उत्तराखंड में दो बार नेतृत्व परिवर्तन के बाद कर्नाटक और अब गुजरात में बदलाव। इसकी पटकथा पिछले साल हरियाणा, झारखंड और कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही लिख ली गई थी। लोकसभा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव में बरकरार न रहने से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर नेतृत्व परिवर्तन की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि यही फार्मूला…
Category: बोल-बच्चन
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रिकार्ड टीकाकरण की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे विशेष अभियान
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में यूं तो भारत ने पहले की एक दिन में 1.40 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर विश्व कीर्तिमान बना चुका है। परंतु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मनाए जा रहे सेवा दिवस के दिन इस मामले में एक नया और अद्भुत रिकार्ड बनाने की तैयारी है। दरअसल केवल सरकार ही नहीं बल्कि भाजपा के लगभग आठ लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवी भी टीकाकरण अभियान से जुड़ेंगे। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि लगभग सात लाख प्रशिक्षित स्वयंसेवी तैयार हो चुके…
मध्यप्रदेश : दिग्विजय सिंह का आरएसएस पर हमला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए देश भर में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने आरएसएस पर हमले तेज कर दिये हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आरएसएस की तुलना तालिबान से की है। उनका दावा है कि आरएसएस के पास महिलाओं के लिये तालिबान के समान विचारधारा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तालिबान का कहना है कि महिलाएं मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। मोहन भागवत ने कहा कि महिलाएं घर…
तो क्या एक हो जायेगा अनुप्रिया पटेल और कृष्णा पटेल ने का अपना दल
अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अगर अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के प्रस्ताव को स्वीकार किया तो अपना दल के दोनों कुनबे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले साथ आ सकते हैं। अनुप्रिया ने बहन पल्लवी पटेल और उनके पति को राजनीति से दूर रखने की शर्त पर अपनी मां के सामने मंत्री पद के साथ पार्टी का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया है। दोनों धड़ों को एक करने के लिए अनुप्रिया ने कृष्णा के समक्ष अपने एमएससी पति आशीष पटेल का इस्तीफा करा…
एक मामले में असदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बाराबंकी जिले में भड़काऊ भाषण के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। ओवैसी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस साल की शुरूआत में एक सदी पुरानी मस्जिद को ‘शहीद’ कर दिया था।पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि ओवैसी पर गुरुवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा…
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत के अनोखे बोल
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच विवाद में कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने अनोखी बात कही है। रावत ने कहा कि कैप्टन व सिद्धू के बीच विवाद से पंजाब में कांग्रेस को फायदा ही होगा। पंजाब कांग्रेस में कलह के बारे में पूछने पर रावत ने कहा कि अगर कैप्टन व सिद्धू का विवाद है तो यह कांग्रेस के लिए प्लस ही होगा। यह बात इसलिए अहम है क्योंकि विरोधी अब तक आरोप लगाते रहे हैं कि सिद्धू व कैप्टन का झगड़ा कांग्रेस…
इस महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान उनके अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिलने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एएनआइ को सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिर पीएम मोदी 23-24 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आखिरी बार 2019 में अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
तालिबान को जल्द मान्यता दे सकता है भारत, आतंकी संगठन अलकायदा और आइएस बने चिंता का कारण
भारत सरकार ने तालिबान से आधिकारिक तौर पर वार्ता शुरू कर दी है और इस बात के भी संकेत है कि अफगानिस्तान में जल्द गठित होने वाली तालिबान की सत्ता को भारत मान्यता देने में ज्यादा देर नहीं करेगा। परंतु, तालिबान के साथ रिश्तों की गाड़ी किस तरफ जाती है यह पूरी तरह से इस बात से तय होगी कि अफगानिस्तान में भारत विरोधी शक्तियों को किस तरह से देखा जाता है। भारत कतई यह नहीं चाहेगा कि तालिबान शासन के तहत अलकायदा और इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आइएस-के) जैसे आतंकी संगठन…
भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान ,राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सवेरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ‘सद्भावना दिवस’ के मौके पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में नया सबेरा लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का नाम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई आशा का भी पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष…
स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी बोले- भारत के लिए आस्था का मतलब- उमंग, उत्साह, उल्लास और मानवता पर विश्वास…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के मौके पर 125 रूपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हम सब जानते हैं कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्णभक्त तो थे ही साथ ही वो एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने देश के स्वतन्त्रता संग्राम में संघर्ष किया था। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कॉटिश कॉलेज से अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर…
भाजपा ने की राहुल की खिंचाई ,जलियांवाला बाग स्मारक मामला , कहा- ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया
भाजपा ने जलियांवाला बाग स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर सरकार पर हमले के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया, लेकिन अब मोदी सरकार द्वारा की गई कवायद पर राजनीति कर रहे हैं।राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस नेता को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने प्रसिद्ध स्मारक के लिए क्या किया, जो दशकों तक अपने शासन के दौरान 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा मारे…
सरकार में शामिल किए गए तीन नए मंत्री,बिप्लब देब ने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये असंतुष्टों को साधा,
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये भाजपा के भीतर पनप रहे असंतोष को साधने का प्रयास किया है। राज्य मंत्रिमंडल में मंगलवार को तीन नए मंत्री शामिल किए गए, जिनमें से दो विरोधी खेमे के हैं। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में शुमार रामप्रसाद पाल व सुशांत चौधरी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप राय बर्मन के खेमे से बताए जाते हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में पाल, चौधरी व भगबान दास को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौधरी को सूचना एवं सांस्कृतिक…
एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में दी जानकारी,राष्ट्रीय पार्टियों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिले 3,377 करोड़
राष्ट्रीय दलों को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अज्ञात स्रोतों से 3,377.41 करोड़ रुपये मिले जो उनकी कुल आय का 70.98 फीसद हिस्सा है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी। एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की जो कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस और बसपा समेत राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक राशि है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये…
मोदी सरकार आज 38 करोड़ लोगों को देगी बड़ी सौगात
मोदी सरकार ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से की गई इस पहल का फायदा करीब 38 करोड़ श्रमिकों को होगा। इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। इसके जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस पहल के तहत श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक…
राहुल से तीन घंटे मुलाकात के बाद भी नहीं सुलझा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद
छत्तीसगढ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। पार्टी दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है। पर विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। बैठक के बाद भी सिंहदेव की नाराजगी बरकरार है। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के बाद पार्टी की तरफ से यह दिखाने की कोशिश की गई कि सबकुछ ठीक है। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि…
जातिगत जनगणना के लिए दबाव! आज PM मोदी से एक साथ मिलेंगे नीतीश और तेजस्वी
देश में जातिगत जनगणना को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. केंद्र पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है. जोर देकर कहा जा रहा है कि अब देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए. विपक्ष के अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी ये मांग उठाने लगी हैं. अब इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात होने जा रही है. वे आज सुबह 11 बजे पीएम से मिलने जा रहे हैं. उनके साथ 10 दलों के नेता भी शामिल होंगे. जातिगत जनगणना पर…
ममता दीदी की राजनीति: मुकुल रॉय के बाद अब दिलीप घोष के साथ चाय पर आमंत्रण से सियासी अटकलें तेज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। इस आमंत्रण के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा को बांटने की कोशिश में लग गई हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी हुई था। दरअसल, रविवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित चाय पार्टी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भाजपा नेता दिलीप…
क्या उपेंद्र कुशवाहा फिर से दिखाने लगे तेवर
जद (यू) के बड़े नेता औपचारिक तौर पर भले ही कह रहे हैं कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में यह खुलकर सबके सामने आ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ उनके समर्थकों ने आरसीपी के स्वागत समारोह से दूरी बना ली। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी के पटना पहुंचने से पहले ही यह कहते हुए जहानाबाद निकल गए कि उन्हें स्वागत समारोह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।उपेंद्र…
दुनिया को कामकाज का तरीका सिखा रही दिल्ली’ केजरीवाल बोले- 2047 तक सिंगापुर के बराबर करेंगे हर व्यक्ति की आय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में तिरंगा फहराया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के काम करने की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। दिल्ली सरकार ने लोगों से जुड़ी 150 से सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इससे लोगों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को फ्री इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद है कि 2047 में जब देश अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब तक दिल्लीवासियों की आय सिंगापुर के…
ऐतिहासिक:ओडिशा में बीएसएफ बेस पर पहली बार फहरा तिरंगा
मलकानगिरि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर मोहूपदार में बीएसएफ की सीओबी (कंपनी ऑपरेटिंग बेस) है। यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर घने जंगलों के बीच है। इस बेस की निगरानी बीएसएफ की 160वीं बटालियन के जवान करते हैं। इस बेस को राज्य के सर्वाधिक नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाने और इन इलाकों में विकास कार्यों की शुरुआत के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बीच इसी साल 28 मई को सक्रिय किया गया था। मोहूपदार और इसके आस-पास के इलाकों में…
