पीलीभीत : हैंडपम्प अपने अधिकारियों से कहता है साहब हमें भी देखिये

पीलीभीत: जल ही जीवन है यह बात सभी जानते है फिर भी कर्मचारी ध्यान नहीं देते । बता दें ग्राम मकरंद पुर पोस्ट पिपरिया दुलई के पावन स्थान श्री बाला जी महाराज के दरबार में काफी भक्त आते है परन्तु वहाँ का जो सरकारी हैंडपम्प खराब पडा है उस वजह से भक्तों को पीने के पानी की काफी दिक्कत होती है ।उस खराब हैंडपम्प की तरफ ग्राम प्रधान व कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं । हैंडपंप अपने अधिकारियों से कहता है साहब हमें भी देखिये । रिपोर्ट – राजेश…

बदायूं : बीमारी को देखते हुए मच्छरों की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान किया मॉर्टिन वितरण

बदायूं : बरसात के साथ मछरों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो जाता है. इससे मलेरिया अपने पैर पसारता है. इससे सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत बसैया खेड़ा ललबुझिया में ग्राम प्रधान प्रदीप शाक्य ने मोट्रीन वितरित की. इसी के साथ ही प्रदीप शाक्य ने ग्रामीणों से मच्छरों से बचने के उपाय भी बताएं और आश्वाशन दिया की ग्रामसभा में फोगिंग लगातार कराएंगे जो की काफी दिनों से जारी है .

पीलीभीत/पूरनपुर–मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पीलीभीत/पूरनपुर– मंडी के समिति के व्यापारियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री संबोधित मंडी सचिव को दिया जिसमें उन्होंने कहा कि दिनांक5.6.2020 को मंडी अधिनियम के कानून में परिवर्तन करते हुए मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया गया है परंतु इसमें नए कानून के बाद भी नवीन मंडी परिसर के कारोबारियों पर मंडी शुल्क पूर्व की भाति लागू है। 14.6.2020 को मंडी शुल्क आधा प्रतिशत काम करने की घोषणा की इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए ज्ञापन…

पीलीभीत: शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवों को समर्पित की गई पुस्तक

पूरनपुर। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ की बहुचर्चित पुस्तक ‘लॉकडाउन के शॉक’ का आज देव समर्पण के साथ विमोचन किया गया। विधायक व अन्य अतिथियों ने पुस्तक के बारे में अपने विचार रखते हुए इसे एक अच्छी व उपयोगी पुस्तक बताया और इसके कालजई होने की कामना की। लॉकडाउन के विविध काव्य चित्रों से युक्त यह पुस्तक लॉकडाउन काल में लिखने के साथ ही अल्प समय में प्रकाशित करा कर कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ ने शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ पुस्तक देव गणों…

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत/पूरनपुर तहसील के हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी में बढ़ा जलस्तर

पीलीभीत: पूरनपुर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र के गांव राहुल नगर में खतरा बढ़ गया। शारदा नदी राहुल नगर तक पहुंच गई है इससे राहुल नगर के अलावा कई गांव खतरे की निशानी पर हैं। कॉलोनी नंबर 6 के कुछ घरों में जलभराव हो गया है नदी का पानी चंदिया हजारा राहुल नगर कबीर गंज के रास्ते में आ गया। बाढ़ की आशंका को लेकर राहुल नगर के लोगों में दहशत देखी गई है। शारदा नदी की बाढ़ ने पिछले कुछ साल में राहुल नगर गांव में…

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माधोटांडा का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश /पीलीभीत: पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा रात्रि थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया जिसमे अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कार्यालय विवेचना कक्ष टॉयलेट का निरीक्षण किया ।टॉयलेट में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक की फटकार लगाई ।विवेचना कक्ष में कंप्यूटर नहीं रखे होने पर नाराजगी जाहिर की एवं सीसीटीएनएस कार्यालय को सीसीटीएनएस कार्यालय विवेचना कक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए ।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोनावायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन…

उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: टिड्डी दल से किसान है परेशान , ताली और थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाया

मैनपुरी: थाना एलाऊ के क्षेत्र संजापुर तुरशन गढ़ी बखतपुर पुङरी में टिड्डी दल दिखा । वहां के लोगों ने थाली और ताली बजाकर टिड्डी दल को भगाया । टिड्डी दल के आने से किसान बहुत ही परेशान है। टिड्डी दल की संख्या लाखों में है।

उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: बेवर पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर दबोचे

मैनपुरी: एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेवर पुलिस ने सीओं भोगांव प्रयांक जैन के कुशल नेतृत्व में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े पांच बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से पुलिस ने कार और असलाह वरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए लोगो को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।बताते चले कि बेवर इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश…

खुटहन/ जौनपुर-समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हुए सपा के युवा नेता।

खुटहन/ जौनपुर- इलाहाबाद में बरसों से सेवा कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित यादव ने समर्थकों संग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया । उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग समुदाय को लेकर साथ चलती है और इसी में राष्ट्रीयता की भावना है। बाकी सब जनता को छलने का काम करती है ।इनके साथ शामिल हुए राजन यादव , कृष्णा यादव ,प्रकाश यादव , सुनील पासवान, श्रवण…

पीलीभीत।शिक्षकों से ट्यूशन पढ़ाने वाले छात्र फेल छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में कर दिया पास

पीलीभीत। जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले गोपाल ने सांसद से शिकायत की है कि उनके दो भाई गांव के ही एक स्कूल में दसवीं के छात्र थे। इस बार उन्होंने दसवीं की परीक्षा दी और पास हो गए। उनके दोनों भाइयों को प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए गए। जबकि एक समुदाय विशेष के छात्रों को फेल होने पर भी प्रैक्टिकल में अधिक नंबर दे दिए गए। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों से ट्यूशन न पढ़ने वाले छात्रों के साथ भी नंबर देने में…

कोरबा : लड़की वाले कर रहे थे बारातियों का इंतजार…इसी बीच आ धमकी महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

कोरबा : जिले के तिलकेजा में एक किशोरी का बाल विवाह शुक्रवार को तय किया गया था। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वक्त रहते इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। कन्या को हल्दी भी लग चुकी थी। अब शुभ मुहूर्त के साथ फेरे लेने बारातियों का इंतजार था। ऐनवक्त पर टीम वहां पहुंची और बाल विवाह रोक दिया गया। जन-जागरूकता की इसी कड़ी में जिला कोरबा के ग्राम तिलकेजा के ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने 9-7-20 जुलाई को ग्राम तिलकेजा में किशोरी के बाल…

कोरबा: संदिग्ध पेड़ पर लटकी मिली उपसरपंच की लाश, मचा हड़कंप

कोरबा। पाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा के उपसरपंच धनसिंह यादव की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली । लाश देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंची। टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान देखे जाने से मामला संदिग्ध है। मर्ग कायम कर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद…

पीलीभीत: बुआ ने घर से चोरी कर लिया 8 महीने का भतीजा

पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले उवैश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके 8 माह का बेटा जुबेर है। गुरुवार रात उवैश पत्नी और बच्चे के साथ चारपाई पर लेटे हुए थे। देर रात तक बच्चे के साथ खेलने के बाद वह उसे बीच में लिटा कर सो गए। जुबेर अपने माता पिता के साथ एक ही चारपाई पर सो रहा था। सुबह जब जुबेर की पत्नी जागी तो चारपाई पर बेटे को न पाकर चौंक गई। अपने पति जुबेर को…

बरेली – आँवला डा० राममनोहर लोहिया महाविद्यालय में हुई आनलाइन क्विज प्रतियोगिता

आँवला – डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला बरेली में शासन के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन एवं जागरूकता से संबंधित “वनों की कमी ही पर्यावरण प्रदूषण का सबसे प्रमुख कारण है” विषय पर ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर श्री आलोक गुप्ता , तकनीकी सहयोग श्री विशाल , श्री विपिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मेवा लाल यादव ने प्रदान किया. रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

पीलीभीत: कोरोना का जागरूकता बैनर फाडने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीलीभीत: पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। युवक को उपचार के लिए कोविड-19 भेज दिया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उस गली में बैरिकेडिंग करा दी जिस गली में संक्रमित युवक रहता था। बेरी केटिंग में जागरूकता के लिए बैनर लगाए थे। गली के दुकानदार छोटे बख्श ने गली में लगा कोरोना का बैनर फाड़ दिया। मना करने के बावजूद छोटे ने अपनी परचून की दुकान भी उस गली में खोल ली। दुकान खोलने पर वहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं…

मैनपुरी: खेत पर जा रहे बच्चो का पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरे एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

ब्रेकिंग मैंनपुरी खेत पर जा रहे बच्चो का पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरे एक की मौके पर ही मौत दो की हालत गंभीर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला कृष्णा उम्र 10 वर्ष की मौके पर ही हुई मौत दो बच्चों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई हॉस्पिटल कराया भर्ती नैतिक उम्र 9 वर्ष अंजलि उम्र लगभग 12 वर्ष जिसमें नैतिक की हालत गंभीर बनी हुई है घटना की सूचना पाकर एसआई धर्मेंद्र मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे…

उत्तर प्रदेश/बरेली: ब्लाक मझगवां में एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठप, विद्युत उपखंड अलीगंज पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

बरेली – ब्लाक मझगवां में एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण विद्युत उपखंड अलीगंज पर ग्रामीणों ने हंगामा किया ।इसी के साथ ग्रामीणों ने की क्षेत्रीय विधायक से इसकी शिकायत विद्दुत उपखंड अलीगंज पर किया। ग्राम पंचायत मझगवां में 30 दिन से विद्युत सप्लाई पूर्णतया बाधित है जो विद्युत उपखंड अलीगंज से संबंधित है। लगातार गांव में 63kv के ट्रांसफार्मर से गांव के लगभग तीन सौ पचास कनेक्शन धारियों को विद्युत सप्लाई मिलती है पिछले 25 दिन से लगातार लगभग 7 ट्रांसफार्मर संबंधित लाइनमैन की लापरवाही के…

उत्तर प्रदेश / बरेली: जाफराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में हो रहा विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़

उत्तर प्रदेश /बरेली: आँँवला लोकसभा क्षेत्र के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत हररामपुर में विकास कार्य बड़े जोरों पर हैं ।लेकिन यही विकास कार्य यदि जमीनी स्तर पर देखा जाए तो जीरो हैं। यहां ग्राम प्रधान सोहनलाल कश्यप व सचिव विश्वजीत की मिलीभगत के कारण ही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां बताते चलें की गांव में शिव मंदिर पर लगा सरकारी हैंडपंप पिछले आठ महीनों से खराब है जबकि यह हैंड पंप केवल गांव वालों की ही प्यास नहीं बुझाता बल्कि प्रधानों को…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में किया गया पैदल मार्च, मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों पर लगाया गया जुर्माना

दिनांक 09 जुलाई 2020 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार में लगी दुकानों के मालिकों से भी वार्ता की गई तथा उनको सुरक्षा का एहसास कराया। जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था उनको मास्क वितरित किए गए तथा मास्क पहनने और शासन के आदेशों का पालन करने के लिए कहा गया। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा मास्क…

पीलीभीत: पूरनपुर नहर की पटरी कटने से फसलें जलमग्न

पीलीभीत : पुरनपुर हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी कच्ची पटरी से दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया है .जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं. मामले की जानकारी ग्राम ग्रामीणों को लगी तो बे आक्रोशित हो गए .घटनाक्रम के बारे में विभागीय अधिकारियों को बताया गया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पानी रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिया. रात में कॉलोनी नंबर 6 के पास दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया. जिससे फसलें जलमग्न हो गई .ग्रामीणों को मामले की भनक लगी तो आक्रोशित हो गए. घटना…