पीलीभीत : शारदा सागर व सिंचाई विभाग से तीन साल पहले बनी सड़क बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील

पूरनपूर। शारदा सागर और सिंचाई विभाग द्वारा जीरो से बाइस किलोमीटर तक बनाई गई सड़क आज अपनी टूट-फूट और जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। करीब तीन साल पहले बनी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और दरारें हर कदम पर यात्रियों को रोकती हैं। ग्राम प्रधान नगरिया खुर्द विवेकानंद सरकार का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद इसमें दरारें पड़नी – शुरू हो गई थीं। आज गर्भवती – महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में भी इस रास्ते…

राजस्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन पर संशय, समाज में गहराती नाराजगी

जयपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 राजस्थान में माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य और काछी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं की मांग करता रहा है। इसी उद्देश्य से पूर्ववर्ती सरकार ने 23 अक्टूबर 2022 को राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित किया था, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत शामिल किया गया। हालांकि, बोर्ड गठन को स्वीकृति मिलने के बाद लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है…

तमिलनाडु पुलिस में बड़ा बदलाव : IPS जी. वेंकटरमन बने नए डीजीपी

चेन्नई :(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तमिलनाडु सरकार ने राज्य पुलिस बल के सर्वोच्च पद पर अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी थिरु जी. वेंकटरमन को तमिलनाडु का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक/हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीजीपी थिरु शंकर जिवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जी. वेंकटरमन, जो अब तक डीजीपी प्रशासन के पद पर कार्यरत थे, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा, सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आईपीएस विनीत देव…

हरदोई पुलिस हिरासत में युवक की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि पुत्र रामराज्य राजपूत, निवासी अहमदनगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रवि को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया था। शिकायतकर्ता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को लेकर मामला दर्ज कराया था।हिरासत के दौरान रवि द्वारा थाने के अंदर फांसी लगा लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के…

कानपुर देहात में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया।

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले को नई पुलिस अधीक्षक मिल गई हैं। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद कानपुर देहात में आगमन कर आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक एवं सभी क्षेत्राधिकारीगण के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों को अपने कार्य करने की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने पर…

श्रावस्ती :IPS राहुल भाटी ने एसपी का कार्यभार संभाला

श्रावस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त IPS राहुल भाटी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। राहुल भाटी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि कानून का राज स्थापित करना और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण रखना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी…

फर्रुखाबाद में आकाशीय बिजली का कहर: चार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले में रविवार को अचानक बदले मौसम ने चार युवकों के जीवन पर आफ़त ला दी। थाना क्षेत्र के ग्राम कांधेमई मिल्किया में खेतों में भैस चरा रहे चार युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गये। सभी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कांधेमई मिल्किया निवासी अंकित (17) पुत्र मुलायम सिंह, आकाश (22) पुत्र राजेन्द्र, रोहन (16) पुत्र ओंकार और ऋषभ (15) पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक…

एटा में आसमानी आफ़त: खेत में गिरी बिजली से दो दर्जनों से अधिक बकरियों की दर्दनाक मौत

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के हत्सारी गांव में रविवार को अचानक हुई आसमानी आफ़त ने बड़ा कहर ढा दिया। खेतों में चर रही बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरने से देखते ही देखते 23 बकरियां मौके पर ही मौत का शिकार हो गईं। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में दहशत और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हत्सारी गांव के पशुपालक पुष्पेंद्र पुत्र सियाराम, गिरीश चंद्र पुत्र सियाराम, बीरसहाय पुत्र अग्नलाल और अतर सिंह पुत्र दयाराम अपनी बकरियां खेतों में चरा रहे…

कौशाम्बी में करारी पुलिस की बड़ी सफलता, 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना करारी पुलिस टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना करारी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नयापुरवा पावर हाउस मोड़, करारी–मंझनपुर रोड पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की…

प्रयागराज: थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-252/2025 धारा-64(1)/351(3) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संजय गौतम पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम लाहुरतारा थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-31.08.2025 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मुर्दहिया पुलिया के पास…

प्रयागराज: मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता विधान सभा शहर दक्षिणी के लिए नवचयनित 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरण

मंत्री, आद्योगिक विकास, निर्यात पोत्साहन, एन0आर0आई0, निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) जी के कर-कमलों द्वारा रविवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जनपद प्रयागराज में कुल 452 चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मे से विधान सभा शहर दक्षिणी में नवचयनित 40 अभ्यर्थिनियों को विकास भवन प्रयागराज के सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। माननीय मंत्री जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधान सभा शहर दक्षिणी में नवचयनित 40 अभ्यर्थिनियों में बाल विकास परियोजना शहर प्रथम से 18, बाल…

लखनऊ:यूपीपीसीएल चेयरमैन ने मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता को किया निलंबित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आईएएस आशीष गोयल ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर में तैनात अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों एवं कार्यप्रणाली में अनियमितताओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही या सेवा में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर…

आगरा में कुशवाहा युवा मंच द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कुशवाहा युवा मंच, आगरा के तत्वावधान में रविवार को माथुर वैश्य धर्मशाला में कुशवाहा, शाक्य, मौर्य एवं सैनी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद माननीय भारत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व सांसद माननीय रघुराज सिंह शाक्य, विधायक माननीय भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री गिर्राज सिंह कुशवाहा, आगरा की महापौर…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा का भरोसा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज प्रभारी अनुराग मिश्र तथा पुलिस बल द्वारा रविवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यह फ्लैग मार्च आयोजित किया, ताकि आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया और नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी…

शाहजहांपुर:आपदा प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किए चेक वितरित

शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने की नीति के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने दो मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की। ग्राम निजामपुर गौटिया निवासी दिवंगत दीपक पुत्र श्यामलाल की माता श्रीमती कमलेश्वरी तथा ग्राम तिउलक निवासी दिवंगत राजेन्द्र पुत्र कन्हई की पत्नी श्रीमती राजरानी को…

फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान दुखद हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा नगला समई, पोस्ट पिपरगांव क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान विवेक कुमार यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी नगला समई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से विवेक कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार…

शाहजहाँपुर पुलिस को “शौर्य रत्न सम्मान” से सम्मानित

शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद में हंगामा टाइम्स समाचार पत्र द्वारा आयोजित शौर्य रत्न सम्मान समारोह में शाहजहाँपुर पुलिस को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना, थाना सदर बाजार क्षेत्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहजहाँपुर पुलिस के अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से सराहा गया। इसी उपलब्धि के आधार पर पुलिस विभाग को “शौर्य रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ…

अलीगढ़ PWD में 219.52 करोड़ के टेंडर घोटाले का खुलासा, अधीक्षण अभियंता निलंबित

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा घोटाला सामने आया है। विभाग के 219.52 करोड़ रुपए के टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, PWD अलीगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अभियंता सौरव बैराठी को उनके पद से हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। शासन स्तर पर हुई जांच में पाया गया कि करोड़ों रुपए के टेंडर…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी और बारावफात को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा प्रभारी लक्ष्मण सिंह व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह…

लखनऊ:आईपीएस एन.रविंद्र ADG सेवानिवृत्त, DGP राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन. रविंद्र (ADG) सेवानिवृत्त हो गए। उनके लंबे कार्यकाल में पुलिस सेवा के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में अधिकारियों ने एन. रविंद्र के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि…