओर से गुप्त रखी गई थी। बात…

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मचा घमाशान

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे के लिए महागठबंधन सियासी नफा-नुकसान के आकलन में जुटा है। महागठबंधन के भीतर शहरी इलाकों में भाजपा को थामने के लिए राजद की तुलना में कांग्रेस को अधिक प्रभावी आंका जा रहा है। इसी रणनीति के तहत महागठबंधन में सूबे के शहरी इलाकों की ज्यादा सीटें कांग्रेस के खाते में जाने की पूरी संभावनाएं हैं। चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही महागठबंधन के रणनीतिकारों के बीच सीट बंटवारे की चर्चाएं लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इन चर्चाओं के दौरान…

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया अपनी नयी टीम का ऐलान

देर से सही लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय संगठन को आमूलचूल बदल दिया है। गिने चुने चेहरों को छोड़कर उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री और सचिव तक के स्तर पर नड्डा ने ना केवल नए चेहरे लाए हैं वरन हर राज्य को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। संगठन में नया जोश भर कर नड्डा ने उन क्षेत्रों पर भी नजरें लगा दी हैं जहां भाजपा सत्‍ता से दूर रही है। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल इन राज्यों में प्रमुख…