फर्रुखाबाद: प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह को एसडीएम सदर का मिला चार्ज।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2025 जनपद में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है देररात डीएम डॉ बीके सिंह के तबादले के बाद एसडीएम सदर की जगह भी नई तैनाती की गयी। अभी कई और अधिकारी तबादले की लाइन में हैं। दरअसल जनपद में तैनात प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है। पूर्व में इस पद पर एसडीएम रजनीकान्त की तैनाती थी। शुक्रवार को युवा अधिकारी महेंद्र सिंह नें अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। उस समय रजनीकान्त भी मौके पर मौजूद रहे।

रायबरेली : सड़क दुर्घटना मे स्कूटी से जा रही 20 वर्षीय छात्रा की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली में आज सुबह शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी। बताया जा रहा है घने कोहरे में कोई अज्ञात भारी वाहन ने छात्रा को कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 7 बजकर…

प्रयागराज : कक्षा 9-10 एवम दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रति पूर्ति योजना के अंतर्गत छात्र/छात्राओ के आवेदन के शिक्षण संस्थानों द्वारा आन लाइन अग्रसारित किए जाने की अंतिम तिथि शासन द्वारा 18/01/2025 निर्धारित किया गया हैl

वर्ष 2024-25 मे अल्प संख्यक ( पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्व दशम छात्रवृत्ति ( कक्षा 9-10) एवम दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रति पूर्ति योजना के अंतर्गत छात्र/छात्राओ के आवेदन के शिक्षण संस्थानों द्वारा आन लाइन अग्रसारित किए जाने की अंतिम तिथि शासन द्वारा 18/01/2025 निर्धारित किया गया हैlअतः जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को प्रेस बिग्यप्ति के माद्ध्यम से सूचित किया जाता है कि पात्र छात्र/ छात्राओ के आवेदन पत्रों को 18/01/2025 तक प्रत्येक दशा में आनलाइन करना सुनिश्चित करेl निर्धारित समयंतर्गत निर्धारित छात्र/ छात्राओ के आवेदन पत्रों को शिक्षण…

प्रयागराज-महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की गई।

दिनांक 16.01.2025 को मेला प्राधिकरण स्थित आई0सी0सी0सी0 सभागार में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, प्रमुख सचिव नगर विकास व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा समीक्षा बैठक की गई। सर्वप्रथम महाकुम्भ में ड्यूटी हेतु लगे समस्त पुलिस बल को पौष पूर्णिमा एवं प्रथम अमृत स्नान मकर संक्रांति पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु बधाई दी गई एवं प्रमुखता से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या को दृष्टिगत रखते हुए अखाडों के साधु-संत-महात्माओं व कल्पवासियों/स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को स्नान घाट तक आने-जाने वाले मार्गो तक पहुंचने में…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2025 के आयोजन की समीक्षा बैठक में लिए गये अहम निर्णय।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 26 जनवरी 2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी को आयोजित किये जाने बाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, बैठक में निर्णय हुआ कि सुबह 07:00 बजे स्टेडियम से कैंट में फायरिंग रेंज तक 05 किमी0 की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी,सुबह 08:30 सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जायेगा,09:30 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन होगा, 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं…

फर्रुखाबाद:आरसेटी में संचालित दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2025 को बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) फर्रुखाबाद संस्थान में संचालित 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक, डीआरडीए कपिल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया वीडी वर्मा व प्रभारी (इंचार्ज) स्टार कृषि विकास केंद्र, बैंक ऑफ इंडिया कुलदीप कुमार आदि उपस्थित हुए। संस्थान के निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि…

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक में विशेष चर्चा।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2025 भाजपा की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के निवास स्थान दुर्गा कॉलोनी फतेहगढ़ में बैठक में एक दूसरे का परिचय कराया गया। श्रीमती रमला राठौर को मंडल अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया। बैठक में उपस्थित रामवीर चौहान, आशू राठौर, विजय सोमवंशी, संजीव राठौड़ राहुल राठौर आदि लोग मौजूद पदाधिकारी नेतागढ़, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:दिव्यांग अभिनेष को अप्रेंटिस योजनान्तर्गत नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी द्वारा स्वयं प्रदान किया।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की पहल पर दिव्यांग अभिनेष पुत्र श्री द्रगपाल नि0ग्रा0 मोहद्दीनगर, विकास खंड राजेपुर फर्रूखाबाद को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर में शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री अप्रेंटिस योजनान्तर्गत नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी द्वारा स्वयं प्रदान किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजवीर सिंह उपस्थित रहे।

कासगंज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 123 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

दिनांक 16.01.2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में विकासखण्ड परिसर कासगंज में विकासखण्ड कासगंज के 22, सोरों के 27, अमांपुर के 16, सहावर के 21, पटियाली के 10, गंजडुण्डवारा के 12, सिढ़पुरा के 6 कुल 114 एवं नगरीय निकाय कासगंज के 06, बिलराम के 01, सोरों के 01, पटियाली के 01 इस प्रकार कुल 123 जोड़ों का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्री सचिन मुख्य विकास अधिकारी कासगंज, श्री विपिन कुमार जिला विकास अधिकारी, श्री…

जनपद कासगंज के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को शीत लहर एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए दिनांक 17 से 21 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के आदेशानुसार जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को शीत लहर एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए दिनांक 17.01.2025 से दिनांक 21.01.2025 तक बन्द किया जाता है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चें छोटे व मासूम होते है, एवं शीत लहर एवं ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। अतएव केन्द्र संचालन बन्द करते हुए लाभार्थियों को अन्य सेवाओं का लाभ नियमित रूप से दिया जायेगा।आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष के लाभार्थी बच्चों को शीत लहर व ठंड से बचाने हेतु…

मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के महाकुंभ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की ?

उन्होंने कहा, “हर विषय में आलोचना करना उचित नहीं लगता है। जयवीर सिंह ने यह भी कहा, “हर व्यक्ति कुंभ मेले में डुबकी लगाने जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार के बारे में कहा, योगी जी की सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है। अपराधी को अपराधी की तरह दंड मिलता है और भले लोगों को सम्मान देने का काम करती है।

फिरोजाबाद : बेडरूम में भांजे के साथ थी मामी, तभी अचानक मामा ने मारी एंट्री , फिर शुरू हुआ खूनी खेल !

प्रदेश के फिरोजाबाद में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। फिरोजाबाद के खैरगढ़ के गांव सिरमई में एक पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक महिला अपने ही भांजे के साथ चक्कर चला रही थी। ऐसे में एक दिन उसके पति ने दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बीवी और भांजे को साथ देख पति को गुस्सा आ गया और तीनों में खूब कहासुनी हो गई। पति का गुस्सा देखकर भांजे के…

रायबरेली : मानवता का मिशाल कायम करने वाले यस राकेश कुमार पाण्डेय ने बेसहारा जानवरों के लिए बने सहारा ?

ठंड के मौसम में लोग अपनों को बचाने में मेहनत कर रहे हैं नेता कंबल और वस्त्र बैठकर लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं की सबसे बड़े समाजसेवी के रूप में वही मैदान में है लेकिन बेसहारा जानवरों के लिए जो आगे बढ़कर आए उसी को ही सही मायने में समाजसेवी कहा जा सकता है क्योंकि यह बेजुबान जानवर तो ठंड का एहसास भी लोगों को नहीं करवा सकते हैं नतीजा यह होता है कि ठंड से तड़प कर मर जाते हैं इन्हीं सब को देखते हुए…

रायबरेली : बसवारी के पास सो रहे युवक का धारदार हथियार से आरोपियों ने की हत्या ?

भदोखर थाना क्षेत्र के एकछनियाँ गांव में बीती बुधवार की रात किसान कल्लू यादव (58) अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। कल्लू के सिर, शरीर पर दर्जनों बार धार दार हथियार से छेद कर निर्मम हत्या की गई। कल्लू रोज की तरह अपने घर के पास की बसवारी के पास रात में सोया हुआ था। घरवालों ने सुबह उसका खून से सना लथपथ शव देखा तो होश उड़ गए। गांव क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव…

पीलीभीत मे छात्र का अपहरण करने बाले दोषी को आजीवन कारावास

12 साल पूर्व कक्षा पांचवी के छात्र के अपहरण के मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश अनु सक्सेना ने सजा के साथ ही 43 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। बरखेड़ा क्षेत्र के मुड़िया हुलास गांव निवासी वेदपाल गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसका 12 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गांव पतरासा स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ रहा था। 18 जुलाई 2012 को स्कूल के शिक्षक अमित त्रिपाठी निवासी मोहल्ला खकरा पीलीभीत ने अपहरण कर लिया।…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थानों की टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया।                                                                      

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज) 15 जनबरी 2025 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0” के तहत जनपद के थानों पर तैनात एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/मंदिरों / बीट क्षेत्र/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदों को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के…

फर्रुखाबाद: जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष ने प्रज्ञा शर्मा जिलाध्यक्ष व सपना सिंह उपाध्यक्ष चुना गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत ने ग्रामतुर्क ललैया मे मीटिंग की जिसमे एक कॉलेज की प्रबंधक प्रज्ञा शर्मा पुत्री विनोद कुमार निवासी तुर्क ललैया को महिला मोर्चा की ग्रामीण जिला अध्यक्ष व शिक्षिका सपना सिंह को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष चुना गया इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी डा अजय शाक्य, जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत, जिला सचिव हर्षित गंगवार, विनोद कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।       

फर्रुखाबाद:विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया गया आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्याम कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी, श्री कपिल कुमार, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण श्री बी०के० सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, डा० भूपेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, श्री राघवेन्द्र सिंह जिला उद्यान अधिकारी, श्री उपेन्द्र नाथ खरवार भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री सत्येन्द्र सिंह जिला कृषि रक्षा अधिकारी, श्री राघुवेन्द्र सिंह जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, श्री सतीश कुमार…

फर्रुखाबाद:जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष व मंडल मीडिया प्रभारी ने जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 आज जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत व मंडल मीडिया प्रभारी डा अजय शाक्य ने जिला संरक्षक चंद्र सिंह जाट, जिला सचिव हर्षित गंगवार के साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष जोगराम राजपूत के गाँव सेवा नगला भिदौर मे जन संपर्क किया जिसमे गांव की गलियों का विकास नही किया गया व किसान के घर के पास रखा बिजली ट्रांस फॉर्म नही हटाया गया जिला अध्यक्ष ने समस्याएं हल कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।                   

फर्रुखाबाद:परिवार नियोजन सेवाओं के लिए 18 से 31 जनवरी तक चलेगा मिशन परिवार विकास जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल की तरफ से समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के अंतर्गत  परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मिशन निदेशक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पखवाड़े के दौरान जनपदों के दूर-दराज इलाकों में…