आँवला/बरेली – आंँवला में धर्मेन्द्र यादव का पूर्व विधायक महिपाल सिंह के आवास पर हुआ भव्य स्वागत।

आँवला:-बदायूं के पूर्व सांसद व समाजवादी के बरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का यादवों की पुलिया स्थित पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के आवास/कार्यालय पर माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पिछले तीस वर्षों से लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं।हर सुख-दुख में हम हमारा वेटा व हमारा पूरा परिवार क्षेत्र की जनता के साथ है।उत्तर प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।स्वागत कार्यक्रम के दौरान बरिष्ठ सपा नेता महिपाल…

आँवला/बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में दौड एवं लॉग प्रतियोगिता मे अव्वल रहे सोनू श्रीवास्तव ।

आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के मॉडल स्कूल हरदासपुर जंगवाजपुर खेल मैदान मे हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन नेहरु युवा केंद्र बरेली के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गौतम एनवाईवी सुमिता गौतम एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल रम्पूरा भोपतनगर एवं हरदासपुर के सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न कराया गया 200 मी. रेस प्रतियोगिता मे सोनू श्रीवास्तव धनौरा गौरी ने प्रथम स्थान अर्चित पांडेय अंजनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 400 मी.मे लाखन…

जौनपुर :प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधान की जांच न होने ग्राम प्रधान ने राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से लगाई गुहार

सुईथाकल जौनपुर: मामला ग्राम मदारीपुर भेला पोस्ट समोधपुर ब्लाक सुईथाकल का हैं जहां वर्तमान ग्राम प्रधान इंदल कुमार द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान अजय कुमार के ऊपर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया गया हैं, जिसके लिए प्रधान इंदल कुमार द्वारा लिखित रूप में जिलाधिकारी महोदय जौनपुर को सूचित किया गया, वर्तमान प्रधान का कहना है कि क ई महिने बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ,जिसके चलते असंतुष्ट ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से जिले के सदर विधायक एवं राज्य मंत्री…

कोरबा : हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, फसलों को फिर किया बर्बाद

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई व पसान रेंज में हाथियों का उत्पात अभी भी जारी है। शनिवार की रात इन दोनों ही परिक्षेत्र में घूम रहे हाथियों ने बनिया, फुलसर, कोरबी-लालपुर में डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की फसल रौंद दी। जिससे संबंधित किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज सुबह वन अमले ने हाथी पीडि़त गांवों में पहुंचकर नुकसानी का सर्वे किया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी है। कटघोरा डिविजन के पसान रेंज में 7 हाथियों का दल मौजूद है जो बीती…

कोरबा : चौपाटी को नोटिस दिए जाने के विरोध में किया बंद

कोरबा। गढ़कलेवा चौपाटी में गुमटियों को शिफ्ट करने निगम ने जब नोटिस जारी किया तो विरोध में दुकान ही बंद कर दिया गया है। इससे चौपाटी विरान पड़ा हुआ है। पहले भी निगम और गुमटी संचालकों के बीच दुकान शिफ्टिंग को लेकर विवाद हो चुका है। ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर मैदान से चौपाटी को स्मृति उद्यान के पीछे निर्मित चौपाटी में शिफ्ट किया था। यहां सबसे पहले गढ़कलेवा की शुरुआत की गई। इसकी वजह से अब चौपाटी को इसी नाम से जाना जाने लगा।कोरोना संक्रमण की वजह से जब लॉकडाउन शुरू…

कोरबा : फर्जी दस्तावेज से बेच दी बोलेरो

कोरबा। शंकर रजक को उसके दोस्त ने दोस्ती में दगा दे दिया। शंकर रजक की बोलेरो लेकर वह फरार हो गया। अब मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। कटघोरा थाना अंतर्गत हुंकरा निवासी शंकर रजक और छुरी निवासी शत्रुघन लाल देवांगन के बीच गहरी दोस्ती थी। इस दोस्ती का बेजा फायदा उठाते हुए शत्रुघन व उसके दो पुत्रों ने दगाबाजी की है। वे बहाने से शंकर रजक के घर पहुंचे थे। जहां शंकर रजक की मां मुलरिया बाई को उन्होंने गुमराह करते हुए बोलेरो की चाबी ले…

सीतापुर: जिला मौर्यकल्याण समिति सीतापुर में चलाएगी रथ यात्रा , जिला मौर्य कल्याण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न

जिला मौर्यकल्याण समिति सीतापुर में चलाएगी रथ यात्रा जिला मौर्य कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को शालिगराम मौर्य मार्केट सीतापुर में तहसील अध्यक्ष रामसेवक मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य संबोधित करते हुए कहा कि समिति को मजबूत करने के लिए आप सब के सहयोग की आवश्यकता है बिना आपके सहयोग से समिति को मजबूत नहीं किया जा सकता तहसील इकाइयों का गठन हुए बहुत समय हो गया है परंतु अभी तक तहसील अध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारी का…

फर्रुखाबाद :शाक्य, कुशवाहा ,मौर्य की बैठक में बाबू सिंह कुशवाहा को मजबूत करने के साथ छिबरामऊ में बुद्ध प्रतिमा हटाए जाने का हुआ विरोध

फर्रुखाबाद : कायमगंज बाईपास आरपी पैलेस में हुई शाक्य कुशवाहा मौर्य समाज की बैठक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और छिबरामऊ में बुद्ध प्रतिमा को हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवसरन शाक्य ने किया।शिवसरन शाक्य ने कहा की यह बैठक किसी बैनर तले नहीं हो रही है शाक्य समाज में लोग एक दूसरे की टांग खींचते हैं। हमारे लड़के की शादी नहीं थी जो…

फर्रुखाबाद: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ने महिलाओं-बालिकाओं में जगाई शक्ति

फर्रुखाबाद: राजेपुर विकास खंड कार्यालय में पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को पुलिस आरक्षी ने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। शासन की मंशा है कि प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रदेश में पुलिस के माध्यम से गांव दर गांव महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत रविवार को उपनिरीक्षक रक्षासिंह के नेतृत्व में महिलासशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस विभाग की ओर से आरक्षी…

मैनपुरी:तहसील घिरोर के लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मैनपुरी: चकबंदी अधिकारी द्वारा घिरोर तहसील के एक लेखपाल के खिलाफ महत्वपूर्ण अभिलेख गायब किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व में लेखपाल को निलंबित भी किया जा चुका है। आरोपी द्वारा अभिलेख गिरने की बात कही गई थी लेकिन जांच में बात झूठी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।तहसील घिरोर के बलपुरा में तैनात रहे चकबंदी लेखपाल जितेंद्र प्रताप सिंह निवासी जनता स्कूल वाली गली हिमांयूपुर फिरोजाबाद की ओर से वर्ष 2020 को बताया गया था कि 12 दिसंबर को कार्यालय से गांव बलपुरा के अभिलेख…

मैनपुरी:लूट की योजना बना रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ़्तार

औंछा। थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर नगला कमरिया में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस बरामद किए। रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस भागे हुए साथी की तलाश कर रही है।थाना पुलिस शनिवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एसआई पृथ्वी सिंह को मुखबिर ने सूचना दी। बताया कि नगला कमरिया…

जौनपुर:पिछड़ा वर्ग सम्मेलन द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा जी ने दिखाई अपनी ताकत

जौनपुर: जौनपुर में भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज के मैदान में जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग प्रबुद्ध सम्मेलन,जनप्रतिनिधि सम्मान,एवम् कोराना जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल मौर्य वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत मौर्य,वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार बिंद,वरिष्ठ समाज सेवी पृथ्वी पाल मौर्य,अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव जी का आगमन हुआ था। कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी को निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला व डॉक्टर सहित 15 कर्मचारी अनुपस्थित

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद शनिवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व ब्रिगेडियर राजपूत रेजिमेन्ट सेन्टर आईएमएस परमार नें शूटिंग रेंज सकवाई में वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।शूटिंग रेंज अभियान के तहत 1000 पेड़ लगाये गये| इसके साथ ही डीएम नें कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे । वृक्ष के बिना जीवन कठिन है। इसलिए पेड़ों के अस्तित्व को बचाते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें। डीएम नें उपायुक्त मनरेगा को मनरेगा से शूटिंग रेंज की तार फैन्सिंग कराने के निर्देश दिये|थाना समाधान दिवस…

फर्रुखाबाद : दबंग प्रधानाध्यापिका ने दलित छात्रा का दाखिला ना करने पर हुई जांच, कई शिक्षिकाएं मिली अनुपस्थित

फर्रुखाबाद: राजेपुर प्रधानाध्यापिका की दबंगई से राजेपुर प्राथमिक विद्यालय को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी गगनदीप ने आज विद्यालय का निरीक्षण किया तो मामले उजागर हो गए। विद्यालय में एकमात्र मौजूद शिक्षा मित्र ज्ञानेंद्र यादव ने बताया की शिक्षिका सुमन मिश्रा अमित पाठक एवं रश्मि देवी बीते 3 दिनों से गैर हाजिर है।प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा अवकाश पर हैं बीडीओ गगन दीप ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो इन अध्यापिकाओं के बीते दिनों से हस्ताक्षर नहीं पाए गए। जांच में पता चला कि विद्यालय में टीवी…

फर्रुखाबाद : नगरपालिका ने घोषित किया शहर में ‘वेंडिंग जोन

फर्रुखाबाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में वेंडिंग जोन घोषित किया गया।वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों को पालिका की शर्तें पूरी करना अनिवार्य है। नॉन वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले दुकानदार से जुर्माना वसूला जाएगा।पालिका नें शहर की पटरियों पर मनमाने तरीके से गुमटी, ठेला व खोमचा लगाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला दिया। हालांकि इससे सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे दुकानदारों को राहत देने के लिए पालिका प्रशासन ने शहर के लाल सराय पर दो स्थानों को चिह्नित कर उन्हें वेंडिंग जोन…

रेलवे पुलिस कोरबा द्वारा सराहनीय कार्य : चारों ओर हो रही प्रशंसा

छत्तीसगढ़ कोरबा -: ट्रेन में सफर के दौरान कोरबा के रहने वाली महिला यात्री कोरबा स्टेशन ट्रेन पर अपना सामान भूल चुकी थी गस्त के दौरान पुलिस द्वारा उक्त सामान देखा गया जिसकी जानकारी कुंदन कुमार झा रेलवे पुलिस थाना प्रभारी कोरबा को पता चला उन्होंने तत्काल पतासाजी करते हुए सामान महिला को वापस किया गया पुलिस की इस सराहनीय कार्य का चर्चा का विषय बना हुआ है। रेलवे पुलिस के अनुसार दिनांक 27.08.2021 को समय 02.15 बजे गाड़ी संख्या 02648 (त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस) कोरबा रेलवे स्टेशन आगमन होने के पश्चात्…

कोरबा : मोटरसाइकिल व टेंपो में जोरदार भिड़ंत दो गंभीर रूप से घायल ।

डलमऊ/रायबरेली- डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन के पास टेंपो व मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रामचंद्र पुत्र शीतल दींन उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी पूरे देदौर थाना हरचंदपुर रायबरेली व सोहन पुत्र मोहन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी केलौली थाना मिल एरिया रायबरेली किसी काम से डलमऊ आए हुए थे डलमऊ से वापस जाते समय मधुकरपुर नवीन के पास टेंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर…

एटा: छिबरामऊ में बुद्ध की प्रतिमा हटाने पर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

एटा:- सौरिख तिराहे छिबरामऊ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी .जिसे क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा एवं करणी सेना के दबाब के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा रात 2 बजे हटा दिया गया. बुद्ध की प्रतिमा हटाया जाना घोर निंदनीय कृत्य है. और बुद्ध की धरती पर बुद्ध का अपमान है. भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाए जाने पर अखिल भारतीय युवा कुशवाह महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत शाक्य ने अपने अन्य साथियों के साथ एटा जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है. सवांददाता: गौरव शाक्य

बाराबंकी: थाना टिकैतनगर पुलिस ने टॉप-टेन अपराधी सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में आज दिनांक 28.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. लालबाबू पुत्र शब्बीर 2. अकील पुत्र शब्बीर निवासीगण मगरौड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को मगरौड़ा चौराहे के पास…

मैनपुरी : दो बाईकों में हनुमानगढ़ी कमलपुर मार्ग हरचंदपुर के निकट एक्सीडेंट हुआ l

किशनी : दो बाईकों के बीच हनुमानगढ़ी कमालपुर मार्ग हरचंपुर के निकट दो बाईकों का सामने से एक्सीडेंट हुआ जिस में छोटू नाम के व्यक्ति को गंभीर चोट इलावास का रहने वाला अपने बहन के घर कमालपुर जा रहा था कमालपुर का ही रहने वाला शीटू को भी गंभीर चोट दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया संवाददाता : बबलू शाक्य