शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। श्रीराम लीला मंचन नवरात्र दशहरा व भरत मिलाप के अवसर पर समुचित बिजली व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर गीता जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त किया।नगर में श्रीराम लीला मंचन दरभंगा बिहार की मंडली द्वारा किया जा रहा है। यहां की श्रीराम लीला क्षेत्र के अलावा अगल-बगल के जनपद में भी काफी प्रसिद्ध है। बडी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने नगर में…
Category: रुझान
प्रयागराज :अंबेडकर युग पार्टी द्वारा ग्रामसभा दसवार उर्मिला देवी के घर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
अंबेडकर युग पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने आज दिनांक 03 /10 /2021 को गांव सभा दसवार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया कार्य क्रम मे उपस्थित सैकड़ों लोगों की संख्या मे ग्रामीणों को पार्टी के सिद्धांत और आने वाले आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गोविंद प्रसाद कोल को जिताने संबंधित चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हीरा लाल चमार ने किया, विचारों को व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद एडवोकेट जी ने…
जौनपुर :प्रा०विद्यालय कोहड़ा में महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई
प्रा०विद्यालय कोहड़ा में महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई . जिसमे ग्राम प्रधान पति दयाराम एडवोकेट, अध्यापक दिनेश कुमार सिंह, रसोइया, और छात्र कार्यक्रम में शामिल हैं.
सीतापुर: गांधी व शास्त्री की जयंती पर छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्कॉलर प्रमाण पत्र
लहरपुर/सीतापुर 2 अक्टूबर विश्व अहिंसा दिवस को गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्पर्चन कर उन्हे याद किया गया इस अवसर पर लहरपुर तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज लालपुर बरेती जलालपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधक द्वारा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के रूप में आज बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं व विद्यालय के…
बहराइच: डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शान्ति समिति की बैठक
बहराइच 02 अक्टूबर। आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा के धार्मिक आयोजन के अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.10.2021 को *थाना नानपारा में नानपारा, मोतीपुर, नावाबगंज व मटेरा* के मूर्तिकारों व पूजा आयोजको के साथ मीटिंग कर covid के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने तथा थाना रूपईडीहा में थाना रुपईडीहा के पूजा आयोजको ,मूर्तिकारों, डीजे संचालकों के साथ मीटिंग कर शासन द्वारा…
रायबरेली-निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ संजय निषाद का कार्यकताओं ने किया स्वागत
लालगंज/रायबरेली- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ संजय कुमार निषाद के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय लालगंज गांधी चौराहे पर उनका काफिला रुका और वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया उनके साथ संतकबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद रहे वही मीडिया से बात करते हुए हुए सजंय निषाद ने कहा कि 2022 में दोबारा योगी सरकार बनाना तय है। वही विपक्ष द्वारा निषाद पार्टी का जनाधार न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि…
जौनपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र पर कोरोना काल में मृत पांच शिक्षकों के परिजनों को दिया गया सहायता राशि
शाहगंज(जौनपुर): ब्लाक संसाधन केंद्र पर विगत दिनों काल कवलित हुए शिक्षक साथियों की मदद हेतु शिक्षक समाज आगे आया। विकास खंड शाहगंज बेसिक शिक्षकों ने मृतक प्रधानाध्यापक जपटापुर डा सभाजीत यादव, शिक्षा मित्र बृजभूषण सिंह, राजेश गौतम, दिनेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक उसरहटा रामाश्रय के परिजनों को सहायता राशि दिया गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी राजीव कुमार यादव द्वारा आर्थिक सहयोग से प्रत्येक परिजन को रुपए 111000 की आर्थिक सहायता की गई।कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, सहसंयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…
जौनपुर: मारपीट में तीन लोग घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी संदीप गुप्ता (40)पुत्र छोटे लाल गुप्ता का भैस को बांधने को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को पीटकर घायल कर दिया।दूसरी घटना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी सलमान (28)पुत्र बदरुद्दीन का मामुल विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना…
कासगंज: विकास खंड सभागार कक्ष सिढ़पुरा में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने वित्तीय एव प्रशासनिक व जीपीडीपी व बिभिन्न योजना के वारे में जानकारी दी एव अन्य विषयो पर भी प्रशिक्षण देने वाले राम प्रकाश सिंह चौहान ,सीमा चौहान ,अशोक कुमार एवं विजय कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जिनमें ग्राम प्रधानों से जवाब सवाल भी किए गए जिसमें ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र अपने पिछले प्रधानी के कार्यकाल के बारे में स्टार से जानकारी दी। प्रशिक्षण की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी डॉअजीत कुमार एवं सहायक पंचायत अधिकारी पंच अंशुमान विसरिया ने…
रायबरेली: राहुल धीमान को नगर युवा मंडल मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी
महाराजगंज /रायबरेली। नगर युवा इकाई भारतीय जनता पार्टी के नगर युवा मंडल मंत्री राहुल धीमान को बनाए जाने पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने राहुल धीमान का मुंह मीठा करा कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तो वही अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने कहा युवा और तेजतर्रार राहुल धीमान कि युवाओं में गहरी पैठ है जिससे पार्टी को युवाओं के बीच संपर्क साधने में काफी मदद मिलेगी और युवा वर्ग और अधिक भारतीय जनता पार्टी के करीब आएगा बताते चलें कि 2022 के…
रायबरेली:भाजपा संगठन ने निकाली बाइक रैली
लालगंज रायबरेली।लालगंज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाइक रैली निकालकर पार्टी संगठन के प्रति माहौल बनाने का कार्य किया गया है।बाइक रैली भाजपा के वरिष्ठ नेता लालगंज प्रभारी जेपी सिंह की अगुवायी मे निकाली गयी।रैली की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष आसुतोष शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा की गयी।भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार जनहित के रास्ते पर चलकर हिन्दुस्तान को षिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।2022 मे भी भाजपा ही फतेह करेगी।
रायबरेली:अभिनव पाठक को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
डलमऊ /रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ इकाई की ओर से नवागंतुक उपजिलाधिकारी अंशिका दिक्षित एवं तहसीलदार अभिनव पाठक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ।मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राजकमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, सचिव पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष वैभव अवस्थी, जीवनदीप अग्रहरी, नीरज जायसवाल शुक्रवार को ्यापारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया, उप जिला अधिकारी महोदया ने आज सभागार में बुजुर्ग शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी नौजवान साथियों अपने कर्मचारियों को इस बात की शपथ दिलाई की मैं अपने माता-पिता के बताए रास्ते…
रायबरेली:दवायें जलाये जाने के मामले की तीन सदस्यीय टीम ने किया जांच
लालगंज रायबरेली। लालगंज रायबरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे लाखों की दवाई जलाये जाने की जांच करने पहुंचे एसीएमओ डा0 अंसुमान सिंह, डा0 पीके बैसवार व चीफ फार्मासिस्ट कालिका प्रसाद की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।अनएक्सपायरी दवायें जलाये जाने के बाबत तत्कालीन अधीक्षक राजीव गौतम, फार्मासिस्ट रामलखन पटेल व अतुल कुमार के बयान भी लिये।अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपने की बता कही है।गौरतलब है कि दो तीन दिन पहले अधीक्षक राजीव गौतम व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने लाखों रूपये की दवा…
रायबरेली:अवैद्य तमंचा रखने के आरोप मे पुलिस ने भेजा जेल
लालगंज रायबरेली।लालगंज प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेगर के निर्देस पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।लालगंज चौकी इन्चार्ज गोपाल मणि मिश्रा ने अवैद्य तमंचा रखने वाले व्यक्ति को पकडकर जेल भेजा है।कोतवाल इन्द्रपाल सिंह सेगर ने बताया कि पूरे महरानी मजरे देवगांव निवासी राज बहादुर लोधी पुत्र बिहारीलाल लोधी आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है।वो अपराध करने की फिराक मे घूम रहा था।बाल्हेस्वर मन्दिर नहर पुल ग्रामसभा ऐहार के पास से अवैद्य तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के सहित पकडा गया है।उसके खिलाफ पहले से लूट व गैंगस्टर…
पीलीभीत: मानव समाज के साथ-साथ पशुओं और प्रकृति को भी दिया जा रहा है संरक्षण।
पीलीभीत: सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ अर्थात् सभी सुखी होवें और सभी निरोग रहें। इसी निर्मल कामना और अटल संकल्प से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साढ़े चार वर्षों के अपने कार्यकाल में जन-जन को विकास योजनाओं का भागीदार बनाया है। सड़क, सिंचाई, संचार, बिजली, आवास तथा पेयजल जैसे अवसंरचना विकास का कार्य हो या सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य, इन सभी क्षेत्रों में यूपी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों का कायाकल्प करते हुए…
पीलीभीत : ग्रामों पंचायतों की स्वच्छता एवं सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव के सम्बन्ध में आयोजित की गई कार्यशाला।
पीलीभीत : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सामुदायिक शौचालय निर्माण व रख रखाव प्रबन्धन एवं एसएलडब्लूएम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्यशाला में शासनादेश व किये जाने कार्यों के सम्बन्ध में यदि किसी प्रकार संदेह हो तो तत्काल समाधान करा लें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के उपरान्त प्रत्येक विकासखण्ड में वर्क सीट के तौर एक एक मॉडल तैयार कर कार्य प्रारम्भ…
फर्रुखाबाद डीएम ने अमृतपुर तहसील में दिए एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश
फर्रुखाबाद जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने तहसील अमृतपुर में फर्जी व कूटचित अभिलेखों के आधार पर अभिलेखों में भूमिदारो के नाम तहसीलदार अमृतपुर को एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त संबंधी जांच में देखा गया कि फर्जी व कूटचित अभिलेखों के आधार पर अभिलेखों में भूमिधरो के नाम दर्ज करा कर भूमिधरी अधिकार पाने का कुत्सित प्रयास किया गया है प्रकरण में तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम सबलपुर के पूर्व प्रधान की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई जिलाधिकारी ने समिति गठित कर समिति…
मैनपुरी : किशनी के क्षेत्र चितायन में डा.विपिन कठेरिया पहुंचे
आपको बताते कि 2022 विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है मैनपुरी के किशनी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए डा. विपिन कठेरिया को किशनी विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ाएगी डा.विपिन कठेरिया किशनी विधान सभा के क्षेत्र ग्राम पंचायत चितायन प्रधान गौरव खटीक ने डा. विपिन कठेरिया का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और ग्रामीण मौजूद रहे l*
पीलीभीत:अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई।
पीलीभीत दिनांक 30-09-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोदय ने पुलिस विभाग में दी गई उनकी सराहनीय सेवा की प्रशंशा की व उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को साझा किया तथा विदाई समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री लल्लन सिंह व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी निम्न है।1- उप निरीक्षक श्री…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा पुलिस लाइन में आगामी त्यौहारों के संबंध में समीक्षा बैठक की।
पीलीभीत आज दिनांक 30.09.2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा पुलिस लाइन में आगामी त्योहारों बारावफात, नवरात्रि व विजयादशमी के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू प्रभारी व पीआरओ मौजूद रहे।
