उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग बचपन में गाते रहे हैं कि ”बिना सिंध के हिंद कहां है, रावी बिन पंजाब नहीं, गंगा आखिर खुश हो कैसे, जब तक संग चिनाब नहीं।” भारत सरकार ने 1960 के सिंधु बंटवारे की समीक्षा का आदेश देते हुए टो टूक कहा है कि ‘वॉटर एंड टेररिज्म डोंट फ्लो टूगेदर’ यानी आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकता। अभी तक पाकिस्तान के हाथों में कटोरा आया है, अब वह एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने…
Category: बोल-बच्चन
अखिलेश यादव का बीजेपी पर जोरदार हमला!
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य तरह के खाद की जरूरत है जबकि कन्नौज, मैनपुरी और संभल समेत तमाम जिलों के किसान इसके लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर…
इन करोड़ों लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन! फाइल हुई तैयार
अगर आप भी प्रधानमंत्री गरीब अन्नमूलन योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि सरकार ने देशभर में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों का डाटा तैयार किया है. जो फर्जी तरीके से योजन का लाभ ले रहे थे. सूत्रों का दावा है कि बहुत जल्द सरकार इन सभी के राशन कार्डों को रद्द करने की तैयारी कर रही है. क्योंकि ये करोड़ों लोग पात्रता की अनदेखी करते हुए योजना का लाभ ले रहे थे. इसके अलावा इन दिनों पूर्ति विभाग राशन कार्ड की ईकेवाईसी के…
राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग, स्पीकर ओम बिड़ला को मिला पत्र
अखिलेश यादव राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पत्र लिखा है। इस पत्र में सीपी जोशी ने राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। सांसद सीपी जोशी ने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों को अपनी मांग का आधार बनाया है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखे गए पत्र में भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि विदेश की धरती पर राहुल गांधी…
भाजपा नेता नितिन गडकरी का बड़ा बयान, चौथी बार हमारी सरकार बनेगी इसकी गारंटी नहीं मगर…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को अपने कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले की उनकी कई सरकार में अपने कैबिनेट पद को बरकरार रखने की क्षमता पर जोरदार तंज कसा. नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘चौथी बार फिर से हमारी सरकार बनेगी इस बात की गारंटी तो नहीं है लेकिन इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि रामदास अठावले फिर से मंत्री बनेंगे.’ इस दौरान रामदास अठावले भी मंच पर मौजूद थे. हालांकि इसके बाद नितिन गडकरी ने कहा कि वह मजाका कर…
डिंपल यादव ने मथुरा-वृंदावन के प्रसाद पर उठाया सवाल ?
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में बीफ मिलने की खबरें पूरे देश में वायरल हो रही है। तिरुपति बालाजी के बाद कई मंदिरों में प्रसादों की जांच होने लगी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने मथुरा-वृंदावन के प्रसाद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि मथुरा वृंदावन के प्रसाद में भी मिलावट होती है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने योगी सरकार से प्रसाद में मिलने वाले खोये की जांच कराने की मांग की है। डिंपल का ये बयान तेजी से…
अखिलेश यादव ने किनारे लगा दिया, ओपी राजभर ने आजम खान को लेकर किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। ओपी राजभर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार सुभासपा मुखिया ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोल दिया है। राजभर ने कहा कि आजम खान की आज की स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। साथ ही अखिलेश यादव पर आजम खान को किनारे लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि…
अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी बीजेपी
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी छिनना तय है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम और अन्य अफसर तैनात हो रहे हैं। उन्होंने…
आतिशी होंगी भारत में सबसे कम उम्र की सीएम
आम आदमी पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है. अगले चुनाव तक अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ही रहेंगी. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आधिकारिक तौर पर दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की. गोपाल राय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची थी, लेकिन वे नाकाम साबित हुए. AAP…
यूपी उपचुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक, क्या होने वाला है इस बैठक में ?
लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित पराजय के बाद बसपा प्रमुख मायावती सक्रिय हो गई हैं. ऐसे में उपचुनावों से दूर रहने वाली बसपा को इस बार मैदान में उतारने का पूरा मूड बना लिया है. इन सीटों पर प्रभारी घोषित करके तैयारियों को जहां रफ्तार दे दिया है, वहीं गुरुवार को पदाधिकारियों को तलब कर आगामी रणनीति भी तय करेंगी. बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं. वह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठकों के साथ ही यूपी पर उनका फोकस ज्यादा है. यहां होने वाले उपचुनाव…
दिल्ली : अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान , CM की कुर्सी से दूंगा इस्तीफा”
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से जनता के बीच में आ गए है.जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से हमलावर हो गए है. सबसे बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है. केजरीवाल का सीएम पद छोड़ने का एलान किया है.केजरीवाल ने कहा कि दो दिन बाद सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दूंगा. विधायक दल की मीटिंग में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि हमारे ऊपर भगवान का आशीर्वाद है. छोटी…
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी , ‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं’
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरम है. इस बीच कुरुक्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, “हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है. कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है.” पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है. हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक…
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस ?
तेजनारायण पांडेय ने बताया अयोध्या को लेकर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद से अधिकारियों भाजपा नेताओ की आंखें जमीनों पर लग गयी है। जिस जमीन पर सेना युद्धाभ्यास करती थी, फायरिंग रेंज था वहां की जमीन को भाजपा नेताओं ने प्लॉटिंग कर की। उद्योगपति यों को बेंच दी गयी,भाजपा के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, ने जमीनों की प्लॉटिंग करवा दी गयी। भाजपा सरकार में नेता अधिकारी सेना की जमीन पर कब्जा कर चुके है,प्रॉपर्टी डीलिंग की जा रही है,सस्ते कौड़ियों के दाम पर खरीद कर महंगे प्लाटिंग कर बेचे जा रहे…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सात नेताओं का भाजपा से इस्तीफा ?
भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई और नेताओं ने बगावत कर दी है। युवा नेता देवेंद्र कादियान ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर 100 करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप लगाया।भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया। कादियान के अलावा पार्टी के छह और नेताओं ने भी टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ने का एलान किया। इनमें असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, भाजपा…
हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दो सूची, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट, 86 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी तेज है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की एक के बादा एक दो सूची जारी कीं। पहले बुधवार रात पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम शामिल है। पार्टी ने कैथल विधानसभा से उन्हें चुनावी समर में उतारा है। वहीं, कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। इसके बाद एक और सूची देर रात जारी हुई जिसमें पांच उम्मीदवार उतारे गये। इस तरह अब कांग्रेस…
ओपी राजभर ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, जाति जनगणना को लेकर कही ये बात
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनावों को लेकर मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट काफी चर्चित होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुछ समय पहले विधायक हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने कन्नोज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और वहां से जीत हासिल करने के बाद करहल विधानसभा सीट को छोड़ दिया। इस सीट पर ज्यादातर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा बना रहा है। सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी…
जदयू (JDU) में मूल विचारधारा बनाम बीजेपी से रिश्ते पर जंग
लोकसभा चुनाव के बाद जदयू में पार्टी की मूल विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहने और भाजपा से सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने वाले नेताओं के बीच अंदरखाने तकरार बढ़ रही है। पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की वक्फ संशोधन बिल पर मोदी सरकार को खुला समर्थन और इसके बाद मूल विचारधारा से जुड़े सवाल उठाने के तत्काल बाद मुख्य प्रवक्ता पद से हुई केसी त्यागी की विदाई दोनों धड़ों की जंग सामने आ गई है। बहरहाल इस पूरे मामले में बिहार के सीएम नीतीश दोनों धड़ों के…
अखिलेश ने भाजपा पर लगाया पीडीए विरोधी होने का आरोप, कहा- हर स्तर पर सरकार करती है भेदभाव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार घोर पीडीए विरोधी है। हर स्तर पर भेदभाव करती है। मुख्यमंत्री और भाजपाई पीडीए से नफरत करते है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद भी 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। सपा मुखिया ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर शासन सत्ता में ऊपर से लेकर नीचे तक पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। भाजपा की…
जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत बोले- जातियां भगवान ने नहीं पंडितों ने बनाई, हिंदू-मुसलमान सब एक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जातिवाद को लेकर कहा कि हमारे समाज के बंटवारे का फायदा हमेशा दूसरों ने उठाया है। इसी से हमारे देश में आक्रमण हुए और बाहर से आए लोगों ने फायदा उठाया। यह बात आपको कोई ब्राह्मण नहीं बता सकता आपको स्वयं ही समझना होगा। हमारी आजीविका का मतलब समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है जब हर काम समाज के लिए होता है तो कोई ऊंचा-नीचा या कोई अलग कैसे हो गया। भागवत ने कहा कि भगवान ने हमेशा बोला है कि मेरे लिए सभी एक…
बिना चिंता कराइए इलाज, पैसा देगी सरकार: मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन…
