फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के संबंध में बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24-26 जनवरी 2025 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। “उत्तर प्रदेश दिवस-2025 की थीम, विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश“रहेगी, 23 जनवरी 2025 को नेता सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती, 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन/मतदाता जागरूकता…

फर्रुखाबाद: जयपुर की दुर्घटना के दृष्टिगत, गैसिंगपुर बॉटलिंग प्लांट में चालकों को किया गया जागरूक ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को गैसिंगपुर स्थित इंडेन के बॉटलिंग प्लांट में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में अवगत कराया गया । कुछ समय पूर्व जयपुर में घटित एक बड़ी दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, ऐसी कोई घटना मार्ग पर पुनः घटित ना हो इसलिए खतरनाक पदार्थ का परिवहन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए…

फर्रुखाबाद: 29 जनवरी से 08 फरवरी तक होने बाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा बैठक सपन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 29 जनवरी से 08 फरवरी तक होने बाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अभ्यर्थियों का संकलन केंद्र बनाया जायेगा, जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका को टेंट लगाने, पी0ए0सिस्टम व बेरिकेडिंग लगाने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी अभ्यर्थी खुले में न रुके, अभ्यर्थियों हेतु स्टेडियम में टेंट लगाकर हीटर व अलाव…

फर्रुखाबाद: जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष ने पवन सिंह को युवा जिला सलाहकार नियुक्त किया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 आज जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत ने मंडल मीडिया प्रभारी डा अजय शाक्य के क्लीनिक शमसाबाद मे मीटिंग की जिसमे पवन सिंह निवासी कौआ नगला को युवा जिला सलाहकार बनाया व कई लोगो को संगठन की सदस्यता दिलाई इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत, मंडल मीडिया प्रभारी डा अजय शाक्य, जिला सचिव हर्षित गंगवार, महिला नेत्री गीता शाक्य आदि सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद:सुनीता सैनी सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार की नारीबंदी वास का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 आज सुनीता सैनी सदस्य राज्य महिला आयोग,उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ की नारीबंदी वास का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे छोटे बच्चों को गरम कपड़े और टॉफी बिस्कुट उपहार स्वरूप दिए। सदस्या सुनीता सैनी और उनके साथ आए स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा बंदियों के दोपहर के भोजन को स्वयं खा कर चेक किया तथा दोपहर का संपूर्ण भोजन कारागार में ही गृहण किया, कारागार की बैकरी में बने पाव,…

फर्रुखाबाद: इंसान का हत्यारा,पशु पक्षियों का दुश्मन चाइनीज़ मांझा के खिलाफ बिक्रेताओं एवं इस्तेमाल पर सख्त कार्यवाही हेतु व्यापार मंडल ने सौपा डीएम को ज्ञापन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2025 शहर व जनपद में कई वर्षों से चाइनीज मांझा बिक रहा है जो कि सरकार की तरफ से प्रतिबंधित है। फिर भी प्रशासन की लापरवाही के कारण चोरी छिपे पतंग बिक्रेता बेच के सैकड़ों जिंदगी को खत्म कर रहे है हर टीवी समाचार, सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से बराबर खबरें आ रही है कि मोटर साइकिल सवार व अन्य नागरिक व बच्चे इस चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जिंदगी खत्म कर रहे है कुछ दिनों में ही कई लोगो…

हरदोई : मकर संक्रांति पर समरसता भोज का आयोजन हुआ !

हरदोई में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाजसेवी महेंद्र बाल्मीकि एवं अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में एक समरसता भोज का आयोजन किया गया इस भोज का उद्देश्य समाज में फैली छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना था समाजसेवी महेंद्र बाल्मीकि एवं वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ भोजन तैयार किया गया तथा दर्जनों लोगों ने इस भोज में भाग लिया और समरसता का संदेश दिया इस आयोजन ने समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम किया इस भोज में हरदोई…

रायबरेली : प्रयागराज कुंभ नहाने जा रहें यात्रियो के ऊपर की गई पुष्पवर्षा ?

बछरावां । आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य एवं भव्य महाकुंभ में यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार के निर्देशन में कस्बे के मुख्य चौराहे पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की बस को रोककर उप जिला अधिकारी महाराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महाराजगंज मंजुला मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बछरावां रामआशीष वर्मा, थाना प्रभारी बछरावां ओमप्रकाश तिवारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। साथ ही साथ बस में मौजूद सभी…

रायबरेली : विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित किया समरसता खिचड़ी भोज ?

रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद ने मकर संक्रांति के अवसर पर एक खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसे संगठन ने समरसता भोज का नाम दिया l रेलवे स्टेशन परिसर में बने मंदिर में आयोजित इस भोज में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आने वाले यात्रियों के साथ-साथ आम जनमानस को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री संतोष सोनी ने बताया कि हर वर्ष इस कार्यक्रम का का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ भोजन कराकर समरसता का संदेश देना…

फर्रुखाबाद:जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा डीएन डिग्री कालेज में 9वाँ वेट्रन्स डे का किया गया आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2025 को जनपद फर्रुखाबाद के पूर्व सैनिक कोर कमेटी एवं कर्नल रोहित भटारा (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहगढ के द्वारा डी०एन० डिग्री कालेज ग्राउण्ड फतेहगढ़ में 9वाँ वेट्रन्स डे का आयोजन किया गया। इसके तत्वाधान में वेट्रन्स डे रैली भी निकाली गई। जिसकी रवानगी ब्रिगेडियर एस०एच० सन्धू (स्टेशन कमाण्डर फतेहगढ) ने झण्डी दिखाकर की रैली में एन०सी०सी०, आर्मी स्कूल फतेहगढ के बच्चों, बीरनारियों एवं जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। युद्ध में शहीद की पत्नियों (वीरनारी) श्रीमती…

फर्रुखाबाद:भीषण सर्दी तथा घने कोहरे को नजरंदाज कर हजारों श्रद्धालुओं  ने गंगा में लगाई डुबकी ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व जिसे खुशियों के माहौल में मनाए जाने के लिए हिंदू समाज में जोरदार तैयारिया की गई थी  घर-घर  पूरी पकवान बनाए गए थे। सुबह-सुबह शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु जो विभिन्न वाहनों  के जरिए ढाई घाट शमशाबाद पहुंचे गंगा मैया की पावन जलधारा की पूजा अर्चना करते हुए गंगा स्नान किया वही स्नानार्थियों ने भगवान सूर्य देव को जलार्धि सुख समृद्धि की कामनाएं की स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी…

फर्रुखाबाद: भूतपूर्व सैनिकों से की सड़क सुरक्षा की अपील एनसीसी कैडेट्स ने ली सड़क सुरक्षा शपथ ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2025 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज डीएनपीजी कॉलेज फतेहगढ़ के मैदान पर आर्म्ड फोर्सज वेटरन्स डे के अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सभी पूर्व सैनिकों से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने की अपील की। ऐआरटीओ ने कहा की अनुशासन सशस्त्र बलों की नींव है यदि हम मार्ग पर अनुशासन से अपने वाहनों का संचालन करेंगे तो हम स्वयं तथा अपने देशवासियों को सड़क दुर्घटनाओं के दंश से मुक्त कर सकेंगे । जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2024 में 390…

लखीमपुर: रामचंद्र मौर्य की पुलिस हिरासत में मृत्यु की उचित जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाये।

(द दस्तक 24 न्यूज़) अवगत कराना है कि परिवार जनो व वायरल वीडियो से जानकारी हुई कि 06 जनवरी 2025 को जनपद लखीमपुर मझगई थाना अंतर्गत हुलासीपुरवा के निवासी रामचंद्र पुत्र लालता प्रसाद अपने साथियों के साथ जंगल से लकड़ी लेने गए तभी मझगई थाने व निघासन की संयुक्त पुलिस बल द्वारा बुरी तरीके से रामचंद्र की पिटाई की जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई तो पुलिस के लोग निघासन सीएचसी ले गए जहाँ पर डॉक्टर नें मृत्यु घोषित कर दिया। जब परिवार के लोग थाना प्रभारी से बात किया…

महाकुम्भ-2025 में मकर संक्रांति/प्रथम अमृत स्नान त्रिवेणी संगम सहित सभी स्नान घाटों पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगायी ।

▪️प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 13 अखाड़ो के साधु-संत-महात्माओ व नागा साधुओ ने पारंपरिक एवं विशिष्ट वेशभूषा में अपने अखाड़ो के साथ संगम स्नान घाट पर बारी-बारी अद्वितीय अमृत स्नान किया । प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं व अन्य साधु-संत-महात्माओं की स्नान यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही । महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस व मेला प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से साधु-संत-महात्माओं और नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों/कल्पवासियों पर पुष्प वर्षा की गई । ▪️श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक…

रायबरेली की छात्रा को दिन दिन दहाडे किया गया अगवा ?

सलोन थाना प्रभारी निरीक्षक की मनमानी व लापरवाही के चलते प्रवेश पत्र लेने गई छात्रा का बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े किया अपहरण की घटना को अंजाम दिया है।और थाने की पुलिस हाथ पर हाथ रखकर ताकती रह गई है।वशूली बाज थाना प्रभारी की लापरवाही का नतीजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है।यहाँ 13 जनवरी दिन सोमवार को रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े डिग्री कालेज में प्रवेश पत्र लेने गई एम ए की छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।घटना कि…

पीलीभीत में चरस बरामदगी में अभियुक्त को पांच वर्ष कैद

पिलीभौत मे चरसिय को पाचं वर्ष कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार एसएचओ बीसलपुर मनोज कुमार त्यागी व उनकी पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2017 को नजरुल्ला पहलवान के मकान से आरोपी शुभम शुक्ला के कब्जे से 235 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। विवेचना के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी शुभम शुक्ला को अवैध चरस रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक।

(द दस्तक 24 न्यूज) 13 जनबरी 2025 प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप योगी सरकार की पुलिस लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओ को लगातार जागरुक कर रही है। फतेहगढ़ पुलिस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत जगह जगह महिलाओ एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंचलो ब आपराधिक तत्वों से महिलाओ से सम्बंधित हो रहे अपराधों से निपटने के लिये महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुये…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी ने विधानसभा सदर में चौपाल लगाकर बैठक की।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 आज जन अधिकार पार्टी की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा संस्थापक जन अधिकार पार्टी एव राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद जिले की विधानसभा सदर में चौपाल बैठक की गई। बैठक में सुदेश शाक्य मंडल अध्यक्ष कानपुर, जिला अध्यक्ष प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, विधानसभा उपाध्यक्ष सदर रामौतार कुशवाहा, विधानसभा कायमगंज अध्यक्ष डॉ केपी शाक्य, जिला सचिव शेष शाक्य, भाई मनोज शाक्य, एवं सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:बाबा साहब अंबेडकर को गाली देकर अपमानित करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो-जिलाध्यक्ष नितिन ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को गाली देकर अपमानित करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी हो गई है। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी है। नितिन ने पुलिस को अवगत कराया कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम नीवलपुर निवासी रंजीत शाक्य पुत्र स्वर्गीय काली चरन ने सोशल मीडिया पर बाबा साहब को गंदी गाली देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिससे बाबा साहब को…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक ने सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया ?

(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आगामी भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी ने कोर कमेटी के सदस्यों जिसमें सांसद मुकेश राजपूत,भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार…