महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया के सामने आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध या अंदरूनी लड़ाई नहीं है। मैं और एकनाथ शिंदे दोनों जानते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो हमें क्या करना चाहिए। हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है, उन्हें करारी शिकस्त दी है और विधानसभा में शानदार जीत हासिल की है। यह लड़ाई हमने साथ मिलकर लड़ी है। जिस प्रेस…
Category: बोल-बच्चन
छह बार के भाजपा विधायक मोहन बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए ?
छह बार के भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। गुप्ता द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया, जबकि गजेंद्र सिंह यादव ने अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किए गए दूसरे प्रस्ताव का समर्थन किया। एक भावुक संबोधन में बिष्ट ने अपने चुनाव के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि विधानसभा के नियमों और मानदंडों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा…
मुख्यमंत्री कार्यालय से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाये जाने के विरूद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा: आप ?
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें ‘हटाए जाने’ के खिलाफ वह अपना विरोध जारी रखेगी। आप विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उनकी पार्टी के सहयोगी कुलदीप कुमार ने दावा किया कि पार्टी के विधायकों को ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर विधानसभा से निलंबित कर दिया गयाउन्होंने कहा, ‘‘भाजपा विधायक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे, लेकिन आप विधायकों को ‘जय भीम’ का नारा…
यूपी में बीजेपी की बी टीम कौन, मायावती और राहुल में छिड़ी जंग
‘बीजेपी की बी टीम’को लेकर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती के बीच सियासी संग्राम छिड़ा दिख रहा है. कांग्रेस सांसद ने रायबरेली दौरे पर बसपा मुखिया को बीजेपी की बी टीम बताया था. इस पर मायावती ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि राहुल गांधी को उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए. मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार बीजेपी…
केंद्र सरकार के ‘अन्याय’ के खिलाफ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा कर्नाटक: सिद्धरमैया ?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था भाजपा के कथित “विश्वासघात” का सामना करने के लिए पर्याप्त मजबूत है और राज्य भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के “अन्याय” के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगा। सिद्धरमैया ने विपक्ष से राज्य में झूठ फैलाना बंद करने और कर्नाटक के लोगों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सरकार की सहायता करने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बसवराज बोम्मई…
सीएम फडणवीस से मतभेद की खबरों के बीच शिंदे ने कहा: मुझे हल्के में न लें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेद बढ़ने की चर्चा के बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, और उन्होंने पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने का परोक्ष रूप से उल्लेख किया।नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो समझने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और शिवसेना नेता दिवंगत आनंद दीघे के कार्यकर्ता रहे हैं।शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व…
रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान, जानें कौन है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित…
‘डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर वाली’, महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर अखिलेश यादव ने किया हमला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये डबल इंजन वाली नहीं डबल ब्लंडर वाली सरकार है. 100 करोड़ लोगों का इंतजाम करने वाले लगो अपने आप को ही चमका रहे हैं उन्होंने इस तरह प्रचार किया जैसे कुंभ पहले कभी नहीं हुआ. सपा अध्यक्ष ने ये बात कानपुर में एक निजी कार्यक्रम से लौटते हुए कही. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद वो इटावा जा…
दिल्ली: 17 फरवरी को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित
दिल्ली में 17 फरवरी (सोमवार) को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी 18 फरवरी की बजाय 20 फरवरी को होगा। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें…
CM नीतीश के गढ़ से तेजस्वी करेंगे 2025 के सियासी रण का आगाज, 19 फरवरी को जाएंगे नालंदा ?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 21 फरवरी को संपन्न हो जाएगा। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतिम व दसवें चरण के अंतर्गत तेजस्वी तीन दिन के भीतर छह सांगठनिक जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा की शुरुआत वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे।3 दिन में इन जिलों की यात्र करेंगे तेजस्वी यादव19 फरवरी को तेजस्वी यादव नालंदा और बिहारशरीफ की यात्रा करेंगे।20 फरवरी को तेजस्वी यादव नवादा की यात्रा करेंगे।21 फरवरी…
क्या अब मणिपुर जाने और “लोगों से माफी मांगने” का साहस करेंगे प्रधानमंत्री: खड़गे ने पीएम मोदी पर बोला हमला ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया क्योंकि कोई भी विधायक भारतीय जनता पार्टी की “अक्षमता” का बोझ स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब मणिपुर का दौरा करने और वहां के लोगों से माफी मांगने का साहस दिखा पाएंगे? मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट…
लोकसभा में वित्त मंत्री पेश करेंगी नया इनकम टैक्स बिल, आसान भाषा के साथ होंगे ये बदलाव
संसद का बजट सत्र जारी है। आज यानी गुरूवार को बजट सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही होगी। इस दौरान लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा, जिसका बजट के बाद से ही इंतजार किया जा रहा है। यह बिल पुराने इनकम टैक्स बिल 1961 की जगह लेगा। इस बिल को लेकर तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। इस बिल का ड्राफ्ट भी जारी हो गया है। नए इनकम टैक्स बिल में 536 धाराएं और 23 चैप्टर हैं। 622 पेजों वाला यह बिल छह दशक पुराने इनकम…
आप के 16 विधायकों को आया फोन, पार्टी छोड़ने पर मंत्रीपद के साथ-साथ करोड़ों का ऑफर
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि एक पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है ? उन्होंने आगे कहा, “जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए…
दिल्ली चुनाव: आप की निगाहें हैट्रिक पर! बीजेपी 27 साल से सत्ता की प्यासी ?
दिल्ली में एक बार फिर लोकतंत्र का महासंग्राम शुरू हो गया है। 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) तीनों दल आमने-सामने हैं। AAP, जो पिछले दो चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज कर चुकी है, इस बार भी अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि बीजेपी और कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर देने को…
अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है। इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग…
दिल्ली दंगल में आज राहुल गांधी की एंट्री, BJP को अपने ही नेता ने दिया ‘करंट’, धरने पर बैठा ?
दिल्ली चुनाव में वोटिंग को अब करीब तीन सप्ताह का वक्त बचा है. एक तरफ आम आदमी पार्टी और बीजेपी इस वक्त एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप में लगी हुई है. वहीं, आज चुनावी समर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की एंट्री होने वाली है. सीलमपुर में राहुल गांधी आज रैली करेंगे. उधर, दिल्ली की सीएम आतिशी का भी बड़ा रोड-शो हो सकता है. वो आज कालकाजी विधानसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका रोडशो भी है.…
अरविंद केजरीवाल दो सीट से लड़ सकते हैं चुनाव ?
दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर हर दिन नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. क्योंकि, इस सीट पर बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है इस सीट पर चुनाव आयोग भी चौथे…
केजरीवाल, आतिशी या सिसोदिया नहीं बल्कि ये हैं दिल्ली के सबसे अमीर एमएलए ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 5 फरवरी को चुनाव के लिए वोटिंग होगी तो वहीं 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. क्या आपको पता है कि दिल्ली का सबसे अमीर एमएलए कौन है? सबसे अमीर विधायक अरविंद केजरीवाल आतिशी मार्लेना या मनीष सिसोदिया दिल्ली के सबसे अमीर विधायक नहीं हैं बल्कि वर्तमान विधानसभा में सबसे अमीर मुंडका से आम आदमी पार्टी के विधायक धर्मपाल लाकड़ा हैं. नेताओं की कुंडली बताने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक, दिल्ली की विधानसभा के 65 मौजूदा विधायकों में…
कांग्रेस ने फंसा दी अरविंद केजरीवाल की गाड़ी, ‘इंडिया’ से बाहर करने का अल्टीमेटम देकर AAP ने चल दिया दांव ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 25 दिन बचे हैं. सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आ जाएंगे. तब यह साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली की जनता तीसरी बार सत्ता में वापस लाती है या त्रिकोणीय मुकाबले फंसी आप का बेड़ा गर्क होता है. इंडिया ब्लॉक में पड़ी फूट और कांग्रेस के भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी का दुश्मन बन जाने के कारण अरविंद केजरीवाल की राह आसान नहीं दिख रही.…
अखिलेश जाएंगे तो हम उनके साथ… अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दिया ये ऑफर?
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. एक ओर सरकार नित दिन नए वादे कर रही है तो वहीं विपक्ष तैरायिों पर आरोप लगा रहा है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को साथ प्रयागराज चलने का ऑफर दिया है. महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘हम कह रहे हैं कि अखिलेश जी जाएंगे…
