प्रयागराज थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-71/2025 धारा-108 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र फूलचन्द 2. फूलचन्द पुत्र मोतीलाल निवासीगण ग्राम हथिगहां थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-13.02.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत हथिगहां चौराहे के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक…

कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे , विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चालान किया गया

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 169 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1,63,000/- रुपये का चालान किया गया द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र में स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद दर्दनाक हत्या और हत्यारे सरकार की शरण में -गिरीश कुशवाहा 

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा बड़ा दुर्भाग्य है भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी और प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र बनारस में बिहार की रहने वाली स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद बलात्कारियों ने स्नेहा कुशवाहा की हत्या कर लाश टांग दी गई और बनारस के लापरवाह एवं भ्रष्ट प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया इससे बड़ा दुर्भाग्य और…

कन्नौज:आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में दस दिवसीय बुद्ध कथा एवं धम्म प्रवचन का हुआ समापन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2025 आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में दस दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन एवं विशाल भंडारे का कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हुआ। बुद्धिस्ट कमेटी सिकंदरपुर द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कथा का रसपान आदरणीय सरस कथा वाचक ओमवीर बौद्ध जी एवं सरस कथा वाचिका ललिता बौद्ध जी द्वारा कराया गया। समय-समय पर झांकियों  एवं गायन द्वारा( वाद्य यंत्रों के साथ) सुंदर प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं की भारी भीड़ को मंत्र मुक्त कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सिकंदरपुर तथा आसपास के कई गांवों (जिसमें…

एटा:अतरंजी खेड़ा में ऐतिहासिक बैरंजा बुद्ध महोत्सव का सफल आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़)13 फरवरी 2025 को जनपद के अतरंजी खेड़ा में पहली बार बैरंजा बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया, जो उम्मीद से कहीं अधिक भव्य और सफल साबित हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और बौद्ध अनुयायियों ने बैरंजा बुद्ध महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय शाक्य ने इसे उम्मीद से बड़ी सफलता बताया और कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति गर्व का विषय है। बैरंजा बुद्ध महोत्सव में एटा लोकसभा सांसद देवेश शाक्य, विधायक नादिरा सुल्तान और विधायक वीरेंद्र लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।…

जनपद कासगंज के तहसील सदर में करेंगी महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई।

कासगंज: मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, रेनू गौड़ का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज 14 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है, जिसके तहत मा0 सदस्या द्वारा आज 14 फरवरी को पूर्वान्ह् 11ः00 बजे महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों व अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ जनपद कासगंज के तहसील सदर में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगीं, तदोपरांत 2ः00 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं0 2, नवाब कन्या विद्यालय तरौरा कासगंज का निरीक्षण, 3ः00 बजे महिला बन्दी गृह/महिला गृह, जिला कारागार का निरीक्षण करेंगीं।जिला सूचना कार्यालय कासगंज द्वारा जारी।

कासगंज: आगामी महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद उल फितर, पर्व को मद्देनजर रखते हुये जनपद स्तरीय सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार मंे पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर जिले के समस्त वर्गों के धार्मिक गुरूओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। विशेष दिवसों को शक्ति का प्रदर्शन न…

फर्रुखाबाद:नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत की गई कार्यवाही पेट्रोल पंप पर काटे गए 22 वाहनों के चालान

(द दस्तक 24 न्यूज़)13 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ,एआरटीओ प्रशासन वीएन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा थाना अध्यक्ष फतेहगढ़ की टीम द्वारा नगर के पेट्रोल पंप पर औचक जांच की गई तथा बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले 22 दो पहिया चालकों के चालान किए गए तथा उन पर एक लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया । कार्यवाही के दौरान जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ भी  मौजूद रहा।  भविष्य में भी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के…

मैंनपुरी : कुसमरा के ग्राम जवापुर में 21 वर्षीय युवक, फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

चौकी क्षेत्र कुसमरा के ग्राम जवापुर में 21 वर्षीय युवक ने मामूली कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक आकाश पुत्र जगदीश का शव उजागरपुर के पास नारिया किनारे आम के पेड़ से लटका मिला। कुसमरा मे सब्जी बेचकर और ई रिक्शा चलाकर करता था गुजारा ल बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की हालत बिगड़ी, जिन्हें गंभीर अवस्था में सैफई रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशनी महाराज सिंह भाटी व चौकी इंचार्ज कुसमरा भूपेंद्र सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने संकिसा व नींव करौरी धाम में पर्यटन विभाग द्वारा क्रय की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया

(द दस्तक 24न्यूज़) 13 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा संकिसा व नींव करौरी धाम में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन सुबिधाओं को विकसित करने के लिये क्रय की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया व संवंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ,अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उप निदेशक पर्यटन, अधि0अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 व संवंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

बरेली: संत रविदास जयंती पर विपश्यना ध्यान शिविर का हुआ आयोजन

बोधिसत्व संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर चंद्रमणि बुद्ध विहार बरेली में विपश्यना ध्यान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 50 से अधिक संख्या में विपश्यना साधकों ने पहुंचकर विपश्यना ध्यान का अभ्यास कर लाभ लिया। शिविर में ध्यान सिखाने लखनऊ के प्रसिद्ध आचार्य आनागरिक मिथिलेश पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हुआ, पहले संत रविदास जी की जयंती मनाई गई और उसके बाद भगवान बुद्ध संत रविदास की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके उपरांत ध्यान के चार सत्र आयोजित किए गए ध्यान का प्रत्येक…

फर्रुखाबाद:बिना फिटनेस संचालित 11 वाहन सीज यूरिया ले जाते हुऐ ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी 231000 लगाया गया जुर्माना।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद सुभाष राजपूत द्वारा नगर तथा कायमगंज रोड पर बिना फिटनेस संचालित वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चैकिंग में 11 वाहन बिना फिटनेस संचालित पाए जाने पर इन्हें सीज कर दिया गया, इन वाहनों में 01 ऑटो रिक्शा, 9 हल्के भार वाहन तथा 01 जेसीबी शामिल है ।   कायमगंज मार्ग पर रेलवे स्टेशन की रेक से शमशाबाद 300 बोरी यूरिया ले जाते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया तथा उसका चालान कर रुपए…

प्रयागराज : महाकुम्भ मेला-2025 में स्नान करने आयी महिला के अपने परिजनों से विछड़ने पर थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिछड़े हुए महिला को परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-12.02.2025 को थाना फाफामऊ पुलिस टीम के ड्यूटी के दौरान थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत बेला कछार पार्किंग के पास स्नान करने आयी 01 महिला अपने परिजनों से बिछड़ गयी थी । थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा शालीनता पूर्वक नाम-पता पूछने पर अपना नाम राम बेटी पत्नी प्यारेलाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी सिड़कीदा थाना सकरन जनपद सीतापुर बताया, जिस पर थाना…

कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये किया चालान किया गया।

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 326 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4,16,000/- रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज ; माघी पूर्णिमा स्नान: श्रद्धा, आस्था और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का भव्य संगम

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। पवित्र त्रिवेणी तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित करने और आध्यात्मिक शुद्धि की अनुभूति करने पहुंचे हैं जहाँ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर गूंजते वेद-मंत्र, घंटियों की ध्वनि और भक्ति गीतों के मधुर स्वर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं मंडलायुक्त प्रयागराज स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे…

रायबरेली : कोयला खाली कर जा रही मालगाड़ी हुई डिरेल से एनटीपीसी रेलवे विभाग में मचा हड़कंप

ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन प्लांट परिसर में मालगाड़ी डिरेल हो गई।गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। घटना से परिसर में अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही रेल महकमे के अधिकारी भाग कर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की माने तो घटना से रेलवे को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह झारखंड के धनबाद से कोयला लेकर 58 बोगी की मालगाड़ी एनटीपीसी परिसर पहुंची। डेली के अनुसार कर्मचारियों द्वारा गाड़ी से कोयला उतरा गया।इसके बाद परिसर से वापस भेजने के लिए गाड़ी को बैक…

बांदा : संत शिरोमणि रवि दास जी की जयन्ती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय मनायी गयी।

जिसमे महान समाज सुधारक संत रवि दास को याद कर आदरंजलि सहित पुष्पांजलि अर्पित करते हुये। जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने उनकी पंक्ति को दोहराया जिसमे कहा किजब मन चंगातब मन गंगा।संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने स्मरण करते हुये कहा कि संत रविदास फक्कड़ स्वभाव के बडे़ संत थे।सरलता से बहुत बड़ी बात कह देते थे । श्रीमती पवन देवी कोरी ने कहा कि उस समय महिला शिक्षा पर संत जी बहुत जोर दिया था। इस सभा मे राज बहादुर गुप्ता, धीरेंद्र पाण्डेय, लवकुश निषाद, भईया लाल पटेल,राम किशोर…

बांदा : जिलाधिकारी ने विकास खंड बड़ोखर खुर्द में जिला प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम्य विकास संस्थान में नव प्रोन्नत चकबंदी कर्ताओ का मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा ने मंगलवार को विकास खण्ड बडोखरखुर्द में जिला प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम्य विकास संस्थान में नवप्रोन्नत चकबन्दीकर्ताओं का मण्डलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने नये पदोन्नत चकबन्दी विभाग के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह चकबन्दी कार्य के इस प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए चकबन्दी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि चकबन्दी के कार्यों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध रूप से अपने अपने कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि चकबन्दी कार्य के…

बांदा : ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मरका पुलिस द्वारा गुम हुए मूक बधिर बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में दिनांक 12.02.2025 को थाना मरका पुलिस द्वारा गुम हुए 10 वर्षीय मूक बधिर बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 11.02.2025 की रात्रि को PRV 5468 थाना मरका को सूचना प्राप्त हुई की मरका के पास एक 10 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया है जो बोल व सुन नहीं पा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना मरका पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से…

प्रयागराज : थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-044/2025 धारा-65(1)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राम गोपाल पटेल निवासी ग्राम हैबतपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित उसके निवास ग्राम हैबतपुर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी…