लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त आकाश अवस्थी पुत्र राजीव कुमार अवस्थी निवासी मो0 हाथीपुर उत्तरी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को ग्राम विशनूपुर जाने…
Category: रुझान
लखीमपुर खीरी : राकिमसं ने भारत अमेरिका डील के खिलाफ गोला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार को बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोला युगांतर त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (फ्री ट्रेड डील) भारतीय किसानों के लिए डेथ वारंट है जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। भारत अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद एवं आर्थिक…
लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने भारत अमेरिका डील के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि और दुग्ध उत्पादों के आयात के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम की गैरमौजूदगी में अधिकारी कौशल कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह प्रस्तावित समझौते में अमेरिका से कृषि और दुग्ध उत्पादों के आयात से इनकार कर रहे हैं लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी अधिकारी प्रस्तावित…
कानपुर: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला सुरक्षा और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिया विशेष जोर
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए। समीक्षा बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, आगामी चुनावों की तैयारियों, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सोशल मीडिया की निगरानी, ऑपरेशन…
सीतापुर पुलिसकर्मी बनकर व्यापारियों को ठग रहा साइबर गिरोह, मिश्रिख में कई लोग बने निशाना
मिश्रिख कस्बे में साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। ठग खुद को पुलिसकर्मी, कोतवाली का कर्मचारी या सीओ कार्यालय से जुड़ा अधिकारी बताकर व्यापारियों को फोन कर रहे हैं। वे पहले सामान खरीदने का बहाना बनाते हैं, फिर खाते में गलती से अधिक रकम भेजने का दावा कर रुपये वापस मांगकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर शाम करीब एक दर्जन व्यापारी कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग…
फर्रुखाबाद: तीन मामलों में 17 दोषियों को अदालत से सजा, हत्या कांड के 8 अभियुक्तों को 8-8 वर्ष का कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 जनपद में प्रभावी अभियोजन और पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते विभिन्न आपराधिक मामलों में अदालत ने कुल 17 दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराधियों को कठोर दंड दिलाने के लिए थाना प्रभारियों, पैरोकारों एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने तीन अलग-अलग मामलों में दोषसिद्धि करते हुए कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। हत्या एवं मारपीट के मामले में 8 अभियुक्तों को 8-8 वर्ष की सजा थाना कमालगंज में वर्ष 2024…
नई दिल्ली:जंतर-मंतर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सोनम वांगचुक से मुलाकात कर आंदोलन को दिया समर्थन
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चंद्रशेखर आजाद ने आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों के साथ खड़ा होना…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती: अमृतपुर, पिथनापुर समेत कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ अमृतपुर, पिथनापुर तथा रतनपुर पामरान स्थित कम्पोजिट एवं देशी मदिरा दुकानों का निरीक्षण…
आजमगढ:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की सकारात्मक पहल, संवाद और समझाइश से सुलझे पारिवारिक विवाद
आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ :: परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण, जनपद आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 14.07.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता (मिडिएशन) हेतु बुलाया गया था, जिनमें 03 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत सभी 01 प्रकरणों…
फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से अभियोजन समीक्षा बैठक आयोजित की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण नियमावली के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय पर्यवेक्षक समिति की बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में लंबित एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मुकदमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में…
फर्रुखाबाद: 6 माह से मानदेय न मिलने पर फूटा कोविड-19 कर्मचारियों का दर्द, 43 कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 जनपद में कार्यरत 43 कोविड-19 कर्मचारियों ने पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान न होने पर गंभीर आर्थिक संकट का सामना करने की बात कहते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक उनके खाते में मानदेय नहीं पहुंचा है, जिससे उनके परिवार भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में बताया गया कि पिछले छह महीने से मानदेय नहीं…
प्रयागराज, रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 728 प्रशिक्षार्थियों का किया गया चयन
प्रयागराज, रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 728 प्रशिक्षार्थियों का किया गया चयन विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मां गायत्री महाविद्यालय मवैया नैनी, प्रयागराज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी एक्साइड इंडस्टरीज , सिल्वर स्पार्क, शाही एक्सपोर्ट, गोकुलदास इंडिया, अरविंद मिल्स, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, ए बी पीपल कार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ब्लिंकिट जैसी इत्यादि 22 कम्पनियों में 1651 प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें 728…
प्रयागराज ,जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज ,जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन प्रभारी प्राचार्य-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास डॉ0 पी0के0 मिश्र ने बताया है कि सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 31.07.2026 है। उम्मीदवार एनवीएस की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते है। विवरणिका यहां देखी जा सकती है। https://navodaya.gov.in/nvs/en/ Admission-JNVST/Admission-Notfications/ द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…
फर्रुखाबाद में नशे के खिलाफ सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने दिए व्यापक अभियान के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 जनपद में नशीली दवाओं एवं नारकोटिक्स पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD – नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा तथा जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, औषधि निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी,…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल समेत आरोपी को दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 शमसाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र कुमार…
फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 विधानसभा चुनाव का जीत का मंत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय, आवास विकास में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिले की सीमा काली नदी पुल से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। जनपद सीमा स्थित काली नदी पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका…
फर्रुखाबाद:चपरा गांव में किया गया निःशुल्क आरोग्य संकल्प शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (193 अमृतपुर) डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के सौजन्य से निःशुल्क आरोग्य संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। आयोजन के दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और…
फर्रुखाबाद: ब्लड बैंक में अनियमितताओं के आरोपों पर डीएम सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में बिचौलियों की सक्रियता, रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली तथा संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को तत्काल प्रभाव से मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि यदि जांच में रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध धनराशि वसूली, बिचौलियों की संलिप्तता या किसी भी प्रकार की अनियमितता…
बरेली/मीरगंज:-अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी में लगाई आग, गरीब परिवार का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख
थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर में एक गरीब परिवार की कच्ची झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में झोपड़ी में रखा पूरा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कपूरपुर निवासी राजकुमार सिंह पुत्र श्री बेनी सिंह मंगलवार को लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने खेत पर पशुओं के…
65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ
65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ।आज खेल गए अंडर -17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को टाई ब्रेकर मे 4-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। जबकि अंडर -15 बालक वर्ग मे स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने टाई ब्रेकर मे 4-3 से स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। अतिवृष्टि के कारण प्रतियोगिता में काफी परेशानी का सामना करना पडा ,जिसके कारण प्रतियोगिता को 15 किमी दूर मुबारक पुर और 30 किमी दूर मुहम्मदाबाद के मैदान पर…
