पीलीभीत में युवक की अप्सरा नदी में डूबने से मौत

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राहुल की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद राहुल को बाहर निकाला गया,…

मैनपुरी में कुकरमुत्तों की तरह खुले स्विमिंगपूल नहीं कर रहे हैं प्रशासनिक गाइड लाइन का अनुपालन।

कम समय में ज्यादा धन कमाने की होड़ में जिले में खुले स्विमिंग पूल कर रहे हैं लोगों की जान से खिलवाड़। कुछ दिन पूर्व मधाऊ रोड पर स्विमिंग पूल कर्मियों ने घायल हुए एक युवक को फेक दिया था पूल के बाहर,इलाज के दौरान युवक की हो गई थी मौत। जिला प्रशासन का नही इस तरफ ध्यान आज तेज आवाज में स्पीकर बजाने और,सड़क पर जाम होने की एक शिकायत पर थाना कोतवाली की सिविल लाईन चौकी की पुलिस ने नगला कीरत में बंद कराया स्विमिंग पूल।

प्रयागराज-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से किया जाना है।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से किया जाना है। जिनके वाहन उक्त निर्वाचन में प्रयोग किये गये हैं वे अपने बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, मोबाईल सं० सहित,पोलिंग पर जाते समय ड्राईवर को उपलब्ध कराये गये रूटचार्ट की प्रति तथा लाग बुक (वाहन में लिये गये ईधन एवंतय की गयी दूरी के अंकन के साथ) सलंग्न कर भारी वाहनों के अवमुक्ति हेतु सहायक…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्रियान्वयन इकाई के अनुबंध का नवीनीकरण किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया, जेम पोर्टल द्वारा विभिन्न सामग्री के क्रय व भुगतान करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि क्रय की जा रही सामिग्री गुडवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप हो,व कोई भी खरीद मार्किट रेट से अधिक न हो, बैठक में…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट पर गँगा दशहरा के लिये की जा रही तैयारियो का किया निरीक्षण 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह व  पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पांचाल घाट पर गँगा दशहरा  के स्नान के लिये की जा रही तैयारियो का निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि घाट के दोनों तरफ बेरिकेडिंग कराई जाये, घाट के दोनों तरफ जनरेटर लगाये जाये,सफाई के लिये03 पालियो में सफाईकर्मी की टीम लगाई जाये, अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 गोताखोरों को लगाया गया है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि घाट के दोनों तरफ लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाये, पीने…

फर्रुखाबाद: विश्व रक्तदान दिवस पर सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उदघाटन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन व अमर उजाला फाऊंडेशन एवं जिला अस्पताल के द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया,कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया, जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान  है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। ब्लड बैंक में रक्त होने से इमरजेंसी में बहुत काम आता…

यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 जून तक बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान और गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के सम्बन्ध में निम्न आदेश दिए गए हैं ▪️ 24 जून 2024 तक सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई। ▪️ सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को 25 जून 2024 से सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 तक स्कूलों में रहकर करना होगा काम। ▪️ 28 जून 2024 से छात्रों के स्कूल का समय 07:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। ▪️ 01 जुलाई 2024 से सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 तक खुलेंगे।

जनपद रायबरेली के ऊंचाहार थाना अंतर्गत ग्राम सवैया धनी के प्रधान पति की धमकी भरा वीडियो प्रकाश में आया है।

जहां उन्हें के ग्राम सभा में रह रहे सचिन कुमार पुत्र पप्पू को बंजर जमीन पर लगे पेड़ पेड़ों को संरक्षण देना और उन्हें प्रधान पति के आदेश पर पेड़ कटवाने का मामला सामने आया है। जहां पर सचिन कुमार का कहना है। कि कई वर्षों से मैं इन पेड़ों की देखभाल कर रहा हूं। और कैसे कोई इन्हे काटकर मोटी रकम ऐथ सकता है। इन्हीं बातों को लेकर वह विपक्षी लकड़ हारे के साथ प्रधान पति सचिन कुमार को आक्रामक रूप से धमकी भरे लहजे से देख लेने की…

फर्रुखाबाद:जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 24 को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री आईपीएस द्वारा विगत दिनों किए गए जेल निरीक्षण के दौरान कारागार के मुख्य द्वार पर लज्जाराम गौतम हेड जेल वार्डर के नेतृत्व में प्रदीप कुमार जेल वार्डर ,नवनीत कुमार जेल बार्डर ,अंकित कुमार जेल बार्डर और दुष्यंत कुमार जेल बार्डर द्वारा सलामी दी दी गई थी। डीजी जेल द्वारा अपनी निरीक्षण टिप्पणी में परेड के टर्न आउट की प्रशंसा की गई है । जिसके अंतर्गत जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का…

पीलीभीत में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को दबोचा

कोतवाली पुलिस ने गांव जसोली दिवाली में पिछले कई दिनों से पत्थरबाजी करने के नामजद आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पता चला कि गांव जसोली दिवाली का एक युवक रोजाना रात में शराब पीने के बाद घरों पर पत्थरबाजी करता है। विरोध करने पर वह लोगों से गाली-गलौज करता है और झगड़ने पर आमादा हो जाता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह युवक को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प व दोनों तरफ 02- 02 एम्बुलेन्स लगाई जाए, श्रंगीरामपुर, ढाई घाट व अटैना घाट पर भी 02-02 एम्बुलेंस लगाई जाये,सभी घाटो पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे,सभी घाटो पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाये, जिला पंचायत अपने सभी…

21 यात्रियों का कागज पर बना दिया टिकट

रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की है। अलीगढ़ के एआरएम राजेश कुमार यादव और प्रयागराज के बाबू कमला शंकर को निलंबित किया है। दोनों पर काम में लापरवाही और पैसे लेकर ड्यूटी लगाने का आरोप है।विभाग के मुताबिक दोनों ने निगम की छवि को धूमिल करने के साथ वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। मुख्यालय के आदेश भी नहीं मानें। ​​​​​​एमडी मासूम अली सरवर ने कहा कि शासन और माननीय परिवहन मंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की गई है।एटा…

प्रयागराज-पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समन्वय बैठक सम्पन्न

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि किसी नई परम्परा की शुरूआत न की जाये, निर्धारित परम्परा के अनुसार ही त्यौहारों को मनाया जाये। उन्होंने बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया…

प्रयागराज-विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29.07.2024 से दिनांक 03.08.2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यदि आप माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लम्बित अपने मामले को इस लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते द्वारा निस्तारित कराना चाहतें है, तो अपने मामले को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने हेतु आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के कार्यालय में दिनांक 28.07.2024 से पहले सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क करें। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,…

कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर और उनके रिश्तेदार नहाते समय गंगा में डूब गए

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सुल्तानपुर में करीब 4बजे के बाद अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने गया और शाम 8 बजे के बाद मिली लाश सुल्तानपुर से सुनील कुमार का पुत्र योगेश उमर लगभग 15 वर्ष अपने रिश्तेदारों मदन पुत्र रामभरोसे उम्र करीब 28 वर्ष ग्राम खिरिया थाना अलापुर के साथ गंगा नहाते समय गंगा में डूब गया परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस चौकी गंगा घाट कादरगंज को दी आनन फानन में दरोगा जी बीरी सिंह अपने साथ टीम लेकर मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों कोअवगत कराया मौके…

सरकार बनते ही राशनकार्ड धारकों के ल‍िए सबसे बड़ी खबर

मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है.सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने की आख‍िरी तारीख को एक बार फ‍िर से बढ़ा द‍िया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्‍सटेंशन द‍िया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने की अंत‍िम तारीख 30 जून थी. ज‍िसे अब बढ़ाकर 30 स‍ितंबर कर द‍िया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी क‍िया गया है. आपको बता दें…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून तक जमा कर सकते है आवेदन पत्र

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज निकट मेडिकल चैराहा, प्रयागराज में संचालित यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई०/नीट/एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, प्रयागराज में 22 जून, 2024 तक पूर्वान्ह 10.00 से अपरान्ह 04.00 बजे तक प्राप्त कर शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेखों की स्वाप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये योजनान्तर्गत- कोर्स को-ऑर्डिनेटर हृदया नन्द यादव दूरभाष नम्बर- 09026755847 व 09807803054 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज ने दी…

कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है

लखनऊ के अकबरनगर में कार्रवाई चौथे दिन भी शुरू हो गई है। अब तक इस अभियान में कुल 312 अवैध निर्माण गिराए गए हैं। बुधवार को 162 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट भी किया जा रहा है।कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है। इस काम में 12 बड़ी पोकलेन मशीन, 9 जेसीबी मशीन, 15 वाटर टैंकर लगाए गए हैं। LDA अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुल 265 आवंटियों को…

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा , नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा पद से इस्तीफा दे दिया है। सपा मुखिया ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। करहल सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। करहल विधानसभा सीट हुई खाली करहल विधानसभा सीट के लिए सपा मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम की चर्चा…

क्या आप जानते हैं दुनिया के ये पांच पौधे करते हैं सांपों को अपनी तरफ अट्रैक्ट ?

वजह से लोग अपने घर के अंदर, छत पर या घर के बाहर पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधों से हमें स्वच्छ हवा के साथ-साथ ऑक्सीजन भी मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़-पौधे लगाने से सांप आपके घर में प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सांपों को आकर्षित करते हैं। तो अगर इनमें से कोई भी पेड़ आपके घर में लगा है तो आपके घर में सांप आ सकते हैं जानिए इन 5 पेड़-पौधों के बारे में.…