फर्रुखाबाद :जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद :जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा जी ने आज 24 अगस्त 2021 को पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया फतेहगढ़ के प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र पीडी डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी फतेहगढ़ ,एस0पी0रोजी इंटर कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी मजिस्ट्रेटों को एलर्ट रह कर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए

फर्रुखाबाद : बसपा महासचिव ने प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी में भाजपा व सपा पर किया जमकर प्रहार

फर्रुखाबाद : विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो गए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को नगर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन कर भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि दोनों दलों ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया है। भाजपा श्रीराम के नाम पर ठेकेदारी कर रही है। रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए। उनका प्रयोग…

कोरबा : 112 की तत्परता से बची जान

कोरबा : बांगो थानांतर्गत ग्राम कटमोरगा मड़ई के पास बहादुर नामक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से लहलुहान कर दिया। गाल और कान के पास हुए हमले में उसका शरीर खून से पूरी तरह लथपथ हो गया। सर्पदंष से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल लेकर जा रहे डायल 112 के कर्मियों की नजर जब बहादुर पर पड़ी तब देर न करते हुए उसे वाहन में बिठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। तत्काल उपचार मिल जाने से बहादुर की जान बच गई वहीं टीम के कार्य की काफी सराहना…

कोरबा: बकरी चोरी करने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

कोरबा : सीएसईबी चैकी अंतर्गत गेवरा घाट बस्ती में बकरी की चोरी करने का मामला सामने आया है। बस्ती में रहने वाले तीन युवक मेहरुन्निसा नामक महिला की बकरी चोरी कर भाग रहे थे जिन्हें पुलिस की तत्पतरा से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पार्टी मनाने के लिए बकरी चोरी करने की बात पता चली है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर जरुरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के षिकंजे में आये ये वही तीन युवक हैं,जो पार्टी मनाने के लिए बकरी की चोरी कर भाग रहे थे लेकिन…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

पीलीभीत: दिनांक 23-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी० महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उक्त गोष्ठी में महोदय द्वारा आगामी त्यौहार जन्माष्टमी के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई, थाने पर आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा की गई, गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा पैंडिंग विवेचनाओ की समीक्षा की गई तथा सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस…

इटावा : दो बाइक सवार को कार ने रोदा

इटावा : थाना सिविल लाइन थाना के अंतर्गत राजा के बाग के पास हरिओम कोल्ड स्टोर के सामने बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर जिसमें 4 लोग हुए घायल कार सवार गाड़ी लेकर फरार घटना के होते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी और उन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया उनका उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जिसमें गोपाल त्रिपाठी ,शिवानंद ,रबीन्द ,उदय चारों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं लोगों ने पूछा तो उन्होंने अपना गांव जगसौरा बताया…

इटावा: मुखबर की सूचना पर थाना पछायगाव ने 25000 का ईनामी गैंगस्टर किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना मिलते ही थाना पछायगाव गांव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 25000 का इनामी बदमाश पकड़ा पकड़े हुए बदमाश से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राशिद बंजारा पुत्र अमरू बंजारा कस्बा बा जनपद मेरठ बताया इस व्यक्ति पर सन 2018 से थाना जसवंतनगर में गैंगस्टर ऐग बिभाजित है और इस पर एक कोविड-19 अधिनियम का भी मुकदमा दर्ज है पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर भेजा जेल पत्रकार: ब्रजेश पत्रकार

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत हुई जर्जर

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत जर्जर हो गया है गाँव में कई स्थानों जल भराव की समास्या लोगों को सता रहा है जिस कारण से मलेरिया डेंगू का खतरा बना हुआ है। एक तो दुनिया इस कोरोना की महामारी से उभरा है वहीं स्थानीय प्रशासन ऐसी स्थिति को देखकर भी अनदेखा कर रहा है! कई जगह तो रोड कम कीचड़ ज्यादा दिखाई दे रहा है और रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है जिसके कारण ग्रामीण जनो को आवागमन…

पत्रकार जो 20 बार गिरफ्तार होने के बाद बना अपने देश का राष्ट्रपति

54 वर्षीय मोहम्मद नशीद काफी पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने मालदीव के ही स्कूल से की, लेकिन उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह श्रीलंका के कोलंबो चले गए। फिर वहां से इंग्लैंड, फिर लीवरपुल, जहां उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद 1990 में वो मालदीव लौट आए और एक नई पत्रिका ‘सांगू’ के सहायक संपादक बने, जो तत्कालीन राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार की आलोचना किया करता था। कुछ ही समय के बाद ‘सांगू’ को प्रतिबंधित कर दिया गया और मोहम्मद नशीद को हाउस अरेस्ट…

फर्रुखाबाद: मेधावी छात्रों का सम्मान व बुद्ध कथा समापन समारोह

फर्रुखाबाद थाना जहानगंज क्षेत्र के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम कोठी कोरीखेड़ा में आठ दिवसीय बुद्ध कथा समापन के शुभ अवसर पर आस-पास के गांव से मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनको अखिल भारतीय शाक्य महासभा जहानगंज इकाई के अध्यक्ष और बुद्ध कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश शाक्य (लालू) टेलर दिनेश चंद्र बौद्ध एवं समस्त कार्यकारिणी ने, तथागत गौतम बुद्ध के प्रतीक चिन्ह, डिक्शनरी, ट्रॉफी ,मेडल आदि से सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज…

जौनपुर: खुटहन जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चार महिलाएं सहित कई लोग हुए घायल

खुटहन/ जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हुई मारपीट में चार महिलाएं घायल हो गई और क ई लोगो को हल्की चोटे आयी हैं।। गंभीर रूप से घायल एक महिला को खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन गम्भीर चोट के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी राजन और जियावन के बीच जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में आपसी समझौते से…

जौनपुर:प्रधान संघ अध्यक्ष के चुनाव में हुआ जमकर बवाल

जौनपुर /सुइथाकला – ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ लोगों द्वारा उस समय जमकर बवाल किया गया जब संगठन के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव तथा जिला अध्यक्ष राय साहब यादव ने संयुक्त रुप से सभी प्रधानों से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की बात कही तो इस पर कुछ ्ॅ असहमति जताते हुए बाहर चले गए। प्रधानों की कुल संख्या के आधे से अधिक प्रधानों की उपस्थिति में राजेंद्र प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष…

पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 03 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील सदर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 17 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने…

पीलीभीत :24 अगस्त को जनपद के चयनित 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी पी0ई0टी0 परीक्षा

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में 24 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 को सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मिंकों के बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। पी0ई0टी0 परीक्षा जनपद में 13 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम व द्वितीय पाली में 5184-5184 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा किसी भी परीक्षार्थी को किसी…

पीलीभीत :नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-03 अभियान का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत : नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-03 का शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ0 दलजीत कौर, जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। मिशन शक्ति अभियान का तृतीय फेस का विशेष अभियान 21 अगस्त से 31 दिसम्बर के मध्य संचालित किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत महिला अधिकारों, विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला हेल्प लाइन नम्बर, के प्रति जागरूक करने के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रदेश स्तर…

कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज और चौरीचौरा एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद तक चलाने की तैयारी

फर्रुखाबाद रेलवे बोर्ड लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाने की ओर ध्यान दे रहा है। फिलहाल नई ट्रेन न मिल पाने से पहले से संचालित ट्रेनों की दूरी बढ़ाकर यात्रियों के सफर को आसान करने के प्रयास में जुटा है। इसी कड़ी में अब कानपुर सेंट्रल से भिवानी तक जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को अब प्रयागराज तक चलाने की तैयारी है। रेेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है लेेकिन अभी उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्यालय प्रयागराज से आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है। इसी तरह कानपुर के अनवरगंज…

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज BJP नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन ,यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है. कल्याण सिंह ने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली है, वह 89 साल के थे. कई दिनों से लखनऊ के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. कल्याण सिंह ने 2014 – 2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है. इससे पहले अस्पताल ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया था कि राजस्थान के…

एटा: तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

एटा ब्रेकिंग:-युवक के तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम। 25 वर्षीय युवक उजीर कठेरिया पुत्र अखिलेश कठेरिया गांव सोंहार का था रहने वाला। आगरा से आई एन डी आर एफ टीम को ढूंढने में मिली सफलता। कई घंटों मशक्कत के बाद मृतक युवक को निकाला बाहर। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी पंकज मिश्र रहे मौजूद। मलावन थाना क्षेत्र गांव सोंहार की है घटना। सवांददाता: सोनू यादव

कासगंज: थाना परिसर में फूलमालाएं पहनाकर नवागत थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत, निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई

सिढ़पुरा/कासगंज। प्रशासनिक व्यवस्था के हित में तथा जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने उठाएं सख्त कदम किया फेरबदल..इसी क्रम में थाना सिढ़पुरा के नए थानाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार ने आज शुक्रवार को कमान संभाल ली।वही सिढ़पुरा थाना परिसर में क्षेत्रीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर मीठा खिलाकर नवागत थानाध्यक्ष विनोद कुमार का स्वागत किया गया वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित कर विदाई दी गई।मौजूद लोगों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की। नए थानाध्यक्ष…

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी ने गौशाला में हरे चारे की बेहतर व्यवस्था देने का दिया मंत्र

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें शुक्रवार को गौशाला सहाबगंज से सम्बद्ध ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गौशाला में चारे की बेहतर व्यवस्था के तरीके बताये|जिलाधिकारी नें बीडीओ नवाबगंज को निर्देश दिये कि गौशाला में क्षेत्र पंचायत से निर्माणाधीन सेड का 15 दिन में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाये| उन्होंने सम्बद्ध गौशाला में एक-एक गौपालक लगाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि एसडीएम व बीडीओ हरे चारे की बेहतर व्यवस्था हेतु गौशाला से सम्बद्ध ग्राम पंचायतों में भूमि चयन करें। गौशाला तक हरा चारा पहुॅचाने हेतु परिवहन की व्यवस्था ग्राम…