महिला सीए के केस के बाद चेयरमैन ने पीड़िता को दी धमकी।कंपनी की महिला सीए ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप । शाहजहांपुर जिले के काठ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा। मनोज यादव पर केस दर्ज होने के बाद चेयरमैन गायब । मनोज यादव, उसके बेटे पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज । आरसीएल कंपनी के चेयरमैन पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई।मैनपुरी शहर के स्टेशन रोड के पंजाबी कॉलोनी का मामला।
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनहित में जनसमस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन नगरपालिका कायमगंज में अधिशासी अधिकारी को सौंपा।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसम्बर 2024 को भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनहित में कस्बा कायमगंज की जनसमस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन नगरपालिका कायमगंज में अधिशासी अधिकारी को सौंपा। भारतीय कृषक एसोसिएशन का मांगपत्र निम्न प्रकार से हैं 1-कस्बा कायमगंज में सर्दी के मौसम में तिराहे चौराहे पर कहीं भी लकड़ी नहीं डलवाई गई पूर्व में भी नगरपालिका कायमगंज को मांग पत्र प्रस्तुत करने के बाद भी कस्बा कायमगंज के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की।यदि तीन दिन के अंदर लकड़ी नहीं डलवाई गई तो हर तिराहे…
पीलीभीत में ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकले छात्र की मोत
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद निवासी शिक्षक सत्यपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र आशीष गंगवार बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किराये के मकान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रहता था। 27 दिसंबर की शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सभी संभावित स्थानों पर तलाश…
पीलीभीत में सड़क हादसे में युवक की मौत
पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाहा निवासी अनिल कुमार पुत्र लालता प्रसाद शनिवार को गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में अपनी मौसी के घर आए थे। देर शाम वह बाइक से पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से होते हुए घर लौट रहे थे। माला जंगल क्षेत्र में बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर परिजन आ गए। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल चचेरे भाई रजनीश ने बताया कि अनिल…
रायबरेली : गणेश नगर में स्टे की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीयों द्वारा किए जा रहे निर्माण को लेकर पीड़ित ने एसपी से की शिकायत ?
रायबरेली में रविवार को छुट्टी के दिन का फायदा उठाकर पुलिस की मिली भगत से विपक्षियों द्वारा किए जा रहे स्टे की जमीन पर निर्माण को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सदर तहसील में पहुंचकर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रोके जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के छोटा घोसियाना के रहने वाले मोहम्मद आफाक ने बताया कि,उनकी जमीन मिल एरिया थानाक्षेत्र के गणेश नगर…
रायबरेली में डबल डेकर बस बनी हादसे का कारण ट्रैक्टर व लोडर की हुई भिड़ंत , एक घायल जिला अस्पताल भर्ती ?
रायबरेली में हाईवे किनारे खड़ी डबल डेकर बस की वजह से भीषण हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर और लोडर की टक्कर हुई है।जिसमे लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी से रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार की शाम करीब 7:00 बजे की है।यहां रायबरेली जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास हाईवे पर खड़ी…
प्रयागराज- आगामी महाकुम्भ मेला-2025 की यातायात व्यवस्था की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस लाइन, परेड के संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में एडीजी जोन भानु भास्कर द्वारा किया गया।
मेले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी भली-भाँति होनी चाहिए। सभी को अपने दायित्वों का बोध होने के साथ-साथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में और बेहतर सुधार किया जाए। कुम्भ मेले में आने वाले अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जाए, मेले में वीवीआईपी का आवागमन अधिक रहेगा, जिसके लिए पुलिस को पूर्व से ही तैयार रहना होगा। यातायात व्यवस्था को सुदृण करना है जिससे कि आम जनता और महानुभावों को किसी भी प्रकार की समस्या न आये। सभी थाना प्रभारी ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान…
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बसनेहटा, प्रतापपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया
प्रयागराज-राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली एवं दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित महिला प्रधानों एवं महिला सदस्यों महिला क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सहस्यों, नगर निकाय सदस्यों/प्रतिनिधियों के साथ ”वो बदलाव ला सकती है (SHE IS A CHANGEMAKER)“ थीम पर केन्द्रित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 26 से 28 दिसम्बर, 2024 का आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बसनेहटा, प्रतापपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के कुल 42 महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग, उततर…
मैनपुरी; दन्नाहार क्षेत्र के करहल रोड कीरतपुर में अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने कार सवार को मारी टक्कर ?
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे। कार सवार महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। कार सवार मृतका के दामाद को भी आईं गंभीर चोट। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। दन्नाहार क्षेत्र के करहल रोड कीरतपुर चौकी के पास की घटना।
मैनपुरी में तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ?
थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को संगीन धाराओं में कुसमरा निवासी सात नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजदों में तहसील में कार्यरत एक अधिवक्ता भी है। इसी को लेकर बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष उपदेश शाक्य एडवोकेट ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अधिवक्ता जीतू मिश्रा एडवोकेट उनकी परिषद के सदस्य है जिनके खिलाफ बाल गोविंद शुक्ला निवासी कुसमरा द्वारा पिछले द्वेष के कारण थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस द्वारा सात नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया…
रायबरेली : व्यापारियों को सुरक्षित ही नही संरक्षित करने की जरूरत है
ऊंचाहार । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम ऊंचाहार के मुख्य चौराहे पर व्यापारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।जहां पर भाजपा नेता ने उनसे आग्रह किया कि ऊंचाहार के व्यापारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके संरक्षण के भी जरूरत है। इस बैठक में ऊंचाहार के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया ।व्यापारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि व्यापारी हित…
प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ-2025 में संचालित किए जाने वाले भण्डारों की अनुमति कलेक्ट्रेट प्रयागराज स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से निर्गत की जायेगी।
प्रयागराज-एतद्द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ-2025 में संचालित किए जाने वाले भण्डारों की अनुमति कलेक्ट्रेट प्रयागराज स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से निर्गत की जायेगी। भण्डारों के आयोजन किए जाने हेतु यात्रियों के ठहराव स्थल (होल्डिंग एरिया) का चिन्हांकन किया गया है। भण्डारों के आयोजन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 05.01.2025 से पूर्व नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त की जा सकती है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के कार्यालय अथवा श्री संजय कुमार सिंह,…
प्रयागराज- आईसीसीसी मेला प्राधिकरण सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,महाकुम्भ मेला के दृष्टिगत कई प्रकार की आपदा प्रबंधन की तैयारी के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान बताया गया कि आपातकालीन आपदा से निपटने के लिए आपदा टीम व पुलिस की एक संयुक्त मॉक ड्रिल की गई जिसमें एसडीएम स्तर के सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी एनडीआरएफ एसडीआरएफ व मेडिकल टीम ने प्रतिभाग किया।मॉक ड्रिल में महाकुंभ मेला के अलग-अलग सेक्टर में जल दुर्घटना, आगजनी, रोल, ओवर, भगदड़, जैसी घटनाओं के समय त्वरित कार्यवाही हेतु बनाई गई टीमों ने संयुक्त अभ्यास किया । यह मॉक ड्रिल कुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई थी, जिसकी निगरानी आई.सी.सी.सी. बिल्डिंग (मेला प्राधिकरण)…
प्रयागराज-पी0एम0 किसान की अगली किस्त पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
शासन ने पी०एम० किसान की अगली किस्त जो कि शीघ्र आने वाली है, के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। इस सम्बन्ध में जनपद के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा बताया गया कि इसके लिए किसान भाई अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र पर जा कर इसको शीघ्र करा ले जिससे कि उन्हे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। इसके अतिरिक्त किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके अपनी फार्मर रजिस्ट्री स्वयं ही कर सकते है । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
रायबरेली : प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया शुभाअरंभ ?
प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर रायबरेली महोत्सव का किया उद्घाटन, प्रयागराज महाकुंभ की सेल्फी बनी आर्कषण का केंद्र शहर के जीआईसी ग्राउंड में यह महोत्सव आज से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा यहां के लोगों के लिए यह महोत्सव काफी महत्वपूर्ण रहता है जो लोग अपने बच्चों को बड़े-बड़े माल में नहीं ले जा पाते हैं वह रायबरेली महोत्सव में आकर अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करते हैं वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भर भारत के तहत…
प्रयागराज- प्रदेश के 128 केन्द्रों पर 60 हजार छात्र देंगे परीक्षाएंमुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 से होंगी प्रारम्भ
उ0प्र0 के 128 केन्द्रों पर 60 हजार छात्र देंगे परीक्षाएंमुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 से होंगी प्रारम्भ राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र दिसम्बर 2024 की परीक्षाएं 27 दिसम्बर 2024 से प्रारम्भ हो रही है। पूरे प्रदेश में 128 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 25 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रयागराज तथा गाजीपुर में सर्वाधिक आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उचित छात्र संख्या का मानक स्थापित करते हुए प्रत्येक जनपद…
कासगंज :भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया कार्यक्रम।
कासगंज: सुशासन दिवस के अवसर पर मा. रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी व मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण चलाया गया.10000 नई बहु उद्देशीय प्राथमिक समितियो के गठन के अवसर पर मा. सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से शुभारंभ की मेगा इवेंट हुआ जिसका प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में मा. विधायक गण सहित जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिला अधिकारी सहित अधिकारी गणों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा देखा और सुना गया।भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है यह जीता…
प्रयागराज :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में रोजगार मेले का होगा आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 28.12.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्धारा लगभग 300 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।…
प्रयागराज:अटल बिहारी वाजपेयी जी, की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैम्प कार्यालय पर स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो के समक्ष पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया
प्रयागराज: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैम्प कार्यालय पर स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो के समक्ष पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा सुशासन पर अपने विचार रखते हुये उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण को साइबर फ्रॉड से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त अपराध/कुम्भ, पुलिस उपायुक्त नगर/यमुनानगर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा…
कन्नौज:यूनिवर्सिटी में संगीता को एमबीए में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन
कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं है। समाज के बेटियों और बेटों को उनकी असाधारण प्रतिभा को सम्मानित करने का बीड़ा अखिल भारतीय शाक्य महासभा जनपद कन्नौज ने उठाते हुए अब तक कई बेटों और बेटियों को प्रोत्साहित किया है और विधिवत उन्हें घर-घर जाकर सम्मानित भी किया है l इसी क्रम में सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पुराभोज में यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान लाने वाली सिल्वर मेडल प्राप्त संगीता कुमारी को पंचशील पटुका ,वेज, शॉल प्रशस्ति पत्र तथा माला इत्यादि पहना कर और…
